Browsing: रायपुर

K. W. N. S.-रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सुबह 7 से रात 9 बजे तक किये गये जनता कफ्र्यू के आह्वान पर राजधानी रायपुर के लोगों ने आज स्वयं को घरों में बंद कर लिया। सुबह से ही सड़कें सूनीं और दुकानें बंद हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टाप में भी चंद लोग ही नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस आह्वान को लोगों ने सहर्ष समर्थन दिया है, वहीं प्रशासन भी इसे सफल बनाने की मुहिम में जुटा है। जनता कफ्र्यू के दौरान मेडिकल और आवश्यक सेवाएं चालू रखी गई हैं।
 
छत्तीसगढ़ में पहला कोरोनावायरस संक्रमित सामने आने के बाद लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गई है। राज्य सरकार ने दूसरे प्रदेशों की बस सेवाएं स्थगित करने के बाद अब बीआरटीएस, निजी बसों और सिटी बसों पर भी 29 मार्च तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी कार्यालयों को बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं रायपुर में पुलिस ने शनिवार सुबह भी फ्लैगमार्च किया। इसके बाद से शहर की ज्यादातर सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 6 फ्लाइट को 22 मार्च को रद्द कर दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भी 171 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 31 मार्च तक कई ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगम के 75 किमी दायरे में सभी कार्यालय 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि जरूरी सेवाओं जैसे पानी, बिजली और स्वच्छता कार्यालयों को इस आदेश में शामिल नहीं किया गया है। आदेश में कहा गया है कि कार्यालय अगले एक सप्ताह तक बंद रखें जाएंगे। प्रदेश सरकार ने सभी रजिस्ट्री कार्यालयों को 23 मार्च से 25 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए हैं। खास बात यह है कि एक अप्रैल से लागू होने वाली बढ़ी दरें अब एक माह बाद से लागू की जाएंगी। इसके साथ ही शराब दुकानें, बार, रेस्टोरेंट, होटल भी 3 दिन 26 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
राजनांदगांव के लालबाग इलाके में लॉकडाउन : राजनांदगांव कलेक्टर ने शनिवार को लालबाग इलाके के लॉकडाउन करने के आदेश जारी कर दिए। इस इलाके में विदेश से आए कई लोगों के रहने की बात कही जा रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यह लोग अपनी जांच नहीं करा रहे हैं। कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि विदेश से काफी संख्या में लोग लौटे हैं और वह अपनी पहचान नहीं बता रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया है।
कार्य में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज : बेेमेतरा में कार्य में लापरवाही बरतने पर कृषि उप संचालक एचएस राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। कृषि उप सचिव ने कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई की है।


 रायपुर। कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते राज्य में लॉकडाउन की तैयारी है। छोटी-बड़ी दूरी की बस सेवा समेत सभी सिटी और बीआरटीएस बस सेवा 29 मार्च तक बंद रहेंगी। परिवहन विभाग ने आदेश जारी किए हैं। बता दें अंतरराज्जीय बस सेवा पहले ही पूरी तरह से बंद है ।
गौरतलब है कि कोरोना अलर्ट के चलते रेलवे ने भी आज रात से रविवार तक सभी ट्रेनों को रद्द किया है। पीएम मोदी ने भी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने के लिए देशवासियों से अपील की है।


 रायपुर । कोरोना से बढ़े खतरे के बीच एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। राज्य सरकार ने शराब दुकानों को भी बंद करने का आदेश दिया है। सोमवार से तीन दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार से लेकर बुधवार तक के लिए ये शराब दुकानें बंद रहेगी। वहीं बार को भी बंद कर दिया जायेगा। इससे पहले मॉल को कुछ शर्तों को खोलने की इजाजत मिली थी, लेकिन अन्य दुकाने होटल, मिठाई दुकान व रेस्टोरेंट सहित कई संस्थानों को बंद कराया गया है ।

 
रायपुर । कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे को देखते हुए रायपुर पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. 21 मार्च से लेकर आगामी आदेश तक जरूरी चीजें का व्यापार छोड़कर बाकी सब दुकानें बंद रहेगी। मेडिकल, पेट्रोल पंप व किराना जैसे जरूरी दुकानें खुली रहेगी। वहीं अन्य दुकानें बंद रहेगी. प्रशासन ने कहा कि ये सब निर्णय सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है. जिससे कि बाजार में ज्यादा भीड़ ना हो. इससे डरने व घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं 22 मार्च के जनता कफ्र्यू का मालवीय रोड शारदा चौक व्यापारी संघ ने समर्थन किया है. उन्होंने जनता कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद करने का फैसला लिया है।
एम्म की अतिरिक्त ह्रक्कष्ठ बंद : तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से एहतियात के तौर पर रायपुर एम्स की अतिरिक्त ओपीडी को बंद कर दिया गया है. होम्योपैथी, आयुर्वेद, योग, यूनानी और सिद्धा की ओपीडी बंद कर दी गई है. अब आयुष की जगह कोरोना संदिग्धों की ओपीडी लगेगी. तो वहीं सख्त कदम उठाते हुए सरकार ने कुछ जरूरी चीजों के दाम फिक्स कर दिए हैं.
रायपुर पुलिस ने लोगों से एक बड़ी अपील की है : बता दें कि राज्य सरकार ने मास्क और हैंड सेनिटाइजर के दाम तय कर दिए है. अब 200 रूरु सेनिटाइजर की कीमत 100 रुपये होगी. तो वहीं 2 प्लाई मास्क की कीमत 8 रुपये, 3 प्लाई मास्क की कीमत 10 रुपये तय कर दी गई है. मालूम हो कि केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत ये कीमत तय की है. 30 जून 2020 तक ये कीमत लागू रहेगी.
कोर्ट बंद किए गए, लोगों के आने पर लगाई गई रोक : हाईकोर्ट ने एडवायजरी जारी करते हुए जिला न्यायालय रायपुर, गरियाबंद, तिल्दा, राजिम, देवभोग में लंबित मामलों की सुनवाई टाल दी है। वहीं सुनवाई के लिए नई तिथियों की घोषणा की गई है। अब वे सब मामले एक माह बाद सुने जाएंगे। हालांकि कोर्ट ने कहा है कि इस अवधि में अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई की जाएगी। जिसमें जमानत संबंधी मामले, स्थगन के मामले, रिमान्ड कार्य और अन्य अत्यावश्यक प्रकरण शामिल हैं। रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि वकील और पक्षकार को उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।
राज्य में धारा-144, जरूरी हो तभी घर से निकलें : छत्तीसगढ़ में सरकार ने गुरुवार को ही धारा-144 लागू कर दी थी। इसके तहत चार या उससे ज्यादा एक साथ एकत्र नहीं हो सकते हैं। इसको लेकर शुक्रवार को पुलिसकर्मी एनाउंसमेंट करते रहे। साथ ही लोगों से अपील की जा रही थी कि जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें। साथ ही उनको बताया जा रहा है कि जरूरी चीजें सारी मिल रही हैं। बाजार बंद नहीं हैं। इससे पहले रायपुर में कोरोनावारस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद गुरुवार को राज्य सरकार ने मॉल बंद करने के आदेश दिए थे। वहीं समता कॉलोनी में पूरी तरह से लॉक डाउन है। सड़कें सूनी पड़ी हुई हैं।
रामनवमी के सभी कार्यक्रम रद्द, मंदिरों में प्रवेश पर रोक : कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए ट्रस्टों ने मंदिर के पट बंद करने का निर्णय लिया है। केंद्र और राज्य सरकार की एडवायजरी को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्टों ने यह फैसला लिया है। सुबह-शाम सिर्फ पुजारी ही नियमित पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं महामाया मंदिर में नवरात्र में जलने वाले ज्योत के पंजीयन भी बंद कर दिए गए है।
टाटीबंध स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा ने 31 मार्च तक सभी धार्मिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। महामाया मंदिर में नवरात्रि में भी सीमित हवन-पूजन होगा और श्रद्धालुओं से घर पर ही पूजा-अर्चना करने की अपील की गई है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मस्जिदों में टेम्प्रेचर मशीन और संबंधित किट की मांग की है। सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य की दृष्टि से बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर प्रदेशभर में स्थित 1560 मस्जिदों के लिए यह किट की मांग की है।
प्रदेशभर के गिरजाघर 31 मार्च तक रहेंगे बंद : प्रदेश में पहली बार गिरजाघरों में रविवारीय आराधनाएं नहीं होंगी। कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते 31 मार्च तक ग्रुप फ्राइडे के पहले होने वाले 40 दिनी उपवास घरेलू प्रार्थनाएं, विवाह समारोह और सभी तरह के धार्मिक आयोजन स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं 22 व 29 मार्च को इतिहास में पहली बार चर्चों के पट नहीं खुलेंगे। छत्तीसगढ़ के आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर और छत्तीसगढ़ डायसिस (सीएनआई) के बिशप रॉबर्ट अली ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
निगम ने हर दिन पांच हजार नि:शुल्क मास्क बांटेगा : कोरोना वायरस से बचाव के लिए रायपुर निगम निगम ने हजारों की संख्या में मास्क तैयार करवाए हैं। नगर निगम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को यह मास्क निशुल्क बांटेगी। हर दिन पांच हजार मास्क बांटने का टारगेट है। महिला समूहों ने रात भर जाग कर यह मास्क तैयार किया है। बता दें कि राजधानी में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद एहतियातन के तौर पर सरकार ने अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की अपील की
पंडाल लगाकर मास्क बेच रहे थे, पुलिस ने खदेड़ा
कोरोना के प्रति लोगों में भय का वातावरण देखकर मास्क बेचने के लिए पंडाल लगाने वाले व्यापारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया है। धारा-144 के उल्लंघन की आशंका के कारण पुलिस ने पंडाल बंद कराया। यह पंडाल जिला दवा व्यापारियों ने लगाया था, जहां व्यापारिक संगठनों के कुछ नेता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि नए मेडिकल कॉम्पलेक्स के पास दवा व्यापारियों ने रियायती दर पर यानी 25 रुपए में दो मास्क बेचने का बैनर लगा रखा था, जिसके चलते देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई है। भीड़ लगना धारा-144 का उल्लंघन है। जानकारी मिली है कि रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा भी यहां पहुंचे। पंडाल वाली जगह पर भीड़ और अव्यवस्था देखकर विधायक जुनेजा ने भी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंच सबसे पहले पंडाल हटवाया। उसके बाद कैम्प लगाकर मास्क बेचने वालों को वहां से चलता किया।
महापौर-विधायक ने बांटे मॉस्क सतर्क ता बरतने की अपील
 
शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महापौर एजाज ढेबर, विधायक विकास उपाध्याय ने लोगों के बीच जाकर स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए मॉस्क बांटे। महापौर ढेबर ने नागरिकों से व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, कोरोना से न घबराए नहीं व नियमित हाथ धोने की अपील की। विधायक विकास उपाध्याय की पहल पर समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी और गुढिय़ारी में हेल्प-डेस्क की सुविधा शुरू की गई है। यहाँ पर आम जनता की सुविधा के लिए वॉलिंटियर्स नियुक्त किए गए हैं, जो सुबह 9 बजे से रात तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विधायक उपाध्याय ने कहा कि इस आपदा से घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं हैं। दैनिक जीवन में काम आने वाली सारी वस्तुएं जैसे दूध, सब्जियां, बच्चों-बुजुर्गों की दवाइयों जैसी वस्तुओं के लिए हैल्प-डेस्क की सहायता ली जा सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कोरोना के संक्रमण को रोकने व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर निगम व स्वास्थ्य का पूरा अमला सतर्क है। इसलिए डरने घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, बस व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें।

 
रायपुर/भोपाल । कोरोना के कहर के बीच बाजार में मास्क, सैनिटाइजर से आगे जाकर मुनाफाखोरी अब जीवन रक्षक दवा तक पहुंच गई है। मलेरिया के इलाज की गोलियां बनाने के काम आने वाली दवा के कच्चे माल के दाम दो दिन में तीन गुना बढ़ा दिए गए हैं। खास बात ये है कि दो तरह की दवाओं में से एक फिलहाल सिर्फ इंदौर की एक दवा कंपनी में ही बन रही है। मलेरिया के इलाज के लिए क्लोरोक्वीन और कुनैन के रूप में प्रसिद्ध क्विनिन सल्फेट नामक दवा का उपयोग होता है। दोनों दवा कोरोना के इलाज में असरदार निकली है। जयपुर व अन्य कुछ जगह कोरोना के मरीजों के इलाज में इनका सफल प्रयोग हुआ है। गोली बनाने के लिए इन दवाओं का पावडर यानी बेसिक ड्रग के दामों में तीन गुना उछाल आ गया है। तीन दिन पहले तक क्लोरोक्वीन का पावडर 1500 रुपए किलो के दाम पर मिल रहा था। शुक्रवार को उसके दाम 4500 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए। इसी तरह कुनैन का पावडर तीन दिन पहले तक तीन हजार रुपए प्रति किलो था, वह अब छह हजार रुपए प्रति किलो के दाम पर बेचा जा रहा है, जबकि सरकार आवश्यक दवा के रूप में इन्हें अधिसूचित कर चुकी है। इसी के साथ आइसोप्रोपाइल अल्कोहल जो कि सैनिटाइजर बनाने के काम आता है, उसके दाम भी सप्ताहभर में 100 रुपए लीटर से बढ़कर 400 रुपए लीटर कर दिए गए। मुनाफाखोरी के इस चलन का असर कोरोना से निपटने के प्रबंधों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। दवा बनाने वाली छोटी इकाइयां शिकायत कर रही हैं कि ज्यादा दाम लेने पर भी सप्लायर खराब क्वालिटी दे रहे हैं।
मुनाफाखोरी जैसी बात ठीक नहीं है। निर्यात का दबाव है और आयात रुका है इसलिए कुछ उछाल हो सकता है। हम निर्माताओं से अपील कर रहे हैं और सरकार से भी सहयोग मांगेंगे कि कुनैन और क्लोरोक्वीन के दाम न बढ़े।
–जेपी मूलचंदानी, सचिव,
बेसिक ड्रग डीलर्स एसोसिएशन
मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां कोरोना के इलाज और रोकथाम में असरदार पाई गई हैं। इसके सकारात्मक रिजल्ट मिले हैं। मलेरिया की दवाइयां कोरोना को रोकने में मदद कर सकती हैं।
-डॉ. वीपी पांडे, एमजीएम
मेडिकल कॉलेज

 
रायपुर । सांसद सुनील कुमार सोनी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस 21वीं सदी का सबसे वीभत्स अभिशाप है. पूरी दुनिया इससे लड़ाई लड़ रही है. भारत मे भी आप हम सब मिलकर इससे लड़ाई लड़ सकते है और इसे हरा भी सकते हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से इस पर विजय पा सकते हैं. जनता कफ्र्यू यानी जनता के लिए जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कफ्र्यू रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी जनता कफ्र्यू खुद पर लागू करके कोरोना पर विजय अभियान में शामिल हो सकते हैं. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाय तो 24 घंटे का जनता कफ्र्यू वायरस चक्र में एक ब्रेक साबित हो सकता है। यानी हम सबको अपने अपने घरों में ही रहना है. रात्रि 9 बजे के बाद तो हम वैसे काफी जरूरत होने पर ही बाहर निकलते हैं. 24 घंटे तक वायरस को कोई इंसानी शरीर न मिले तो वायरस स्वत: नष्ट हो जाते हैं. हमारी सड़कें, दफ्तर के दरवाजे, रेलिंग, वाहन लिफ्ट आदि स्वत: सेनिटाइज हो जाएंगे और कोरोना वायरस खुद खत्म हो जाएंगे. यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से जंग का एलान जनता कफ्र्यू से कर दिया है. हम सब संकल्प लें कि हम भी कोरोना से जंग में देश के साथ हैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं और रविवार 22 मार्च को जनता कफ्र्यू खुद पर लागू करेंगे. सुनील सोनी ने कहा कि 22 तारीख को मैं रायपुर में मौजूद रहूंगा. मैं अपने घर की छत पर थाली बजाकर कोरोना मरीजों की सेवा में लगे डॉक्टर और नर्स का अभिवादन करूंगा। सांसद ने कहा कि कोरोना से डरने की नहीं, संघर्ष की और सावधानियां बरतने की जरूरत है. हमारी सावधनियाँ ही इसका उपचार है। प्रत्येक व्यक्ति आने वाले कुछ सप्ताह तक सजग और सतर्क रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि हमारे देश के चिकित्सा जगत के सेवक अपने प्राणों की चिंता किये बिना अपने कर्तव्यों का जिस ढंग से निर्वहन कर रहे हैं. मैं उनके जज्बे और कर्तव्यनिष्ठा को सेल्यूट करता हूँ, नमन करता हूँ, एक ऑटो चालक बस चालक ट्रेन हो या हवाई जहाज के कर्मचारी सभी देशवासी अपने अपने जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं. ऐसे सभी लोगों के लिए मैं 22 मार्च को संध्या 5 बजे अपने घर के छत पर तालियों से इन सभी का अभिनंदन करूँगा।

 
 
 रायपुर । मध्य भारत में छत्तीसगढ़ में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा संभावित है। पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल से दक्षिण भारत तक बनी ट्रफ के कारण आर्द्रता बढ़ गई है। इसके चलते तटीय ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर मध्यम से तेज़ बारिश की आशंका है। ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आंशिक बादल आएंगे। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

 
रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों से कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर सजगता और सतर्कता बरतने को कहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आग्रह में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि 22 मार्च को सुबह 7ः00 बजे से रात 9ः00 बजे तक घर से बाहर न निकलें और साथ ही कोरोना संक्रमण के बचाव में लगे हुए चिकित्साकर्मी, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सुरक्षा बल, मीडियाकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन के लिए उनके सम्मान में शाम को 5ः00 बजे अपने घर एवं बालकनी से तालियां, थाली और घण्टी बजाकर उनका आभार व्यक्त करें, ताकि उनका मनोबल बढ़ सके । 
राज्यपाल ने कहा है कि इस बीमारी को लेकर विश्व के कुछ देशों में महामारी की स्थिति है. हमारे देश एवं प्रदेश में यह स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए आवश्यक सावधानी बरतें, भीड़-भाड़ वाले स्थान में जाने से बचें. अपने आसपास साफ-सफाई रखे और अपने हाथों को बार-बार साबून से धोयें. यदि किसी को सर्दी या फ्लू हो तो खांसते समय रूमाल या टीसू पेपर का इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा कि प्रयास करें कि आपस में मुलाकात के दौरान भारतीय परम्परा के अनुसार नमस्ते करें, हाथ न मिलाएं. आपस में निश्चित दूरी बनाकर रखें। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण दिखाई देते है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और परीक्षण कराएं, साथ ही सजग और जागरूक रहें. रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल जाने से बचें, जो सर्जरी बहुत आवश्यक न हो उसकी तारीख आगे बढ़वाएं । 

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा हमला किया है. सिंहदेव ने सिंधिया के जमीर पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि आदमी रोज़ आईना देखता है. सिंधिया कैसे सुबह उठकर आईना देखते होंगे। 
सिंहदेव ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक उठापटक पर दिये गए सुप्रीम कोर्ट के हाथ उठाने के उस फैसले से अपनी असहमति जताई है, जिसमें कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट कराने का मध्यप्रदेश की सरकार को आदेश दिया था. उन्होंने कहा कि आपने हाथ उठाने के फैसले से दबाव होने की गारंटी तय कर दी। 
वहीं सिंहदेव ने मध्यप्रदेश में हुए घटनाक्रम को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश जैसा नहीं हो सकता, उन्होंने राजस्थान पर भी भरोसा जताया है कि वहां भी इसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी। 

 
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों और इंतजामों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में शामिल हुए. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, भारत सरकार में संयुक्त सचिव ऋचा शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की सचिव  निहारिका बारिक, एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।