Browsing: रायपुर

 
रायपुर । एनआईए कानून को असंवैधानिक बताते हुए भूपेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है. यह देश का पहला मामला है, जहां किसी राज्य सरकार ने एनआईए एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है. सरकार की दलील है कि एनआईए एक्ट संवैधानिक व्यवस्थाओं के विपरीत है. केंद्र सरकार अपनी रूचि के मामलों में ही एनआईए जांच की अनुशंसा करती है, जबकि कानून के प्रावधानों के तहत दर्ज ऐसे ही कई मामले राज्य में चल रहे होते हैं. भूपेश सरकार की इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई कर सकता है ।
राज्य सरकार के महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने लल्लूराम डाट काम से हुई बातचीत में सुप्रीम कोर्ट में एनआईए एक्ट को चुनौती दिए जाने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि 2008 में केंद्र सरकार ने एनआईए एक्ट बनाया था. हमारा कहना है कि संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत एनआईए के प्रावधान दिखाई पड़ते हैं. संविधान की अनुसूची 2 के भाग दो में इस बात का साफ जिक्र है कि पुलिसिंग व्यवस्था राज्य सरकार से संबंधित होगी. जबकि एनआईए एक्ट को आधार बनाकार केंद्र राज्य में चल रहे कई मामलों को जांच में ले लेती है. ऐसे मामलों की जांच किए जाने का फैसला केंद्र सरकार अपनी रूचि से ही कर लेती है ।
सतीश चंद्र वर्मा ने कहा कि संविधान में लाॅ एंड आर्डर, पुलिसिंग जब राज्य के अधीन है, राज्य पुलिस जांच करने में सक्षम है, बेहतर जांच कर अपराधी को पकड़ सजा दिलाने की काबिलियत है, ऐसे में राज्य के इस अधिकार को एनआईए एक्ट के जरिए छिनने की कोशिश केंद्र को नहीं की जानी चाहिए ।
महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने कहा कि हम किसी एक मामले की बात नहीं कर रहे हैं. हमारा कहना है कि राज्य में 59 ऐसे मामले चल रहे हैं, जिनमें कानून की समान धाराएं लगी है, लेकिन केंद्र सरकार की दखल पर एनआईए यदि इनमें से किसी एक मामले को जांच के दायरे में ले, यह नहीं होना चाहिए. यह कार्यवाही संविधान के खिलाफ है. वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से याचिका सुप्रीम कोर्ट में लगा दी गई है, उम्मीद है जल्द इस मामले की सुनवाई होगी ।

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के नए सभापति प्रमोद दुबे ने पदभार ग्रहण कर लिया है. पदभार संभालने के बाद उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ लग गई. सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि अब राजधानी का तेजी से विकास होगा. स्मार्ट सिटी का सपना बहुत जल्द साकार करेंगे. पहले राज्य सरकार से सहयोग और फंड नहीं मिल रहा था।
नए सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में विकासकार्यों का लेखा जोखा बन चुका है. इस पर मिल कर काम किया जाएगा. पहले भी विकास की लंबी इबारत लिखी गई. महापौर रहते मैंने इंटरनेशनल बस स्टैंड, तेलीबांधा कटोरा तलाब, लाइब्रेरी गार्डन बनाना और गार्डन में ओपन जिम लगाने समेत बहुत से काम किए है. मेरी पाँच साल की प्राथमिकता सभापति होने के नाते दोनों पक्षों को मिलकर चलाना और विकास के सही मुद्दों पर चर्चा कराना होगा. जिससे मुख्यमंत्री के मंशा अनुरूप यह शहर का विकास हो, लोगों को सुविधा मिले और विकास के प्रथम पायदान को लेकर हम प्रथम स्थान पर रहे, इस पर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि शहर के कई बड़े नाली ओपन हैं इसको लेकर राज्य सरकार को 60 करोड़ के कार्य योजना भेजी गई है. जैसे ये राशि प्राप्त हो जाएगी नालों को ढकने का काम करेंगे. छह करोड़ के 80 लाख की लागत से शहर से पानी निकालने के ड्रेनेज सिस्टम तैयार हो चुका है।
महापौर रहते पूर्व सभापति के कार्रवाई से हमेशा नाराज़ रहते थे उनके निर्णय पर सवाल उठाते थे आज आप उसी के भूमिका में हैं. सरकार आपका है महापौर आपका है और आप ख़ुद सभापति इस सवाल उन्होंने कहा कि देखिए सभापति का जो काम होता है एक पक्षी कभी नहीं होता है. सदन में विपक्ष को कभी ये नहीं सोचना चाहिए कि विपक्ष में तो उनके ही बात करेंगे. सदन की अपनी एक गरिमा है. सदन में सुधार लाना चाहिए. विकास के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. सदन कोई लड़ाई झगड़े का अखाड़ा नहीं है. जितने जनप्रतिनिधि होते हैं वो जनता से चुनकर आते हैं. इसलिए उनका प्रथम कर्तव्य होना चाहिए कि वो जनहित के मुद्दे को लेकर सदन में रखें।

Chhattisgarh : कसडोल स्थित आश्रम के बाबा को जेल, ईश्वर दर्शन के नाम पर युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप
कसडोल/रायपुर ।  कसडोल ब्लाक के ग्राम झबड़ी में संचालित भगवत सत्संग आश्रम के बाबा रजनीश दुबे पर आश्रम में रहने वाली तीन युवतियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कसडोल पुलिस ने सोमवार की रात सत्संग आश्रम में दबिश देकर बाबा को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत पर उसे जेल भेज दिया गया। वही आश्रम के अन्य सदस्यों ने इस छेड़छाड़ के आरोप को बेबुनियाद बताया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बाबा मध्यप्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। वह जांजगीर-चांपा जिला के धनपुरी, देवरी और बलौदाबाजार जिले के झबड़ी गांव में बाबा का आश्रम संचालित है। यहां बाबा युवतियों को ईश्वर दर्शन कराने के नाम पर छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत कई बार पीड़िताओं ने करनी चाही लेकिन बाबा हर बार उन्हें डरा धमका कर चुप करा देता था। लगातार हो रहे शोषण से बाबा पीड़िताओं ने 24 दिसंबर 2019 को कसडोल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही पुलिस अधीक्षक के पास भी शिकायत की गई।
इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बीती रात कसडोल के झबड़ी गांव में चल रहे बाबा के सत्संग शिविर में एसडीएम टीसी अग्रवाल और एसडीओपी राजेश जोशी ने टीम के साथ दबिश दी। आरोपित बाबा को थाने लाया गया। फिलहाल कसडोल पुलिस ने आरोपी बाबा रजनीश दुबे (40) पिता गौरीशंकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (क) और 506 के तहत कार्रवाई किया है।
नेपाल की महिला भी हुई है छेड़छाड़ का शिकार
थाने में बाबा से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। आश्रम जैसे पवित्र जगह पर छेड़खानी जैसे गंभीर अपराध सामने आने के बाद कई खुलासे होने के संकेत है। सूत्रों की मानें तो यहां नेपाल की भी एक महिला छेड़छाड़ का शिकार हुई है। जिसे उक्त बाबा द्वारा ईश्वर दर्शन और मोक्ष प्राप्ति के नाम पर बंधक बना रखा था।
बहरहाल इस मामले से अभी कई चौंकाने वाले तत्थ सामने आने की उम्मीद है, लेकिन इस मामले से उक्त संस्था पर अब सवालिया निशान लग चुका है। वही सत्संग की आड़ में उक्त बाबा ने नेपाल तक कनेक्शन बनाने में सफल होने की जानकारी भी लगी है।
इस संबंध में झबड़ी स्थित बाबा के आश्रम में रहने वाले ग्राम दुरपा निवासी बुजुर्ग सीताराम साहू सहित महिलाओं ने बताया कि बाबा पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है क्योंकि बाबा सीधे-साधे हंै। वह कभी भी किसी लड़कियों से गलत व्यवहार नहीं करते और सत्संग में किसी से पैसा भी नहीं लेते हैं।
छापामारी के बाद आश्रम सील
आश्रम में छेड़खानी जैसे गंभीर मामले सामने आने पर जिला प्रशासन सहित पुलिस की संयुक्त टीम ने झबड़ी आश्रम में दबिश दी। यहां आश्रम को अवैध मानते हुए सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित तहसीलदार और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। इधर उक्त आश्रम से महिलाओं को जिला प्रशासन की टीम ने उनके घर भेज दिया है। साथ ही कुछ महिलाओं को सखी सेंटर बलौदाबाजार के सुपुर्द किया है।
मामले की जांच जारी है
पीड़िता की शिकायत पर एसपी मैडम के निर्देश पर उक्त बाबा को चिन्हाकित कर सोमवार की शाम जिला पुलिस और कसडोल पुलिस के सहयोग से बाबा को गिरप्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
– निवेदिता पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार
आज झबड़ी स्थित आश्रम को वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर सील किया गया है। आश्रम से कई महिलाएं मिली हैं। जिन्हें उनके घर भेजने की कार्रवाई की गई है। साथ ही जिनका घर नहीं है, उन्हें सखी सेंटर में रखा जा रहा है।
-दीनबंधु उइके, थाना प्रभारी कसडोल
जिला प्रशासन की टीम ने आज आश्रम का निरीक्षण किया। अब यहां पर आश्रम को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
-शंकर लाल सिन्हा, तहसीलदार, कसडोल

K. W. N.S. – रायपुर, 12 जनवरी 2020 / राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज 12 जनवरी से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के शुभारंभ  के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अतिथियों के साथ मंच के नीचे उतरे और वहां गेड़ी नृत्य कर रहे कलाकारों के पास पहुंचे ।उन्होंने कलाकारों से गेंड़ी ली और स्वयं भी गेंड़ी पर चढ़े । युवाओं की तालियों से मैदान गूंज उठा।  मुख्यमंत्री  के साथ विधायक श्री मोहन मरकाम भी गेंंड़ी पर चढ़े। इस अवसर पर युवा कल्याण एवं खेल मंत्री श्री उमेश पटेल भी उपस्थित थे।

 K. W. N. S. _रायपुर 12 जनवरी 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज सवेरे यहां उनके निवास में भारत के सुप्रसिद्ध मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता श्री विजेंदर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री विजेंदर सिंह राजधानी रायपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे हैं।

*राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय युवा उत्सव का रंगारंग आगाज*
 
*राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ*
 
        इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत, कषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन मंडावी, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री कुलदीप जुनेजा, श्री विकास उपाध्याय, महापौर श्री एजाज ढेबर, भारत के सुप्रसिद्ध मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता श्री विजेन्दर सिंह सहित प्रदेश भर से आए सात हजार युवा और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

 
 रायपुर। किराये के मकान में रह रही युवती का मकान मालिक ने कमरे में घुसकर बेइज्जत करने की नियत से हाथ पकड़ लिया। घटना की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंडीनगर खम्हारडीह निवासी 23 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया चंडीनगर में किराए के मकान में रहती है। 27 दिसंबर को मकान मालिक राजू चौधरी ने कमरे में घुसकर बेइज्जत करने की नियत से हाथ पकड़ लिया। जब युवती ने शोर मचाया तो राजू कमरे से बाहर निकल गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457, 354 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

  रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर नमन किया। ट्वीट कर कहा- राजनीति में मेरे पथ प्रदर्शक थे सुंदरलाल पटवा जी। भाजपा के वे ऐसे महान नेता थे जिन्होंने हमेशा ही छत्तीसगढ़ क्षेत्र का ध्यान रखा और किसानों की खुशहाली के लिए राह बनाई।

 
  रायपुर । अगर आप भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) का ATM कार्ड यूज करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. एसबीआई ने 1 जनवरी से कैश निकालने के नियम में बदलाव किया है. नए नियम के तहत आपको वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए कैश निकालने की सुविधा मिलेगी. आइए विस्‍तार से इस नियम के बारे में जानते हैं ।
दरअसल, एसबीआई ने ओटीपी बेस्ड ATM विदड्रॉल सुविधा लॉन्च की है. इस सुविधा में आप जब एसबीआई के एटीएम मशीन में कैश निकालने के लिए कार्ड लगाएंगे तो आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) जनरेट होगा ।
नई सुविधा के तहत जब कार्डधारक SBI के एटीएम में निकाली जाने वाली राशि डालेगा तभी एटीएम मशीन के स्क्रीन पर OTP एंटर करने का विकल्‍प आएगा. इस ओटीपी को एटीएम स्‍क्रीन पर एंटर करने बाद ही कैश निकल सकेगा ।
यहां बता दें कि OTP बेस्ड निकासी सुविधा SBI कार्ड से अन्य बैंक एटीएम से कैश निकासी पर लागू नहीं होगी. वहीं नई सुविधा के तहत अभी सिर्फ सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच ही आप ट्रांजेक्‍शन कर सकते हैं. यह सुविधा 10000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन के लिए मिलेगी. जाहिर सी बात है कि OTP बेस्ड कैश विद्ड्रॉल सुविधा के जरिए ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बढ़ेगी ।
यही नहीं, ग्राहक स्किम्ड/क्लोन कार्ड यानी डुप्लीकेट कार्ड से पैसे निकाले जा सकने के जोखिमों से बचे रहेंगे. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से अपटेड रखें. बता दें कि SBI की पूरे भारत में करीब 22,000 शाखाएं हैं. वहीं बैंक के 40 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं ।

 
रायपुर । रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अंतिम दिन 29 दिसम्बर को आयोजित समापन समारोह में सांसद एवं संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। समापन समारोह का आयोजन रात्रि 7.30 बजे से किया गया है। महोत्सव के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा ।