Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र  -रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार उच्च गुणवत्ता वाले रैपिड टेस्टिंग किट खरीदने जा रही है. यह जानकारी खुद स्वास्थ्य टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर दी है. सिंहदेव ने कहा कि भारत में स्थित एक दक्षिण कोरियाई कंपनी से ये किट खरीद रहे हैं. जो हमें 337 + GST ​​के बेंचमार्क मूल्य पर मिल रहा है. इस मूल्य पर कंपनी से 75 हजार किट खरीद रहे हैं।
सिंहदेव ने बताया कि किट की जो मूल्य है, वह सबसे कम बोली लगाने वाला साबित हुआ है. हम जिस दर को बंद कर पाए हैं, वह भारत में सबसे कम है।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । देश के सभी राज्य कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे हैं. इसमें स्वास्थ्य विभाग और पुलिस जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. अस्पतालों में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ कोरोना संक्रमित का इलाज करने में दिन रात लगे हुए हैं. वहीं पुलिस देशभर में लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने में जुटे हुए हैं. पुलिस जवानों की दिन और रात सड़क पर गुजर रही है ।
इसी तरह की एक मार्मिक तस्वीर राजधानी रायपुर में देखने को मिली. यहां एएसपी (ISU) अमृता सोरी ध्रुव 7 माह की गर्भवती हैं. गर्भवती रहने के बाद भी वे लगातार ड्यूटी कर रही हैं. चौक-चौराहों पर लोगों को समझा रही है कि घर से बाहर नहीं निकलना है. मास्क जरूर पहना है. लोगों को सुरक्षित करने वे खुद तकलीफ उठा रही है. ताकि लोग कोरोना वायरस से संक्रमित न हो. आप सुरक्षित रहे, इसलिए वे सड़क पर है ।
देखा जाए तो यही छत्तीसगढ़ के रियल हीरो है, जो अपनी जान की बाजी लगाकर नागरिकों को सुरक्षित रख रहे हैं. ये असल जीवन के हीरो पुलिस के जवान, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ हैं, जो दिन-रात खुद की जान की फिक्र किये बगैर ड्यूटी में लगे हुए हैं ।
सोरी की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक बुजुर्ग को मास्क पहने के लिए समझा रही है. इस दौरान उनके अन्य सहयोगी भी मौजूद थे. यह नजारा देखकर लोग उसकी सेवा भावना के कायल हो गए ।

 
 पंचायत तंत्र – रायपुर । गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लॉकडाउन को लेकर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने किसी मजदूर के भूखा नहीं रहने और 20 अप्रैल तक लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश दिए ।    
गृहमंत्री साहू ने दूरभाष से सभी रेंज के आईजी एवं जिलों के एसपी से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने 3 मई तक जिलों की सीमाओं को सील कर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने, दूध, सब्जी, राशन, दवाइयां जैसे जरूरी आवश्यक वस्तुओं के विक्रय मूल्यों को नियंत्रित रखने के लिए आकस्मिक जांच कराने को कहा । 

  
उन्होंने कहा कि शहर के झुग्गी-झोपड़ी और मोहल्लों में अनावश्यक भीड़ इकट्ठा होने की सूचना मिल रही है. लोग लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं, ऐसे में सतत् निगरानी रखने के साथ लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा ।    
गृहमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को होने वाली समस्या स्वीकार करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में भी राहगीरों एवं सुनसान गलियों में चोरों की संख्या, लूट की वारदात बढ़ने लगी है. इस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से ध्यान देने को कहा ।    
इसके अलावा कृषि कार्य व ग्रामीण क्षेत्र के उद्योगों को प्रारम्भ करने के आदेश को ध्यान में रखते हुए सतत् निगरानी रखने के साथ फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराने को कहा ।    
वहीं राज्य शासन द्वारा जिस क्षेत्र में छूट दी गई है, वहां भी फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराने, कोविड-19 के इलाज में लगे डॉक्टर व नर्स के साथ कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा देने और अवैध शराब बिक्री, शराब दुकान में चोरी और अन्य नशा का प्रकरण पर कार्रवाई के निर्देश दिए ।    

 
 पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले का कटघोरा इलाका कोरोना वायरस के संक्रमण का हॉट स्पॉट बन गया है. यहां से कोविड-19 के तीन नए पॉजिटिव केस बीते गुरुवार की देर रात सामने आए। रात करीब साढ़े 11 बजे इनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 2 महिलाएं और एक पुरुष है। रायपुर के एम्स प्रबंधन ने नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देर रात उन्हें रायपुर के एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कटघोरा में ही अब तक 27 मामले सामने आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ में बीते गुरुवार को शाम को कोविड-19 से संक्रमित 6 मरीज ठीक हुए। रायपुर के एम्स में भर्ती इन मरीजों को देर शाम छुट्टी दे दी गई। इससे पहले बुधवार को भी 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। कटघोरा में 4 अप्रैल को पहला पॉजिटिव मामाला सामने आया था। यहां तबलीगी जमात से संबंधित एक 16 साल के किशोर में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। किशोर के संपर्क में आए 26 और लोगों में अब तक संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 14 ठीक हो चुके हैं।
छह मरीजों के सैंपल लगातार दो बार निगेटिव आए : एम्स के डायरेक्टर डॉ। नितिन एम नागरकर ने बताया कि छह मरीजों के सैंपल लगातार दो बार निगेटिव आए हैं, इसलिए उन्हें छुट्?टी दे दी गई है। दूसरी ओर प्रदेश में अब तक 5519 सैंपलों की जांच में 5168 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 318 सैंपल की जांच चल रही है। 26 हजार 411 लोगों का क्वारेंटाइन पूरा हो चुका है। इसलिए अब वे सामान्य लोगों की तरह रह सकते हैं।
प्रदेश में कुल 36 पॉजिटिव : छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के अब तक 36 पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें से 28 कोरबा जिले से हैं और 28 में 27 कटघोरा के एक इलाके में रहने वाले लोग ही हैं। इसके अलावा रायपुर से 5, बिलासपुर से 1, दुर्ग से 1, राजनांदगांव से 1 समेत कुल 36 मरीज मिले। जिसमें कोरबा से 15 समेत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव के कुल मरीज ठीक हो चुके हैं। सभी को अस्पताल से छुट्टी देने के बाद होम क्वारंटाइन किया गया है।
रायपुर में लॉकडाउन उल्लंघन के 58 केस दर्ज : राजधानी पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क, जुआ खेलने, विदेश यात्रा छुपाने समेत फैक्टरी, दुकान चालू रखने वालों पर कानून का डंडा चलाया है। अब तक जहां 58 केस दर्ज किए हैं, वहीं पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग पुलिस थाना में नौ केस दर्ज किए हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल ने बताया कि गुरुवार शाम से 72 घंटे तक के लिए लागू फूल लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर निकलने वालों की धरपकड़ की जा रही है। चौक-चौराहे पर जवान तैनात किए गए हैं। हर जगह नजर रखी जा रही है। धारा 144 का उल्लंघन करने वाले 21 ,विदेश यात्रा छुपाने वाले 3, किराना-पान और फैंसी दुकान खोलने वाले 10, बिना मास्क के घूमने वाले 12, कफ्र्यू का उल्लंघन करने वाले 3, फैक्ट्री चालू रखने वाले एक समेत एक मकान मालिक और सोशल मीडिया में अफवाह वायरल करने वाले 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। डीडीनगर पुलिस ने रायपुरा महादेवघाट रोड में चंगोराभाठा के आकाश साहू उर्फ अक्की(23) को बिना मास्क लगाए घूमते हुए पकड़ा। वहीं विप्रनगर अग्रोहा कालोनी रायपुरा में श्रीराम किराना दुकान के संचालक मोहन देवांगन को दुकान को खोल कर ग्राहको की भीड़ लगाने पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया ।
इसी तरह अयोध्यानगर के इंद्रजीत ध्रुव(25) और खम्हारडीह पुलिस ने नरदहा निवासी धमेंद्र मानिकपुरी(32) को बिना मास्क, खरोरा पुलिस ने पुराना बस स्टैंड स्थित प्रेम जनरल स्टोर्स के संचालक साजन कुमार(39), हेंमत गोधवानी(42) को दुकान खोलकर सामान बेचते पकड़ा गया। गोलबाजार पुलिस ने लेडी तालाब शास्त्री बाजार में तलवार लहराकर लोगों को आतंकित कर रहे जसवंत तंगील(22) को घेराबंदी कर पकड़ा। वहीं डीकेएस अस्पताल परिसर में चाकू लहराते कौशल सिंह(23) को गिरफ्तार किया ।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर एम्स को सराहा, ट्वीटर पर लिखा- नर्सिंग स्टाफ को सैल्यूट
कोरबा की कोरोना पॉजिटिव महिला के 3 महीने के बच्चे की देखभाल एम्स का नर्सिंग स्टाफ कर रहा है। नर्स बच्चे के साथ खेल रही हैं, उसे दूध पिला रही हैं। इस काम की तारीफ देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की। उन्होंने एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि मैं देश के सभी नर्सिंग स्टाफ को सैल्यूट करता हूं। रायपुर एम्स में छत्तीसगढ़ के सभी कोरोना पॉजिटिव का इलाज जारी है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 16 हैं। अन्य 17 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं ।
राज्यपाल ने भी की तारीफ : छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूइया उइके ने भी एम्स के नर्सिंग स्टाफ से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए बात की। उन्होंने स्टाफ से कहा कि आप लोग जिस समर्पण और सेवाभावना से कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों की सेवा कर रही हैं, उसकी जितनी सराहना की जाए, वह कम है। आप हमारे सैनिक हैं, जिस तरह देश की सीमा की रक्षा सैनिक कर रहे हैं, इसी प्रकार आप सभी इस संकट से पूरे मानव समाज की रक्षा कर रहे हैं ।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । शहर में 72 घंटे का टोटल लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। राजधानी के भगत सिंह चौक में तफरी कर रहे लोगों को पुलिस ने सड़क पर बैठा दिया । एसएसपी आरिफ शेख के निर्देश पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
इससे पहले कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान इसका उल्लंघन करने पर 103 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने जिलों के अनुसार अपराध के आंकड़े जारी किए हैं।

 
 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । राजधानी में आवारा घूमने वाले मवेशीयो के लिए यह लॉकडाउन सुखभरा साबित होता हुआ नजऱ आ रहा है। दरअसल , कोविड -19 (कोरोना ) के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन 19 दिनों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे स्थिति में आमजनो को घरो में ही रहने की सलाह दी गयी है ।
आमजन घरो में बंद होकर जहाँ इस लॉकडाउन को सब्र रखकर बिता रहे है तो वही मवेशियों के बल्ले-बल्ले है। शहर में आये दिन ट्रैफिक जाम के सबब बनने वाले यह मवेशी इन दिनों खाली सड़को पर राज कर रहे है. लॉकडाउन के चलते सभी परिवहन व्यवस्था ठप्प पड़े हुए है ऐसे में इन मवेशियों के लिए शहर के गली-कूचे ही इनका घर बन गया है।
भीड़-भाड़ गलियां-सड़कें, बना मवेशियों का ठीहा : शहर के अक्सर भीड़-भाड़ इलाको में सड़को पर बैठने वाले इन मवेशियों को दुत्कार कर भागा दिया जाता था। इन मवेशियों के चलते आये दिन ट्रैफिक में व्यवधान ,सड़क दुर्घटना से दो-चार होना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। शहर का कोई भी इलाका या बस्ती हो या पौष इलाका इन्हे अब रोकने- भगाने वाले घरो में बंद है और यह मवेशी सड़को पर स्वतंत्र होकर घूम रहे है। यह तस्वीर जौहरियों की परख करने वाले सदर बाजार की है जहाँ यह मवेशी दुकानों के बाहर ही अपना ठीहा बनाये हुए है। शहर के जी.ई रोडजहाँ सरपट गाडिय़ों के पहिये थमते नहीं वही ये मवेशी बीच सड़को पर ही बैठे हुए है। ऐसे ही शहर के अन्य इलाके पुरानी- बस्ती, लाखेनगर, कुशालपुर, भाटागांव, गोल बाज़ार है जहाँ ये पहले मुसीबत का सबब बनते थे ।
मिल रहा लालन-पालन, नगर निगम काऊ -कैचर छुट्टी में : इन मवेशियों को नगर निगम के काऊ-कैचर के द्वारा शहर के बाहर बने गौठानों में ले जाकर रखा जाता है।वही इनकी खाने-पीने रहने की व्यवस्था किया जाता है.लेकिन कोरोना के कहर से अभी नगर निगम के कुछ कर्मचारी भी छुट्टी में चल रहे है। उचित साधन की व्यवस्था नहीं हो पाने से इन्हे फि़लहाल लॉकडाउन तक सड़को पर ही अपना ठीहा बनाकर रहना पड़ेगा।
वही इन मवेशियों की खाने-पीने की व्यवस्था कुछ संस्था द्वारा किया जा रहा है। इसलिए अभी तो इन मवेशियों की मौज से दिन गुजऱ रहे है।

 
 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना रोकथाम सुरक्षा के तहत आज मेकाहारा परिसर, देवेंद्र नगर सेक्टर-4, ऑफिसर्स कॉलोनी व समता कॉलोनी क्षेत्र को हेक्सा कॉप्टर ड्रोन द्वारा सेनेटाइज किया गया। 10 लीटर सेनेटाइजर मारक क्षमता बाला यह ड्रोन मेकाहारा परिसर के छत से उड़ाया गया और करीब आधे घंटे में इसकी मदद से पूरे मेकाहारा परिसर को सेनेटाइज कर दिया गया। ज्ञात हो रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर की पहल व नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार के निर्देशन पर शहर के विभिन्न जोनों में सेनेटाइज किए जाने का कार्य निरंतरता से किया जा रहा है। इसके पहले भी रायपुर स्मार्ट सिटी लि. ने दुर्ग फैब्रिकेटर्स की मदद से एक ऐसा चलित वाहन तैयार करवाया है जिससे 240 लीटर सेनेटाइजर का छिड़काव एक राउंड में किया जा रहा है। चलित वाहन की मदद से जहां शहर की सड़कें व मोहल्ला सेनेटाइज हो रहा है, वहीं आसमानी सेनेटाइजर छिड़काव में हेक्सा कॉप्टर ड्रोन की मदद विशेष स्थलों को सेनेटाइज किया गया है। यह हेक्सा कॉप्टर ड्रोन 15 मिनट में 300*300 मीटर क्षेत्र को सेनेटाइज करने की क्षमता रखता है। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा हेक्सा कॉप्टर ड्रोन की यह स्पेशल टीम चेन्नई से बुलाई गई है। इस टीम ने इससे पहले देश के कोरोना प्रभावित कई बड़े शहरों में सेनेटाइजिंग का काम किया है। हाल ही में यह टीम वाराणसी शहर को सेनेटाइज करके आई है।

पंचायत तंत्र – रायपुर/दिल्ली । कोरोना संकट के बीच रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने बिगड़ी वित्तीय स्थिति के बीच बड़ी राहत देने की कोशिश की है. आरबीआई ने कुछ ऐसे बड़े ऐलान किए जिससे की बैंकिंग सेक्टर और बाज़ार को स्थिति को संभाला जा सके. प्रेसवार्ता में गवर्नर शशिकांत दास ने ऐलान किया कि रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी गई. इस कटौती के साथ अब रेपो रेट 3.75 फीसदी हो गई है ।
इसी के साथ ही बाज़ार में नकदी संकट ना आए इसके लिए भी 50 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद की बात उन्होंने कही है. उन्होने कहा कि बैंकों और बाज़ार के हालात हमारी पूरी नज़र है. हम हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं. आरबीआई की ओर से नाबार्ड, एनएचबी, एनबीएफसी समेत अन्य क्षेत्रों में भी 50 हजार करोड़ की अतिरिक्त मदद दी जाएगी, ताकि नीचे तक मदद पहुंच सके ।
उन्होंने कहा कि इस वक़्त 150 से अधिक अधिकारी लगातार क्वारनटीन होकर भी काम कर रहे हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. मार्च 2020 में निर्यात में भारी गिरावट आई है, इसके बावजूद विदेशी मुद्रा भंडार 476 अरब डॉलर का है जो 11 महीने के आयात के लिए काफी है ।
गौरलतब है कि  27 मार्च को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में 75 बेसिस पाइंट की कटौती करते हुए इसे 4.4 पर्सेंट कर दिया. माना जा रहा है कि इस कदम से लोगों को उनकी ईएमआई में राहत मिलेगी. साथ ही कम रेट पर कर्ज़ भी मिलेगा. इस कदम से बैंकों को अपनी लिक्विडिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी. साथ ही वे ज्यादा कर्ज़ भी दे सकेंगे ।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश को तीन जोन में बांट दिया है. जोन के हिसाब से लॉकडॉउन के दौरान सेक्टर वाइस सामाजिक गतिविधियों में सशर्त छूट दी जाएगी ।
प्रदेश को जिन तीन हिस्सों में बांटा गया है, उसमें रेड जोन में हॉटस्पॉट वाले जोन को शामिल किया गया है. ऑरेंज जोन में पिछले 14 दिन से कोई मरीज नहीं आने वाले जिले को शामिल किया गया है, वहीं ग्रीन जोन में बीते 28 दिनों से पॉजिटिव केस नहीं आने वाले जिले को शामिल किया गया है ।
ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में सब कुछ सामान्य हो जाएगा. इन जिलों में सभी प्रकार की दुकानें खोली जाएंगी. साथ ही वहां पर ग्रामीण रोजगार के सभी काम शुरू कर दिए जाएंगे. इस जोन में 23 जिला है, इसमें कवर्धा, मुंगेली, बेमेतरा, कोरिया, जशपुर, जांजगीर-चांपा, धमतरी, कांकेर, बस्तर, महासमुंद, रायगढ़, सरगुजा, बालोद, बालौदाबाजार, जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर, सूरजपुर, गरियाबंद, पेंड्रा-गौरेला शामिल है ।
ऑरेंज जोन में शामिल राजधानी समेत चार जिलों को शामिल किया गया है, जहां कड़ाई के साथ कुछ छूट भी दी जाएगी. इस जोन में रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर को शामिल किया गया है ।
इसके बाद बारी आती है रेड जोन की, जहां संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इस जोन में सिर्फ कोरबा जिला आता है ।
राज्य कोरोना वायरस कमांड एवं कंट्रोल टीम के पीआरओ डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया की जोन के आधार पर वहां गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है, फिलहाल, समीक्षा बाद सरकार ये फैसला लेना है ।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । 16 अप्रेल 2020 भाजपा नेता धरमलाल कौशिक और दिगर भाजपा नेताओं द्वारा किसानों को धान के मूल्य की अंतर राशि दिए जाने की मांग पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2500 और धान के समर्थन मूल्य के बीच के अंतर की राशि का प्रावधान किसानों को देने का प्रावधान छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में किया जा चुका है और यह राशि जल्दी से जल्दी किसानों को दी जाएगी। धान की खरीदी के समय ही यह राशि किसानों को मिल जानी थी लेकिन इसलिए नहीं दी जा सकी क्योंकि मोदी सरकार ने किसानों को यह राशि देने पर रोक लगाई है। इसको लेकर भाजपा नेता धरमलाल कौशिक द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की स्तर हीन राजनीति बेहद दुखद है।
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि धरमलाल कौशिक जी यह बताएं कि 2014 में जब केंद्र में मोदी सरकार ने सरकार बनते ही किसानों को बोनस की राशि देने पर रोक लगाई गई थी तब कौशिक जी ने मोदी जी को पत्र क्यों नहीं लिखा। छत्तीसगढ़ में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जब पहले साल तो किसानों को धान का 2500 दाम दिया गया और दूसरे साल मोदी सरकार ने उस पर भी, 2500 देने पर भी रोक लगाई तब मोदी जी को किसी भी भाजपा नेता ने पत्र लिखने का साहस क्यों नहीं दिखाया  अब भाजपा नेता किसानों के झूठे हमदर्द बनकर धान के अंतर की उसी राशि को लेकर मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख रहे है, यह भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को ही उजागर करता है।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जो राशि किसानों को कांग्रेस सरकार ने पहले साल दी है और भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा डाली गई अड़चनों के बावजूद दूसरे साल देने जा रही है उसकी मांग करके भाजपा नेताओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसानों की आंखों में धूल झोंकना ही उनका चरित्र है। यदि वास्तव में यह भाजपा नेता किसानों के हितैषी हैं तो करोना की आपदा को देखते हुए किसानों की फसलों के लिए 500 प्रति क्विंटल कम से कम अतिरिक्त राशि किसानों को दिए जाने की मांग करें ताकि इस संकट की घड़ी में किसान संभल सके। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह मांग किसानों के लिए केंद्र सरकार से कर दी है। कांग्रेस के द्वारा किसानों को 500 प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि दिए जाने की मांग का समर्थन करके धरमलाल कौशिक और भाजपा नेता भाजपा के 15 साल के शासनकाल में किसानों के साथ किए गए पापों को धो सकेंगे।
त्रिवेदी ने कहा है कि एक भी भाजपा नेता ने किसानों को धान के समर्थन मूल्य में स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू करने की बात नहीं उठाई। भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों की आय दोगुनी करने की बात लिखी थी लेकिन इस दिशा में आज तक भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा कदम नहीं उठाए जाने पर भी भाजपा के तमाम नेता मौन हैं। राज्य सरकार द्वारा किसानों को धान के समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त राशि 2500  दिए जाने पर केंद्र सरकार रोक लगाती है तब भी भाजपा के नेता मौन बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ की विधानसभा का बजट सत्र पूर्ण हुआ है और उसके बाद लगातार केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण देश भर में फैले करोना की रोकथाम के काम में राज्य में सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है । ऐसे समय में बेहद स्तरहीन राजनीति करते हुए भाजपा नेताओं ने जो राशि किसानों को देने की कांग्रेस सरकार स्वीकृति दे चुकी है उसे देने की मांग करके अपना वास्तविक किसान विरोधी चरित्र उजागर कर दिया है।