Browsing: रायपुर

 
रायपुर । राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण हेतु भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो और राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रभात मालिक संचालक संस्थागत वित्त तथा अतिरिक्त प्रभार चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी चिप्स और डी. राहुल वेंकट उप सचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी तथा पदेन उप सचिव छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग एवं उप सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।
इसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के दीपक अग्रवाल उप सचिव छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को कोरोना वायरस से संबंधित कार्य के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में संलग्न किया गया है।
 

रायपुर । रायपुर में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर प्रतिबंधित क्षेत्र में जहा लोग भयभीत होकर घरो में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे। वही रायपुर पश्चिम विधायक विकाश उपाध्याय अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुवे नावेल कोरोना वायरस से पीड़ित परिवार से की मुलाकात एवं प्रतिबंधित क्षेत्र पहुंचकर लोगो को जागरूक करते हुवे अपने क्षेत्र को स्वयं साथ घूमकर सेन्टाइज़ किया। साथ ही सावधान रहने किया आह्वाहन। इस दौरान उनकी टीम की भी उपस्थिति रही जिसमे विमल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विकाश अग्रवाल, अजय तिवारी, संदीप सिरमौर एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

K. W. N. S. –  रायपुर। कोरोना ने छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे दी है. राजधानी रायपुर की एक युवती कोरोना पॉजीटिव पाई गई है. जिसका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है. लेकिन इन सबके बीच कई लोग ऐसे भी हैं जो उस युवती की फोटो और फेसबुक पेज का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं. जिसमें कई लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना के लिए युवती और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं l

 social media में न सिर्फ युवती बल्कि उसके भाई और परिवार को लेकर भी टिप्पणी की जा रही है. लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई कर रही इस युवती के वायरल हो रहे इन फोटो और पोस्टों पर पीड़िता की मां ने प्रदेश के तमाम लोगों के नाम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है. पत्र में मां प्रदेश वासियों से सवाल कर रही है कि क्या उनकी बेटी ने टेस्ट कराकर कोई गुनाह कर दिया है. पत्र में उन्होंने अपनी बेटी के साथ ही अपना नाम भी लिखा है लेकिन हम उनके नाम को पत्र से हटा दिये हैं. ताकि उनकी पहचान उजागर न हो सके. हम उनका पत्र हूबहू पोस्ट कर रहे है l

हाँ मै …. ki maa hun

एक साहसी बेटी की माँ
एक ज़िम्मेवार नागरिक की माँ

जिसने अपने आप से जाकर अपना टेस्ट दिया
हमारे मना करने के बाद भी
और तो और aiims वालों ने खुद मना किया
कि आपको बुख़ार सर्दी खाँसी नहीं है आपको ज़रूरत नहीं है
फिर भी उसने टेस्ट कराया

यही उसकी सज़ा है
आप सब उसकी फ़ोटो viral कर रहें है
ये हमारे देश की मेडिया है
मुझे तो आब ऐसे समाज और देश की चिंता हो रही है की
हमारा समाज कहा जरहा है??
मेरी बेटी अपनी मेहनत से hamesa top किया और द london business school में पढ़ रही है और एक responsible सिटिजन होने के नाते ये स्टेप लिया
अब लग रहा है उसने समाज के हित मै सोचने का गुनाह किया, मेरा एक बेटा है जिसे कुछ नहीं हुआ है फिर भी उसका नाम दिया जा राहा है…………………….
I request all of u to co operate and stand with us
और हमें जीने दें l

Msg by… 

 

रायपुर । रायपुर में कलेक्टर और एसपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर राजधानी रायपुर में कोरोना मरीज मिलने के बाद सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी है। कलेक्टर ने समता कालोनी, चौबे कालोनी गुढ़ियारी की सभी दुकानें 31 मार्च तक बन्द करने का निर्देश जारी किया है। मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर को भी बन्द करने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आया है। रायपुर के समता कॉलोना निवासी एक युवती कोरोना पॉजिटिव है। युवती 15 मार्च को विदेश यात्रा कर रायपुर लौटी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद रायपुर एम्स प्रबंधन ने इसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। 
युवती को देर रात रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती के माता-पिता का भी सैंपल लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ उसके माता पिता भी विदेश यात्रा पर थे, लेकिन आशंका होने पर केवल युवती का ही रायपुर एम्स में सैंपल लिया गया था। देर रात जांच रिपोर्ट आने पर युवती को माता-पिता समेत अस्पताल बुलाया गया ।

K. W. N. S. – रायपुर। कलेक्टर एस भारतीदासन ने कोरोना से संक्रमण से बचाव के लिए रायपुर में धारा 144 लागू की है। उन्होंने कहा कि जनता यथासंभव घर पर ही रहे। मॉल और सुपर मार्केट बन्द करने का निर्णय लिया गया है, छोटी दुकान खुली रहेगी। 

इस दौरान समता कॉलोनी, घुड़ियारी, चौबे कॉलोनी की सभी दुकान, मदिरा दुकान, बन्द की जाएगी। समता में जहाँ एक पॉजिटिव केस पाया गया है वहाँ ज्यादा सतर्कता है। एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि कर्फ्यू जैसे हालात नही है। लोगों को घबराने की भी जरूरत नही है। धार्मिक समूह जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में बैठक से बचें। इसके पूर्व अन्य आयोजनों सहित कलेक्टर कार्यालय से जारी एनओसी को भी रद्द किया जा चुका है।

 

रायपुर । राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए निजी अस्पतालों को प्राथमिक परीक्षण करने के बाद ही मरीज को रेफर करने का निर्देश दिया है, लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है. रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए महिला मरीज को जबरन बाहर निकाल दिया. जबकि मरीज आईसीयू में भर्ती भर्ती थी. जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला का अभी अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है. करोना के संदेह में एम्स सैंपल भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लेते हुए रामकृष्ण अस्पताल को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है  । 
जानकारी के मताबिक महिला मरीज का नाम कौसर जहान है. जिसे रामकृष्ण अस्पताल रायपुर के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा गया था. कोरोना के संदिग्ध मरीज मानते हुए सैम्पल जांच के लिए AIIMS रायपुर भेजा गया था. मंगलवार रात 9 बजे अनावश्यक रूप से LAMA चिन्हित करते हुए अस्पताल से बलपूर्वक मरीज को बाहर भेज दिया गया. जिसे अंबेडकर अस्पताल भर्ती कराया गया है  । 
स्वास्थ्य विभाग ने रामकृष्ण अस्पताल को नोटिस जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में लागू एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1897 के कंडिका (5), (2) एवं (3) और नर्सिंगहोम अधिनियम 2013 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है. 24 घंटे के भीतर साक्ष्य एवं अभिलेखों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें. ऐसा नहीं करने पर एपिडेमिक रेगुलेशन एक्ट 1897 और नर्सिंगहोम एक्ट का उल्लघनं मानते हुए कार्रवाई की जाएगी  ।

रायपुर 19 मार्च 2020। भूपेश कैबिनेट की बैठक रद्द हो गयी है। आज शाम ये बैठक मुख्यमंत्री निवास में होने वाली थी। अपरिहार्य कारणों से बैठक को रद्द किया गया है। कोरोना के खौफ और मौजूदा बजट सत्र के बीच हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा था। मुख्यमंत्री निवास में शाम 5 बजे ये बैठक बुलायी गयी थी, लेकिन उस बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित होने की वजह कोरोना को भी माना जा रहा है। जिस तरह से रायपुर में एक लड़की का कोरोना पॉजेटिव मिला है, उसे देखकर सरकार अलर्ट मोड पर है। फिलहाल कोरोना पीड़ित महिला का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है।

 

रायपुर । आज (19 मार्च) को भूपेश कैबिनेट की बैठक होनी है. बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप पर विचार होगा और अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनज़र सरकार द्वारा उठाए एहतियात कदमों और उपायों पर चर्चा होगी. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान के मुआवजा वितरण पर भी चर्चा की संभावना है. सीएम हाउस में आज शाम 5 बजे बैठक होगी । 
इसके साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भी आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक होगी. प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बैठक होगी. बैठक में कोविड-19 के संबंध में कार्ययोजना आदि पर की चर्चा जाएगी । 

 
रायपुर  । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना पुष्टि होने पर कहा कि राज्य सरकार की तैयारी पूरी है, लेकिन लोगों को खुद से सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि मैं भी पब्लिक के बीच अब कम से कम रहूंगा । 
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जन जागरूकता से बड़ा किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है. कोरोना की दवाई इस दुनिया में नहीं है. संक्रमण के इलाज से कोई भी ठीक नहीं हुआ, अगर आप ठीक हुए हैं, तो आपके शरीर में जो एंटीबॉडी होते हैं उससे ठीक हुए है. कोरोना से देशभर में 8 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जिन मरीजों को अलग रहने का अवसर दिया गया, वो ठीक हुए है. शरीर के अंदर की जो सिस्टम उसने कोरोना वायरस को हरा दिया । 
छत्तीसगढ़ के लोगों से की अपील
मंत्री सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप कुछ दिनों के लिए छत्तीसगढ़ को छोड़कर बाहर जाना बंद कर दीजिए. कहीं भी आपको अत्यधिक गंभीर परिस्थिति हो, तभी कही जाने का करिए. यात्रा मत करिए. एक शहर से दूसरे शहर आने-जाने से बचिए. उन्होंने कहा कि अपने घर के बाहर भी कम से कम जाइए. केवल उन लोगों से मिलिए, जिनको आप अच्छे से जानते हैं । 

K.W.N.S. – रायपुर / छत्तीसगढ़ में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि हुई है । बताया जाता है कि रायपुर निवासी महिला हाल ही में लंदन से लौटी है । संक्रमण की शिकायत के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया था । कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद पीड़ित महिला को गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है । एम्स प्रबंधन ने भी पीड़ित महिला में कोरोना वायरस पाए जाने की पुष्टि की है

   एम्स प्रबंधन  की ओर से रंजन कारनो ने पंचायत तंत्र 24.com से चर्चा करते हुए बताया कि पीड़ित महिला को समुचित उपचार दिया जा रहा है । उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला के लंदन से रायपुर वापसी हुई है । उनके मुताबिक बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका फौरन इलाज शुरू कर दिया गया है । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नियंत्रण और रोकथाम के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोगो से अपील की है कि विदेश यात्रा से लौटने वाले लोग फौरन अपनी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को दे । उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना से बिल्कुल ना घबराये बल्कि प्रशासन को सहयोग करे । ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सके।