Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्यक्ष विदेश निवेश के संबंध में उद्योग विभाग के प्रस्तावित कार्ययोजना को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है. उन्होंने उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव को कुछ चुनिंदा सेक्टर के उद्योगों को छत्तीसगढ़ में आमंत्रित करने के लिए आवश्यक चर्चा और पत्राचार करने की भी बात कही ।
राज्य में ऑटोमोबाइल, आयरन एवं स्टील, भारी इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक वायर एवं ऑप्टिकल फायबर, कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स, टेक्सटाईल, इलेक्ट्रानिक्स आदि उद्योगों की स्थापना के लिए प्राथमिकता से विदेशी पूंजी निवेश के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।


 पंचायत तंत्र- रायपुर । इस वक्त राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के रायपुर स्थित बंगले में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की खबर है. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पा लिया गया। खबर ये भी आ रही है कि उस वक्त मंत्री टीएस सिंहदेव अपने बंगले में मौजूद थे ।


पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़। प्रदेश के इन जिलों में पिछले 28 दिनों के अंदर एक भी कोरोना केस सामने नहीं आया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक के आंकड़े के अनुसार हमारे पास छत्तीसगढ़ के ऐसे 3 जिले हैं जिनमें पिछले 28 दिनों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि देश के 78 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

पंचायत तंत्र – रायपुर । राजस्थान के कोटा में पढाई कर रहे छत्तीसगढ़ के 2 हजार छात्रों को राज्य वापस भेज दिया गया है। रायपुर पहुंचने के बाद इन छात्रों की स्क्रीनिंग की गई है। इन छात्रों को वापस लाने के लिए 75 बसें भेजी गई थी ।


पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार पड़ोसी राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश की सीमाएं नहीं खोलना चाहती है। हालांकि राज्य के भीतर ग्रीन जोन वाले जिलों में आवाजाही शुरू करने की तैयारी में है। वहीं बाजार में धीरे-धीरे ढील दी जाएगी। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान राज्यो से लॉकडाउन खोलने के लिए रणनीति बनाने को कहा है।
उन्होंने संकेत दिए कि जिन जिलों में संक्रमण नहीं है, उन जिलों को रियायत दी जा सकती है। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन हटाने को लेकर आज सीएस कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के ग्रीन जिलों की सीमाएं खोलने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन राज्य की सीमाएं नहीं खोलेंगे। सीएम भूपेश ने कहा कि हवाई और रेल सेवा के संबंध केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।
लॉकडाउन का उल्लंघन, 2294
वाहन जब्त, 1346 लोग गिरफ्तार
कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में सख्ती से पालन किया जा रहा है। लॉकडाउन लागू होने के पश्चात इसका उल्लंघन करने पर अब तक पूरे प्रदेश में एक हजार 549 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज (एफआईआर) की गई है, वहीं एक हजार 346 लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही 2 हजार 294 व्हीकल जब्त किए गए हैं। केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन घोषित किया गया है। कोरोना वायरस के फैलाव को खत्म करने के लिए लॉकडाउन जैसे प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और उसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस विभाग द्वारा सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है।
मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई
नगर निगम जोन-7 की टीम ने सोमवार को कोरोना संक्रमण को रोकने जारी दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर कार्यवाही की। जोन आयुक्त विनोद पाण्डेय के नेतृत्व और जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक धनसिंग राजपूत की उपस्थिति में अभियान चलाया गया। निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार राजधानी के मुख्य बाजार जयस्तम्भ चौक, आमापारा चौक, लाखेनगर चौक और गोलबाजार में बिना मास्क पहने 139 लोगों से 13900 रुपए, थूककर गंदगी फैलाने वाले 33 लोगों से कुल 3300 रुपए और सामाजिक दूरी तोडऩे वाले 68 लोगों से कुल 13600 रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार कुल 240 लोगों से कुल 30800 रुपए का जुर्माना वसूलने के साथ ही भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों के मुताबिक अभियान निरंतर जन स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जारी रहेगा।
गली-मोहल्लों में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं, लगा रहता है मजमा
राजधानी की गली-मोहल्ले इस समय वार्ड सभा की सदन बन गई है। लोग घरों से निकल कर बिना मास्क लगाए भीड़ में बेखौफ नलों से पानी भरने निकल रहे है, वहीं सोशल डिस्टेंस की परवाह किए बगैर किराना और सब्जी ठेलों में एक-दूसरे को धकियाते निकल रहे है। जिससे सुरक्षित राजधानी फिर से रेड लाइन पर आ सकती है।
सरकारी कानून-कायदे की तो लोगों ने धज्जियां उड़ा दी है। टशनबाजी और ठशन जताने में कोई भी पीछे नहीं है। सबसे ज्यादा पढ़े लिखेलोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे है। वेवजह कार और दुपहिया में परिवार सहित निकल कर सैर सपाटा कर कानून की धजिज्यां उड़ा रहे है। छोटे बच्चे बिना मास्क लगाए सुबह-शाम, दोपहर-रात तक धमा चौकड़ी मचाते रहते है। परिजन भी उन्हें समझाने के बजाए पतंग उड़ाने के लिए प्रेरित कर रहे है। नलों से पानी भरने के दौरान भी लोग टूट पड़ते हैं।
लॉकडाउन में मिली छूट का दुरुपयोग : लॉकडाउन में अतिआवश्यक चीजों की खरीदी के नाम पर लोगों ने कानून व्यवस्था की परवाह किए बगैर आम दिनों की तरह घूमते नजर आए। कानूनी रियायत के दौरान राजधानी के गली मोहल्लों सोशल डिस्टेंस की खुलेआम उल्लंघन किया। कार से लेकर दुपहिया में परिवार के साथ घूमते नजर आए। लोगों पर प्रशासन की की जागरूकता का कोई प्रभाव ही दिखाई नहीं दिया।
सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हुआ : किराना से लेकर दवाई दुकान और सब्जी बाजार में भेंडचाल नजर आया। सरकार के लाख समझाने के बाद भी दुकानों में सोशल डिस्टेंस कहीं भी नजर नहीं आया। लोगों ने अपनी सहुलियत के लिए सोशल डिस्टेंस की अनिवार्यता को तोड़ते दिखाई दिए।
पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं सुधरे लोग : पुलिस प्रशासन लोगों को कोरोना से बचाने के लिए दिन-रात सड़क पर पहरा दे रही है लेकिन पब्लिक है कि मानने के लिए तैयार नहीं है। लॉकडाुन के दौरान सबसे ज्यादा कार और दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई जिसमें हजारों की संख्या में गाडिय़ों को जब्त किया गया, उसके बाद भी लोग नहीं सुधरे, जानबूझकर घर से बाहर निकल कर कोरोना को आमंत्रित करते दिखाई दिए। गाडिय़ों की जब्ती से तो यहीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों ने कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी की गंभीरता को नजरअंदाज कर दिया। जिसके गंभीर परिणाम को सकते है। क्योंकि अभी तक कई लोगों की जांच ही नहीं हो पाई है, और कुछ का इलाज चल रहा है इससे तो यहीं लगता है कि राजधानी असुरक्षित है।


पंचायत तंत्र –  रायपुर । अप्रेल माह में ही सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र भत्ते को बढ़ाकर ₹49000 प्रतिमाह किए जाने और सहायक नियुक्ति भत्ते को बढ़ाकर ₹40000 प्रतिमाह किए जाने और केंद्रीय कर्मचारियों सैनिकों और पेंशनरों से भत्ता छीनने पर कड़ी आपत्ति करते हुए कांग्रेसी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि करोना काल में ही सांसदों के लिए भत्ता बढ़ाया जा रहा है और पेंशनरों से भक्ता छीना जाना दोहरा आचरण है। केंद्रीय कर्मचारियों सैनिकों और पेंशनरों के भत्ते की राशि काटने के बजाय केंद्र सरकार को अपने ढाई लाख करोड़ के बजट में मितव्ययिता बरतकर फिजूलखर्ची पर रोक लगानी चाहिये। दिल्ली में 20 हजार करोड़ के सेंट्रलविस्टा प्रोजेक्ट और एक लाख 10 हजार करोड़ के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को खारिज किया जाना चाहिये। इस राशि से देश के गरीब मजदूर किसानों छोटे व्यापारियों छोटे-छोटे उद्योग धंधा करने वालों की करोना के कारण हुयी क्षतिपूर्ति की राशि दे देना चाहिये। करोना का नाम लेकर कर्मचारियों सैनिकों और बुजुर्ग पेंशनरों से भत्ते की राशि छीनना और सांसदों का भत्ता बढ़ाना ठीक नहीं है ।

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर ।  ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक महीने और लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम नवीन पटनायक ने लॉकडाउन को पूरे महीने तक जारी रखने की मांग की है. हालांकि, इस पर पीएम मोदी ने हर राज्य से लॉकडाउन को लेकर प्लान बनाने को कहा है.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को लेकर सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की. इस दौरान कई मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने की गुजारिश की, जिसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शामिल हैं. इसके अलावा कई मुख्यमंत्रियों ने चरणवार तरीके से लॉकडाउन हटाने को कहा.
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास ने कहा कि हमने मांग की है कि लॉकडाउन जारी रहना चाहिए अन्यथा हम ओडिशा में इन चीजों का सामना नहीं कर सकते. लॉकडाउन को एक महीने और रहने दीजिए, फिर, हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है.
इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने टेस्टिंग, ट्रीटमेंट के हालात की जानकारी दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, जिन्होंने समय पर लॉकडाउन लगाया. उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की स्थिति बताई. ये भी कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री कपाट खोले गए हैं.
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रोग नियंत्रण की जानकारी दी और पूरे महीने (मई) तक लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाने की मांग की. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य की कोरोना अपडेट और किसान मंडियों के व्यवस्थाओं की जानकारी दी. किसी एक ऐप का भी जिक्र किया, जिससे बीस तरह की सेवाएं दी जा रही हैं.
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोटा और दूसरे राज्यों से छात्रों को बुलाने पर एक नीति की मांग की. नीतिश ने कहा कि जब डिजास्टर कानून में साफ है कि अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय आवाजाही न हो तो भी कुछ राज्य छात्रों को बुला चुके हैं, जबकि हम केंद्र के निर्देश का पालन कर रहे हैं.
कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की. इस बैठक में पीएम मोदी ने लॉकडाउन खोलने को लेकर चर्चा की और कहा कि इसपर एक नीति तैयार करनी होगी, जिसपर राज्य सरकार को विस्तार से काम करना होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में कहा कि राज्य सरकार अपनी नीति तैयार करें और किस तरह लॉकडाउन को खोला जाए. इसमें रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में राज्य अपने इलाकों में लॉकडाउन को खोला जा सकता है. जिन राज्यों में अधिक केस है, वहां लॉकडाउन जारी रहेगा, जिन राज्यों में केस कम है वहां जिलेवार राहत दी जाएगी.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर टेंशन न लें, हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के अलग-अलग जिलों को जोन के हिसाब से बांटा है, अभी करीब 170 से अधिक जिले रेड जोन में शामिल हैं.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संकट की वजह से देश में 3 मई तक का लॉकडाउन लागू है. इस बीच आगे की रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की. इसमें कई राज्यों की ओर से लॉकडाउन को आगे बढ़ाने और फेज़ वाइज़ लॉकडाउन हटाने का प्रस्ताव रखा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच ये बैठक करीब तीन घंटे तक चली. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकारों ने अच्छा काम किया है, लॉकडाउन की वजह से हमें लाभ मिला है.
इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोटा में फंसे हुए बच्चों का मुद्दा उठाया. नीतीश कुमार ने मांग करते हुए कहा कि बच्चों को लाने के लिए एक नीति बननी चाहिए, कई राज्य लगातार बच्चों को वापस बुला रहे हैं.
गौरतलब है कि बैठक से पहले भी कई राज्य सरकारें इस बात को कह चुकी हैं कि एक दम से लॉकडाउन को हटाना खतरनाक साबित हो सकता है, ऐसे में केंद्र सरकार को लॉकडाउन को लेकर अलग-अलग नीति बनानी चाहिए.

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने 6 पीढ़ियों के साथ मिलकर कोरोना वायरस को लेकर आम जनता को जन जागरण किया। और कोरोना वारियर्स को सैल्यूट किया। वही वीडियो साझा कर आम जनता को लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, भीड़ वाली जगह से दूर रहने तथा अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। ट्वीट कर कहा- मैं आपके स्वस्थ एवं ख़ुशहाल जीवन तथा लंबी आयु की कामना करता हूँ।
हरीश रावत भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो फ़रवरी 2014 में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री बने। पाँच बार भारतीय सांसद रह चुके रावत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। १५वीं लोकसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में जल संसाधन मंत्री केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । राजस्थान के कोटा में फंसे 2 हजार 247 छात्रों को वापस छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है. अभी मिली जानकारी के मुताबिक बसों का काफिला मध्यप्रदेश के शिवपुरी पहुंच चुका है. मंगलवार सुबह तड़के रायपुर समेत कई संभागों में बसें पहुंच जाएंगी. उनके साथ पुलिस सुरक्षा और डॉक्टरों की टीम भी है. सभी छात्रों को 14 दिन तक 4 जिलों के मुख्यालयों में क्वारंटाइन पर रखा जाएगा ।
बता दें कि 24 अप्रैल को छात्र-छात्राओं को कोटा से लाने के लिए कुल 97 बसों को भेजा गया था. इसमें 95 बस छात्रों के लिए और 2 बसों में डाॅक्टर-चिकित्सा दल के सदस्यों के लिए है. कोटा से वापस आने पर इन बच्चों को 14 दिन के क्वारेंटाइन पर रखा जाएगा. उन्हें सीधे घर जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी के रहने और खाने की व्यवस्था सरकार करेगी. अभिभावक परिवहन विभाग के मोबाइल नम्बर 8959088986 पर सम्पर्क कर सकते हैं।