Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण को लेकर जनप्रतिनिधि गंभीर हैं. कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए सांसद सुनील सोनी ने रायपुर कलेक्टर से चर्चा कर संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली ।
सांसद सोनी ने रायपुर जिले में आने वाले समस्त नगर निगमों, नगर पालिका, नगर पंचायतों में व्यापक सफाई अभियान चलाने, आवश्यक दवाइयों का छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने और ज्यादा से ज्यादा जगहों को सेनिटाइज किये जाने के निर्देश देने को कहा. वहीं उन्होंने सभी आवश्यक वस्तुओं के थोक विक्रेताओं को भी अनुमति दिए जाने को कहा ।
सांसद सोनी ने पुलिस महानिदेशक से चर्चा कर कहा कि कोरोना से संबंधित शासन द्वारा किये जा रहे उपायों को सभी थाने कढ़ाई से पालन करने का निर्देश देने और जरूरी काम पर जा रहे लोगों के साथ दुर्व्यवहार न करने, लोगों की बातें सुनने और आवश्यकतानुसार उचित व्यवहार करने को कहा ।
इसी तरह सांसद सुनील सोनी ने रायपुर एम्स अधीक्षक से भी चर्चा कर कोरोना संक्रमित व्यक्तियो के साथ भविष्य में किये जाने वाले उपचार की व्यवस्था की भी जानकारी ली. उन्होंने आयुक्त नगर निगम रायपुर को भी साफ सफाई से संबंधित विशेष मुहिम चलाकर पूरे शहर को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया ।

रायपुर। पूरा देश इस वक्त कोरोनो वायरस की महामारी से जूझ रहा है. ऐसे समय में किसी की मदद करना बहुत बड़ी बात है. दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की एक आग्रह पर चंद घंटे में ही उनकी मदद के लिए आगे आए. बघेल ने बिलासपुर में फंसे 50 से अधिक मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई और उन्हें झारखंड सीमा तक पहुंचाने का बीड़ा भी उठाया है ।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया बिलासपुर में फँसे झारखण्ड के लोगों की मदद करने की कृपा करें. वरिष्ठ पत्रकार अलोक पुतुल इन साथियों की लोकेशन बताएं, जिससे उन्हें त्वरित मदद पहुँचाया जा सके ।
जिसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने चंद घंटें में ही ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा कि सोनेन जी मजदूरों की चिंता न करें उनके भोजन की व्यवस्था कर दी गई है. जब तक बिलासपुर में हैं उनका हम ध्यान रखेंगे. अधिकारी उन्हें झारखंड सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं ।

रायपुर । कोरोना वायरस के बढ़ते महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है. रायपुर जिला प्रशासन ने भी कोरोना से बचाव के लिए पीड़ित से संपर्क नहीं करने और संदेही से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है. जिले की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. ऐसी स्थिति में कोई भी अंदर नहीं आ सकता और कोई बाहर भी नहीं जा सकता है. परिवहन विभाग ने बस, ऑटो टैक्सी और ई-रिक्शा को बंद कर दिया है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कर्फ्यू जैसे हालात है. इमेरजेंसी में ही घर से सिर्फ एक व्यक्ति को बाहर निकलने की अनुमति दी गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक सिर्फ एक ही कोरोना पीड़ित मरीज मिला है. जिसकी स्थिति स्थिर है ।
इमरजेंसी में एक व्यक्ति के निकलने की अनुमति
जिले के सभी नागरिकों को घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं. बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के क्रम में बाहर जाने पर सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का अनुपालन करेंगे. किसी भी स्थिति में एक से अधिक व्यक्तियों (इसमें ड्राइवर भी शामिल है) को घर से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. आवश्यक कार्य के लिए घर के एक आदमी को ही बाहर जाने की छूट दी गई है और उसे भई अपना पहचान पत्र साथ में रखना होगा ।
जिले की सीमा सील
आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं के आवागमन को छोड़कर जिले के सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. किसी भी माध्यम से जिले के बाहरी लोगों के आवागमन पर तत्काल रोक लगा दी गई है. रायपुर जिले के नागरिकों को भी जिले के बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. एक शहर से दूसरे शहर आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है ।
सभी शासकीय और निजी कार्यालय बंद
जिले के सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. सभी पदाधिकारियों, कर्मियों को अपने घर से सरकारी कार्यों को करने की अनुमति दी गई है, लेकिन आवश्यक कार्य पड़ने पर उन्हें कार्यालय बुलाया जा सकता है ।
निजी परिवहन सेवाएं बंद
जिले के सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं (निजी बसें, टैक्सी-ऑटो, रिक्शा, बस) को बंद कर दिया गया है. केवल इमरजेंसी सेवा वाले व्यक्तियों को वाहन की अनुमति दी जाएगी. ऐसे निजी वाहन जो इस आदेश के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं के उत्पादन एवं उनके परिवहन का कार्य कर रहे हो, उन्हें इस स्थिति में तत्काल आवश्यकता को देखते हुए परिवहन की छूट रहेगी. निजी वाहनों में मूवमेंट पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है. सिर्फ इमरजेंसी की स्थिति में यदि कोई निकल रहा है ।
धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद
सभी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल को भी आम जनता के लिए पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है. नवरात्री आ रहा है और ऐसे समय पर धार्मिक स्थलों को भी बंद कर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. क्योंकि नवरात्री का पर्व लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है और इसमें भीड़ भी अधिक होती है ।
इन्हें सुबह मिलेगी छूट
घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता और न्यूज़पेपर हॉकर को सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक लॉकडाउ से मुक्त किया जाएगा. वो इस दौरान ही यह सेवा प्रदान कर सकेगा ।
बैंक में सिर्फ 5 ग्राहक का प्रवेश
सभी बैंक प्रबंधन को भी कर्मचारियों के आवागमन के लिए वाहन में सामूहिक बैठने की व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. इसके साथ ही बैंक में एक साथ-एक समय पर 5 से अधिक ग्राहक प्रवेश नहीं कर सकेंगे. घर से बाहर निकलने पर एक वाहन में लोग एक साथ इकट्ठा नहीं बैठ सकेंगे, नहीं तो उन पर कार्यवाही की जाएगी ।
विदेश और अन्य राज्य के नागरिक को करेंगे होम क्वॉरेंटाइन
विदेश से आने वाले सभी नागरिक और अन्य राज्यों से आए नागरिकों को होम क्वॉरेंटाइन कर निगरानी में रखा जाएगा. स्वास्थ्य विभाग इसका कड़ाई से पालन करेंगे. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही की गई, तो भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी. जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे ।


रायपुर । राज्य शासन द्वारा कोरोना वाइरस का फैलाव रोकने के लिये युद्धस्तर पर किये जा रहे प्रयासों के साथ आम जनता की सहूलियत का भी पूरी सम्वेदनशीलता से ध्यान रखा गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आम जनता के लिए 11 बड़े फैसले लिए है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी. इन फैसलों से गरीबों, स्कूली बच्चों, आम नागरिकों और व्यापारी वर्ग सहित सभी लोगों को 31 मार्च तक लॉक डाउन के दौरान बड़ी राहत मिलेगी।
सरकार ने लिए ये बड़े 11 फैसले
1,राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशनकार्डधारकों को अप्रैल एवं मई माह 2020 का चावल का एकमुश्त वितरण करने का निर्णय लिया है. इसके लिए खाद्य विभाग द्वारा आबंटन जारी करते हुए अंत्योदय, प्राथमिकता और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशनकार्ड धारकों को माह अप्रैल एवं मई 2020 के चांवल के साथ नमक और शक्कर का भी एकमुश्त वितरण माह अप्रैल 2020 में करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
2,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अवकाश अवधि में स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिए जाने का निर्णय लिया गया है. इस योजना में मध्यान्ह भोजन हेतु 40 दिन का सूखा दाल और चावल बच्चों के पालकों को स्कूल से प्रदाय किया जाएगा. प्राथमिक शाला के प्रत्येक बच्चे को 4 किलोग्राम चावल और 800 ग्राम दाल तथा उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रत्येक बच्चे को 6 किलोग्राम चावल और 1200 ग्राम दाल दी जाएगी।
3,आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए टेक होम राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 31 मार्च 2020 तक बंद किया है. राज्य सरकार ने इस अवधि में 03 से 06 वर्ष आयु के समान्य, मध्यम और गंभीर कुपोषित बच्चों को गर्म भोजन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 125 ग्राम रेडी टू ईट प्रतिदिन के मान से 750 ग्राम टेक होम राशन (रेडी टू ईट)का अनिवार्य रूप से वितरण के निर्देश दिए हैं . शेष हितग्राहियों को भी पात्रता अनुसार रेडी-टू-ईट का वितरण यथावत जारी रहेगा।
4,प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अनुज्ञा, परमिट, लायसेंस इत्यादि नवीनीकरण कराने की समय-सीमा एक माह की वृद्धि की गई है।
5,राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों की पेशी एक अप्रैल या उसके पश्चात रखने के निर्देश दिए गए हैं।
1,वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने छत्तीसगढ़ बाजार मूल्य की पुनरीक्षित दरें जो एक अप्रैल से लागू होती है, उसे एक माह बढ़ाकर अब एक मई कर दिया है. पंजीयन कार्यालयों में मार्च के माह में होने वाली भीड़ की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है
2,प्रदेश के नगरीय निकायों में सम्पत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल तक कर दिया गया है.
3,कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के उपायों के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने अल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाईजर (हैण्ड रब सॉल्यूशन) के औद्योगिक निर्माण के लिए दो डिस्टिलरी को लाइसेंस दिया है.
4,कोरोना के उपचार में लगे स्वास्थ्य विभाग के अमले को विशेष भत्ता देने का फैसला.
5,राज्य के सभी निजी संस्थानों, कारखानों, अस्पतालों, मॉल, रेस्टोरेंट आदि के नियोजकों से मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों एवं कर्मचारियों की छंटनी नहीं किए जाने और कोरोना वायरस (कोविड-19) से पीडि़त होने या अन्य कारणों से बीमार होने पर संवैतनिक अवकाश प्रदान करने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उनसे घरों से भी कार्य लिए जाने के निर्देश दिए हैं.
6,निम्नदाब उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग -बिलिंग पर 31 मार्च तक रोक, ‘हाफ रेट पर बिजली योजना’ के तहत् मिलेगा एक मुश्त दो माह का लाभ.


रायपुर । रायपुर कोरोना वायरस से एहतियात के तौर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के चलते राज्य शासन ने मंत्री परिषद की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की ये बैठक मंगलवार शाम तकरीबन 5 बजे होने वाली है ।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी मंत्रियों और सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे. मुख्य सचिव कार्यालय ने छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के निवास और मुख्यमंत्री निवास को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दे दिए हैं।

रायपुर। राजधानी में एक पेपर फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है, जहां स्थित रुचि इंड्रस्ट्रीज में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां पेपर कार्टून बनाने का काम होता है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में काफी सामान जल गया है। यह फैक्ट्री अमलीडीह निवासी माहेश्वर रमानी की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है।

रायपुर । रायपुर. सीएम भूपेश बघेल ने मकान मालिकों से अपील की है. ट्वीट कर उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस मुसीबत की घड़ी में हम सबकी सेवा में लगे डॉक्टरों का सम्मान करें. डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को घर खाली करने को न कहें. उनके लिए थाली और ताली बजाने बस से काम नहीं चलेगा ।


रायपुर । कोरोना वायरस को लेकर बाजार में धनिया की कालाबाजारी शुरू हो गई है. रायपुर के गोल बाजार मंडी में धनिया 400 रु किलो बिक रहा है. आदेश के बाद भी कालाबाजारी अपने चरम पर है. प्रशासन की तरफ से कालाबाजारी होती पाए जाने पर ठोस कार्रवाई के निर्देश देने चाइए ।

रायपुर । नक्सली हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है सुकमा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा- बहुत ही बहादुरी से हमारे जवान लड़े। इनके परिवार के साथ छत्तीसगढ़ सरकार खड़ी हुई है। हर परिस्थिति में इनका साथ दिया जाएगा लेकिन उनकी जो कमी है उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। ‘नक्सलियों की जड़ उखाड़ कर रहेंगे।

कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश के दस से अधिक राज्यों में सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है, इसके बावजूद लोग लगातार घरों से बाहर निकल कर रहे हैं. अब इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्ती जताई है. पीएम ने लिखा है कि लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, सरकारें कानून का पालन करवाएं।
लॉकडाउन की स्थिति पर प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।
लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के 10 से अधिक राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति है. लेकिन सोमवार सुबह जो स्थिति दिखी उसमें कई जगह लोग सड़कों पर दिखे. दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तो सोमवार सुबह ही जाम लग गया था, इसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट सामने आया है।
लॉकडाउन से पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था, उसमें भी कई लोग सड़कों पर नज़र आए थे. शाम 5 बजे जब डॉक्टरों-मीडियाकर्मियों-पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करने के लिए जो थाली और ताली बजाई गई, उस दौरान कई शहरों में लोग सड़कों पर आए और रैली निकालकर तालियां बजाई. इसी के बाद लॉकडाउन को देश के अन्य राज्यों ने भी लागू कर दिया था।
बता दें कि दिल्ली में भी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगाया गया है, साथ ही धारा 144 लगाई गई है ताकि एक जगह लोग इकट्ठे ना हो पाएं. अगर देश के मामलों की बात करें तो अभी तक भारत में कोरोना वायरस के 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जबकि देश में 8 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है।