Browsing: रायपुर

    रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को हर हाल में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य और 2500 रूपए के अंतर की राशि 685 रुपये देगी। बघेल ने कहा कि प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रति क्विंटल 55 रूपए का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा फल-सब्जी उपमंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी फायदे का सौदा बन गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ढाई लाख अधिक किसान खेती-किसानी से जुड़े हैं। श्री बघेल ने केंद्र सरकार से बायोफ्यूल उत्पादन की अनुमति देने का आग्रह करते हुए कहा कि गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। दुनिया का ध्यान अब ग्रीन एनर्जी की ओर गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम ईंधन में 20 प्रतिशत तक बायोफ्यूल मिलाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में धान का प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता है इसलिए बायोफ्यूल का उत्पादन होने से किसानों को धान की अच्छी कीमत मिलेगी। संयंत्र लगने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पेट्रोलियम ईंधन में खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी। उन्होंने धान से उत्पादित बायोफ्यूल की कीमत गन्ने से उत्पादित बायोफ्यूल की तरह तय करने का आग्रह भी किया। उन्होंने केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ के सभी किसानों को किसान सम्मान निधि की पूरी राशि प्रदान करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के मात्र एक लाख किसानों को किसान निधि की राशि छह हजार रूपए प्राप्त हुई है। 18 लाख किसानों को अभी तक पूरी राशि नहीं मिल पाई है।
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने धान उत्पादन के साथ-साथ गन्ना, फल और सब्जियों के उत्पादन के क्षेत्र में भी अच्छा काम किया है। राज्य सरकार का जोर कृषि लागत कम करने और खेतों तक पानी की उपलब्धता बढ़ाने में है। राज्य सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नरवा, गरुवा, घुरवा और बाडी योजना प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से गौठानों की व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। नवनिर्वाचित सरपंच अपने-अपने गांवों में चारागाह के लिए जमीन चिन्हित करने का काम करें। यदि गौठान सुदृढ़ होंगे, तो हर गांव में फसल बचेगी, किसान दूसरी फसल ले सकेंगे और पशुओं के कारण होने वाले एक्सीडेंट भी कम होंगे।
  कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों को समृद्ध, खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है लेकिन राज्य सरकार किसानों को ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने किसानों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने का आव्हान किया। श्री चौबे ने कहा कि राज्य सरकार कृषि अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। खेती-किसानी का विकास सरकार की प्राथमिकता में है।
        वन मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य सरकार में 80 लाख 38 हजार मैट्रिक टन धान की खरीदी की थी और प्रदेश के लगभग 16 लाख 30 हजार किसानों को 20 हजार करोड रुपए की राशि का भुगतान किया गया था। इस वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का लक्ष्य 80 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 85 लाख मीट्रिक टन किया गया है और अब तक 82 लाख 80 हजार मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी हो चुकी है। किसानों को अब तक 14 हजार 400 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार का बजट किसानों के हित में रहेगा।
        नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों का मान बढ़ाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया है। पूर्व कृषि मंत्री और विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को आत्मा योजना के अंतर्गत 50-50 हजार रूपए की राशि का चेक देकर सम्मानित किया। उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए। किसानों को अब मत्स्यपालन, कुक्कुट पालन, बकरी पालन, गौपालन जैसे कार्यों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड दिए जा रहे है। श्री बघेल ने कार्यक्रम के पश्चात मंडी प्रांगण में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया।
        महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक श्री राजकुमार पटेल, रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, कृषि विभाग की प्रमुख सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण इस अवसर पर उपस्थित थे। स्वागत भाषण कृषि विभाग के सचिव श्री धनंजय देवांगन ने दिया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अनेक अधिकारी और प्रदेश के कोने-कोने से आए किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में धान और किसान एक दूसरे के पर्याय हैं। इसलिए हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण को बचाने के लिए नया आर्थिक माडल लागू किया है। यह मॉडल गांधी जी की 150 जयंती पर शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन की चुनौती का भी मुकाबला करने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी लाने में सहायक है। श्री बघेल बेंगलुरु में आयोजित द हिंदू हडल मीट 2020 कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास और औद्योगिक विकास के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने और प्रदूषण रोकने के लिए ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग को प्रोत्साहन देने की जरूरत भी बताई। श्री बघेल ने कहा कि यह मॉडल देश के लिए मिसाल है। जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि जीवन यापन का प्रमुख जरिया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की नरवा ,गरवा ,घुरवा, बारी योजना जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना करने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी लाने में भी सहायक होगी। इससे किसानों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि नरवा योजना के अंतर्गत प्रदेश के 30 हजार नालों में से 1024 नालों में वाटर रिचार्जिंग का काम प्रारंभ किया गया है। दूसरे प्रदूषणों के साथ-साथ भूमिगत जल के असंतुलित दोहन से भी धरती गर्म हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के विषय में कहा कि इसका असर छत्तीसगढ़ में भी व्यापक रूप से पड़ा है। मानसून की वर्षा में कमी आई है, पहले 60 इंच वर्षा होती थी जो अब घटकर 40 इंच हो गई है और जून में होने वाली बारिश अब जुलाई माह के आखिरी में होती है। इसका असर कृषि उत्पादन में और किसानों की क्रय शक्ति पर पड़ा रहा है।
उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन को बढ़ाने और किसानों को भरपूर आमदनी मिले इसके लिए सुराजी गांव योजना के विभिन्न घटकों में काम शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने केन्द्रीय पूल में धान जमा करने और सर्वभौम पीडीएस के बाद अतिरिक्त धान को ऐथेनॉल बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यदि राज्य में उत्पादित अतिरिक्त अनाज से इथेनॉल उत्पादन की अनुमति देती है, तो इससे किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम मिलेगा, बायोएथेनॉल संयंत्र लगाने से रोजगार के अवसर बढेंगे और फ्यूल पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा की बचत भी होगी। भण्डारण की समस्या का भी समाधान मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अतिरिक्त धान से इथेनॉल उत्पादन की अनुमति देने का आग्रह किया है, इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री, खाद्य मंत्री और पेट्रोलियम मंत्री से भी मुलाकात की है। मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में भी उन्होंने इस विषय को उठाया था, उम्मीद है कि एक-दो माह में केंद्र सरकार द्वारा इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
आज बढ़ती जनसंख्या और हमारी आवश्यकताओं को देखते हुए खेती, उद्योगों और निस्तार के लिए पानी की आवश्यकता बढ़ी है, इसलिए वाटर रिचार्ज करना महत्वपूर्ण है। आज जब हम चंद्रमा पर जाने की बात कर रहे हैं तो सेटेलाइट से प्राप्त नक्शों के आधार पर जहां जमीन में फ्रैक्चर है, वहां छोटे-छोटे स्ट्रक्चर बनाकर वाटर रिचार्जिंग का काम व्यापक पैमाने पर किया जाना चाहिए। श्री बघेल ने गरवा योजना के संबंध में बताया कि इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ के 2000 गांवों में गौठान बनाए गए हैं, जहां पशुधन को एक साथ रखा जाएगा। इससे फसल चराई की समस्या से जहां किसानों को निजात मिलेगी, वहीं गौठान में पशुओं के नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। गौठान में पशुओं के गोबर से कंपोस्ट और वर्मी खाद बनाने का काम शुरू किया गया है जिसका उपयोग जैविक खेती में करने से पौष्टिक आहार मिलेगा। पेस्टिसाइड और रासायनिक उर्वरकों से दूषित भोजन की जगह जैविक खेती के खाद्यान्न और कृषि उत्पाद प्राप्त होंगे, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर होंगे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के संबंध में कहा कि नरवा, गरवा और घुरुवा , बाड़ी योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कृषि लागत कम होगी। किसानों को लाभ होगा, उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 40 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे है। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने अनेक इनकम सपोर्ट स्कीम प्रारंभ की। उन्होंने बताया कि किसानों के कृषि ऋण की माफी के साथ-साथ उनके धान की खरीदी 2500 रूपए प्रति क्विंटल पर की गई, तेंदूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा की गई। सर्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 65 लाख परिवारों को 35 किलो चावल दिया जा रहा है, 22 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ की गई है, उनमें वैल्यू एडिशन का काम भी प्रारंभ हुआ है। 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ किया गया है। शहरों में 5 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री प्रारंभ की गई है और जमीन की कलेक्टर गाइडलाइन दर में 30: की कमी की गई। इससे लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। पूरे देश में आर्थिक मंदी का असर रहा लेकिन छत्तीसगढ़ इससे अछूता था। छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल सेक्टर में मार्च माह में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी तरह से जेम और ज्वेलरी के क्षेत्र में 84 प्रतिशत की वृद्धि हुई । इन योजनाओं के माध्यम से बाजार में रौनक आई। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी और उद्योगों के पहिए घूमें।
श्री बघेल ने कहा कि जिन किसानों की जमीनों का अधिग्रहण उद्योगों या विकास परियोजनाओं के लिए किया जाता है, उनका बेहतर पुनर्वास होना चाहिए और उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलना चाहिए। श्री बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर के लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में 10 गांवों के लगभग 17 सौ किसानों की 4200 एकड़ जमीन वापस की गई है। उनकी जमीन इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए अधिग्रहित की गई थी लेकिन उद्योग नहीं लगा।

 
रायपुर । अचानक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कल अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और हालचाल जाना। उन्होंने श्री जोगी को शीघ्र स्वास्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी की अचानक तबियत खराब हो गई है. मंच पर सीनियर जोगी अचानक बेहोश हो गए. दरअसल, अजीत जोगी, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे. जैसे ही वो मंच पर चढ़े उनकी तबियत बिगडऩे लगी और वे बेहोश हो गए. फौरन कार्यकर्ताओं ने उन्हें उनकी पर्सनल एंबुलेंस तक पहुंचाया. फिलहाल, अजीत जोगी का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है ।  
बेहोश हो गए थे अजीत जोगी : जानकारी के मुताबिक, मंच में अचानक अजीत जोगी की तबियत खराब होने लगी. वे बेहोश हो गए. आस-पास मौजूद कार्यकर्ताओं ने फौरन उन्हें उनकी पर्सनल एंबुलेंस में ले गए. वहां उनके निजी डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करना चालू कर दिया है. विशेषज्ञों की टीम उन पर सतत निगरानी कर रही है ।  
लो बीपी की शिकायत : बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से अजीत जोगी की तबियत बिगड़ गई है. डॉक्टरों का कहना है कि अजीत जोगी का ब्लड प्रेशर अचानक से लो गया, इस वजह से उनकी तबियत खराब हो गई. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में जाने से पहले डॉक्टरों ने उनका मुआयना किया था। जोगी को देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और मंत्री टीएस सिंहदेव भी अस्पताल पहुंचे थे।

 
  रायपुर। कोई किसान प्रदर्शन नहीं कर रहा है. भाजपा के लोग कोचियों का धान खपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. रमन सिंह कोचियों के पक्ष में बात कर रहे हैं. किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं. रमन सिंह की कमीशनखोरों की सरकार रही है. उन्होंने कमीशन खोरों और कोचिया को ब?ावा दिया है. ये हमेशा कोचियों की बात करते रहे हैं. अब भी वहीं कर रहे हैं. भाजपा 15 साल सरकार में रही कभी इतना धान नहीं खरीदा, जितना इस समय खरीदी हुई है. कोई किसान प्रदर्शन नहीं कर रहा है. भाजपा के लोग कोचियों का धान खपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयपोर्ट पर कही। वहीं रमन सिंह द्वारा श्वेत पत्र जारी करने की मांग पर भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ठीक मांग कर रहे हैं, लेकिन किसका-किसका श्वेत पत्र चाहिए. नया राजधानी का, दामाद का, नान का किसका चाहिए. वे लिस्ट बनाकर दे दें हम जारी कर देंगे। मुख्यमंत्री ने मानी कि इतनी बड़ी व्यवस्था में कुछ किसान के साथ न्याय न हो. ऐसा नही है कि पूरे प्रदेश में ऐसा हो. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेती लाभ का व्यवसाय हुआ. यहां के किसान खेती की तरफ लौटे हैं। ये बात केंद्र को समझनी चाहिए. अगर किसानों को बोनस मिलता है तो न केवल किसान समृद्ध होते हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था सुधारती है. लोगों को रोजगार मिलता है. व्यापार, व्यवसाय और उद्योग चलता है.किसानों के खाते में पैसे डालने होंगे, तभी उनकी स्थिति में सुधार आएगा।
सरकार पर किसानों का भरोसा कायम
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का सरकार पर भरोसा कायम है. किसानों से हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है. हमने किसानों को 2500 रुपये देने का वादा किया है उसे भी हम पूरा करने जा रहे हैं. सरकार बनते ही जिस तरह से हमने कर्जा माफी और 2500 रुपये में धान की खरीदी की थी, उसी का असर देश में मंदी होने के बाद छत्तीसगढ़ मंदी के प्रभावों से दूर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में इस वर्ष बीत वर्ष की तुलना में ढाई लाख किसानों का अतिरिक्त पंजीयन हुआ है. मतलब वे किसान जो यह मानकर चल रहे थे कि अब खेती घाटे का सौदा है वो भी कृषि कार्य की ओर लौट रहे हैं. मैं यह कह सकता हूँ किसानों का भरोसा सरकार पर कायम है. किसानों की बदौलत यह सरकार और हम किसानों के साथ है।
भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को बखूबी समझ चुके गांवों के लोग : शैलेश
भाजपा का धरना प्रदर्शन को विफल करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि किसानों के नाम पर भाजपा का प्रदर्शन फ्लाप शो रहा. धरना स्थलों में भाजपा के नेताओं में आपसी मारपीट और झूमाझटकी होती रही। बीजापुर में तो किसानों ने भाजपा के नेताओं को आंदोलन स्थल से भगाया और कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के घर चले गए. इसी बौखलाहट में भाजपा नेता द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया जिसके लिये स्वयं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को माफी मांगनी पड़ी। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने भाजपा को समर्थन देना छोड़ दिया है. शनिवार के धरना प्रदर्शन की विफलता धान खरीदी के मुद्दे पर भाजपा की दूसरी विफलता है. भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा घोषित धान खरीदी को लेकर भात पर बात आंदोलन पूरी तरह से विफल रहा. प्रदेश में 2048 धान खरीदी केन्द्र है।
भात पर बात का आंदोलन की संख्या दहाई भी पार नहीं कर सकी. भात पर बात का आंदोलन भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर के गृह जिले धमतरी तक में भी नहीं हो पाया. धान खरीदी पर भाजपा को किसानों और ग्रामीण मतदाताओं ने समर्थन नहीं दिया. छत्तीसगढ़ के गांवों के लोग भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को बखूबी समझ चुके हैं।
पिटाई खाने वाले किसान सीएम की नजर में दलाल है क्या ?
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किसानों से संबंधित बयान की भत्र्सना की है। श्री उसेंडी ने कहा कि सीएम का अहंकार अब सारी सीमाओं को लांघता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश में रहते हुए किसानों को आधी रात दौड़ा-दौड़ा कर पिटवाना और रायपुर आते ही किसानों को दलाल कहना, इसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है। उसेंडी ने कहा कि सीएम को ध्यान रखना चाहिए कि अहंकार तो रावण का नहीं रह सका तो अन्यों की क्या बिसात। उन्होंने कहा कि यह अफसोसनाक है कि जिन किसानों ने कांग्रेस के झांसे में आकर इन्हें गद्दी पर बैठाया, आज उन्हीं किसानों को कोचिया और दलाल कह रहे, यह कृतघ्नता की पराकाष्ठा है। श्री उसेंडी ने कहा कि भाजपा पर जितना भड़ास निकालना हो निकालें, प्रतिशोध की जैसी राजनीति करनी है, करें लेकिन कम से कम प्रदेश के किसानों पर इतनी हल्की बातें और स्तरहीन बाते करना, उनका ऐसा अपमान करना निहायत ही अनुचित है । श्री उसेंडी ने सवालिया लहजे में पूछा कि केशकाल में जिन आदिवासी किसानों को स्ट्रीट लाइटें बंद करके दौड़ा-दौड़ाकर आधी रात को बर्बरड्डतापूर्वक पीटा गया क्या वे कोचिया और दलाल थे?
क्या कवर्धा, राजनांदगांव कोरिया, सूरजपुर, कांकेर समेत प्रदेश भर में जितने किसान सड़क पर हैं, भूपेश जी उन सभी को दलाल समझते हैं? भाजपा के श्वेत पत्र की मांगों पर सीएम के बौखलाहट पर भाजपाध्यक्ष ने कहा कि क्योंकि सीएम के पास कहने का कुछ है नहीं तो इधर-उधर की बात कर रहे हैं। उनके द्वारा किये गये बदले की हर कार्रवाई पर न्यायालय ही उन्हें मुंहतोड़ जवाब देता आ रहा है। श्री उसेंडी ने कहा कि अगर थोड़ी भी नैतिकता होती भूपेश बघेल में तो वे अपनी पुलिस की बर्बरता पर लज्जित होकर माफी मांगते, इसके बजाय उल्टे किसानों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करने की जितनी निंदा की जाय, वह कम है।

 रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र में बीती रात हुए छात्र की हत्या का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने वाहन कट मारने की मामूली विवाद पर छात्र की हत्या कर दी थी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया है।बताया गया कि मृतक सांई किरण सन्यासीपारा खमतराई में रहता है। कल शाम वह अपने साथी आयुष सिंह के साथ एक्टीवा वाहन में सवार होकर रूपेश सैलून खमतराई बाजार जा रहे थे कि रास्ते में पानी टंकी के पास दो लड़के मोटर साइकिल से आए और प्रार्थी के एक्टीवा वाहन को कट मारते हुए निकले। जिस पर प्रार्थी और उसके दोस्त बोले कि गाड़ी देखकर चलाओ।
इसी बात पर दोनों मोटर साइकिल सवार लड़के राहुल रूद्रा, भूषण तथा योगेश विवाद करने लगे। इसी बीच राहुल रूद्रा अपने पास रखे चाकू से सांई किरण पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। सांई किरण को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई ।  
 

 
रायपुर ।  छत्तीसगढ़। रजिस्ट्री जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम कराने के मामले में जेआर ज्वेलर्स के मालिक और भाजपा नेता ललित अग्रवाल गिरफ्तार किए गए हैं। गोल बाजार थाना इलाके के इस फर्जीवाड़े में कई बड़े भाजपा नेता औ कारोबारियों के नाम एफआईआर दर्ज किए गए हैं। रजिस्ट्री जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम करने का आरोप है।

 
रायपुर। 1 अप्रैल 2020 से भारत स्टेज-4 (BS-IV) वाहनों का पंजीयन नहीं किया जाना है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा राज्य के समस्त क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय तथा जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी वाहन डीलर्स को लिखित रूप से अवगत कराएं कि बीएस-04 वाहनों के पंजीयन अप्रूवल के लिए समस्त लंबित प्रकरण 29 फरवरी 2020 तक आवश्यक रूप से जमा करें, ताकि वाहन विक्रेता के द्वारा विक्रय किए गए समस्त बीएस-04 वाहनों का पंजीयन किया जा सके। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वाहन विक्रेता द्वारा यदि क्रेता को बीएस-04 वाहन बिक्री किया गया है तो सम्पूर्ण वैध दस्तावेज प्राप्त कर निर्धारित समयावधि में उसका पंजीयन की कार्रवाई पूर्ण कर लेंवे।
    परिवहन आयुक्त द्वारा जारी निर्देश में अवगत कराया गया है कि चूंकि एक अप्रैल 2020 से बीएस-04 वाहनों का पंजीयन नहीं किया जाना है, ऐसी स्थिति में काफी संख्या में पंजीयन प्रकरण लंबित हो सकते हैं। साथ ही अंतिम समय में अत्यधिक कार्यभार की वजह से विभिन्न तकनीकी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है, जिससे वाहन क्रेता को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के तहत गैर-परिवहन तथा परिवहन वाहनों का पंजीयन के लिए निर्धारित अधिकतम 30 कार्य दिवस और वाहनों का अस्थायी पंजीयन के लिए निर्धारित अधिकतम 15 कार्य दिवस में पंजीयन कार्यवाही सम्पादित किया जाना है। अतएव इस आधार पर वाहन विक्रेता अथवा क्रेता के हितों को ध्यान में रखते हुए वाहन डीलर्स से 29 फरवरी 2020 तक पंजीयन फाइलें प्राप्त करने के लिए जिले के वाहन डीलर्स को सूचित किया जाए, ताकि क्रय किए गए समस्त बीएस-4 वाहनों का पंजीयन 31 मार्च 2020 तक किया जा सके।
    राज्य में प्रचलित डीलर प्वाईंट वाहन रजिस्टेªशन की प्रक्रिया में वाहन विक्रेता डीलर के द्वारा विक्रय की गई वाहनों का पंजीयन चिन्ह तत्काल आवंटित किया जाता है, तत्पश्चात वाहन विक्रेता डीलर के द्वारा पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज परिवहन कार्यालय में जमा किया जाता है। डीलर द्वारा जमा किए गए समस्त आवश्यक वैध दस्तावेजों की जांच करने के पश्चात पंजीयन प्राधिकारी द्वारा वाहन-4.0 पोर्टल में वाहन का पंजीयन अप्रूवल किया जाता है। तत्पश्चात ही वाहन पूर्ण रूप से पंजीकृत माना जाता है। चूंकि एक अप्रैल 2020 से बीएस-04 वाहनों का पंजीयन नहीं किया जाना है।
    इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि जिन वाहनों का वैध दस्तावेज परिवहन कार्यालय में जमा नहीं किया गया है और वाहन-04 में अप्रूवल शेष है। उन सभी वाहनों का पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए लंबित समस्त प्रकरण 29 फरवरी 2020 तक जमा कर लिया जाए। यह भी पाया जाता है कि वाहन विक्रेताओं से डिस्काउंट/ऑफर की उम्मीद में क्रेता द्वारा अंतिम दिवस तक इंतजार किया जाता है। इस संबंध में यदि वाहन डीलर्स स्वेच्छा से डिस्काउंट/ऑफर देना चाहते हैं तो अंतिम दिवस का इंतजार करने की बजाए फरवरी में ही यह कार्यवाही कर सकते हैं। परिवहन आयुक्त द्वारा समस्त पंजीयन प्राधिकारी को इसका क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को जिलों में पंजीकृत वाहन डीलर्स वाहनों के भारत स्तर-4 के स्टॉक से संबंधित विवरण लिखित रूप में 25 फरवरी 2020 तक प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि स्टॉक के समाप्त होने तक भारत स्तर-4 की गाड़ियों को पंजीकृत करने में नियमानुसार कोई अवरोध अथवा दिक्कत ना हो। 
 

 
रायपुर। धान खरीदी में अव्यवस्था, किसानों पर लाठीचार्ज और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर बीजेपी प्रदेश भर में आज यानी शनिवार को धरना प्रदर्शन करेगी । 
प्रदेशभर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह अंबिकापुर में प्रदर्शन करेंगे. दुर्ग में राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत अलग-अलग नेता जिले भर में प्रदर्शन करेंगे. दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक सभी जिलों में प्रदर्शन चलेगा. फिर राज्यपाल के नाम भाजपा नेता कलेक्टरों को ज्ञापन 
सौंपेंगे । 
बता दें कि बीजेपी ने धान खरीदी को लेकर किसानों पर हो रहे लाठीचार्ज और अव्यवस्था को देखते हुए प्रदेशव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का फैसला किया है. साथ ही धान खरीदी की तारीख भी बढ़ाने की मांग बीजेपी करेगी. सभी जिलों में भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया जाएगा । 
 

 
 रायपुर । गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी और एससी/एसटी और ओबीसी आरक्षण में कटौती करने के विरोध में कांग्रेस रविवार (23 फरवरी) को विरोध प्रदर्शन करेगी. केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रायपुर के गांधी मैदान में सुबह 11 बजे से प्रदर्शन होगा । 
महिला कांग्रेस गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि को लेकर केन्द्र सरकर के विरोध में प्रदेश स्तर पर गांधी मैदान रायपुर में विशाल धरना प्रर्दशन करेगी. बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 150 रुपए की वृद्धि कर दी गई है. महिला कांग्रेस की मांग है कि गैस सिलेंडर के दाम कम करें, नहीं तो ये आंदोलन आगे और उग्र होगा । 
वहीं कांग्रेस सरकारी एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती करने के विरोध में प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री ने सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों को पत्र जारी कर कहा है कि एआईसीसी के निर्देश पर संविधान की रक्षा के लिए देशभर में प्रदर्शन करेगी । 

 
 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहले उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर से बढ़ते हुए मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी छत्तीसगढ़ में बरसात के चलते ठंडक बढ़ सकती है।