Browsing: रायपुर

 
रायपुर । मंत्री से मिलिए कार्यक्रम में आज 17 मार्च को उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान मंत्री पटेल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनसामान्य से मुलाकात करेंगे और अपने विभाग से संबंधित समस्याओं शिकायत और सुझाव पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे. कार्यक्रम के बाद राजीव भवन में मीडिया से भी चर्चा करेंगे।

 
रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिये हैं. डीजीपी ने दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सात जिलों में नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की. अवस्थी ने दंतेवाड़ा में बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षकों से नक्सली गतिविधियों की जानकारी ली।   
डीजीपी अवस्थी ने नक्सलियों के विरूद्ध ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नक्सल ऑपरेशन में तेजी लाते हुए निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जाये तथा सर्चिंग तेज करने के निर्देश दिये।   
इस अवसर पर डीजीपी डीएम अवस्थी के अलावा विशेष पुलिस महानिदेशक कुलदीप सिंह, पुलिस महानिरीक्षक डीएचपी राजु, आईबी के ज्वाईंट डाॅयरेक्टर जयदीप सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर  पी. सुंदरराज, उप पुलिस हानिरीक्षक कांकेर रेंज संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर,कांकेर, कोण्डागांव, कमाण्डेंट आईटीबीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।   

 
रायपुर ।    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को हास्यास्पद और राजनीतिक नासमझी का परिचायक बताया है. उसेंडी ने कटाक्ष किया कि फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करने का दावा करने वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कराकर यह स्वीकार कर लिया है कि वह सदन में अपना बहुमत और विश्वास खो चुकी है ।   
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि मध्यप्रदेश की सियासी नौटंकी में रुचि लेकर भाजपा को कोसने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल अब पहले यह साफ करें कि राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के आदेश के बावजूद सदन का विश्वास हासिल किए बिना विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कराना कौन-सी संवैधानिक व लोकतांत्रिक परम्पराओं का परिचायक है? क्या कांग्रेस अपने बहुमत के जुगाड़ के लिए वक्त जुटाकर खुद हॉर्स ट्रेडिंग करना चाह रही है? उसेंडी ने भाजपा पर संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने पर भी मुख्यमंत्री बघेल को निशाने पर लिया ।   
उसेंडी ने कहा कि जो लोग अपना घर तक नहीं सम्हाल सकते, वे पड़ोसियों पर अपनी भड़ास निकालकर अपनी जगहंसाई करते फिरते हैं. अपने दल के नेताओं के कद को नापने और पद को छीनकर सर्वशक्तिमान बनने की सत्तावादी प्रवृत्ति से उपजे अहंकार ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को ये दुर्दिन दिखाए हैं, तो इसमें भाजपा को बीच में घसीटने के राजनीतिक चरित्र से कांग्रेस के नेताओं को बाज आना चाहिए ।   
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि अराजकता का माहौल बनाना भाजपा नहीं, कांग्रेस की फितरत है और कांग्रेस ने अपनी इस फितरत का परिचय हाल के महीनों में देश में विभिन्न हिस्सों में बखूबी दिया है. स्वयं मुख्यमंत्री बघेल ने सीबीआई, एनआईए, सीएए, आरक्षण जैसे मुद्दों के अलावा हाल के आयकर छापों को लेकर अपने मिथ्या प्रलाप से जो अराजकता फैलाने की कोशिश की है, प्रदेश का जनमानस उसका साक्षी है ।   
उसेंडी ने आश्चर्य व्यक्त किया कि जिस काम के लिए सीएम ने शपथ लिया है उसे छोड़कर दुनिया भर के मुद्दे पर बात करना यह दिखाता है कि सीएम के पास काफी समय है क्योंकि प्रदेश के हित में इनके करने लायक न कोई विजन है और न इच्छाशक्ति. उन्होंने कहा कि सीएम जनता से किए वादे को निभाने की कोशिश में जुटते तो इन्हें अनावश्यक विषय के लिए समय नही रहता ।   

 
रायपुर । मध्य प्रदेश के राजनीतिक हालात पर रमन सिंह ने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है. इसलिए गर्वनर ने फ्लोर टेस्ट के लिए कहा था लेकिन कोरोना का बहाना करके विधानसबा की कार्यवाही को 26 तारीख तक के लिए स्थगित किया गया. रमन सिंह ने कहा मध्यप्रदेश में इसे दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि 22 विधायक जिन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया के माध्यम से स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह कांग्रेस के सदस्य नहीं है उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है उनके ऊपर कोई प्रेशर नहीं है. कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी, सिंधिया जी के साथ आने का निर्णय लिया है अब इसका एक ही उपाय हो सकता है कि फ्लोर टेस्ट में, जब बहुमत समाप्त हो गया है सरकार जा रही है तो उसका फ्लोर टेस्ट में ही निर्णय हो सकता है और फ्लोर टेस्ट के लिए हमने आग्रह किया है।   
भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के विधायकों ने कहा है कि गवर्नर एड्रेस का क्या मतलब है जब सरकार पूरी तरह से अल्पमत में आ गई है, स्पष्ट दिख रहा है. इसलिए गवर्नर ने कहा कि आज फ्लोर टेस्ट हो लेकिन वे कोरोना का बहाना करके विधानसभा की कार्यवाही को 26 तारीख तक स्थगित किया गया. इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी न्यायालय की शरण में गई है, सुप्रीम कोर्ट गए हैं और सुप्रीम कोर्ट में निश्चित रूप से इस मामले को लेकर रिलीव मिलेगा, क्योंकि सरकार पूरी तरह से कानून विरोधी कार्य कर रही है? एक प्रकार से सरकार निश्चित रूप से जा चुकी है एक हफ्ते दो दिन चार दिन बचाने का जो प्रयास हो रहा है यह गलत तरीके से विधानसभा का दुरुपयोग किया जा रहा है।   
गवर्नर द्वारा केन्द्र को सिफारिश करने के सवाल पर रमन सिंह ने कहा कि यह जो 8 दिन का समय दे रहे हैं वह निश्चित रूप से इस प्रकार से उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए है. गवर्नर निश्चित रूप से विधानसभा अध्यक्ष को सलाह देता है और विधानसभा की सलाह पर मेंडेंटली नहीं होता कि माना जाए. यह एक कानूनी पेचीदगी उसमें है, न्यायालय का निर्देश सबसे ऊपर रहेगा।   

 रायपुर। छ.ग. स्टेट पावर कंपनियों के चेयरमेन पद से शैलेन्द्र शुक्ला ने दिया इस्तीफा  रायपुर, 16 मार्च 2020/ शैलेन्द्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों के चेयरमेन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को त्यागपत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने चेयरमेन के रूप में दिए गए अवसर के लिए धन्यवाद दिया है।

 K. W.N.S-रायपुर। कोरोना का वायरस इफेक्ट छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी देखने को मिल रहा है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज मास्क पहने विधायक और मंत्री नजर आए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सदन के अंदर कोरोना मास्क लगाकर दाखिल हुए। वहीं कई मंत्री और विधायक के अलावे विपक्ष के भी कई विधायक मास्क पहने हुए दिखे।

 
रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में शहीद सैनिकों के परिजन और प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने 27 शहीदों की पत्नियों ‘‘वीर नारी’’ उनकी वीर माता और उनके उत्तराधिकारियों को सादगीपूर्ण कार्यक्रम में सम्मानित किया और डेढ़ लाख रूपये की अनुदान राशि भी दी। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए हम जितना कार्य करेंगे, उतना ही देश की सूरक्षा मजबूत होगी। हम सबका नैतिक दायित्व भी है कि सैनिकों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहें। जब हम उनके सुख-दुख में भागीदार होते हैं तो उन्हें भी हार्दिक प्रसन्नता होती है। इस अवसर पर सैनिको के परिजनों ने अपनी समस्याएं बताई । उन्होंने शहीद स्मारक बनाने की भी मांग की। राज्यपाल ने एक परिजन की सुपुत्री के विवाह के लिए 1 लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही स्मारक बनाने के लिए शासन स्तर पर चर्चा करने की बात कहीं और उनके अन्य समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया ।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश के सैनिक दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं और वे अपने प्राणों की भी परवाह नहीं करते। पूरा देश जब त्यौहार-पर्व मनाता है, तब हमारे सैनिक अपने परिवार से दूर देश की सीमाओं में तैनात रहते हैं। देश आजाद होने के पश्चात कई परिस्थितियां निर्मित हुई, पर हमेशा हमारी सेना ने देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया और देश को सुरक्षित रखा। हम आज जो शांति से रह पा रहे हैं और त्यौहार और पर्व का आनंद ले रहे हैं, यह सैनिकों के कारण ही संभव हो पाया है ।
सुश्री उइके ने कहा कि हम सबका कर्त्तव्य है कि सैनिकों के परिवारों की चिंता करें और उनका ध्यान रखें। यदि सैनिक सेवानिवृत्त होने के पश्चात हमारे बीच आते हैं तो उनके और उनकी परिवार की हरसंभव मदद करें। साथ ही शहीदों के परिवारों का सम्मान करें और उनकी तकलीफों को दूर करने की कोशिश करें। इससे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा और सेना में इन परिवारों के साथ-साथ समाज में अन्य लोगों को राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी ।
राज्यपाल के सचिव श्री सोनमणि बोरा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि राजा-महाराजा के समय में राज्य के रक्षा के लिए हर परिवार से एक व्यक्ति सेना में जाता था। वर्तमान समय में यदि कोई माता-पिता अपने बच्चे को सेना में भेजने के लिए तैयार होते  हैं तो यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है। यदि कोई सैनिक वीरगति को प्राप्त होता है तो यह बलिदान सर्वोच्च बलिदान माना जाता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के निर्देशानुसार सैनिकों के कल्याण के लिए हरसंभव महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण के एयर कमोडोर ए.एन. कुलकर्णी और राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अन्य अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक तथा सैनिकों के परिजन उपस्थित थे ।

 
रायपुर ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची समाज के सदस्यों ने मुलाकात की। नगारची समाज के सदस्यों ने सीएम बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री जी ने उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही।

 
images/pp253.jpg

रायपुर । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मेरे सहयोगी साथी डॉ. जीवन जलक्षत्री की भाठागांव स्थित उनके क्लिनिक में दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।इस घटना से मैं दु:खी भी हु और आक्रोशित भी। राजधानी में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का वरिष्ठ पदाधिकारी एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की ऐसी नृशंस हत्या यहा के बदहाल कानून व्यवस्था को बयां कर रहा है। हम देख रहे है कि अपराधियों में कानून का भय बिल्कुल भी नही है। अब तो दिन प्रतिदिन ऐसी घटनाएं घट रही है। सवाल यह उठ रहा है कि हमारा शांत छत्तीसगढ़ प्रदेश किस ओर जा रहा है? सुरक्षित माहौल यहा क्यों नही बन पा रहा यह चिंतन का विषय है।

जीवन जलछत्री के दिनदहाड़े की गई हत्या ने राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले विधानसभा में प्रदेश के गृहमंत्री पिछले 1 साल के अपराध का आंकड़े प्रस्तुत करते है जिसमे राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 85 हत्याओं की जानकारी वो देते है। बावजूद राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नही की जाती।
 
अंतिम यात्रा में शामिल हुए बृजमोहन : बृजमोहन अग्रवाल आज डॉ. जीवन जलक्षत्री के अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम यात्रा में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल थे। इस अवसर पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
एक शांत-सौम्य, मृदुभाषी हर किसी को सहयोग करने आगे आने वाला वह भाजपा का वह निष्ठावान सिपाही था। इस तरह उसका गुजरना बहुत ही पीड़ादायक है। ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ कि उसके परिवार व सभी स्नेहीजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें एवं मृतात्मा को श्रीचरणों में स्थान मिले।
बृजमोहन ने कहा-नशे का व्यापार बंद करे सरकार : बृजमोहन ने कहा कि रायपुर शहर में नशे का कारोबार धड़ल्लेसे चल रहा है। छोटी-छोटी दुकानों में नशीली गोलियां बिक रही है। युवा पीढ़ी बहककर धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में फंसते हुए अपराध की तरफ बढ़ता जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाठागांव में चल रही शराब दुकान बंद करने के लिए कई पत्र सरकार को लिखे है बावजूद कार्रवाई नही हुई है। इस शराब दुकान के चलते पूरा क्षेत्र अशांत हो रहा है।
हत्या के आरोपी की पिटाई
मामले में बलवा का केस दर्ज
भाठागांव में डॉ.जीवन जलक्षत्री की हत्या मामले के आरोपित अरुण ध्रुव की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने करीब 20 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया है। दरअसल हत्या के बाद अरुण ध्रुव, दीपक विश्वकर्मा और संजय ध्रुव आछी तालाब के पास श्मशानघाट के पीछे छिप गए थे। इस दौरान आरोपितों को भागते हुए कुछ लोगों ने देख लिया था। पीछा कर वे श्मसानघाट पहुंचे और तीनों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी थी। अंधेरा होने के कारण मारपीट करने वालों को आरोपित पहचान नहीं पाए। उसी समय पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी आती देखकर मारपीट करने वाले भाग निकले। पुलिस ने ही तीनों को घायल हालत में आंबेडकर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। छिर्रापारा गणेश चौक, भाठागांव निवासी पेशे से मजदूर अरूण ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 6 महीने पहले उसकी बाइक से एक लड़का टकरा गया था। उस समय डॉ.जीवनलाल जलक्षत्री ने झापड़ मारा था। इसके बाद से वह घूरकर देखता था। दोस्त दीपक विश्वकर्मा से गाली-गलौज कर उसने मारपीट की थी। होली के भी हम लोगो को बाजार चौक के पास देखकर डाटकर भगा दिया था। इसी बात से नाराज होकर बदला लेने चारों ने बाइक से झिट, जामगांव(पाटन) गए। वहां शराब पीकर डा.जलक्षत्री की हत्या की योजना बनाई। फिर भाठागांव बाजार चौक के पास आकर सीधे क्लीनिक में घुसकर चाकू, कैंची से हमला कर भागने लगे, तब कुछ लोगों ने पीछाकर पकड़ लिया। हाथ-मुक्का, डंडे से बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया।

 
रायपुर । तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश अजय मोटवानी उर्फ अज्जू सिंधी समेत चार बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी की सुबह 11 बजे ही खबर चला दी थी। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और एफआईआर दर्ज की। चारों आरोपियों ने बाइक सवार एक युवक और उसकी बहन के साथ गाली-गलौज, छेड़छाड़ की थी। दोनों की पिटाई भी कर दी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पीडि़तों ने 12 मार्च को सुबह 6 बजे घटना की शिकायत थाने में की थी। 16 घंटे बाद रात 12:30 बजे तेलीबांधा थाना पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ अपराध कायम कर आरोपित सुनील मंदोतिया को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह 5 बजे तेलीबांधा चौक के पास ओला टैक्सी सवार निगरानी बदमाश अजय मोटवानी उर्फ अज्जू सिंधी, राहुल आहूजा उर्फ गोपी सिंधी, सुनील मंदोतिया, ओमी धीवर ने तेलीबांधा निवासी अक्षय कारवानी (24) को बाइक से रिश्ते की बहन के साथ जाते देखकर रोका। फिर गाली-गलौज करते हुए बहन से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की। इस दौरान युवती ने घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था
कई मामले में आरोपी है अज्जू : तेलीबांधा क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर सट्टा, गांजा, तस्करी, वसूली, रंगदारी, जैसे कई आपराधिक मामलों का आरोपी है। पिछले कुछ दिनों से आरोपी शहर के आऊटर में सट्टा तस्करी का कारोबार कर रहा है। अवैध वसूली और गुंडागर्दी के की मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं रही है। पिछले साल एक विधायक अज्जू को छुड़ाने थाने पहुंच गए थे।
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपी पकड़े जाएँगे।
मोहसीन खान, टीआई तेलीबांधा