Browsing: रायपुर

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न स्थानों में बीते दिन बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों की क्षति की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभावित इलाकों में इसका सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा के कारण फसल की क्षति 33 प्रतिशत से अधिक होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधान के अनुसार प्रभावित किसानों को आर्थिक अनुदान सहायता देने के निर्देश दिए हैं। राजस्व विभाग द्वारा फसल क्षति की जानकारी निर्धारित परिपत्र में एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है। पत्र में बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति एवं अनुदान सहायता की जानकारी राजस्व विभाग के ईमेल आई डी cgrelief@gmail.com या फैक्स नम्बर 2510823 भिजवाने कहा गया है।

 
रायपुर।  डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने आज पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी रेंज के आईजी और जिलों के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। अवस्थी ने सभी अधिकारियों को राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आज ही अपने जिलों में कानून व्यवस्था की समीक्षा करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक घटनाओं पर बारीकी से नजर रखें और समीक्षा करें। उन्होंने मुखबीर तंत्र को और ज्यादा सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुखबिरों के जरिये प्राप्त सूचनाओं की समीक्षा कर प्रभावी कदम उठाएं। बैठक में एडीजी श्री आर.के. विज, श्री अशोक जुनेजा, श्री हिमांशु गुप्ता उपस्थित थे।

रायपुर । डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने आज पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी रेंज के आईजी और जिलों के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। अवस्थी ने सभी अधिकारियों को राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आज ही अपने जिलों में कानून व्यवस्था की समीक्षा करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक घटनाओं पर बारीकी से नजर रखें और समीक्षा करें। उन्होंने मुखबीर तंत्र को और ज्यादा सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुखबिरों के जरिये प्राप्त सूचनाओं की समीक्षा कर प्रभावी कदम उठाएं। बैठक में एडीजी श्री आर.के. विज, श्री अशोक जुनेजा, श्री हिमांशु गुप्ता उपस्थित थे।

 
रायपुर। बैंक गारंटी में फर्जीवाड़ा करके छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में करोड़ों के काम हासिल करने के मामले में दो फर्मों के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत की गई है. ये शिकायत श्री शारदा ऑफसेट प्रा. लि. और टेक्नो प्रिंटर, भनपुरी के खिलाफ की गई है.शिकायत रायपुर के राजकुमार दुबे ने की है ।
अपनी शिकायत में राजकुमार दुबे ने कहा है कि पाठ्य पुस्तक निगम में छपाई के काम में टेंडर की प्रक्रिया में दो फर्मों को 20-20 लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करनी थी. लेकिन दोनों ने एक ही बैंक गारंटी से काम ले लिया ।
शिकायत में बताया गया है कि जिस बैंक गारंटी का इस्तेमाल श्री शारदा ऑफसेट और टेक्नो प्रिंटर्स दोनों ने किया, वो बैंक गारंटी एक्सिस बैंक के राजेंद्र नगर शाखा से बनवाई गई थी ।
शिकायत में कहा गया है कि इस मामले में एक अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है. जिसने मामले की लीपापोती के लिए नोटिस जारी किया है. जबकि हाईकोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि जिस दिन भ्रष्टाचार पाया जाता है, उसी दिन से एफआईआर दर्ज हो ।
इस मामले में जब हमने पाठ्य पुस्तक निगम की महाप्रबंधक इफ्फत आरा से बात की तो उन्होंने कहा कि जांच में ये बात सामने आई है कि एक फर्म ने कम राशि की बैंक गारंटी को ज़्यादा का बता दिया था. इसके बाद अब निगम हर बैंक गारंटी को बैंक से वैरीफाई करा रहा है ।
   

 
 रायपुर । विधानसभा के बजट सत्र के बाद कांग्रेस संगठन का चेहरा बदल जाएगा। टीम भूपेश में शामिल करीब 70 फीसद पदाधिकारियों को संगठन ने चुनाव मैदान में उतारा और उन नेताओं ने अलग-अलग चुनाव में जीत दर्ज भी की। ऐसे में उनके स्थान पर नए चेहरों को मौका देने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की टीम 70 फीसद नए चेहरों के साथ तैयार हो गई है। मरकाम ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की थी। उसके बाद आलाकमान के सामने सूची पेश की गई। सूत्रों की मानें तो आलाकमान ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति के बाद सूची लेकर आएं। फरवरी के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर चले गए। इसके बाद अब विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है । मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं की मानें तो बजट सत्र के बाद प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष और निगम-मंडल में नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी साफ कहा था कि चुनाव निपटने के बाद अच्छा परफार्मेंस करने वाले नेताओं को तोहफा दिया जाएगा। मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष बने आठ महीने का समय हो चुके हैं। विधानसभा के दो उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में मरकाम के नेतृत्व में संगठन ने बेहतर प्रदर्शन किया और पार्टी को ब?ी जीत मिली। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मरकाम ने कहा था कि 15 दिन में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। लेकिन अब तक गठन नहीं हो पाया है।
विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्षों को मौका नहीं : कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो इस बार संगठन में विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों को मौका नहीं मिलेगा। पार्टी का मानना है कि एक पद पर रहने के बाद संगठन में नए चेहरे को मौका दिया जाए। पिछली कार्यकारिणी में वरिष्ठ विधायकों को जगह दी गई थी, लेकिन उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं थी। सरकार आने के बाद विधायकों को निगम-मंडल में एडजेस्ट किया जाएगा। हालांकि तीन-चार विधायक प्रदेश संगठन में आने के लिए जोर-मशक्कत लगा रहे हैं।
धनेंद्र का बिना कार्यकारिणी बनाए पूरा हो गया था कार्यकाल : कांग्रेस संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी बनाने में सभी गुटों को साधना सबसे ब?ी चुनौती है। अब तक मरकाम की सूची न तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ चरणदास महंत को दिखाई गई है, न ही सिंहदेव और ताम्रध्वज को। ऐसे में मुख्यमंत्री से पहले मरकाम को इन तीनों नेताओं को सूची दिखानी होगी और संतुलन बनाना होगा।
उसके बाद मुख्यमंत्री के सामने यह सूची जाएगी और अंतिम निर्णय होगा। कांग्रेस के जानकारों की मानें तो इस पूरी प्रक्रिया में एक महीने से ज्यादा का समय लगेगा। आपसी संतुलन नहीं बिठा पाने के कारण पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने अपना पूरा कार्यकाल कार्यकारिणी के गठन के बिना ही पूरा कर लिया था।
41 सदस्यीय कार्यकारिणी : कांग्रेस के संविधान के अनुसार, प्रदेश में 41 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन होगा। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के कार्यकाल में चुनाव को देखते हुए एक नया पद संयुक्त महासचिव बनाया गया था।

 
रायपुर ।  छत्तीसगढ़। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में बड़ा ऐलान किया गया। सरगुजा मेडिकल कॉलेज का नाम अब से राजमाता के नाम से जाना जाएगा। बजट सत्र के दूसरे दिन सीएम भूपेश बघेल ने सदन में ये घोषणा की है। मंत्री रविन्द्र चौबे के आग्रह पर सीएम बघेल ने ये ऐलान किया है। इससे पहले सदन में दो मिनट का मौन रख कर राजमाता को श्रद्धाजंलि भी दी गई। 
सदन में बकाया बिजली बिल का मुद्दा भी उठाया गया। इसके जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि प्रदेश में 770 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है।  17 उपभोक्ताओं का प्रकरण कोर्ट में लंबित है। 

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने नवा रायपुर में राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण किया। नवा रायपुर अटल नगर में बनाया गया है राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल अनुसंधान केंद्र बनाया गया है। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के अंतर्गत ये निर्माण किया गया है।
भूमि जल संरक्षण और संवर्धन के लिए अनुसंधान केंद्र काम करेगा। अब इसके लिए किसानों, सरपंचों को संसाधन केंद्र में प्रशिक्षण देने की योजना है। केंद्र के कृषि, हाइड्रोलॉजी, हाइड्रो जियोलॉजी के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। भूजल बचाने के लिए काम करेगा अनुसंधान केंद्र।

 
रायपुर ।  महापौर एजाज ढेबर सोमवार को पार्षदों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे. साथ में विधायक कुलदीप जुनेजा भी थे. महापौर ने कलेक्टर एस भारतीदासन को मांग पत्र सौंपकर अरमान नाला का जीर्णोद्धार कराने के लिए आपदा प्रबंध कोष से राशि दिलाने की मांग की. वहीं लंबे समय से काबिज लोगों को मालिकाना हक दिलाने पट्टा वितरण की कार्यवाही प्रस्तावित करने व राशन कार्ड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया  । 
एजाज ढेबर ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि अरमान नाला राजा तालाब पंडरी क्षेत्र का बहुत पुराना नाला है..जिसमें आस-पास के स्थानो की गंदे पानी की निकासी होती है लेकिन नाले के क्षतिग्रस्त होने से पानी निकासी में समस्या उत्पन्न होती है एवं अतिवर्षा के समय नाले के पानी में भराव की स्थिति उत्पन्न होने से आस पास के लगभग 5-6 वार्ड प्रभावित होते है. जिसके कारण इस  क्षेत्र में 4-5 फीट पानी भरने से नागरिकों को बाढ़ आपदा जैसी स्थिति का सामना करना पडता है. ऐसी स्थिति को देखते हुए अरमान नाला का जीर्णोद्धार कर निर्माण कार्य किया जाना अति आवश्यक है. महापौर ने अरमान नाला के जीर्णोद्धार के लिए जनहित में आपदा प्रबंधन कोष से राशि उपलब्ध करवाने का अनुरोध रायपुर कलेक्टर से किया है  । 
महापौर ने बताया कि नगर निगम रायपुर के तहत समस्त 70 वार्डों में नागरिकों को राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के संबंध में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अवगत करवाया है कि राशन कार्ड के हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है. जिनके आवेदन पूर्व में जमा हो चुके ं,है उन्हें भी राशन कार्ड बनाने का कार्य लंबित होने के कारण नवीन राशन कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह महत्वाकांक्षी योजना है कि हर आम नागरिक को राशन कार्ड उपलब्ध हो. इस महती योजना को सफल बनाने राशन कार्ड वितरण सहित छुटे हुए हितग्राहियों के राशन कार्ड तत्काल बनाने आवश्यक है  । 

 
 रायपुर । भूपेश बघेल सरकार अपना दूसरा बजट 3 मार्च को विधानसभा में पेश करेगी. इस संबंध में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय किया गया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2020-21 का लेखा-जोखा विधानसभा में रखेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत की अध्यक्षता में सोमवार को विधानसभा के समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे सहित समिति के सदस्यगण उपस्थित थे ।

 
 
रायपुर ।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज सुबह 10.15 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और वहां कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बाद विधानसभा के सत्र में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 2.30 बजे विधानसभा हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.00 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2020 के समापन समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।