Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे प्रदेश में वंचितों की मदद के लिए लोग अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दे रहे हैं. इनमें से एक सात साल का ईशान भी है, जिसने अपना गुल्लक तोड़कर जमा राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान की ।
अंबिकापुर के इशान अग्रवाल ने स्वस्फूर्त अपने गुल्लक में जमा 911 रुपए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व जरूरतमंदों की सहायता के लिए दान की है. ईशान का यह सहयोग इस बात का हौंसला देता है कि ’देश का भविष्य’ वर्तमान के संकट से लड़ने के लिए अभी से तैयार है ।
बुराई पर जीत हेतु श्री राम सेतु निर्माण में नल और नील के “विज्ञान” और रेत के दानों को इकट्ठा करती गिलहरी के “योगदान” को बराबर माना गया है।
ईशान अग्रवाल, 7 वर्ष का एक बच्चा है जो अंबिकापुर में रहता है। उसने अपने पिग्गी बैंक में राशि जमा की थी। आज संकट के समय में उस बच्चे ने…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पौराणिक दृष्टांत का उल्लेख करते हुए कहा कि बुराई पर जीत के लिए श्रीराम सेतु निर्माण में नल और नील के विज्ञान और रेत के दानों को इकट्ठा करती गिलहरी के ‘योगदान’ को बराबर माना गया है. संकट की घड़ी में इस बच्चे का योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है. उन्होंने ईशान को ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार भी दिया ।
ब्राइट स्टार इंवेस्टमेंट्स प्राईवेट लिमिटेड ने दिए 2.50 करोड़ रूपए की सहयोग राशि
मुख्यमंत्री सहायता कोष में ब्राइट स्टार इंवेस्टमेंट्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए की सहयोग राशि दी गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ब्राइट स्टार इंवेस्टमेंट्स प्राईवेट लिमिटेड एवं डी-मार्ट के प्रतिपालक श्री राधाकिशन दमानी को संकट की घड़ी में लोगों की सहायता के लिए आगे बढ़ कर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद राजधानी में पुलिस की सख्ती शुरू कर दी है. बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई करते हुए तमाम चौक-चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है, चालान काटा जा रहा है ।
ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि बेवजह घूम रहे लोगों को घर पर रहने की सलाह दी जा रही है. वहीं बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को सीधे थाने भेजकर धारा 188 तहत की कार्रवाई जा रही ।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति छोटे-छोटे काम के लिए निकल रहे हैं, उन्हें अपना काम एक ही बार में निपटा लेने कहा जा रहा है. लोगों के सहयोग की बदौलत अच्छे से काम कर पा रहे हैं. अलग-अलग चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं, और चेकिंग प्वाइंट को यह निर्देश दिया गया है कि चेकिंग के दौरान जिस क्षेत्र का व्यक्ति है, वह उसी क्षेत्र में जरूरी सामानों की पूर्ति करें ।

पंचायत तंत्र – रायपुर/इंदौर । कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच आज की ताजा अपडेट ये है कि डो डॉक्टर और एक पत्रकार कोरोना पॉजिटिव निकला है. यही नहीं 74 नए मामले भी आज ही एक दिन में सामने आए हैं. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सामने आए इन केसों के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. इन 74 नए संक्रमित केसों के साथ इंदौर में कोरोना पॉजिटिव का आँकड़ा 400 से पार हो गया है ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबहे महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज ने 91 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची जारी की. हालांकि सूची में कई नाम रिपीट हो गए थे. लिहाजा फिर से आँकलन कर दूसरी सूची जारी की गई. इसमें कुल 74 नए मामले सामने आए. इस तरह से मध्यप्रदेश के अकेले इंदौर शहर में अब कुल मरीजों की संख्या 436 हो गई है ।
डॉक्टर, पत्रकार और अधिकारी की पत्नी
आज जो 74 लोगों की सूची जारी हुई है इसमें जो दो डॉक्टर मिले हैं वे कबीर और चंदन नगर इलाके हैं. इसी तरह शहर का एक पत्रकार भी संक्रमित पाया गया है. वहीं ख़बर ये भी है कि इंदौर विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. फिलहाल सभी को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है ।
अब तक 35 मौत
इंदौर में मरने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है. भारत के कई राज्यों और शहरों से अधिक मौते इंदौर में हो चुकी है. अब तक इंदौर में 35 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई जो कोरोना पॉजिटिव मरीज उनकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना लॉकडाउन के बीच रेलवे में विशेष पार्सल और माल ढुलाई का संचालन जारी रहेगा. खाद्य सामग्री, दवाएं, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण, खाद्य तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा चलाई जा रही पार्सल स्पेशल को सम्बन्धितों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए समय सारणी में परिवर्तन कर परिचालन अवधि में विस्तार किया गया हैं ।
पार्सल ट्रेन के माध्यम से वस्तुओं के परिवहन के लिए इच्छुक पार्टियां इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. आवश्यक सामग्री की अग्रिम बुकिंग के लिए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पार्सल रायपुर रेल मंडल से फोन पर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं. उनका फोन नंबर 9752 877995 इसके अतिरिक्त मुख्य पार्सल सुपरवाइजर रायपुर 9752877967 एवं मुख्य पार्सल सुपरवाइजर दुर्ग से 9109112682 पर बात कर सामग्री बुकिंग करा सकते हैं ।
गाड़ी संख्या 00875 दुर्ग -छपरा पार्सल स्पेशल 15,18,20, 24 अप्रैल को दुर्ग से 21:00 बजे रवाना होकर रायपुर 21:45 बजे उसलापुर 23:45 होते हुए छपरा अगले दिन 17:00 बजे पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 00876 छपरा दुर्ग पार्सल स्पेशल दिनांक 17 ,20, 22, 26 अप्रैल को छपरा से 8:00 बजे रवाना होकर अगले दिन उसलापुर 1:20 बजे रायपुर 3:05 बजे दुर्ग 4:00 बजे पहुंचेगी ।
गाड़ी संख्या 00875/00876 दुर्ग -छपरा – दुर्ग गाड़ी का ठहराव दोनों दिशाओं में रायपुर, उसलापुर, पेण्ड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी स्टेशनों में दिया गया है ।
माल ढुलाई और पार्सल संचालन जारी रहेगा
कोविड-19 के मद्देनजर किए गए उपायों की निरंतरता में यह निर्णय लिया गया है कि भारतीय रेलवे, यानी सभी मेल / एक्सप्रेस (प्रीमियम ट्रेनों सहित) पर सभी यात्री ट्रेन सेवाओं यात्री ट्रेनें, मेट्रो रेलवे, कोलकाता की उपनगरीय ट्रेनों और ट्रेनों को 3 मई तक रद्द कर दिया गया हैं. पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार 14 अप्रैल तक यात्री ट्रेनें रद्द थी. ट्रैन कैंसलशन को बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया हैं ।
सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू किये जाने की घोषणा, आकस्मिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नियत समय में घोषित की जाएगी. अगली सलाह तक कोई अग्रिम आरक्षण नहीं किया जाएगा. वर्तमान में माल ढुलाई और पार्सल संचालन जारी रहेगा ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । शराब दुकानों के लिए कमेटी गठित किए जाने पर आए हाईकोर्ट के फैसले को लेकर डॉ रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद मद्य प्रेमियों को शराब कैसे बांटा जाए इसके लिए कमेटी बन गई, लेकिन आम लोगों की जरूरी व्यवस्थाओं के लिए कमेटी नहीं बनाई ।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार को यह ध्यान देना चाहिए कि मेडिकल कॉलेजों को कोरोना के इलाज के लिए कैसे तैयार किया जा सकता हैं. टेंडर-टेंडर का गेम चल रहा है. टेंडर की प्रक्रिया नहीं हो रही है. जारी टेंडर में 20 दिन निकल गए आगे भी 20 दिन निकल जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच कितना अद्भुत तालमेल है कि आज तक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बातचीत चल रही है. मगर निर्णय अधूरा पड़ा है ।
डॉ. सिंह ने कहा कि हम जिस बात को रोज चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जाए, अब कोर्ट को कहना पड़ रहा है. सरकार के लिए इस कठिन समय में इससे ज्यादा पीड़ाजनक और क्या बात हो सकती है कि उन्होंने राजनीतिक दल के लोगों की बात सुनना बंद कर दी तो अंत में न्यायालय को टिप्पणी करनी पड़ रही है ।
उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ यह टिप्पणी इतनी दुखदाई है कि ऐसे समय में बिलासपुर में जो मेडिकल कॉलेज है उसमें कम से कम सभी फैसिलिटी तैयार करके रखने का समय था. शराब के बारे में तो बहुत साफ शब्दों में ये कहा गया है कि मद्य प्रेमियों पर ध्यान मत दीजिए कोई नहीं मरेगा, चिंता मत कीजिए मैं ये गारण्टी देता हूँ कि बिना दारू पिए छत्तीसगढ़ में कोई नहीं मरेगा यह पक्की बात है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने जाने के फैसले के बाद डॉ. रमन सिंह ने रोजी-मजदूरी करने वालों के भोजन की व्यवस्था की बात कही है. साथ ही छत्तीसगढ़ में फंसे प्रवासी मजदूरों को हजार रुपए देने की वकालत की है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लॉकडाउन पर छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में मुझे दो बात की चिंता है. एक स्थानीय स्तर में रोज कमाने-खाने वाले गरीब मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए. इसके लिए उन्होंने सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, राजनीतिक दलों को साथ लेकर चलने की बात कही।
उन्होंने कलेक्टर के माध्यम से खाद्य सामग्री के वितरण के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या जिलाधीश पूरे देश का लाखों लोगों को दोनों समय के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था कर सकता है. मैंने राजनांदगांव में देखा है काफी लोग एसडीएम को फोन कर रहे है, लेकिन वे फोन नहीं उठाने को तैयार नहीं है।
दूसरी सबसे बड़ी चिंता है छत्तीसगढ़ में रह रहे बाहर के मजदूरों की मजदूरी को लेकर है. उन्होंने कहा कि कहीं चावल तो कहीं खाना दिया जा रहा है, लेकिन इससे जीवन नहीं चलता है. उनके साथ बच्चे और महिलाएं हैं उनकी बीमारी यदि होती है तो दवाई भी खरीदना है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहा हूं कि कम से कम मजदूरों के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर करने की जरूरत है. आज तारीख तक कोई जवाब देने को तैयार नहीं है कि कितने लोगों को राशन दिया जा रहा है।

पंचायत तंत्र – रायपुर । भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे । विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर भारत गणराज्य और स्वतंत्र भारत के संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे. उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य देश के दलित सदस्यों पर अत्याचारों के खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सुशिक्षित करना था. उन्होंने लोगों को इन भेदभावों के खिलाफ लड़ने के लिए सदैव प्रेरित किया. वे हमारे देश के प्रसिद्ध राजनेता, शिल्पकार, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और कानूनविद थे. वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे ।
उन्होंने कहा कि भारत में सामाजिक भेदभाव और जातिवाद को जड़ से मिटाने के अभियान के लिए उन्होंने पूरे जीवन भर संघर्ष किया. उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण देश की जनता ने पूरे विश्वास के साथ उनका अनुसरण किया और अभी भी देश के लोग उन्हें एक प्रेरणा पुरूष के रूप में याद करते हैं ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जबान ए उर्दू में कोरोना तबलीग करने की तोहमत तब्लीगी जमात पर लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कटघरे में खड़ा किया। उर्दू अल्फाज़ो के साथ ट्वीट करते हुए चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने इल्म का जौहर दिखाने को कहा । तो इस पर काँग्रेस नेता अजय साहू ने असदुद्दीन ओवेसी के साथ फ़ोटो शेयर कर करके लिख दिया कि ये उर्दू की कहाँ से दीक्षा हुई, ये पता चल गया।
अजय साहू ने चंद्राकर के कुछ पुराने फोटो शेयर कर दिए। जिसमें अजय चंद्राकर कट्टर मुस्लिम नेता ओवेसी के साथ गहन चर्चा में हैं। इन चित्रों में अजय चंद्राकर के साथ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडेय और शिव रतन शर्मा भी हैं। सभी मुस्कुराते हुए बतिया और फ़ोटो खिंचा रहे हैं। बताया जा रहा है फ़ोटो कुछ महीने पहले की हैं। जब ये तीनों नेता दिल्ली गए थे। दिल्ली के संसद में इन दोनों की ओवेसी से राजनीति पर गंभीर मंत्रणा भी हुई ।
अजय साहू ने लिखा है कि ये पता चल गया कि अजय चंद्राकर को उर्दू की दीक्षा कहाँ से मिली है। उन्होंने इससे पहले अजय चंद्राकर पर व्यंग करते हुए लिखा कि चंद्राकर की उर्दू जमातियों से भी बेहतर है।
गौरतलब है कि ओवेसी तब्लीगी जमात से ताल्लुक नहीं रखते लेकिन उस आबादी के वो कट्टर नेता के रूप में शिनाख्त हैं जिन्हें बीजेपी नेता खूब कोस रहे हैं।
इस पोस्ट पर चंद्राकर को सिर्फ साहू ने नहीं घेरा बल्कि कई लोगों ने घेर लिया। कांग्रेस के ही सागर सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस के लोग न नसबंदी कांड पर हंसते हैं और न ही पितृ पुरुष की शोक सभा में हंसी-ठिठौली करते हैं ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । भारत में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा. अब पहले से भी ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत होगी. बुजुर्गों का खास ख्याल रखें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. आयुष विभाग का निर्देश माने. आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. गरीब परिवारों की देखरेख करें. कंपनियां किसी को नौकरी से ना निकाले. कोरोना सेनानियों का सम्मान करें. इस बार लॉकडाउन में और सख्ती बरती जाएगी. केंद्र राज्य के साथ कोशिश कर रहे हैं कि किसानों को कम दिक्कत हो. 600 से ज्यादा अस्पताल कोरोना के लिए काम कर रहे हैं. भारत में आज एक लाख से ज्यादा बेड की व्यवस्था हो चुकी है. देश में 220 से ज्यादा लैब टेस्टिंग का काम कर रहे हैं. कल सरकार एक विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगी ।
रायपुर। कोरोना देशव्यापी लॉकडाउन के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन देते हुए कहा कि सारे सुझाव को देखते हुए ये तय किया गया है कि लॉक डाउन 3 मई तक बढ़ाना पड़ेगा. मेरी सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रो में फैलने नहीं देना है. स्थानीय स्तर पर एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता की बात होगी. एक भी मरीज की कोरोना से मौत होती है तो हमारे लिए चिंता की बात होगी. बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी. जिन स्थानों के हॉट स्पॉट में बदलने की संभावना है वहां नजर रखनी होगी. ये नया संकट पैदा करेगी. अगले एक हफ्ते में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी ।
मोदी ने कहा कि 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने और हर राज्य को बारीकी से परखा जाएगा. लॉक डाउन का कितना पालन हो रहा है. क्षेत्र ने कोरोना से कितना बचाया है उसका मूल्यांकन लगातर किया जाएगा, जो क्षेत्र इस अग्नि परीक्षा में सफल होंगे. वहां 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकेगी. यह अनुमति सशर्त होगी. उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं, आपको कितनी दिक्कते आई हैं. किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर है ।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये वक़्त देश के अलग-अलग राज्यों में त्यौहार का भी है. लॉक डाउन के बीच लोग जितने संयम से सादगीपूर्ण ढंग से त्योहार मना रहे हैं, यह प्रेरक है. कोरोना की त्रासदी से हम सब परिचित हैं. अन्य देशों के मुकाबले भारत ने कोरोना को कैसे रोका देश की जनता न केवल साक्षी है, बल्कि सहभागी भी है. देश में जब कोरोना का पहला केस नहीं आया था तब से हमने रोकथाम के उपायों पर काम करना शुरू कर दिया था. जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे तब ही लॉक डाउन जैसा फैसला ले लिया था. हमने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया ।
ये ऐसा संकट है जिसमे किसी भी देश के साथ तुलना करना उचित नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ सच्चाइयों को हम नकार नहीं सकते हैं. ये सच्चाई है कि दुनिया के बड़े देशों में कोरोना के आकंड़े देखे तो उनकी तुलना में भारत सम्भली हुई स्थिति में है. मोदी ने कहा कि महीना भर पहले कई देश भारत के बराबर खड़े थे. आज उन देशों में कोरोना के केसेज 25 से 30 गुना ज्यादा बढ़ गए है. हजारों लोगों की दुखद मौत हो गई है. भारत ने होलिस्टिक एप्रोच नहीं दिखाया होता, तेज फैसला नहीं लिया गया होता, तो स्थिति रोंगटे खड़े करने वाले होते ।
सोशल डिस्टेंसिग का लाभ देश को मिला है. आर्थिक दृष्टि से हमें बहुत बड़ी कीमत चुकानी बड़ी है, लेकिन देश की जनता के आगे ये कोई बड़ी चीज नहीं है. राज्य सरकारों ने भी इसमें बहुत जिम्मेदारी के साथ काम किया है. 24 घँटे हर किसी ने प्रयास किया है. हालत को सँभाला भी है. इन सब प्रयासों के बीच कोरोना ने विश्वभर में सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है. भारत मे कोरोना के खिलाफ लड़ाई आगे कैसे बढ़े, जीत कैसे हो, नुकसान कम कैसे हो इसे लेकर राज्यों के साथ लगातार चर्चा की गई. हर तरफ यही सुझाव आया है कि लॉक डाउन को बढ़ाया जाए ।
भारत में हम एक लाख से अधिक बेड की व्यवस्था कर चुके है, 600 से अधिक अस्पताल सिर्फ कोविड के लिए डेडिकेटेड कर दिया गया है. आज भारत के साथ बहुत सीमित संसाधन है. आज भारत के नौजवान वैज्ञानिक कोरोना वैक्सिन बनाने का बीड़ा उठाये. हम धैर्य के साथ बढ़ेंगे तो कोरोना महामारी पर जीत दर्ज करेंगे. मैं आपका साथ मांग रहा हूँ. घर के बुजुर्गों का खास ध्यान रखे. लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिग का पूरी तरह से पालन करें. घर में बने हुए मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करे. इम्युनिटी बढ़ाने आयुष मंत्रालय की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करे. संक्रमण का फैलाव रोकने आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाऊनलोड करे और दूसरों को प्रेरित भी करे. गरीब परिवार की देखरेख करे. उनके भोजन की जरूरत पूरी करे. अपने इकाइयों में काम कर रहे लोगों को नौकरी से न निकाले. कोरोना वारियर्स का हम सम्मान करें. इन सात बातों का ध्यान रखें. विजय प्राप्त करने निष्ठा के साथ ये काम करे ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी कल लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है. इससे पहले पीएम मोदी ने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमति जताई थी ।