Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर



रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी द्वारा प्रदेष के करीब 57 लाख विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली देने लेटेस्ट टेक्नालाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही सस्ती बिजली की सहज उपलब्धता भी सुनिष्चित करने विषेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। इस दिषा में आगे बढ़ते हुये विद्युत चोरी, एवं दुरूपयोग को रोकने के लिये प्रदेषभर में आकस्मिक जॉच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत कंपनी के सतर्कता विभाग की टीम ने प्रदेषभर में 28 हजार से अधिक विद्युत कनेक्षन की जॉच की। जिसमें 1720 विद्युत कनेक्षनों में बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया। ऐसे मामलों में लिप्त उपभोक्ताओं से 4 करोड़ 71 लाख रूपये की वसूली की गई। कंपनी के सतर्कता विभाग द्वारा जिला स्तर पर भी जॉच दल बनाये गये हैं। पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्टयूषन कंपनी के एमडी मोहम्मद केसर अब्दुल हक ने ग्रामीण एवं शहरी मैदानी अधिकारियों को विद्युत चोरी जॉच अभियान में तेजी लाने के निर्देष दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिजली चोरी एवं अवैध कनेक्षनधारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही भी की जाये। कंपनी के सतर्कता विभाग के प्रतिवेदन में बताया गया कि बिजली चोरी के प्रकरणों में लिप्त 212 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। ऐसे मामलों में से 120 प्रकरण को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। रायपुर सिटी सर्किल-एक के अन्तर्गत 24 तथा सिटी सर्किल-दो में 20 उपभोक्ताओं के विरूद्ध बिजली चोरी का प्रकरण बनाया गया। कंपनीज के चेयरमेन श्री शुक्ला ने कहा कि उपभोक्ता हित में पॉवर कंपनी के बढ़ते कदम में उपभोक्ताओं का समुचित सहयोग आवष्यक है। बिजली चोरी/दुरूपयोग एवं बकाया राषि वसूली के दौरान अप्रिय स्थिति से बचने के लिये उपभोक्तागण विद्युत का वैद्य कनेक्षन लेकर समुचित रौषनी और सुरक्षित जीवन के हकदार बने। चालू विद्युत लाईनों में हुक करके बिजली की चोरी अनेक विद्युत दुर्घटनाओं को जन्म देती है, जिससे धन-जन की भी हानि होती है। राज्य शासन द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रथम 400 यूनिट बिजली की खपत पर आधे दर पर भुगतान की सुविधा दी गई है।





