Browsing: रायपुर

 
रायपुर । पूरे विश्व में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है. इस हाहाकार से भारत भी नहीं बचा हुआ है. लेकिन अच्छी बात ये है कि भारत को ऋषि-मुनियों का देश माना जाता है और कई सौ साल पहले आयुर्वेद पद्धति से बताए इलाज उनके आज भी कारगर साबित होते है । 
 अब जब कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है तो देश के कई आयुर्वेदाचार्यों ने इससे बचने उपाए बताने शुरू किए है. पत्रिका से बातचीत में मध्यप्रदेश के नर्मदा भक्त और सतधारा आश्रम में निवासरत संत हरिहर महाराज ने कहा है कि कोरोना वायरस के प्रकोप से घबरायें नहीं. कोरोना जैसी कई घातक बीमारियों से हमारे देश में मात्र चुटकी भर हल्दी बचा सकती है । 
संत हरिहर महाराज ने बताया कि हल्दी बहुत ही गुणकारी होती हैं इसे घर में कूटपीस कर पावडर बना कर धीमी आग में हल्का सेंककर उसमें सेंधा नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन किया जाता है. जिससे असाध्य बीमारियां भी नष्ट हो सकती है और कोरोना जैसी भयानक बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है. इस मिश्रण को हर गरीब अमीर सभी उपयोग कर सकते हैं. कोरोना के बारे में उन्होंने कहा कि बड़े देशों द्वारा गरीब देशों को गुलाम बनाने के लिए इस बीमारी के बैक्टीरिया प्रयोगशालाओं में तैयार किये गये हैं । 
इसके बचाव के लिए लोग मंहगी सामग्री खरीदेंगे जिससे गरीब देशों की आर्थिक स्थिति को गड़बड़ाकर उन्हें गुलाम बनाया जा सके. अन्य देश इससे बचने एवं सुरक्षा के उपाय ढूढ़ रहें हैं. मास्क एवं अन्य रसायनों का उपयोग कर रहे हैं. लेकिन हमारे भारत में आयुर्वेद में इतनी शक्ति है कि ये उपाय हमारे शरीर में ऐसे रोगों से लडऩे व उनके रोकथाम के लिए अनुकूल है । 

   
 
रायपुर। चारो तरफ कोरोना महामारी का आतंक छाया हुआ।  विश्व मे कोरोना पॉजीटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है देश। प्रदेश में केंद्र सरकार व राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहे है।  वही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी नगर निगम के एम आईं सी सदस्य एवं मदर टेरेसा वार्ड के पार्षद अजीत कुकरेजा अपने वार्ड के लोगो कोरोना से बचाव के लिए वार्डवासियों को जागरूक करने में सक्रिय दिख रहे है। साथ ही पार्षद ने जोन कमिश्नर को पत्र भेजकर 1लाख रुपये की मांग की जिससे मास्क और सेनेटाइजर खरीदकर वार्डवासियों को वितरित कर महामारी से बचाव हो सके। विगत कई दिनों से मदर टेरेसा वार्ड को सेनेटाइज करने के लिए भिड़े हुए है सक्रिय पार्षद अजीत कुकरेजा ।

 

डेटा पैक सस्ता कर ओटीटी में वीडियो क्वालिटी को बैलेंस रखने की स्ट्रेटजी सफल
फीचर स्टोरी : कोविड-19 के प्रभाव को रोकने भारत में लॉकडाउन के बाद से टीवी और स्मार्टफोन पर यूजर्स ज्यादा देर तक समय बिता रहे। टीवी ऑडियंस और प्रोग्राम्स पर रिसर्च करने वाली बार्क इंडिया और नीलसन ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया कि 24 मार्च की शाम 8 बजे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की, उस वक्त इस टेलीकास्ट के दर्शकों की संख्या आईपीएल फाइनल के दर्शकों से भी ज्यादा थी। टीवी वीवरशीप के मामले में यह अद्भुत रिकॉर्ड है। 201 टीवी चैनल्स ने लाइव टेलीकास्ट किया। लॉकडाउन के पहले सप्ताह में दर्शकों की टेलीविजन पर समय की खपत पहले की अपेक्षा 8 प्रतिशत ज्यादा थी। दूरदर्शन में रामायण और महाभारत के टेलीकास्ट से टीवी वीवरशिप का बढ़ना भी सुनिश्चित है। यहां टीवी दर्शकों की संख्या बढ़ने का कारण काफी हद तक नॉन-प्राइम वीवरशिप होगा।
फिजिकल सोशल डिस्टेंसिंग के कारण भारतीयों ने पिछले सप्ताह चैट्स, सोशल मीडिया और समाचारों के लिए स्मार्टफोन का उपयोग 20 प्रतिशत ज्यादा किया। यानी हर एक यूजर ने पहले की अपेक्षा दिन में डेढ़ घंटे से ज्यादा देर तक स्मार्टफोन चलाया। ये आंकड़े फरवरी और मार्च के तीसरे सप्ताह की है। पहले सप्ताह में शॉपिंग, ट्रैवल और फूड एप्स खूब इस्तेमाल किए गए। इन एप्स की कमाई भी बेतहासा हुई। लॉकडाउन के 15 दिन अभी बाकी हैं ऐसे में इसके और भी बढ़ने की आशंका है।
बॉलीवुड को घाटा लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेहद फायदाः
कर्फ्यू के कारण सिनेमाघर बंद हैं, इस दौरान रिलीज होने वाली फिल्मों की डेट्स भी आगे बढ़ा दी गई है। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे- अमेजन प्राइम, हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर वीवर्स की संख्या बढ़ने से विज्ञापन का भार भी तेजी से बढ़ा है। ओटीटी सर्विस प्रोवाइडर्स ने इंटरनेट डेटा कम खर्च हो इसके लिए वीडियो क्वालिटी को बैलेंस किया है, यानी 4K और एचडी के साथ-साथ फिल्म्स को 720P पर भी उपलब्ध कराया है। वहीं इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स कंपनी जैसे-जियो, बीएसएनएल और एयरटेल ने किफायदी टॉपअप के साथ प्रतिदिन डेटा खर्च की लिमिट को 3 जीबी तक बढ़ाया दिया है। यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मेंबरशिप बढ़ाने का यह सुनहरा मौका है। हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स पर ज्यादा से ज्यादा फिल्म्स रिलीज किए जाने चाहिए।
रिसर्च एंड राइटिंगः
योगेश वैष्णव, पीएचडी स्कॉलर, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय

 
 पंचायत तंत्र – रायपुर, 27 मार्च 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना वायरस से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं और लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के इंतजामों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के एम्स और जगदलपुर मेडिकल काॅलेज में कोरोना टेस्टिंग किट और मास्क की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने एहतियाती उपायों के तहत हर जिले में कोरोना प्रभावितों के इलाज लिए सौ-सौ बेड की व्यवस्था करने और प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेजों में कोरोना प्रभावितों के इलाज की आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे और सहकारिता मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल लाॅकडाउन के दौरान सभी कलेक्टरों से सम्पर्क में है तथा राजधानी रायपुर में लगातार बैठक लेकर जरूरी निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण और बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की पहल भी कर रहे हैं, जिससे लाॅकडाउन के दौरान गरीब और कमजोर तबकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 
बैठक में जानकारी दी गई कि रिम्स मेडिकल काॅलेज को कोविड-19 हाॅस्पिटल के रूप में तैयार किया जा रहा है, यहां 500 बेड की व्यवस्था की जा रही है। अगले 10 दिनों में यह अस्पताल तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ के जो लोग दूसरे प्रदेशों में गए हैं, उन्हें वहीं रहने को कहा गया है। उनके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कलेक्टर के माध्यम से कराई जा रही है। इसी तरह दूसरे प्रदेशों के जो लोग छत्तीसगढ़ में आए हैं, उन्हें यहां रूकने के लिए कहा गया है। उन्हें भी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। 
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि फल, सब्जी, दूध की आपूर्ति तथा गेंहू की कटाई और धान की खेती में लगे किसानों और मजदूरों को न रोका जाए। खाद, बीज और धान की आपूर्ति में लगे हमालों को न रोका जाए। मजदूरों को काम करते समय सोशल डिसटेंसिंग बनाए रखने की समझाईश दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को फल और सब्जी की आपूर्ति बाजार और उपभोक्ताओं तक बनाए रखने से न रोका जाए, नहीं तो इन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। उन्होंने आटा, बेसन और शक्कर की आपूर्ति भी बनाए रखने के निर्देश दिए। 
बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त और प्रमुख सचिव डाॅ. श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना, खाद्य एवं परिवहन विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती अलरमेल मंगई डी., खनिज विभाग के सचिव श्री अंबलगन पी., मार्कफेड एमडी श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डाॅ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य श्री नीरज बंसोड़ और आयुक्त जनसम्पर्क श्री तारण प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे।

 पंचायत तंत्र – रायपुर। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. छत्तीसगढ़ राज्य भी इससे अछूता नहीं है. केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है. ऐसे समय पर लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. प्रदेश भर में तमाम ऐसे लोग हैं, जो गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं. साथ ही सस्ते दर पर घर पहुंच सेवा भी उपलब्ध करा रहे हैं l

लॉकडाउन पर बाजार में हो रहे कालाबाजारी को कम करने के लिए रायपुर के डॉ. अरविंद जैन ने फ्री होम डिलीवरी सब्जी की शुरुआत की है, वो मार्केट से कम दाम पर. उन्होंने अपना एक वाट्सअप नबर 9329629300 भी जारी किया है. जिसके जरिए आप घर बैठे सब्जी मांगा सकते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी टीम में 10 लोग काम कर रहे हैं, जो कि पूरे रायपुर शहर में आर्डर देने पर बाइक के जरिए घरों तक सब्जी पहुंचवा रहे हैं. इसका अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है. सब्जियों में टमाटर के रेट 30, भांटा- 25, लौकी- 25, खीरा- 25, करेला- 50 रुपये में दिए जा रहे है. इसके साथ ही moresabzi.com बेवसाइट पर ऑनलाइन सब्जी आर्डर कर सकते हैं, जो कि जल्द ही शुरु होने वाला है l

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं सिक्ख समाज संयोजक महेन्द्र छाबड़ा ने प्रदेश के सभी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियों से अनुरोध किया है कि कोरोना की वजह से कोई भी भूखा न सोए, इसलिए सभी अपने गुरुद्वारें से भोजन बनवाकर बांटने की व्यवस्था कराए ।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण किसी की जान भूखे रहने के कारण न जाए, आज भी अनेक लोग भूखे सो रहे है. कई लोगों के पास एक टाइम का भोजन भी नहीं मिल पा रहा होगा. ऐसे में सिक्खों की सेवा भावना से अनेक लोगों को लाभ मिल सकता है. हमें आगे आकर मदद करनी चाहिए. रायपुर के गुरुद्वारों में पुलाव के पैकेट तैयार कर बांटने की योजना बनी है. आप भी इसी तरह व्यवस्था कर सकते है ।
सभी गुरुद्वारा कमेटी, समाजिक संगठन अपने-अपने क्षेत्र के शासन द्वारा बनाये गये कट्रोल रूम में चर्चा करें और गरीब आदमी की सेवा करनी चाहिए. इस पुण्य काम में प्रशासन भी आपका पूर्ण सहयोग करेगा ।

 
रायपुर। राज्य सरकार ने निजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रिम्स को कोरोना के इलाज के लिये अधिग्रहित कर लिया है. राजधानी रायपुर से लगे ग्राम गोढ़ी में स्थित 350 बिस्तर के इस अस्पताल को राज्य शासन ने स्टाफ और समस्त संसाधनों के साथ अधिग्रहित किया है. हालांकि इससे पहले प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों को अधिग्रहित करने का सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया था लेकिन कुछ घंटों बाद इस आदेश को वापस ले लिया गया था. इस आदेश के बाद संशोधित आदेश जारी कर केवल रिम्स को अधिग्रहित किया गया है ।
स्वास्थ्य संचालक द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ ने कोराना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हेल्थ इमरजेन्सी घोषित किया है.छत्तीसगढ़ सरकार एपिडेमिक डिजीस एक्ट 1897 (कमांक 3) के सेक्शन 2, 3 एवं 4 के तहत् प्रदत्त शक्तियों के तहत अस्पताल का अधिग्रहण कर रही है. वर्तमान परिस्थितियों में राज्य में अधिसूचित संक्रामक रोग कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए, यह आवश्यक हो गया है कि उक्त संकामक रोग के प्रसार को रोकने एवं नियंत्रण हेतु राज्य के निजी चिकित्सा महाविद्यालय/नर्सिंग होम/ हॉस्पीटल का अधिग्रहण किया जाना आवश्यक है ।
आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ एपिडेमिक डिजीस कोविङ-19 विनियम 2020 की कंडिका 3 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईस, भानसोज रोड, गोढी, जिला रायपुर को मय समस्त मानव संसाधन एवं उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों सहित दिनांक 25 मार्च 2020 से आगामी आदेश तक के लिए अधिग्रहित किया जाता है ।

 
रायपुर । एम्स अस्पताल के सूत्रों के हवाले से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आ रही है. एम्स के सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ की पहली कोरोना पॉजीटिव मरीज की स्थिति पूरी तरह सामान्य है ।
 अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया गया उक्त युवती का इलाज पूरी तरह सफल साबित हो रहा है और अस्पताल प्रबंधन को उम्मीद है कि आज पुनः आने वाली कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आएगी ।
ये जानकारी जैसे ही परिजनों की मिली उनके परिवार में खुशी का माहौल है. उनके कई पारिवारिक लोगों ने बताया कि बेटी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर नवरात्र के इस पावन मौके पर मन्नतें रखी गई है ।
अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों को ये बताया हैं कि अभी जो मरीज की स्थिति है वो पूरी तरह खतरे से बाहर है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वे लापरवाही करें. एम्स के डॉक्टरों ने परिजनों को लेकर भी कुछ महीनों तक की सेफ्टी के लिए हिदायत दी है. जिसका सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए है 
एम्स के सूत्र बताते है कि पूरी टीम को उम्मीद है कि जो कोरोना रिपोर्ट आज आने वाली है वह नेगेटिव हो. आप सब भी यही कामना करें कि उक्त रिपोर्ट नेगेटिव हो और राजधानी की ये बेटी जल्द कोरोना को हराकर पूरी तरह स्वस्थ्य होकर अपने घर जाएं ।

पंचायत तंत्र  – भारत में इन दिनों कोरोना वायरस का कहर बढ़ रहा है। हर राज्य अपने नागरिकों को सुरक्षित करने के लिए काफी सख्त कदम उठा रही है।

 महासमुंद जिले में यात्री एवं निजी दो पहिया और चार पहिया वाहनों को लेकर महासमुंद के कलेक्टर ने आदेश जारी किया है | उन्होने कहा कि पेट्रोल  – डीजल देने पर अब पाबंदी लग गई है ।महासमुंद कलेक्टर ने आदेश जारी किया जिसमे लिखा था कि प्रशासनिक अनुमति के बाद ही पेट्रोल – डीजल मिलेगा | अनुमति प्राप्त मालवाहक वाहनों एवं आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को छूट रहेगी|

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (COVID-19) स्टेज 3 पर पहुंच गया है. इसका खुलासा तब हुआ, जब रायपुर का तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज का कोई दूसरे राज्य और विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं मिली. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कर दी है. राजधानी का तीसरा कोरोना पीड़ित व्यक्ति बड़े रामनगर का रहने वाला है, जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष
 है । 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रायपुर के तीसरे कोरोना पीड़ित मरीज की पुष्टि हो गई है. ये आम पब्लिक है, जिसका न तो राज्य से बाहर जाने का कोई हिस्ट्री है न ही विदेश यात्रा की. इससे यह साफ जाहिर होता है कि यह व्यक्ति किसी कोरोना पाड़ित के संपर्क में आया होगा. स्वास्थ्य विभाग के एडवाइजरी के मुताबिक मरीज को एम्स में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम बड़े रामनगर की सर्वे करने में जुट गई है । 
राजधानी में कोरोना पॉजिटिव का पहला केस समता कॉलोनी से सामने आया था. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे किया और सर्दी-खाँसी पीड़ित लोगों का सैंपल लिया गया था, उसी सैंपल का रिपोर्ट आया है जिसमें रायपुर का तीसरा मरीज कन्फर्म हुआ है । 
क्या है स्टेज 3 
कोरोना वायरस जब कम्यूनिटी यानी की समाज में फैलने लगे, तो उसे स्टेज 3 का नाम दिया गया है. यह तब होता है जब संक्रमित व्यक्ति घरों से बाहर निकलते हैं और दूसरे लोगों के संपर्क में आते है. जिसे लेकर सरकार चिंतित है. क्योंकि तब हालात बेकाबू होने लगेंगे । 
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या 6 हो गई है. जिसमें से रायपुर में 3, राजनांदगांव में 1, दुर्ग-भिलाई में 1 और बिलासपुर में 1 है. कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. इसलिए बेहतर यही होगा कि लोग अपने घरों से न निकलें. घर पर ही रहे, बेवजह सड़कों पर न घूमे. यदि सतर्कता नहीं बरती गई, तो आने वाले दिन भयावह हो सकते हैं. सभी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें । 
छत्तीसगढ़ में कोरोना के पॉजिटिव 6 मरीज
पहला केस- रायपुर के समता कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है. 16 मार्च को लंदन से छत्तीसगढ़ लौटी थी. उसे एम्स अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा गया है । 
दूसरा केस- राजनांदगांव के भरकापारा निवासी युवक थाईलैंड से घूमकर घर लौटा था. जिसकी कोरोना जांच सैंपल पॉजिटिव मिला. इसे एम्स में क्वारंटाइन में रखा गया है । 
तीसरा केस- तीसरा पॉजिटिव मरीज रायपुर से सामने आया, वो भी युवती है. सुभाष स्टेडियम इलाके की रहने वाली है. लंदन से यात्रा कर 16 मार्च को रायपुर आई थी. इसके खिलाफ विदेश से लौटने की जानकारी छुपाने, सरकार के निर्देशों की अवहेलना और दूसरों की जान मुसीबत में डालने पर कोतवाली थाने में एफआईआर भी दर्ज किया गया है । 
चौथा केस- बिलासपुर
पांचवां केस – दुर्ग-भिलाई
छठवां केस- रायपुर के बड़े रामनगर में मिला है. जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है. इसका अन्य राज्य और विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है. यानी समाज में फैले कोरोना संक्रमण के जरिए यह पॉजिटिव आया है ।