Browsing: रायपुर

 

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज पुलिस ट्रांजिट मेस में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी केसी अग्रवाल, अकबर राम कोर्राम और बलराम हिरवानी को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अवस्थी ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी सरगुजा आईजी केसी अग्रवाल, बलराम हिरवानी व डीआईजी कुर्राम का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। पुलिस विभाग इनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। अवस्थी ने विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया। अब तक इंद्रधनुष सम्मान से कुल 172 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा चुका है। अवस्थी ने कहा कि पुलिस के जवान लगातार अच्छा कार्य करते हैं। उनके कार्य को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे और अच्छा कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आगे से डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों को भी इंद्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष के अंत में सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।
इस अवसर पर एडीजी अशोक जुनेजा, डीआईजी ओपी पाल, मयंक श्रीवास्तव, एआईजी राजेश अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
बीजापुर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बीजापुर एनकाउंटर को लेकर डीजीपी कहा कि अभी वहां से जानकारी ली जा रही है और यह सीआरपीएफ कोबरा का ऑपरेशन था। अभी तक जितनी भी जानकारी है उसके हिसाब से 2 जवान शहीद हुए हैं और 6 लोग घायल हैं। लेकिन अभी वहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। और एक नक्सल डेड बॉडी है अभी जब तक रेस्क्यू पूरा नहीं हो जाता उस बारे में और ज्यादा डिटेल दे पाना संभव नहीं है। हमारे यहां जो कोबरा की टीम है उनका ऑपरेशन था। उन्होंने बहादुरी के साथ ऑपरेशन किया। बाकी डिटेल पार्टीज के वापस आने पर पता चलेगी, अभी तक तो रेस्क्यू के प्रयास हो रहे हैं और ऑपरेशन जारी है। इस तरह की सूचना आई है।

रायपुर। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक दुखद खबर आ रही है। पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की मां राजमाता देवेंन्द्र कुमारी सिंह देव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम 7 बजकर 3 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
राजमाता के निधन का समाचार मिलते ही सरगुजा संभाग में शोक की लहर फैल गई है। मां के निधन की खबर मिलते ही टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि उनका शव कल सरगुजा लाया जाएगा, जहां 11 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 
 रायपुर  । राजधानी रायपुर में शनिवार को मिलिए मंत्री से कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उपस्थित हुए. उमेश पटेल दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनसामान्य से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए ।
आपको बता दें कि पहले मंत्रियों के पास विभाग से भी अलग समस्याएं आती थी, लेकिन अब जो भी मंत्री राजीव भवन में उपस्थित होता है, उनके पास उन्हीं के विभाग से संबंधित समस्याएं आती है. इस दौरान मंत्री ने पत्रकारों से भी चर्चा की. इस दौरान मंत्री ने कहा कि खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है. प्राधिकरण की पहली बैठक में एकेडमी बनाने का निर्णय लिया गया है. सीएस की अध्यक्षता में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा. साथ ही पीपी मॉडल में एकेडमी बनाने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।
मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट हॉकी स्टेडियम को लेकर कहा कि खेल को लेकर छत्तीसगढ़ में इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है. खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार योजना बना रही है. प्रदेश के बाहर खेलने वाले खिलाड़ियों को लेकर कहा कि प्रदेश के बाहर खेलने जाने वाले खिलाड़ियों आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए बाहर खेलने जाने वाले खिलाड़ियों को सुविधा मुहैया कराने इसे बजट में शामिल किया गया है. खिलाड़ियों की आर्थिक परेशानी दूर करने सरकार एक नई योजना बना रही है अभी खिलाड़ियों को आर्थिक मदद करने की प्रक्रिया काफी जटिल है, जिसे देखते हुए खिलाड़ियों के मदद की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा ।
 

 रायपुर  ।माना कैंप के डूमरतराई स्थित विदेशी शराब दुकान में हुए लाखों के चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि आरोपी सचिन नेताम एवं लखन नेताम दोनों सगे भाई है. दोनों शातिर चोर है, जो पूर्व में रायपुर सहित कई जिलों में नकबजनी व चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. दोनों कई बार जेल जा चुके हैं ।
आरोपियों ने माना कैम्प के डूमरतराई स्थित विदेशी शराब दुकान में 2 फरवरी की दरम्यानी रात चोरी की घटना को अंजाम दिया था. शराब बिक्री की 27 लाख 70 हजार रुपए को ऑकर सहित चोरी कर लिए थे. घटना स्थल से थोड़ी दूरी में लॉकर को तोड़कर नगदी रकम निकालकर फरार हो गए थे. जांच के दौरान घटना स्थल से थोड़ी दूरी में टूटे लॉकर मिला था ।
आरोपियों से चोरी की नगदी 12 लाख 75 हजार रुपए एवं चोरी के पैसों से खरीदी गई लगभग 2 दो लाख रुपए की सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गए है ।
घटना के बाद आरोपी लखन नेताम चिरमिरी एवं आरोपी उमेश नेताम चकरभाठा फरार हो गए थे. आरोपियों ने नकबजनी की घटना को बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिये थे. आरोपियों को 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा. आरोपियों से शेष रकम के संबंध में पूछताछ कर की जाएगी. आरोपियों के विरूद्ध थाना माना कैम्प में धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की भी पूछताछ व पतासाजी की जा रही है ।
 

 
 
 रायपुर । लिव-इन रिलेशन में रहने वाली युवती की हत्या का मामला सामने आया है. युवती से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने दूध में चूहा मारने का दवाई डालकर की हत्या की. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है. घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है. डीडी नगर थाना प्रभारी मंजूलता राठौर ने बताया कि मृतिका रीना बंसोड़ और आरोपी नीरज सेन पिछले 2 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. मृतका रायपुरा स्थित निजी अस्पताल में प्राइवेट जॉब करती थी, उसके घर आरोपी नीरज सेन का आना-जाना लगा रहता था । 
करीबन 6 महीने पहले किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ, जिसकी वजह से आरोपी ने मृतका के दूध में चूहे मारने की दवाई डालकर पिला दिया. हालत बिगड़ने पर मृतका को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उस वक्त मृतका ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी ने उसे दूध में जहर मिला कर दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को आरोपी नीरज सेन की गिरफ्तारी की गई है। 
 
 

 
रायपुर  । रायगढ़ जिले के दो थानों- सरिया व चक्रधरनगर को बेहतर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट अवार्ड किया गया है. रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सर्टिफिकेशन अवॉर्ड की जानकारी दी. ऐसा पहली बार है कि जिले के दो थानों को आईएसओ अवार्ड दिया गया है । 
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कन्ट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने राज्य के सभी थानों को आमजन के लिये सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए हैं, जिनमें मूलभूत आवश्यक संसाधनों के साथ बेहतर भवन, बिजली, पानी, कनेक्टिविटी तथा ऐसी सभी सुविधाएं हों, जहां आने वाले सभी तनाव रहित होकर अपनी बातें पुलिस अधिकारी के पास रख सकें । 
इन दिशा पर काम करते हुए जिले के सभी थानों को उच्च गुणवत्ता एवं बेहतर कामकाज, शासकीय सम्पत्ति का रख रखाव, जांच निस्तारीकरण जैसे मापदंडों को बेहतर करने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के जरिये थाना क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाये जाने का कार्य करने का निर्देश दिए गए हैं. वहीं थाना प्रभारियों को विभिन्न संगठनों की गाइड लाइन से अवगत कराया गया है ।
अवार्ड के लिए नई दिल्ली से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की टीम रायगढ़ आई, जो थाना चक्रधरनगर व सरिया को अपने मापदंडों पर जांच की, जिनमें दोनों थाने सभी मापदंडों को पूरा कर अवार्ड हासिल किया. इन थानों का इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसेप्शन, महिला डेस्क, बालमित्र पुलिस अधिकारी की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, वाहन स्टैंड आदि सुगम व बेहतर पाए गए । 

कहा- दिमाग की स्थिति ठीक नहीं, इलाज कराने की जरुरत है.
 
 
रायपुर । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था. जिस पर रायपुर के भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका है. आज़ाद चौक के पास पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई. इस दौरान करीब आधे घंटे से ज़्यादा समय तक सड़क बंद रहा और आने-जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने की वजह से जलते हुए पुतले को समय रहते बुझा दिया गया । 
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी को देश के युवा डंडा लेकर दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे, जो निंदनीय है. इसके विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूँक रहे थे, लेकिन पुलिसवाले रोकने की कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. क्योंकि लोकतंत्र में सबको विरोध दर्ज कराने का अधिकार है । 
समर्थन में पहुंचे संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी के दिमाग़ की स्थिति ठीक नहीं है, उनको इलाज कराने की ज़रूरत है. पीएम के खिलाफ इस तरह का बयान देना अशोभनीय है. हर युवा प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में है और छत्तीसगढ़ पुलिस विपक्ष को कुचलने की कोशिश कर रही है. यहाँ विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है । 
इस संबंध में सीएसपी डीसी पटेल का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि भाजयुमो के लोग यहां पर धरना प्रदर्शन करने वाले हैं. प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं लिया गया था. जिस वजह से सड़क जाम हुआ हैं. राहुल गांधी की पुतला फूंकने की कोशिश की गई, जिसको पुलिस ने रोक दिया है । 
 

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की सातवी कड़ी का प्रसारण आगामी रविवार, 9 फरवरी को होगा। लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम‘ विषय पर बात होगी। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है।

रायपुर  । प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छात्रावासों में छात्रों के साथ हो रही अप्रिय घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रंजिश के चलते रायगढ़ जिले के एक छात्रावास में एक छात्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी जाती है. वहीं दंतेवाड़ा के एक छात्रावास में स्कूली छात्रा के साथ अनाचार का मामला सामने आता है. इन सबके बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार मौन है. उन्होंने कहा कि इस छात्र के साथ किन परिस्थितियों में घटना हुई और उसके मौत को लेकर अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. यह सवाल उठता है कि आखिरकार छात्रावासों में अपने बच्चों को रहकर पढ़ने के लिए पालक कैसे भेजे जब परिस्थितियां लगातार भवावह होती जा रही है  ।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि छात्रावास में हुए इस घटना के जांच के लिए एक कमेटी बनाया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही छात्रावासों में सुरक्षा की बेहतर व्यवस्थाओं की चिंता प्रदेश के शिक्षा मंत्री करें ताकि जो भय का वातावरण खत्म हो सके  ।
 

 
 रायपुर । रूंगटा कॉलेज की संपत्ति जल्द ही नीलाम हो सकती है  रायपुर नगर निगम ने नोटिस जारी कर चेतावनी दे दी है. नोटिस में कहा है कि कॉलेज प्रशासन ने 2004 से टैक्स नहीं भरा है. इन 16 सालों में कुल 88 लाख 86 हजार रुपए का टैक्स बकाया है. अगर दो माह में टैक्स जमा नहीं हुआ तो संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी ।
गौरतलब है कि रायपुर नगर निगम ने टैक्स नहीं पटाने वाले लोगों का एक लिस्ट तैयार किया है. लिस्ट के मुताबिक करीब 50 हजार लोगों ने इस साल टैक्स जमा नहीं किया है. इसमें 8 हजार से 50  हजार के ऊपर कर नहीं भरने वाले लगभग 20 हजार  लोगों को ईमेल से नोटिस भेजा गया है. इन लोगों से 135 करोड़ का कर वसूली बकाया है ।
निगम उपायुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि सबसे ज्यादा स्कूल और कॉलेज का कर है, कई सालों से नहीं भरा गया है. ऐसे लोगों को फिलहाल नोटिस भेजा गया है. इनके पास 2 माह का समय है. उसके बाद अगर टैक्स नहीं भरा गया तो नियमानुसार कुर्की या नीलामी की कार्रवाई की जाएगी ।
इस साल 50 हजार से ज्यादा लोगों ने टैक्स नहीं भरा है, जिनका लिस्ट तैयार किया गया है. आज से उनको ईमेल और उनके नंबर में कॉल कर सूचित किया जा रहा है. 50 हजार  में से 20 हजार ऐसे लोग हैं जो 8 हजार से 50 हजार के ऊपर तक के कर पटाने वाले हैं जो अभी तक टैक्स नहीं पटाए हैं, इनके पास दो माह का समय है इस बीच टैक्स पटा सकते हैं ।
उपायुक्त ने बताया कि रुंगटा कॉलेज जो 2004 के बाद आज तक टैक्स नहीं पटाया है. जिसके कारण 88 लाख 86 हजार रुपए कर पटाने के लिए नोटिस भेजा गया है जिसमें इस साल का टैक्स भी जुड़ा है. पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि भारत सरकार राज्य शासन नगर निगमों की शैक्षणिक संस्थाओं, पंजीकृत धर्मार्थ, न्यास, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 12 क के अंतर्गत पंजीकृत शैक्षणिक संस्थाओं को संपूर्ण छूट प्राप्त होगी तथा अन्य सहकारी संस्थाओं को निगम द्वारा यथा निर्धारित संपत्ति कर के 50 फीसदी  तक छूट ऐसे मापदंड के अनुसार दी जा सकेगी जो कि राज्य सरकार द्वारा विहित किया जाए ।