Browsing: रायपुर

रायपुर । कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 2,51,000 रुपए का चेक जिला प्रशासन को सौंपा. श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजलाल गोयल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर और प्रशासन के आदेशों के पालन में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सहयोग राशि का चेक जिला कार्यालय जाकर कलेक्टर को सौंपा. साथ में उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को आगे आने की अपील की है । 
स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने दिया दो दिन का वेतन
इसी तरह से छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के सभी सदस्यों ने भी अपना दो दिन का वेतन दान किया है. संघ के प्रांताध्यक्ष सी.पी. मिश्रा ने कहा कि संकट की घड़ी में हम सब सरकार के साथ हैं. सरकार की ओर से जो भी कदम उठाए जा रहे हैं उसमें हम बढ़-चढ़कर मदद करने को तैयार है. संघ की ओर से राहत कोष में दो दिन का वेतन दिया गया है. हम आगे मुख्यमंत्री को सहायता देने का भरोसा दिलाते हैं. कोरोना के खिलाफ जारी जंग में हम सब एक जुट हैं । 

   
रायपुर । कोरोना को हराने के लिए किये गए लॉक डाउन का असर गरीब, बेसहारा और असहाय वर्ग पर सबसे ज्यादा पड़ा है. ऐसे लोगों के लिए दो जून की भी रोटी लॉक डाउन की वजह से दूभर हो गई है. ऐसे लोगों की मदद के लिए सीएम भूपेश बघेल के आह्वान पर स्वयंसेवी संस्थान आशाएं, छत्तीसगढ़ सिख फोरम, दशमेश सेवा सोसायटी और छत्तीसगढ़ सिख संगठन सामने आया है. इन संस्थानों ने राजधानी के चिन्हित 10 हजार परिवारों तक राशन पहुंचाने का जिम्मा उठा लिया है. यही नहीं राजधानी के सभी गुरुद्वारों में भी मुफ्त लंगर की व्यवस्था की गई है। 
ऐसे असहाय लोगों की मदद के लिए जो लोग सामने आए हैं उनमें ग्रैन्ड न्यूज के चेयरमेन गुरुचरण सिंह होरा, आशा की किरण से किशोर खेत्रपाल और निर्मल खेत्रपाल, स्वयंसेवी संस्था आशाएं के संचालक यश टूटेजा और तरणजीत सिंह होरा है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ सिख फोरम के जगजीत सिंह अरोरा, बलदेव सिंह भाटिया और जसबीर सिंह गुम्बर, दशमेश सेवा सोसायटी के प्रीतपाल सिंह होरा और परमिंदर सिंह भाटिया व छत्तीसगढ़ सिख संगठन के हरपाल सिंह बाम्बरा, हरमीत सिंह होरा, जगजीत सिंह खनूजा (अध्यक्ष, श्याम नगर गुरुद्वारा ), प्रीतपाल सिंह चण्डूजा, होटल सेमरॉक के संचालक मनदीप सिंह चावला, दिलेर सिंह होरा (अध्यक्ष, देवेंद्र नगर गुरुद्वारा) व जी एस भामरा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ऑफिसर्स सिख वेलफेयर) रायपुर के सभी गुरुद्वारों में निःशुक्ल लंगर के लिए प्रयासरत हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश का यह सबसे बड़ा राहत का पैकेज है, जिसका वितरण शुरू हो चुका है। 
इन सबके अलावा विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा सभी गुरुद्वारों में जहां निःशुल्क लंगर की व्यवस्था की संभालेंगे. चेंबर ऑफ कामर्स महिला विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी टूटेजा (संचालक, मीनाक्षी ब्यूटी पार्लर), हैप्पी सिब्बल और डाॅ. फरिश्ता भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। 
एक पैकेट में होंगी ये वस्तुएं
मास्क- 2
चावल- 10 कि.ग्रा
दाल- 2 किग्रा
तेल- 400-500 मिली
आलू- 2 कि.ग्रा
प्याज- 1 कि.ग्रा
नमक- 100 ग्राम
मिर्च पाउडर- 50 ग्राम
हल्दी पाउडर- 50 ग्राम
चाय- 100-200 ग्राम
चीनी- 1 किलो
नहाने का साबुन- 2
हाथ धोने का साबुन- 2
पारले जी बिस्किट- 2 पैकेट

 
रायपुर । अगर आप सरकारी घरेलू गैस कंपनियों की सेवा की तंग आ चुके हैं, तो निजी कंपनी रिलायंस का गैस सिलेंडर सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे महज एक कॉल पर उपलब्ध है । 
रिलायंस गैस की सेवा लेकर Barbarik Ventures Pvt Ltd. और Barbarik Enterprises लेकर आए हैं. ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर अलग-अलग आकार में उपलब्ध है. घरेलू सिलेंडर के लिए 9109158089 और 9109158088 पर संपर्क किया जा सकता है । 
यह उन लोगों के लिए सेवा मुफिद है, सरकारी घरेलू गैस कंपनी की सेवा से परेशान हो चुके हैं, और विकल्प की तलाश कर रहे हैं. रिलायंस की घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता 24 घंटे रहेगी । 

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के दौरान सभी गांवों में जरूरतमंद लोगों के लिए दो-दो क्विंटल चावल रखने के निर्देश दिए है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो. उन्होंने पीडीएस के तहत को दो माह के मुक्त राशन का वितरण प्रारंभ करने, दूध, सब्जी की दुकानों के साथ अनाज मंडी और पेट्रोल पंप जैसे पहले खुले रहते थे, वैसे ही खुले रखने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री शनिवार को अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉकडाउन में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे ।
तीन घंटे तक चली इस मैराथन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मंत्रीगण, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कमिश्नर, आई.जी., जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, नगर निगम के कमिश्नर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. मुख्यमंत्री ने कहा है कि सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ लौटने वाले श्रमिकों को राज्य की सीमा पर सुविधाजनक स्थान जैसे स्कूल, आश्रम, हॉस्टल आदि स्थानों में ठहरने की व्यवस्था करें. वहीं पर उनके भोजन आदि की व्यवस्था की जाए और उन्हें राज्य के अंदर नहीं आने दिया जाए. श्रमिकों का इंटर स्टेट बार्डर पर चिकित्सीय परीक्षण कराएं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण और बचाव के लिए राज्य में जो व्यवस्था की गई है उसकी देशभर से सराहना मिल रही है. उन्होंने कहा जिलों में कलेक्टरों द्वारा की गई व्यवस्था से सब्जियों के दामों में कमी आयी है. वहीं बस्तर में लघु वनोपज के संग्रहण का काम भी शुरू हो गया है. बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुब्रत साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।
बघेल ने कहा कि अन्य राज्यों में फसे श्रमिकों, यात्रियों, विद्यार्थियों आदि के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए. इसके लिए सभी कलेक्टर संबंधित राज्यों के कलेक्टरों से सम्पर्क में रहें. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य से जो लोग बाहर हैं उनकी पूरी सूची तैयार कर ली जाए. रोजी-रोटी की तलाश में आए दूसरे राज्यों के लोगों को यह बिलकुल महसूस नहीं होना चाहिए कि वे दूसरे राज्य में आए हैं. उनसे अपनेपन का व्यवहार किया जाए। उन्होंने अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आकर अपने गांव जाने वाले लोगों को चिन्हाकिंत कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण मितानिन और स्वास्थ्य कार्यताओं से कराया जाए, यदि कोई लक्षण मिलता है तो डॉक्टरों से उनके ईलाज की व्यवस्था की जाए। ऐसे लोगों को निर्धारित दिनों तक निगरानी में रखा जाए. बघेल ने यह भी कहा कि जो लोग कोरोना से आम जनता को बचाने के कार्यों में लगे है जैसे डॉक्टर, अस्पताल का स्टॉफ, पुलिसकर्मी और अन्य विभागों के लोग इस काम में लगे है, उनकी भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए. मजदूरों को खेतों में काम करने से ना रोका जाए. सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. मजदूरों को मनरेगा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए. खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानें खुले रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए ।
उन्होंने बंद पड़े कारखानों में मजदूरों के लिए कारखाना मालिकों से श्रमिकों के लिए भोजन रहने की व्यवस्था की जाए. यदि उनके द्वारा व्यवस्था नहीं की जाती है तो उनके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि लाकडाउन में सामाजिक संस्थाओं द्वारा अच्छा सहयोग मिल रहा है. उनके द्वारा किए जा रहे मदद का पूरा रिकार्ड रखा जाए जिससे उनका सम्मान किया जा सके. उन्होंने सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्राणाली के तहत राशन भंडारण की जानकारी ली और कहा कि दो माह के राशन वितरण तत्काल कराए. जिलों में खाद्यान्न भंडारण की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाए. सभी जिलों में कंट्रोल रूम के नम्बर प्रचारित किए जाए ।
मनरेगा के कार्यों में तेजी लायी जाए तथा कार्यों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए. सभी कलेक्टर लॉकडाउन की स्थिति में भूमिहीन कृषक-मजदूरों की सूची रखें तथा यह देखें कि किस वर्ग को ज्यादा जरूरत है. उन्होंने बताया कि किसानों को राजीव गांधी किसान मितान योजना में राशि उपलब्ध करायी जाएगी ।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपकरण आदि की क्रय स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा. छत्तीसगढ़ से अन्य राज्यों या अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में आने वाले श्रमिकों को राष्ट्रीय राजमार्ग में भोजन आदि की व्यवस्था की जाए. स्वंय सेवी संगठनों को इनके लिए भोजन पकाने के लिए चावल उपलब्ध कराए जाए ।
अन्य राज्यों से आने वाले माल वाहक वाहनों की जांच सख्ती से की जाए. उन्होंने अंबिकापुर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को रांची से लाए जा रहे एक टैंकर में मजदूरों को भर कर लाए जा रहे टेंकर के मालिक और चालक के विरूद्ध कार्रवाई करने तथा संबंधित प्रदेश के जिला अधिकारियों से चर्चा करने तथा मजदूरों के रहने और भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से ज्याद मजदूर राज्य में आने की संभावना के मद्देनजर अधिक सजगता बरती जाए. राज्य की सीमा पर ही उन्हें शिविर में रखा जाए. उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की जाए ।

 
रायपुर ।  कोरोना वायरस का प्रकोप अब भारत में भी बढ़ता ही जा रहा है. पूरे देश में लॉक डाउन के बीच कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 1 हजार 29 पहुंच गई है. जबकि इस वायरस से देश में अब तक 20 से ज्यादा मौतें हो चुकी है । 
 हालांकि अच्छी बात ये भी है कि इससे अब तक देश में 80 मरीज स्वस्थ्य भी हो चुके है. इसके अलावा अकेले इटली में कोरोना से मरने वालों की संख्या शनिवार को 10,000 के पार पहुंच गई. 28 मार्च को इटली में 889 लोगों की मौत हुई तो वहीं पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस के करीब 12 हजार संदिग्ध मामले सामने आए है । 
करीब 200 देशों को अपना शिकार बना चुके कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं । 
अपने देश में कोरोना मरीजों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के 210 मरीज अब तक सामने आए है. इसमें 25 लोगों का इलाज कराकर स्वस्थ्य हुए है, वहीं यहां 5 मरीजों की मौत भी हो चुकी है । 
महाराष्ट्र के बाद देश में सबसे ज्यादा मरीज केरल में है. रिपोर्टस के मुताबिक यहां कोरोना के 187 केस दर्ज किए गए हैं.  दिल्ली में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 49 है । 

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए सरकार तमाम कोशिश कर रही है. इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जगदलपुर के निजी अस्पताल के नर्स सोनल ठाकुर से फोन पर बातचीत कर कोरोना महामारी से निपटने चल रही तैयारियों का जायजा लिया. सिंहदेव ने फोन पर ही नर्स का हौसला अफजाई भी किया  । 
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना और रूटीन ओपीडी के खुलने बंद का होने का समय भी जाना. उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो या फिर जरूरत पड़े, तो आप मुझे इसी नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं. सिंहदेव ने ऐसे ही सभी जिलों में अस्पतालों के स्टॉप से बीतचीत कर वहां का हाल चाल जाना । 

 
रायपुर । कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मुख्य सचिव आरपी मण्डल और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उठाए गए समस्त एहतियाती कदम की जानकारी लेते हुए इस बात का ध्यान रखने को कहा कि कोई भी गरीब-निर्धन, मजदूर परेशान न हो  । 
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मुख्य सचिव मंडल के साथ श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, चिकित्सा विभाग की सचिव निहारिका बारिक, खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे  । 
बैठक में राज्यपाल ने जोर दिया कि कोई गरीब-निर्धन, मजदूर परेशान न हों, सबका ख्याल रखें. बेघर, निराश्रित लोगों की भोजन-रहवास तथा इलाज की भी व्यवस्था करें. श्रमिक परेशान न हों इसका ध्यान रखें, संबंधित उद्योग धंधे और संस्था उन्हें कार्य से मुक्त न करें और उन्हें आजीविका के लिए नियमित मजदूरी देना सुनिश्चित करें. शासन भी उनकी मदद के लिए आवश्यक कार्यवाही करे  । 
सुश्री उइके ने कहा कि राज्य शासन द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए किये जा रहे कार्य संतोषजनक है, उन्होंने मुख्य सचिव सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को कर्मठता और संवेदनशीलता के लिए कार्य करने के लिए बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सा उपकरणों, मास्क तथा अन्य संसाधनों की आवश्यकता होने पर जानकारी दें, मैं स्वयं इसके लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रपति से भी चर्चा करूंगी  । 
उन्होंने कहा कि अभी कोरोना वायरस से बचाव के लिए निर्णायक लड़ाई बाकी है, इसके लिए हम सबको टीम भावना के साथ कार्य करना होगा. लॉकडाउन का गंभीरता से पालन कराएं और लोगों को जागरूक करें, परन्तु यह ध्यान रखें कि जो भी प्रवासी नागरिक-तीर्थ यात्री जो हमारे राज्य में बाहर से आए हैं, उनके रहने-खाने और स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था करें. साथ ही हमारे राज्य के नागरिक भी दूसरे प्रदेशों में किसी कारणवश फंसे हुए हैं, उनकी मदद के लिए मुख्य सचिव संबंधित राज्य के मुख्य सचिव से चर्चा करें  । 
राज्यपाल ने कहा कि पुलिस आम लोगों के साथ संवेदनशीलता के साथ पेश आएं, यदि लॉकडाउन के कारण अति आवश्यक काम के लिए जो बाहर निकलते हैं, उन्हें अनावश्यक परेशान न करें बल्कि उनकी मदद करें, हो सके तो दवाइयां सहित अन्य खाद्य सामग्री की आवश्यकता हो, उन्हें दिलाने में भी सहयोग करें, साथ ही लॉकडाउन का गंभीरता से पालन कराएं और जो बेवजह इसका उल्लंघन कर रहे हैं, उन्हें समझाइश दें और नियमानुसार कार्रवाई करें  । 

  पंचायत तंत्र  – छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक और युवक में कोरोना पॉजिटिव होने की शनिवार को पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय युवक यूके से लौटने के बाद अपने देवेंद्र नगर स्थित घर में ही रह रहा था। इसकी जानकारी जब पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इस युवक के मिलने के बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यूके से लौटने के बाद युवक ने अपनी जानकारी छिपा रखी थी। पड़ोसियों को इसका पता चला तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। जिसके बाद टीम ने युवक के सैंपल लिए और होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी थी। युवक की शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नया केस मिलने की पुष्टि की है।

सबसे पहले रायपुर में 19 मार्च को सामने आया था पहला मामला

  • 19 मार्च : रायपुर की समता कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली। वह लंदन से लौटी थी। 
  • 25 मार्च : इस दिन दो मामले सामने आए। पहला राजनांदगांव में और दूसरा रायपुर में ही। राजनांदगांव के भरकापारा निवासी 30 वर्षीय युवक थाईलैंड से घूमकर लौटा था। वहीं रायपुर के सुभाष स्टेडियम इलाके की रहने 30 वर्षीया युवती लंदन से लौटी थी। जानकरी छिपाने पर युवती पर एफआईआर दर्ज की गई है। 
  • 26 मार्च : अगले ही दिन तीन नए केस बिलासपुर, रायपुर और भिलाई में सामने आ गए। बिलासपुर के रामालाइफ में 64 वर्षीया महिला का सैंपल पॉजिटिव आया। महिला दुबई से लौटी थी और अपनी जानकारी छिपाई। वहीं भिलाई जोन सेक्टर 2 के खुर्सीपारा का रहने वाला युवक भी दुबई से लौटा और उसमें भी पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि रायपुर के रामनगर में 60 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव मिले। उनकी राज्य या  विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है। 

 
    पंचायत तंत्र –   रायपुर  l अभी की कठिन परिस्थिति में अनेक लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन की समस्या से जूझना पड रहा है। सबसे ज्यादा तकलीफ बंजारा और मजदूर परिवारों को हो रही है।
        चरामेति फाउंडेशन 24 तारीख से लगातार सड्डू,  मेकाहारा,  कालीबाडी, कबीर नगर,  खमतराई,  ऊरला, रेलवे स्टेशन,  फाफाडीह  आदि अनेक क्षेत्रों में भोजन पैकेट पहुंचाने का काम कर रहा है।
     चरामेति फाउंडेशन के सुधीर शर्मा जी ने बताया कि रोज करीब 300 पैकेटों का वितरण शहर के विभिन्न स्थानों में किया जाता है।
    इस कार्य में श्रीमती रेखा शर्मा जी,  ज्योति,  लक्की,  रतन, संतोष लूखे,  निमीशा चौहान,  ननकेश्वर,   प्रशांत महतो,  राजेन्द्र ओझा,  चंद्र नारायण निर्मलकर,  गौरव दुबे,  नरेन्द्र गिरी, प्रेम प्रकाश साहू, विवेक साहू, कुलदीप सिंह होरा जी, डॉ कुलदीप सिंह छाबड़ा जी,  प्रेम नारायण सोलंकी, ईश्वर भाई राठौड़,  हेमंत गोहिल,  मुकेश भाई शाह,  रश्मि रंजन सिन्हा जी,  किरण भाई पटेल,  जयंत भाई जोशी, जोगिंदर कुमार, सुनील गणेश ओक, जोगी राम जी, बी के नंदा, आदि का लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है।
     जो भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहते हैं,  कृपया अवश्य आगे आएं।
 
प्रशांत महतो 
9300008540
 
राजेन्द्र ओझा 
9575467733
8770391717
 
सुधीर शर्मा 
9981774975

 
रायपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन के साथ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें स्थगित की जा चुकी हैं. ऐसी स्थिति में किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के करीब 500 मेडिकल छात्रों को वापस लाने मंत्री अमरजीत भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है  । 
किर्गिस्तान में फंसे मेडिकल छात्रों में बलरामपुर विधायक बृहस्पत सिंह का पुत्र भी शामिल है. जानकारी मिलने पर उन्होंने वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए छात्रों से बात की. उनकी स्थिति के बारे में जाना और उन्हें ढांढस बंधाया कि वे उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं  । 
बच्चों की घर वापस लौटने की व्याकुलता को देखते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रों की वापस का आग्रह करते हुए पांच सौ छात्रों की सूची भी सौंपी. मंत्री अमरजीत भगत ने पीएमओ और विदेश मंत्रालय में भी बात की, ताकि छात्रों को किसी तरह की तरह की तकलीफ न हो  ।