Browsing: रायपुर

 
  रायपुर । राज्य सरकार ने साल 2020 के लिए तीन स्थानीय अवकाश का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर परिपत्र जारी कर दिया है। जिन तीन त्योहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, उनमें गणेश चतुर्थी, महाअष्टमी/महानवमी और भाई दूज की छुट्टियां शामिल हैं।

 
 रायपुर । यात्री बसों के नियमित और व्यवस्थित संचालन के लिए राज्य परिवहन आयुक्त ने लंबित स्थाई अनुज्ञापत्रों के नवीनीकरण और रिप्लेसमेंट के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए तिथि तय की गई है. यह अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए अलग-अलग है ।
अतिरिक्त परिवहन आयुक्त की ओर से जारी आदेश में रायपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के लिए 3 फरवरी, दुर्ग कार्यालय के लिए 4 फरवरी. बिलासपुर के लिए 5 फरवरी, अंबिकापुर के लिए 6 फरवरी और जगदलपुर के लिए 7 फरवरी तय की गई है. इसके साथ ही बसों के लंबित स्थाई अनुज्ञापत्रों के नवीनीकरण और रिप्लेसमेंट के लंबित प्रकरणों की जानकारी 25 जनवरी तक मांगी गई है ।

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो जर्नलिस्ट आनंद विश्वकर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. बघेल ने स्वर्गीय विश्वकर्मा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है ।
बता दें कि आनंद विश्वकर्मा बीते 5 दिनों से गम्भीर अवस्था मे अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने प्रदेश के कई संस्थानों में काम किया. वह पत्नी,पुत्र एक पुत्री, बूढ़ी माता समेत अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है ।

 
 
 रायपुर । टिकरापारा हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया. पुलिस हत्याकांड के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ लेने का दावा किया है ।
बता दें कि शनिवार को आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी. परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी विकास को रविवार रात को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने तीन अन्य लोगों का नाम लिया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है ।
 

 
रायपुर । मेकाहारा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के टेलीमेडिसीन हाल में महिलाओं को गर्भाशय ( बच्चेदानी) कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हाल ही में ”हैंड्स ऑन कॉल्पोस्कोपी वर्कशॉप“ का आयोजन किया गया। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के पी. पी. ओटी से चिकित्सालय के टेलीमेडिसीन हॉल में लाईव वीडियो प्रसारण के जरिये कॉल्पोस्कोपी की जांच के तरीकों व विभिन्न पहलूओं के बारे में बताया गया। साथ ही कॉल्पोस्कोपी करवाने से पहले किसी भी महिला को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए, इस बात की जानकारी दी गई।
सर्वाइकल कैंसर के जांच की इस प्रक्रिया में लगने वाले अधिकतम व न्यूनतम समय की जानकारी देते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की समय पूर्व जांच एवं निदान आवश्यक है। यह एक दर्दरहित जांच की प्रक्रिया है जिससे बच्चेदानी में होने वाले परिवर्तनों का पता आसानी से लगाया जा सकता है। इस कार्यशाला का उद्देश्य इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सर्वाइकल कैंसर के परीक्षण एवं उसके समुचित ईलाज हेतु प्रशिक्षित किया जाना था ताकि महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी आ सके। वर्कशॉप में कुल 125 चिकित्सकों ने भाग लिया। राज्यस्तरीय कॉन्फ्रेंस में बाहर से आये पांच विशेषज्ञ डॉ. सरिता समंदर (दिल्ली), डॉ. नीलम अग्रवाल (चंडीगढ़), डॉ. मीना नायक (भिलाई), डॉ. माधुरी गवाडे (नागपुर) व डॉ. पुष्पा शेट्टी ने कॉल्पोस्कोपी का लाइव डिमोंस्ट्रेशन दिया। वर्कशॉप में स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. तृप्ति नागरिया, डॉ. अविनाशी कुजूर, डॉ. ज्योति जायसवाल, डॉ. रूचि किशोर गुप्ता, डॉ. आभा डहरवाल व डॉ. किरण अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 
रायपुर । नगर पालिका निगम रायपुर में एमआईसी गठित कर 14 मेंबर को मनोनित किया गया है. इसमें नए और पुराने चेहरों के साथ निर्दलीयों को भी जगह दी गई है. एमआईसी मेबरों की नियुक्ति की जानकारी महापौर एजाज ढेबर ने दी ।
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि सदस्यों की नियुक्ति में बोलने का स्किल भी एक मापदंड है. उन्होंने बताया कि हर छह महीने में सदस्यों के कार्यों की समीक्षा होगी. काम नहीं करने वालों को प्रभार मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी ।

कांकेर  ।  जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने शनिवार को ग्राम कोनेर के जंगल से नक्सलियों के  बंदूक, बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है. दरअसल, पुलिस की टीम आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नागरबेड़ा, टिमनार व धनोरा के सीमावर्ती इलाके में सर्चिंग पर रवाना हुए थे । 
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोनेर पहाड़ी में नक्सलियों ने भारी मात्रा में बारूद छुपा रखा है. इससे नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. सूचना के बाद पुलिस पहाड़ी पर पहुंची और छुपाकर रखे बारूद और दैनिक उपयोगी के सामग्री बरामद किए । 
ये सामग्री किया जब्त
12 बोर बंदूक 1 नग.
प्रेशर कुकर बम 4 ( लगभग 5 किग्रा का 1 नग, लगभग 3 किग्रा का 3 नग).
प्लास्टिक ड्रम 2 नग (200 लीटर का 1 नग, 50 लीटर का 1 नग).
स्टील ड्रम छोटा 1 नग, वायर बंडल, वर्दी कपड़ा, सुतली बम
भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है.

 
 रायपुर । पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के कान, नाक, गला रोग विभाग के अंतर्गत संचालित बी. एस. एल. पी. पाठ्यक्रम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कन्टीन्युंइग रिहेबिलिटेशन एजुकेशन (सी. आर. ई.) ” के अंतिम दिन शनिवार को ”ऑटिज्म स्पैक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी)“ पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम का विषय ”मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी फार ऑटिज्म स्पैक्ट्रम डिसआर्डर“ था। आज अंतिम दिन इसके वैज्ञानिक सत्र में बी. एस. एल. पी. की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोशनी पिल्लई ने “ऑडिटरी फंक्शन एंड हियरिंग सेंसीटिविटी इश्यूज इन चिल्ड्रन विद ए. एस. डी.” के बारे में बताया।
एम्स भुवनेश्वर से आये वेंकट रमन पृष्टि ने “ए. ए. सी. – ए. न्यू डाइमेंशन विद ए. एस. डी.” के बारे में बताते हुए आटिस्टिक बच्चों के सम्प्रेषण के लिये “ऑगमेंटेटिव अल्टरनेटिव कम्युनिकेशन” का चुनाव या चयन कैसे करें इसकी जानकारी दी और ए. ए. सी. डिवाइस का प्रयोग कैसे करें यह प्रैक्टिकल करके बताया। डॉ. रूबेन जेबराज ने “काउंसलिंग पेरेंट्स ऑफ चिल्ड्रन विद ए. एस. डी.” के बारे में जानकारी देते हुए इसके निदान के तरीकों के बारे में बताया।
तीन दिन तक चले इस शैक्षणिक कार्यक्रम में प्रो. एस. पी. गोस्वामी, हेड ऑफ द डिपार्टमेंट टी. सी. पी. डी. आइस मैसूर, पीडियाट्रिशियन डॉ. कनक रामनानी, डॉ. सीमी श्रीवास्तव जैसे विशेषज्ञों ने ऑटिज्म पर व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में नाक, कान, गला रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हंसा बंजारा, डॉ. वर्षा मुंगुंटवार, डॉ. अजीत डहरवाल, डॉ. सुनील रामनानी, बी. एस. एल. पी. विभाग की प्रो. प्रेमा देवी, नेहा वर्मा समेत काफी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

 
रायपुर । राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत 19 जनवरी को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में 14 हजार 396 बूथ बनाए गए हैं। 19 जनवरी को पोलियो ड्रॉप पीने से छूट गए बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के लिए गठित मोबाइल टीमें 20 और 21 जनवरी को घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। तीन दिवसीय इस व्यापक अभियान के लिए 28 हजार 792 टीमें गठित की गई हैं। अभियान के दौरान प्रदेश के करीब 36 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है।
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जन तथा सह अधीक्षक जिला अस्पताल और जिला टीकाकरण अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उच्च जोखिम वाले, कठिन व पहुंचविहीन, नियमित टीकाकरण व पिछले अभियानों में कम उपलब्धि वाले तथा सर्वाधिक पलायन वाले श्रमिक क्षेत्रों के लिए विशेष सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर लक्षित सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
19 से 21 जनवरी तक तीन दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान के दौरान मेलों, सामूहिक उत्सवों और प्रमुख रेलवे स्टेशनों में भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की व्यवस्था रहेगी। नवजात तथा पांच वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूट न जाए, इसके लिए टीकाकरण दलों द्वारा घर-घर भ्रमण किया जाएगा। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्रसूति गृहों के मुख्य द्वार के पास पोलियो ड्रॉप पिलाने स्वास्थ्य विभाग की टीम तीनों दिन सवेरे आठ बजे से रात आठ बजे तक मौजूद रहेंगी। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए दो हजार 879 पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।

 
 
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक पंजाब केसरी के निदेशक व प्रधान संपादक और पूर्व सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बघेल ने स्वर्गीय अश्वनी कुमार के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि अश्वनी कुमार का जन्म 11 जून 1956 जालंधर, पंजाब में हुआ था। वे प्रखर हिन्दी भाषी पत्रकार के रूप में अपनी कैरियर की शुरूवात की थी। वे वर्तमान में देश के प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचार पत्र पंजाब केसरी के संपादक व निदेशक थे। चोपड़ा सोलहवीं लोकसभा निर्वाचन 2014 में हरियाणा के करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए थे। वे कैंसर से पीड़ित थे। 18 जनवरी 2020 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।