Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को खमतराई पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. आरोपियों से पुलिस ने 8 दो गाड़ियों को बरामद किया है, जिसे खमतराई के अलग-अलग इलाकों से आरोपियों ने चोरी किया था. खमतराई थाना प्रभारी रमाकान्त साहू के मुताबिक, बीरगांव के रहने वाले आरोपी लव साहू और कुबेर विश्वकर्मा को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इनके से पास से आठ गाड़िया जब्त की गई हैं. आठ गाड़ियों में से 6 के वाहन मालिकों का पता चल गया है ।

रायपुर। नगर निगम ने मालवीय रोड पर तैयार शहर के पहले स्मार्ट मार्केट जवाहर बाजार के द्वितीय एवं तृतीय माले पर तैयार 16 हाल के लिए टेंडर जारी किया है। बाजार का एक हॉल 1.36 करोड़ रुपए का होगा। सोमवार को निगम के राजस्व विभाग ने इसका बेस प्राइज जारी कर दिया, यानी कंपीटिशन हुआ तो कीमत और बढ़ जाएगी। हॉल का 30 साल लीज रेंट अदा करने के साथ-साथ लोगों को इसका 2 प्रतिशत वार्षिक किराए के रूप में भी देना होगा। सभी हॉल दूसरे और तीसरे माले पर बन रहे हैं तथा इनका क्षेत्रफल 2600 वर्गफीट है। इस बाजार को बनाने में निगम के 18 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। अफसरों के मुताबिक हॉल बेचकर कांप्लेक्स की लागत निकाली जाएगी।
निगम ने इसके अलावा मोहबा बाजार की 14 दुकानों, नेताजी सुभाष स्टेडियम की19 दुकानों, डंगनिया की 8 दुकानों, डूमरतराई की 7 और अश्वनीनगर की 5 दुकानों के लिए भी इसी आधार पर निविदा जारी किया है। नगर निगम ने जवाहर बाजार के ग्राउंड फ्लोर पर 73 दुकानें पुराने कारोबारियों को आबंटित करने के लिए रखी हैं। कुछ बच गई हैं, जिनकी नीलामी के लिए सोमवार को टेंडर जारी किया गया। इसके ऊपर कामर्शियल स्पेस तैयार किया गया है। जहां तक हॉल का सवाल है, सबसे 1431 वर्गफीट और बड़ा 2673 वर्गफीट का है। छोटे साइज के चार और बड़े साइज के 12 हॉल निकाले गए हैं। अफसरों के अनुसार दो प्रतिशत वार्षिक किराए के अलावा लीज को लेकर भी कुछ शर्तें लागू की गई हैं। अगर इन सभी दुकानों और हालों की बिक्री हो जाती है तो निगम को बड़ा राजस्व प्राप्त होगा, हालाकि भारी किमतों को चलते इनके विक्रय पर संशय है क्योंकि पहले भी कई टेंडर जारी होने के बाद भी बड़ी संख्या में दुकाने बिक नहीं पाई हैं।
2 प्रतिशत किराए पर मिलेगी
पहले के नियमों के मुताबिक दुकानों के उच्चतम कीमतों पर 7 त्न से ज्यादा दर पर किराया लिया जाता था। लेकिन नई गाइडलाइंस के मुताबिक 2प्रतिशत की दर पर किराया लिया जाएगा। स्वरोजगार की मंशा रखने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। अंतरण अधिनियम 1994 के मुताबिक महिलाओं, दिव्यांगों, बेरोजगारों, अनुसूचित जाति, जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों आदि के लिए दुकानें आरक्षित की गई हैं। हाल ही में नई शहर सरकार ने डुमरतराई, अश्वनी नगर, हाट बाजार क्रिस्टल आर्केड के सामने मौजूद दुकानों के आफसेट दर की गणना को सर्वसम्मति से सही पाया गया था। जिन बाजारों की दुकानों की कीमतें का निर्धारण नई गाइडलाइंस के मुताबिक नहीं है उनके लिए ये कवायद की जा रही है।
लीज पर नहीं ले रहे थे दुकानदार
शहर में प्राइम लोकेशन पर मौजूद दुकानों को दुकानदार बीते दस सालों से लीज पर लेने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। पड़ताल में पता चला है कि ज्यादातर दुकानों का साइज बहुत कम है। उस वक्त निकाले गए टेंडर में ऐसी दुकानों के लिए निर्धारित मूल्य और लीज की राशि भी बहुत ज्यादा थी। कई पुरानी दुकानें जर्जर हो चुकी है। दुकानदारों का मानना था कि उनको फिर से सही करने में ही अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ जाएगी।
सुभाष स्टेडियम में घटाया रेट : पूरे शहर में अलग-अलग योजनाओं में निगम की करीब 147 दुकानें खाली हैं। ज्यादा रेट की वजह से ये बिक नहीं रही हैं। राज्य सरकार ने गाइडलाइन रेट 30 फीसदी घटा दी है। इससे इन दुकानों की कीमतें काफी घट गई हैं। निगम के राजस्व विभाग ने जवाहर बाजार के अलावा सुभाष स्टेडियम की 19 दुकानों का भी टेंडर जारी किया है।
आशंका, महंगी दुकानें-खरीदेगा कौन? : निगम के इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी पूरा कर रहा है। करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से यह बनाया जा रहा है। 16 हॉल की नीलामी से ही निगम को करीब 18 करोड़ रुपए मिल जाएंगे। ग्राउंड फ्लोर में बाजार के पुराने कारोबारियों को व्यवस्थापन दिया जा रहा है। उनके लिए 73 दुकानें बनाई गई हैं। इन दुकानों से ही निगम को दो करोड़ से ज्यादा मिल जाएगा। इस तरह बाजार की पूरी निर्माण लागत दुकानों और कामर्शियल हॉल बेचने से निकल जाएंगी। हालांकि इस बात पर आशंका जताई जा रही है कि इतनी महंगी दुकानें और हॉल के खरीदार शहर में मिलेंगे या नहीं।

रायपुर । गुटबाजी और आपसी खींचतान की भंवर में फंसी भाजपा को उबारने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार शाम को या सोमवार तक भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। ऐसा भाजपा में अंदर तक खबर रखने वालों का कहना है। भाजपा अध्यक्ष के लिए जो नाम आगे चल रहे है उसमें विष्णुदेव साय को एक गुट अध्यक्ष बनाने को लिए तूला हुआ है, वहीं दूसरा गुट साय को धीमी गति वाला, निष्क्रिय साबित करने के लिए तूला हुआ है, तो एक और गुट पूर्व मुख्यमंत्री को फिर से भाजपा का मसीहा बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। रमनसिंह के साथ खड़े लोगों का कहना है कि रमनसिंह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे है, उससे पहले नव गठित छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रहते हुए जोगी सरकार के खिलाफ हल्ला बोलकर 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद से ज्यादा सीटों पर जीत दिलाकर सरकार बनाकर 15 साल राज करने का इतिहास रचा है।
भाजपा के सभी गुट वाले रमनसिंह से समन्वय बना सकते है। लेकिन रमन सिंह ने इसके पहले अध्यक्ष का दौड़ से अपने आपको बाहर बताया। लेकिन फिर अचानक रमनसिंह का नाम सामने आते ही भाजपा एक बार फिर अपनों में उलझ गई है। भाजपा जब सत्ता में रही थी, तब भी संगठन के साथ समन्वय बड़ी मुश्किलों से बनाता था, संगठन की नाराजगी कई बार सामने आते रही है। अब पिछले एक साल में भाजपा संक्र्रमण काल से गुजर रही है। धान खरीदी से लेकर कई ऐसे मुद्दे मिले जिस पर निष्क्रिय रही,कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई बड़ा आंदोलन नहीं कर पाई। आपसी गुटबाजी की शिकार भाजपा को प्रदेश में नया जीवन देने केंद्रीय नेतृत्व भी प्रयासरत रहा है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गुटबाजी और बढ़ती गई और जनता का विश्वास पूरी तरह खो दी। विधानसभा चुनाव की हार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा को संक्रमण काल से मुक्त करने ऐसे अध्यक्ष बनाने चाहते है जो तेजी से जनता का विश्वास जीत सके। इसके लिए विष्णुदेव साय, सांसद संतोष पांडेय, रामविचार नेताम, राजेश मूणत के नाम सामने आते ही एक गुट ने रमनसिंह का नाम आगे बढ़ा कर रायता फैला दिया है। भाजपा 15 साल तक छत्तीसगढ़ में और वर्तमान में केंद्र में राज करने वाली अनुशासित पार्टी होते हुए भी आपसी मनमुटाव और गुटबाजी की बलिबेदी पर चढ़ गई है। इसे फिर से जीवित करने की गरज से दमखम रखने वाले तेजतर्रार अध्यक्ष की तलाश में भाजपा नेताओं की कमर टेढ़ी हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद जेपी नड्डा की टीम छत्तीसगढ़ में ऐसे तेज तर्रार नेता की तलाश कर रही है जो भाजपा में नए प्राण फूंक सके।
जुगाड़ू गुट में प्रमुख नाम
भाजपा में एक ऐसा गुट भी है जो सभी के साथ तालमेल बैठाने में माहिर है, उनकी मानें तो सांसद संतोष पांडेय, विजय बघेल, राजेश मूणत, और रामविचार और शिवरतन शर्मा को संगठन की पसंद मान रहे है, रमनसिंह, विष्णुदेव साय के नाम को लेकर भी अपनी अपनी मौन सहमति देकर आलाकमान को अवगत कराया है। ऐसे में जुगाडू नेता दिल्ली वालों पर छोड़ दिया है कि जिसे आप अध्यक्ष बनाएंगे उनके साथ हम रहेंगे।
सत्ता पक्ष से बचने एवं राजनीतिक विरोधियों को मात देने नया दांव
रमनसिंह की दिली मंशा है कि कांग्रेस के हमले से बचने और और राजनीतिक विरोधियों को मात देने के लिए अध्यक्ष पद मिल जाए या उनके कोई सिपहसलार को जबावदारी मिले जिससे वे कांग्रेसी हमले का जवाबी वार कर सके। रमनसिंह खुद होकर नहीं कह रहे है कि उन्हें अध्यक्ष बनाया जाए, लेकिन उनके दिली ख्वाईश को केंद्रीय नेतृत्व में पढ़ लिया है। इसलिए रमनसिंह के नाम पर भी विचार करना शुरू कर दिया है ऐसी भी खबर आ रही है। अब सच क्या है यह तो भाजपाई ही जानें। लेकिन सूत्र बताते है कि डा. रमनसिंह उम्र दराज होने के कारण आलाकमान ने उन्हें वरिष्ठता के क्रम में रखा है, जिससे उनके चाहने के बाद पार्टी उन्हें अध्यक्ष नहीं बनाने का मन बना रखा है। शायद उन्हें केंद्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना चाहती हो।
रमन पर भी आलाकमान की नजर
भाजपा आलाकमान ने रमनसिंह के नाम पर भी विचार करना शुरू कर दिया है ऐसी भी खबर आ रही है। अब सच क्या है यह तो भाजपाई ही जानें। लेकिन सूत्र बताते है कि डा. रमनसिंह उम्र दराज होने के कारण आलाकमान ने उन्हें वरिष्ठता के क्रम में रखा है, जिससे उनके चाहने के बाद पार्टी उन्हें अध्यक्ष नहीं बनाने का मन बना रखा है। शायद उन्हें केंद्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना चाहती हो।

नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया कल सोमवार को देर शाम आरंग विकासखण्ड के ग्राम मंदिरहसौद में आयोजित तीन दिवसीय सस्वर मानस गान समारोह में शामिल हुए। डॉ. डहरिया ने इस मौके पर मानस भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए और मानस मण्डली बाल समाज के लिए 40 हजार रूपए की घोषणा की। डॉ. डहरिया ने कहा कि समाज के निर्माण में ऐसे आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। राज्य सरकार भी सामाजिक समरसता के साथ प्रदेश का विकास कर रही है। उन्होंने मानस गान श्रोताओं को अच्छी बात ग्रहण कर अपने जीवन और समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की अपील की।
इस अवसर पर जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, मंदिरहसौद की सरपंच श्रीमती रमा यादव, श्री रेखराम पात्रे, पूर्व सरंपच श्रीमती धनपत गायकवाड, श्री नरसिंग अग्रवाल, श्री कमल यादव, श्री भूषण साहू, श्री अवधेश मिश्रा सहित मानस मण्डली मंे शामिल प्रतियोगी दल मण्डली के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

रायपुर । उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से प्रदेश के सभी कॉलेज विद्यार्थियों के लिए ई-लाईब्रेरी की सुविधा दी जाएगी, इसके लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। मंत्री श्री उमेश पटेल आज दुर्गा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शिरकत करते हुए उक्त बातें कहीं।
उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने कहा कि ई-लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय पुस्तकों के अध्ययन की सुविधा मिलेगी। लाईब्रेरी में पढ़ाई के अलावा विद्यार्थी घर में भी मोबाईल के माध्यम से इन पुस्तकों का अध्ययन कर सकते हैं। इसके अलावा पुस्तकों के लाने ले जाने और जमा करने की समस्या नहीं रहेगी। ई-लाईब्रेरी में विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए सुझाव प्राप्त होने पर इससे और बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर कॉलेज के विभिन्न संकायों व कक्षाओं के प्रतिभावान छात्रों को गौरव पदक, एन.सी.सी. के कैडेरो का राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन और एन.एस.एस. की छात्राओं की सेवा योजना के तहत अच्छे कार्य के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा दिया गया।


रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत और उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड नेशन के हेड क्वार्टर का भ्रमण किया। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर यूनाइटेड नेशन न्यूयॉर्क श्री आनंद पांडेय ने इस अवसर पर उनका स्वागत करते हुए यूनाइटेड नेशन हेड क्वार्टर का भ्रमण करते हुए पूरी प्रकिया के संबंध में जानकारी प्रदान की । इसके तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल परमानेंट मिशन ऑफ इंडिया टू द यूनाइटेड नेशन न्यूयॉर्क ( UNHQ ) के कार्यक्रम में भाग लिए। इस अवसर पर भारत के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि श्री सैयद अकबरुद्दीन ने उनका स्वागत किया तथा स्टेट में वर्तमान में चल रहे आर्थिक आद्योगिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ और राज्य सरकार के नवाचारों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजिटल टेक्नोलॉजी और नॉन कोर सेक्टर में निवेश हेतु उपस्थित निवेशकों को आमंत्रित किया। उपस्थित निवेशकों ने छत्तीसगढ़ के बारे में जानकर और यहां निवेश हेतु उचित वातावरण होने का स्वागत किया तथा निवेश हेतु अपनी रुचि भी व्यक्त की।
प्रियंका मंजूर, बाकी बाहरी दावेदारों का अंदरुनी तौर पर विरोध

रायपुर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद राज्यसभा की बारी आते ही छत्तीसगढिय़ां कांग्रेसियों के कान खड़े हो गए है। राज्यसभा के दो सांसदों मोतीलील वोरा और रणविजय सिंह जूदेव का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। जबरदस्त संख्याबल के चलते दोनों सीटें कांग्रेस के पास जाना तय है। जिसको लेकर पिछले एक महीने से ताना-बाना बुना जा रहा है। लेकिन शनिवार को जो दिल्ली से हवा चली जिसमें प्रियंका गांधी वढेरा के अलावा प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, रणदीप सूरजेवाला के नाम सामने आते ही कांग्रेसियों के कान खड़े हो गए है। गुप्त मंत्रणा और लाबिंग से जुड़े नेताओंं की मानें तो इस बार राज्यसभा में बाहरी लोगों की इंट्री पर रोक लगाने की रणनीति बन गई है। जिसके लिए एआईसीसी कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी और निवृत्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी मंशा से अवगत कराने ई-मेल और पत्र भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हालांकि दिल्ली से जो खबर आ रही है उनके अनुसार एक नाम दिल्ली से और दूसरा रायपुर से तय होने की संभावना है।
वरिष्ठ कांग्रेसियों की बात को सच मानें तो यह तो तय हो गया है कि इस बार राज्यसभा सांसद के लिए स्थानीय और विशुद्ध छत्तीसगढिय़ा नेताओं को उपकृत किया जाएगा। यदि खुदा न खास्ता प्रियंका गांधी वढेरा का नाम आगे बढ़ा तो एक सीट समायोजित कर लिया जाएगा, लेकिन दूसरे नाम पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दिल्ली का कितना बड़ा भी ताकतवर नेता हो यदि लोकल नेताओं के हम में डाका डाला गया तो विरोध किया जाएगा। यह विरोध कांग्रेस में उन नेताओं को स्थापित करने के लिए होगा जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया है। बाहरी किसी भी नेताओं की दखल रोकने के लिए अभी से मोर्चा बंदी शुरू हो गई है। यह किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं उन उपेक्षितों को उनका हक दिलाया इस विरोध का उद्देश्य है। दो सीट के लिए लोकल नेताओं की फेहरिस्त बहुत लंबी है। स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के अपने-अपने विचार सामने आ रहे है। राजनीति में पैठ रखने वालों के अनुसार वरिष्ठ नेत्री पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला जिन्होंने भाजपा सरकार के दौरान कांग्रेस का हाथ थामा और कांग्रेस की अगुवाई करते हुए तत्कालीन भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन चलाकर भाजपा सरकार के नाक में दम कर दिया। कांग्रेस के मुखर प्रवक्ता राजेंद्र तिवारी जिन्होंने हजारों डिबेट में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया और तत्कालीन सत्ता पक्ष को करारा जवाब देकर मुंह बंद करा दिया। सुभाष धुप्पड़ ऐसे वरिष्ठ नेता है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से विद्याचरण शुक्ल के निधन के बाद पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस की सेवा तन-मन-धन से करते रहे है। आदिवासी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम जो घर वापसी के बाद विधानसभा चुनाव में बस्तर में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी कराई। गंगा पोटाई जो विभिन्न विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस का परचम लहराती रही,घना राम साहू मोतीलाल वोरा के करीबी और दुर्ग कांग्रेस को मजबूती देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। रायपुर से वरिष्ठ नेता अब्दुल हमीद हयात जो ऐसे नेता है जो पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित कर दिया।
जिला से लेकर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी के रूप में काम किया और कांग्रेस को आज मिली सफलता के पीछे उनका योगदान नहीं भुलाया जा सकता । वहीं वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बदरूद्दीन कुरैशी जो श्रमिक संगठन से जुड़कर कांग्रेस के लिए काम करते रहे है। इन नेताओं के सेवाओं के मद्ददेनजर 68 सदस्यों वाले विधायकों के साथ सांसद का अभिमत है कि स्थानीय नेताओं को प्रमुखता से स्थान मिले। इस संबंध में समय-समय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव की कैनिबेट की बैठक के दौरान इस तरह के हिन्ट मिलते रहे है। 68 सदस्यीय कांग्रेस परिवार में सहित दो सासंदों बसेतर से दीपक बैज और जांजगीर चांपा के सांसद ज्योत्सना महंत ने खुले तौर पर मानना है कि इस बार स्थानीय और विशुद्ध कांगे्रसियों को ही उपकृत करना है,जिसके लिए वे लगातरा हाईकामन के संपर्क में भी है। जिसने जीवन भर कांग्रेस के लिए त्याग करने वाले वरिष्ठ नताओं ने तन-मन-धन से सेवाएं दी है, ऐसे लोगों को ही राज्यसभा में भेजा जाएगा, जिनका हक बनता है। जिन्होंने कभी कुछ मांगा नहीं, बल्कि कांग्रेस को बिना स्वार्थ के अपनी सेवाएं दी है। दरी बिछाते-बिछाते उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच गए है, जहां अब कांग्रेस की ओर से श्रेष्ठ सम्मान पाने के हकदार है। समय और दस्तूर का भी यहीं तकाजा है कि जिन्होंने कांग्रेस के परचम झुकने नहीं दिया, ऐसे सेवा भावी वरिष्ठ नेताओं को सेवा का रिटर्न दिया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में भारी भरकम जीत,नगरीय निकाय में विपक्ष का सुपड़ा साफ करने का जज्बा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन में इन्हीं वरिष्ठ नेताआं का योगदान है, जिसके बलबूते पर कांग्रेस को मजबूत बुनियाद मिली है। जो आने वाले पांच सालों तक जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। ऐसे वरिष्ठ नेताओं परचम लेकर अकेले ही जंग लड़ते रहे है। फरवरी के बीच में अप्रैल में होने वाले राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव को लेकर राज्य के सियासी गलियारों में सुगबुगाहट शुरु हो गई है। अप्रैल में राज्यसभा की 51 सीटें देश भर में खाली हो रही हैं। जिसमें से दो सीटें छत्तीसगढ़ की हैं. दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में जाने वाली है. लिहाज़ा अभी चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। जो दो सीटें खाली हो रही हैं, उसमें अभी एक सीट पर भाजपा के रणविजय सिंह के पास तो दूसरी कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता मोतीलाल वोरा के पास है. चूंकि राज्य की विधानसभा में कांग्रेस को तीन चौथाई बहुमत है इसलिए ये दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में जाएगी। चर्चा है कि मोतीलाल वोरा को कांग्रेस रिपीट करेगी. हालांकि इस पर अंतिम निर्णय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और खुद मोतीलाल वोरा को करना है.लेकिन माना जा रहा कि वोरा की बर्थ कंफर्म ही रहेगी।
दूसरी सीट को लेकर जद्दोजहद है. बड़ा सवाल है कि दूसरी सीट प्रदेश नेतृत्व के खाते में जाएगी या केंद्रीय नेतृत्व किसी बड़े नेता को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा जाने का मौका देगा। चूंकि कांग्रेस की स्थिति दूसरे राज्यों की विधानसभाओं में कमज़ोर है. इसलिए इस बात की संभावना ज़्यादा है कि कांग्रेस अपने किसी बड़े नेता को छत्तीसगढ़ से चुने। केंद्रीय नेताओं में दो नामों की चर्चा है. पहला नाम कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी है। चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें राज्यसभा भेजना चाहती है। उन्हें किसी कांग्रेस शासित राज्य से भेजा जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश है। यूपी की टीम प्रियंका गांधी के लिए छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों से ट्रेनिंग ले रही है। उनकी टीम के माध्यम से वो छत्तीसगढ़ से जुड़ी हैं और छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं के साथ उनका सीधा संवाद है. इसलिए वो छत्तीसगढ़ के कोटे से राज्यसभा जा सकती हैं। जिसका प्रदेश कांग्रेस विधायक दल सहित पदाधिकारी स्वागत कर रहे है। लेकिन किसी अन्य को लेकर असहमत दिखाई दे रहे है। दिल्ली टीम से दूसरा नाम कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला का है. कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि सूरजेवाला के राज्यसभा जाने से कांग्रेस को सदन में मज़बूती मिलेगी, तीसरा नाम राज्य के प्रभारी पीएल पुनिया का है, पुनिया के खाते में ये बात दर्ज है कि पार्टी को राज्य में संगठात्मानक रुप से मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई।
चुनाव के बाद भी राज्य से उनका नाता मज़बूती के साथ जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें राज्यसभा टिकट देकर विधानसभा चुनाव में जीत का ईनाम दे सकती है। एक संभावना इस बात की भी है कि दूसरा सांसद चुनने का अधिकार राज्य नेतृत्व को सौंप दिया जाए, इस सूरत में छत्तीसगढ़ के नेता के नाम टिकट की लॉटरी लग सकती है। सवाल यह है कि राज्यसभा में जाने वालों की अग्रिम पंंिक्त में दसियों नाम ऐसे हे जो पिछले 15 साल से वक्त का इंतजार करते रहे है। दो बार राज्यसभा से मोहसिना किदवई प्रतिनिधित्व करती रही है। अब कांग्रेसियों में एक ही जुनून दिखाई पड़ रहा है कि वे सभी प्रेदश के ही नेता को राज्यसभा भेजना चाहते है। इसलिए बार-बार राज्य के वरिष्ठ नेताओं के पक्ष और मेल के जरिए हाईकमान को अपनी भावनाओं से कराने रोज पत्र और ई-मेल करने का सिलसिला जारी है।
प्रदेश के ये नेता भी कर रहे दावेदारी
अरविंद नेताम, राजेन्द तिवारी, सुभाष धूप्पड़, धनाराम साहू, अब्दूल हमीद हयात, गंगा पोटाई, बदरुद्दीन कुरैशी, देवेन्द्र बहादुर सिंह, शैलेष नितिन त्रिवेदी, करुणा शुक्ला, राम गोपाल अग्रवाल। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि दिल्ली से एक सीट के लिए के.सी. वेणूगेपाल का नाम तय किया जा रहा है। सूत्रों के हवालों से राज्य की दो सीटों में से एक सीट पर सीएम प्रदेश के गिरिश देवांगन और महंत राम सुंदर दास में से किसी एक का नाम सुझा सकते है। आलाकमान इनके अलावा कोई नया नाम की घोषणा कर चौंका भी सकता है।
K. W. N. S. – रायपुर, 16 फरवरी 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अमेरिका प्रवास के दौरान आज बोस्टन में एमआईटी केम्ब्रिज में नोबल पुरस्कार विजेता श्री अभिजीत बनर्जी से सौजन्य मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अर्थशास्त्री श्री अभिजीत बनर्जी को नोबल पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस वर्ष अर्थशास्त्र के नोबल पुरस्कार विजेता प्रो. अभिजित बनर्जी के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने टीम के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक विकास के विभिन्न प्रयोगो पर विस्तार से चर्चा की । चर्चा के दौरान श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के अभिनव प्रयोग नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी, हाॅट बाजार क्लिनिक योजना, सुपोषण अभियान और एथेनाल प्रोजेक्ट विषयों पर विस्तार से बातचीत की। प्रा.े बनर्जी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रत्येक प्रयोगों को सराहा । प्रो. बनर्जी ने नवाचारों के इन सफल प्रयोगों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आर्थिक विकेन्द्रीकरण के लिए विशेष चिन्हित इलाकों को क्लस्टर अप्रोच से डिजाइन करने व माॅनिटरिन्ग पर जोर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ आकर प्रयोगो को देखने की मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जुलाई के आस पास राज्य में आने की सहमति भी दी। प्रो बनर्जी के सहयोगियो के साथ मुख्य सचिव श्री मंडल, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा एवं हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रही प्रदेश की सचिव सुश्री एम् गीता भी उपस्थित थी। लगभग डेढ घंटे के इस संवाद के बाद प्रो. बनर्जी ने अपने हस्ताक्षर के साथ अपनी किताबें भी मुख्यमंत्री को भेट कीं।

रायपुर । देश में लगातार बढ़ती महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो गया है. इससे लोगों की जेब कट रही हैं. ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि एलपीजी गैस में मूल्य वृध्दि से गरीबों पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि मूल्य जितना बढ़ाया गया है उतने सब्सिडी जोड़ दिए गए हैं।
रमन सिंह ने कहा कि पूरे मार्केट में पेट्रोल, डीजल, गैस यह अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर निर्भर रहता है, इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है।
बता दें कि दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद एलपीसी गैस के दाम बढ़ा दिए गए. एक झटके में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर में 148.50 की वृद्धि कर दी गई. अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 936.50 रुपए हो गया है. नवंबर 2018 के बाद रसोई गैस की कीमतों में इतना इजाफा हुआ है।

रायपुर । पेड़ की छाल जैसी स्किन की इलाज करा रही बच्ची आज मेकाहारा से डिस्चार्ज हो गई. बच्ची को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हर महीना सहायता राशि देने की घोषणा की है. डॉक्टरों ने बताया कि बीमारी की पहचान के बाद 50 फीसदी नियंत्रण में हैं. अब सावधानी बरतने की जरूरत है. उचित देखरेख होने पर ही बीमारी नियंत्रित होगा. जेनेटिक बीमारी होने के कारण इसका उपयुक्त इलाज नहीं है ।
पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि पहले बहुत भयवाह था जब छाल जैसे चमड़ी निकल रहा था, वो लगभग ठीक हो गया है. अब वह चलने लगी है. डॉक्टरों ने देखरेख कैसा करना है ये बताएं है, आज छोड़ दिए हैं कल घर जाएंगे. जगदलपुर में जो स्कीन के डॉक्टर है आगे वहां दिखाते रहने को कहा गया है ।
त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि जेनेटिक बीमारी है, इसका समुचित इलाज नहीं है, लेकिन देखरेख, सावधानी से ही कंट्रोल संभव है. डॉक्टरों की निगरानी में रेगुलर मोस्चराईजर इस्तेमाल से अभी बच्ची की बीमारी 50 प्रतिशत कंट्रोल है, और उनके परिजनों को क्या-क्या सावधानी बरतनी है सभी कुछ समझाया गया है. छोटी बच्ची है ज्यादा दवा नुकसान दायक होगा, इसलिए रेगुलर मोस्चराईजर इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा है ।
इसे भी पढ़े-गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्ची को देखने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव, डॉक्टरों से कहा- इलाज की जिम्मेदारी हमारी, चाहे जितना भी खर्च हो ।
गौरतलब है कि स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित बच्ची से मिलने मेकाहारा पहुंचे थे, जहां बच्ची के इलाज का सारा खर्च उठाने की घोषणा की थी, और डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज करने का निर्देश दिए थे. अब बीमारी नियंत्रण में होने के बाद एक हजार रुपए प्रति माह सहायता राशि देने की घोषणा की गई है ।