Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है. छत्तीसगढ़ में भी 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. सरकार इस संकट की घड़ी में जरुरमंदों की मदद कर रही है. इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अपील की है कि समाज के सक्षम वर्ग इस संकट के समय में दान करें ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि यह संकट का समय है. सरकार जो कुछ कर सकती है, कर रही है. लेकिन बहुत कुछ और है जो किया जा सकता है. प्रदेश के बहुत से सुधिजनों ने गरीब और जरुरतमंदों की सहायता करने की इच्छा जताई है. मैं समाज के सक्षम वर्ग से इस संकट के समय में दान की अपील करता हूं ।

रायपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को दो माह का अग्रिम राशन दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए सरकार से मांग है कि यह राशन हितग्राहियों के घरों तक निःशुल्क पहुंचाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि इस वितरण में किसी भी प्रकार का घपला/घोटाला न हो।
आज यहां जारी एक बयान में माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने कहा है कि जिस सख्ती से सरकार लॉक डाउन को लागू कर रही है, उससे राशन लेने जैसा अत्यावश्यक कार्य करना भी मुश्किल हो रहा है। आदिवासी इलाकों में लोगों को राशन लेने के लिए औसतन 10-15 किमी. की दूरी तय करनी पड़ती है और बस्तर में तो पुलिस और सुरक्षा बलों की अनुमति के बिना उनका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
माकपा नेता ने अपने बयान में एक बार फिर कहा है कि बिना सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराए सोशल डिस्टेंसिंग के मकसद को कामयाब नहीं किया जा सकता। इसके लिए आम जनता की तकलीफों के प्रति राज्य सरकार और प्रशासन को संवेदनशील होना होगा। इसी संदर्भ में उन्होंने यह मांग की है कि राशन हितग्राहियों के घरों तक निःशुल्क पहुंचाया जाए।
पंचायत तंत्र – रायपुर। बीते दिन 25 मार्च को एक और कोरोना पॉजिटिव केस लंदन से लौटी युवती में पाया गया, जिसके बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धारा 144 का राजधानी में कड़ाई से पालन कराने शासन सख्ती बरतते नजर आ रहा है। गौरतलब है कि कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती पर पुलिस ने धारा 269, 279, 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। युवती पर आरोप है कि उसने विदेश यात्रा से लौटने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण की उपेक्षा की जिसके कारण अन्य लोगों के जीवन को संकट में डालकर शासन के निर्देशों व आदेशों की अवहेलना की है। कोरोना वायरस को अपने घर-परिवार एवं नौकरानी/ड्राइवर से छिपाकर संक्रमित रोग को जानबूझ कर फ़ैलाया।

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भी कोरोना वायरस (कोविड-19) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. मंगलवार तक जो आंकड़ा एक का था, वो बुधवार की शाम आते तक बढ़कर तीन हो गया और अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक और तीन और नए पेशेंट मिले हैं ।
इस तरह बुधवार को एक ही दिन 5 नए मरीज सामने से छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या 6 हो गई है. जो तीन नए पेशेंट मिले हैं उसके अनुसार रायपुर से 1, बिलासपुर 1, और 1 दुर्ग है. यानी 6 में से कुल मिलाकर रायपुर में कुल 3, राजनांदगांव में 1, दुर्ग-भिलाई में 1 और बिलासपुर में 1 मामला सामने आए है ।
प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. इसलिए बेहतर यही होगा कि लोग अपने घरों से न निकलें. घर पर ही रहे, बेवजह सड़कों पर न घूमे. यदि सतर्कता नहीं बरती गई, तो आने वाले दिन भयावह हो सकते हैं. वहीं सरकार ने भी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है. लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी की जा रही है. सड़कों पर निकलने पर पुलिस वाले भी पिटाई कर रहे हैं ।

रायपुर। नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) फैलते संक्रमण के मद्देनजर छत्तीसगढ़ को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है. मुख्य सचिव आरपी मंडल ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने सभी जिले के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. राज्य में Epidemic Diseases Act 1897 और 144 सीआरपीसी के तहत आमजनों, सार्वजनिक और निजी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इन प्रतिबंधों का कड़ाई से कराने के लिए 24 घंटे मानीटरिंग करने के निर्देश दिए गए है ।
मुख्य सचिव आरपी मंडल ने सभी जिले के उच्च अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अपने क्षेत्राधिकार में लगाए गए सभी प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन कराए. इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही न बरती जाए. यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधात्मक निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. इसलिए बेहतर यही होगा को लोग घरों से बाहर न निकले ।

रायपुर । कोरोना वायरस का दिन प्रतिदिन बढ़ता दायरा और मरीज चिंता का विषय बने हुये है. ऐसे स्थिति में बिना जन सहयोग से इस बीमारी के प्रसार पर रोक नहीं लग सकती है . इसके लिए सामजिक दूरी बनाये रखना भी ज़रूरी हैं ।
नवरात्रि ऐसा ही समय है जब भक्तगण मंदिरों में बड़ी संख्या में जाते हैं जिसके कारण कोरोना वायरस का प्रसार हो सकता है. नवरात्रि की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मीरा बघेल ने नवरात्रि पर सभी से अपील की है वह इस संकट के समय माता की पूजा अर्चना घर पर ही करें और मंदिरों में एकत्रित न हो. उन्होने कहा सामाजिक दूरी समाज को वायरस के प्रकोप से बचा सकती है. अगर हम अपने आप से प्यार करते हैं तो हमें सामाजिक दूरी बनानी होगी . यही हमारी तरफ से समाज को भगवान को सच्ची भेंट होगी. मन से बड़ा कोई मंदिर नहीं घर पर बैठकर मां दुर्गा को प्रसन्न कर उनकी कृपा पा सकते हैं. नवरात्रि के अवसर पर यह बहुत जरूरी है कि हम सामाजिक दूरी बनाएं सामाजिक दूरी के महत्व को समझें और मंदिरों में भीड़ ना लगाएं ।
डॉ. बघेल ने कहा लोग जागरूक हैं सबको पता है कोरोना एक संक्रामक बीमारी है जिसका प्रसार एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है. स्वास्थ्य विभाग इसके प्रसार को रोकने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है बीमारी के प्रति जो सबसे तीन प्रमुख बातें हैं, अभी तक इसका कोई इलाज नहीं है. यह एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है. इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे ही हैं. यह बहुत जरूरी है कि सभी लोग अपने घर में खुद ही सुरक्षित रहें और बाहर न निकलकर दूसरों को भी सुरक्षित रखें ।
कोरोना वायरस से बचाव के चार प्रमुख संदेश
हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें
खांसते और छीकते समय अपने नाक और मुंह को टिशु या रुमाल से ढके
चेहरे, आँख, नाक, मुंह को बार बार न छुएं
ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह न जाएं, खांसी जुकाम वाले मरीजों से तीन फुट की दूरी बनाए रखे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर देखने मिल रहा है. मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य अमले ने पुष्टि की हैं कि यहां अब उज्जैन और इंदौर में कोरोना के 5 नए मरीज मिले है. इसमें से 4 इंदौर में मिलने की पुष्टि इंदौर कलेक्टर ने खुद की है।
वहीं, उज्जैन में महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है. इंदौर के जिन मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है उसमें से सभी मरीजों का उपचार फिलहाल निजी अस्पताल में जारी है।
मध्यप्रदेश प्रशासन के मुताबिक 200 से ज्यादा लोगों को इंदौर में होम आइसोलेटेड कर के रखा गया है.40 से ज्यादा लोगों के और सैंपल भेजे गए है. जिसमें से 14 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. अन्य के सैंपल नेगेटिल आए है।
मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना के कहर की बात करें तो अधिकृत रूप से 14 मरीजों को कोरोना होने की पुष्टि हो चुकी है. जिसमें से 9 की पहले और अभी के 5 नए मरीज शामिल है।

रायपुर । कोरोना से निपटने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अपील के बाद नेताओं से लेकर अधिकारी तक मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपने वेतन दे रहे हैं. राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने तीन महीने का वेतन, नगरीय प्रशासन एवं विकास,श्रम मंत्री शिव डहरिया, विधायक विकास उपाध्याय और कलेक्टर अवनीश शरण ने एक-एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की है ।
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर अपना तीन माह का वेतन कोरोना वायरस की रोकथाम नियंत्रण और इससे प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने की घोषणा की है. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश ने उनका धन्यवाद किया है ।
नगरीय प्रशासन एवं विकास,श्रम मंत्री शिव डहरिया और विधायक विकास उपाध्याय ने भी अपने एक महीने की सैलरी मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की है ।
वहीं कवर्धा-कबीरधाम कलेक्टर अवनीश शरण ने अपने एक माह का वेतन कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को देने का ऐलान किया है. इसे जल्दी मुख्यमंत्री सहायता कोष में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. कलेक्टर ने सोशल मीडिया में ट्वीट को शेयर भी किया है ।

अंबिकापुर । अंबिकापुर में कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान प्रशासन के मना करने के बाद भी शादी के पार्टी दी गई थी. जिसके बाद इस आयोजन को लेकर रिपोर्ट दर्ज हुई है. इस आयोजन को लेकर शहर में खौफ़ का माहौल है. जिनकी शादी हुई वो दूल्हा और दुल्हन दोनो अमेरिका में रह रहे हैं. जिसका जिक्र बकायदा शादी के कार्ड में हैं. इस शादी में कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुये थे. जो आज भी खुलेआम घूम रहे हैं ।
जानकारी के मुताबिक, अम्बिकापुर के बड़े रसूखदार इरफान सिद्दीकी के बेटे की शादी 18 मार्च को लखनऊ में हुई थी. शादी के करीब 7 दिन पहले ही दूल्हा दुल्हन अमेरिका से आये थे. ये सीधे लखनऊ पहुंचे थे. इसलिए इन्हें आइसोलेशन में रखने का कोई रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ शासन के पास नहीं आया ।
इस शादी में कुछ मेहमानों के लन्दन से आने की बात सामने आ रही है. इस शादी में प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता आलोक दुबे और कांग्रेस के नेता परवेज़ खान और एक पुलिस अधिकारी भी शामिल थे. बराती लखनऊ के अलग अलग हिस्सों में घूमे भी. गौरतलब है कि उस वक़्त लखनऊ में कोरोना के केस सामने आने लगे थे. लखनऊ दौरे का फ़ोटो परवेज ने सोशल मीडिया में साझा किया है ।
शादी के बाद जब परिवार अम्बिकापुर आया तो 22 तारीख को ग्रैंड बसंत में पार्टी हुई. यहां दावत उड़ाने वाले कई अति विशिष्ठ लोग शामिल हुए. इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के अलावा शहर के कई बड़े लोग शामिल थे. बताया जा रहा है कि पुलिस के कई अधिकारियों और कर्मियों ने भी दावत का मज़ा लिया है ।
जिस पार्टी पर प्रशासन ने करवाई की है, उसे रुकवाने के लिए एसडीएम की टीम शाम 6 बजे ग्रैंड बसन्त होटल गई थी. लेकिन रसूख के प्रभाव में नहीं रुकवा पाई. इसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई ।
शादी और पार्टी में विदेश से आये लोगो के शामिल होने पर एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि दूल्हा और दुल्हन समयावधि से पहले आ चुके थे. जबकि शादी में कुछ कोरोना सन्दिग्ध लोगो के शमील होने की बात आये तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर जांच कराई ।
इस मामले में जब हमने सीएमएचओ पीएस सिसोदिया से बात की. सिसोदिया ने कहा कि उनके पास फिलहाल ये जानकारी नहीं है वे मुहैया करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि एक लिस्ट उन्होने जनसंपर्क विभाग को दिया है. लेकिन जनसंपर्क के डीएस सिदार ने ऐसी किसी जानकारी स्वास्थ्य विभाग से उपलब्ध होने से इनकार कर दिया ।

रायपुर। कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रात आठ बजे एक बार फिर देशवासियों को संबोधित करने जा रहे हैं. इसके पहले अपने जनता के नाम संदेश में उन्होंने जनता कर्फ्यू की अपील की थी. आज के संबोधन में वे कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा कर रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई बड़ा एलान भी कर सकते हैं ।