Browsing: रायपुर

 
रायपुर ।  छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 दिसंबर को गरियाबंद जिले के बारूका के दौरे पर जाएंगे। सीएम बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 1:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:00 बजे बारूका पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3:40 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 नगरीय निकाय चुनाव के लिए इमेज नतीजे"
 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार के एक साल के जश्न के बीच नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम ने माहौल को फीका कर दिया. प्रदेश में जिस तरह के नतीजे मंत्रियों के प्रभार वाले और विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में सामने आए हैं. उससे कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं. सवाल यह है कि क्या यहां सिर्फ कांग्रेस हारी है या फिर यह हार मंत्रियों और विधायकों की भी है । 
आईये आपको बताते हैं कौन-कौन से निकाय रहे जहां पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है । 
प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे
साजा- साजा मंत्री रविन्द्र चौबे का निर्वाचन क्षेत्र भी है यहां पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. इसी तरह से देवकर में भी कांग्रेस को करारी हार मिली है । 
बेमेतरा- कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा का निर्वाचन क्षेत्र है यहां एक बार फिर कांग्रेस को शिकस्त देते हुए भाजपा ने कब्जा जमाया है । 
प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू
मुंगेली- मुंगेली में बीजेपी ने कब्जा जमाया है. तो लोरमी में भी बीजेपी बहुमत के करीब है. इन दोनों जगहों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है । 
अहिवारा- मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रभार वाले इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. वैसे यह सीट मंत्री रुद्र गुरु का निर्वाचन सीट भी है बावजूद इसके कांग्रेस यहां जीत नहीं पाई । 
अमरजीत भगत
जशपुर- जशपुर कांग्रेस विधायक विनय भगत का निर्वाचन क्षेत्र है. लेकिन यहां पर कांग्रेस को सबसे ज्यादा करारी हार मिली है क्योंकि यहां कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीत पाने में सफल रही है. पत्थलगांव और बगीचा में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. अमरजीत इस जिले के प्रभारी मंत्री हैं । 
शिव डहरिया
बलौदाबाजार- नगरीय निकाय और प्रभारी मंत्री शिवडहरिया के प्रभार वाले इलाके बलौदाबाजार जिले में एक भी नगरीय निकाय में कांग्रेस जीत नहीं पाई. अगर प्रदेश भर का आंकलन करें तो सर्वाधिक बुरी स्थिति कांग्रेस के किसी प्रभारी मंत्री के जिले में रही है तो वह बलौदाबाजार जिला है. बलौदाबाजार नगर पालिका, लवन नगर पंचायत, बिलाईगढ़ नगर पंचायत, भाटापारा नगर पालिका. इन सभी जगह पर भाजपा और निर्दलीयों ने कब्जा जमा लिया है. जबकि कसडोल में कांग्रेस बहुमत से एक कदम दूर है । 
बिलासपुर जिला- बिलासपुर जिले में मस्तूरी नगर पंचायत, कोटा नगर पंचायत और तखतपुर नगर पंचायत में कांग्रेस की हार हुई है । 
गुरु रुद्र कुमार
महासमुंद- मंत्री गुरु रुद्र कुमार के प्रभार वाले जिले में भी कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. यहां महासमुंद नगर पालिका, सरायपाली नगर पंचायत में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. तुमगांव नगर पंचायत, बागबहरा नगर पालिका में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिल पाया है. यहां सरकार बनाने के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों का सहारा लेना पड़ेगा । 
गरियाबांद- मंत्री गुरु रुद्र कुमार इस जिले के भी प्रभारी मंत्री हैं. यहां  की तीनों सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. गरियाबंद नगर पालिका, नगर पंचायत राजिम और नगर पंचायत फिंगेश्वर शामिल है । 
कवासी लखमा
कोण्डागांव- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का निर्वाचन क्षेत्र है यहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा हैं । 
बस्तर- कांग्रेस विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल का निर्वाचल क्षेत्र है. यहां पर भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है । 
दंतेवाड़ा- कांग्रेस विधायक देवती कर्मा का यह निर्वाचन क्षेत्र है. यहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है, दंतेवाड़ा नगर पालिका के साथ ही बारसूर में भी कांग्रेस की हार हुई है । 
अनिला भेड़िया
बालोद- मंत्री अनिला भेड़िया का निर्वाचन क्षेत्र डौंडी लोहारा में कांग्रेस की करारी हार हुई है. इसके साथ ही दल्ली राजहरा नगर पालिका, नगर पंचायत चिखलकसा, डौंडी लोहारा नगर पंचायत में भी चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं रहे, यहां निर्दलीय सबसे ज्यादा सीट पर निर्वाचित हुए हैं । 

भूपेश बघेल के लिए इमेज नतीजे"
  रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में सीएम बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए सत्य, प्रेम, करूणा और क्षमा का मार्ग दिखाया। प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल देते हुए कहा कि सभी मनुष्य परमपिता परमेश्वर की संतान हैं। सभी बराबर हैं, न कोई ऊंचा है न नीचा है। सीएम बघेल ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा हमें सदैव उच्च जीवन मूल्यों के साथ चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।  

 
 
 
 रायपुर । कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. नगर निगम रायपुर के मदरटेरेसा वार्ड से अजित कुकरेजा ने जीत दर्ज की है. अजित कुकरेजा ने 2408 वोट से बीजेपी प्रत्याशी दीपक भरद्वाज को मात दी । 

संविधान बचाव रैली में ष्ट्र्र पर बोले सीएम भूपेश बघेल
 
 रायपुर । नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप का विरोध छत्तीसगढ़ में भी शुरू हो गया है। इसके तहत ही सोमवार को दुर्ग जिले के भिलाई में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया. भिलाई के सिविक सेंटर में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी व अन्य समाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए. इस रैली में सीएम भूपेश बघेल ने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. संविधान बचाओ रैली में सीएम भूपेश बघेल ने कहा- ‘ये काला कानून है जो देश को बांटने का काम कर रहा है. झूठ पे झूठ प्रधानमंत्री जी बोले जा रहे हैं. देश में जो आग लगी हुई है, उसके लिए जिम्मेदार अमित शाह हैं, बीजेपी है, प्रधानमंत्री हैं. केन्द्र सरकार कहती है कि भारतीय नागरिक को चिंता करने की जरूरत नहीं है तो किसके माथे पर लिखा है कि वो बांग्लादेशी है, या पाकिस्तानी है । 
सबको साबित करना पड़ेगा: सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आपके पास आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई प्रमाण हैं, जिनके आधार पर आप भारतीय हैं, लेकिन केंद्र सरकार आधार को भी नहीं मान रही. इन दस्तावेजों के होने के बाद भी आपको साबित करना होगा कि आप भारतीय नागरिक हैं. असम में ही मुख्यमंत्री के साथ उनके पार्टी के लोग कह रहे हैं कि ये गलत हुआ है. प्रधानमंत्री जी दिल्ली में रामलीला मैदान में कितना झूठ कहा कितना सच कहा ये सबके सामने है. सीएम बघेल ने कहा कि 1906 में साउथ अफ्रीका में एशियन सिटीजन रजिस्ट्रेशन लागू किया गया था और महात्मा गांधी ने 1907 में इसका विरोध किया था कि मैं अपना फिंगर प्रिंट नहीं दूंगा. इस काले कानून का हम भी विरोध कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में सीएए और एनआरसी नहीं होने देंगे लागू: सिंहदेव
नई दिल्ली में आज कांग्रेस ने राजघाट में सीएए और एनआरसी के खिलाफ सत्याग्रह का आयोजन किया. सत्याग्रह में सोनिया और राहुल गाँधी के साथ ही कांग्रेस वरिष्ठ नेता और कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. छत्तीसगढ़ से पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव इस सत्याग्रह में मौजूद रहे। सत्याग्रह में सभा को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने कहा कि सीएए और एनआरसी को छत्तीसगढ़ में हम लागू नहीं करेंगे. कोई भी ऐसा कानून जो भारत की एकता के खिलाफ है उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. भारत की एकता और अखंडता को चोट पहुँचाने की कोशिश केंद्र सरकार की ओर से की जा रही है. यह कानून देशवासियों को परेशान करने के लिए है. भारतीय भाईचारा और सद्भावना के खिलाफ है. ऐसे कानून हम नहीं मानते जो संविधान के खिलाफ है. हमें संविधान को बचाने के लिए आगे आना ही होगा. हम इसका विरोध करते रहेंगे।
सीएए और एनआरसी पर कांग्रेस
भ्रम पैदा कर रही: रमन
दुर्ग में हुए संविधान बचाओ रैली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने कहा है कि राजनीतिक उद्देश्य के लिए कांग्रेस लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है. इस मुद्दे को सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. कांग्रेस के साथ-साथ टीएमसी, सीपीएम, सीपीआई जैसे राजनीतिक दल अपनी खो चुकी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के इरादे से लोगों को भ्रम में डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश इस साजिश को समझ चुका है. रमन ने कहा कि कि सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट लाखों शरणार्थियों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगा. यह कानून नागरिकता छिनने वाला नहीं, बल्कि नागरिकता देने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने कहा कि आंदोलन करने वाली भीड़ यदि सीएए को ढंग से पढ़ ले, तो विरोध खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नागरिकता को लेकर महात्मा गांधी ने कहा था कि जो लोग अल्पसंख्यक बनकर पाकिस्तान में रह रहे हैं, उन्हें कभी कोई तकलीफ हुई, तो हिन्दुस्तान में ऐसे पीड़ित लोगों को सहारा दिया जाएगा. उनकी वापसी कराई जाएगी. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी कहा था कि ऐसे अल्पसंख्यकों के लिए कानून बनाया जाएगा. अब वहीं काम हो रहा है, तो विरोध क्यों होना चाहिए? रमन सिंह ने कहा कि नेहरू-लियाकत अली समझौता में भी स्पष्ट प्रावधान रखा गया था कि दोनों देश अपने अल्पसंख्यकों के हितों की चिंता करेंगे, लेकिन हिन्दू अल्पसंख्यकों की चिंता नहीं की गई. उन्होंने कहा कि इस समझौते के दौरान उस समय पाकिस्तान के कानून मंत्री रहे मंडल को बंगाल में शरणार्थी कैम्प आकर शरण लेना पड़ा था, उनकी मौत कैम्प में हुई थी. इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि पाकिस्तान के कानून मंत्री को शरण लेने की नौबत आई हो।
एनआरसी को लेकर डाक्टर रमन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे सिर्फ असम में लागू किया गया था. देश में इसे लागू करने का कहीं कोई जिक्र नहीं है. इसे लेकर हव्वा खड़ा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 1945 में राजीव गांधी और 1995 में मनमोहन सिंह ने एनआरसी को लेकर ट्राई पार्टी एग्रीमेंट किया था. आसू, असम सरकार और केंद्र के बीच यह एग्रीमेंट किया गया था. यह वादा तो राजीव गांधी और मनमोहन सिंह ने किया था कि इसे लागू करेंगे. बाद में यह मामला सुप्रीम कोर्ट गया. अब प्रक्रिया को तोड़-मरोड़कर लोगों के सामने लाया जा रहा है. कांग्रेस इसका केवल राजनीतिक उपयोग कर रही है।

 
 रायपुर । एयरपोर्ट में टैक्सी सेवा अब निजी हाथों में सौंप दी गई है। कंपनी ने एयरपोर्ट परिसर में नया प्री पेड काउंटर भी खोल दिया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार से ही की गई है। फिलहाल कंपनी ने किराया सूची चस्पा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है एयरपोर्ट से जयस्तंभ चौक यानी शहर तक का किराया 400 से 500 रुपए के बीच रहेगा। पिछली बार टैक्सियों के किराये को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। इसके बावजूद नए टेंडर में किसी भी तरह का किराया कम नहीं किया गया है। दिल्ली की कंपनी डब्लूटीआई को इसका ठेका दिया गया है। कंपनी तीन साल एयरपोर्ट से टैक्सी का संचालन करेगी। इसके लिए अथॉरिटी को हर महीने करीब 6.5 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा 1.50 लाख रुपए जीएसटी के भी देने होंगे। यानी महीने में 8 लाख रुपए का खर्चा। इसकी वसूली के लिए हवाई यात्रियों से टैक्सियों का किराया ज्यादा लिया जाएगा। अथॉरिटी ने इस बार टेंडर में किराया बढ़ाकर रखा था। इस वजह से रायपुर में लोकल टैक्सी कंपनी चलाने वालों ने अपने हाथ खींच लिए। बताया जा रहा है कि टेंडर में कंपनी को किसी भी तरह की कोई चुनौती ही नहीं मिली।

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 दिसम्बर को सबेरे 11 बजे माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ निर्माण के साथ ही माता कौशल्या मंदिर परिसर में जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष शारदा देवी वर्मा, जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, ग्राम पंचायत चंदखुरी की सरपंच इंदु शर्मा और कौशल्या माता समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पर्यटन परिपथ निर्माण की घोषणा की थी। जिसके तहत छत्तीसगढ़ सरकार राम वन गमन पथ पर पढऩे वाले महत्वपूर्ण स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। इसमें प्रथम चरण में सीतामढ़ी हरचौका, रामगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सिहावा के सप्तऋ षि आश्रम, जगदलपुर और सुकमा जिले के रामाराम को राज्य शासन के पर्यटन विभाग द्वारा इन स्थलों को पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही रायपुर जिले के चंदखुरी स्थित माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर परिसर का भी जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि शोधकर्ताओं के शोध किताबों से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रभु श्रीराम के द्वारा अपने वनवास काल के 14 वर्षों में से लगभग 10 वर्ष से अधिक का समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया गया था। विभिन्न शोध प्रकाशनों के अनुसार प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ में वनगमन के दौरान लगभग 75 स्थलों का भ्रमण किया। जिसमें से 51 स्थल ऐसे हैं, जहां प्रभु राम ने भ्रमण के दौरान रूककर कुछ समय व्यतीत किया था। राम वनगमन स्थलों में से प्रथम चरण इनमें से 8 स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से विकास हेतु चयन किया गया है। यहां आवश्यकता के अनुसार पहुंच मार्ग का उन्नयन, साईनजेस, पर्यटक सुविधा केन्द्र, इंटरप्रिटेशन सेंटर, वैदिक विलेज, पगोड़ा, वेटिंग शेड, मूलभूत सुविधा (पेयजल व्यवस्था, शौचालय), सीटिंग बेंच, रेस्टोरेंट, वाटर फ्रंट डेव्हलपमेंट, विद्युतीकरण आदि कार्य कराए जाएंगे।

 
रायपुर ।  देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) पर बवाल मचा है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा है कि अगर देश में एनआरसी लागू हुआ तो मैं एनआरसी रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करूंगा. भूपेश बघेल ने साफ कहा है कि वह छत्तीसगढ़ में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे. सरकार चाहे कुछ कर ले।

 
 
 रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में निगम चुनावों को लेकर प्रचार का शोर थम चुका है। 21 दिसंबर के दिन मतदाता घरों से निकलेंगे अपनी पसंद का जनप्रतिनिधी चुनने। इससे पहले पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था के दावे के साथ फ्लैग मार्च किया। शहर के लगभग सभी वार्डों से होते हुए यह मार्च गुजरा। इस मार्च के जरिए पुलिस ने यह संदेश दिया कि वो पूरी तरह से तैयार है, शांति पूर्ण चुनाव करवाने के लिए। मतदान के बाद नतीजे 24 दिसंबर को आएंगे। इस बार चुनाव में खास बात मतपत्रों से वोट डालने की प्रक्रिया है।
जनता अपने इलाके पार्षद प्रत्याशी का चुनाव करेगी। इसके बाद चुनकर आए पार्षदों में से महापौर चुना जाएगा। यह नई टीम इसके बाद प्रदेश के सभी शहरों की व्यवस्था देखेगी। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने आखिरी दिन कई सभाएं की। भाजपा नेताओं ने भी कोई कसर प्रचार के लिए नहीं छोड़ी। अब फैसला जनता करेगी। यह निगम चुनाव कांग्रेस की एक साल की सरकार के मिनी रिव्यू के तौर पर भी देखा जा रहा है हालांकि इस चुनाव स्थानीय स्तर के मसले ज्यादा हावी हैं।

 
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तत्कालीन बीजेपी सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार की जांच को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस ने बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव पर एक बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने ईओडब्ल्यू से इस मामले की शिकायत की है. मालूम हो कि गुरुवार को किरणमयी नायक दस्तावेज लेकर ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंची. दस्तावेज देकर कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की है. तो वहीं ईओडब्ल्यू एडीजी जीपी सिंह ने इस मसले पर तथ्यों के मुताबिक कार्रवाई की बात कही है।
श्वह्रङ्ख दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी: सूबे में 15 साल तक सत्तासीन बीजेपी की मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब एक नया मामला पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और उनके संचालक मंडल के खिलाफ सामने आया है. कांग्रेस प्रवक्ता किरणमयी नायक ने ईओडब्लू में दस्तावेजो के साथ इनकी शिकायत की है। ये शिकायत आरडीए की योजना क्रमांक 32 देवेन्द्र नगर कर्मिशियल काम्पलेक्स पंडरी तराई में जमीन एलॉट कराने में घपला किए जाने को लेकर है. इसमें कांग्रेस प्रवक्ता किरणमयी नायक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस भ्रष्टाचार में 78 करोड़ से ज्यादा की राशि का भ्रष्टाचार किया गया है।
जांच के लिए बनी टीम: इस मसले पर ईओडब्लू एडीजी जीपी सिंह का कहना है कि कांग्रेस की ओर से शिकायत मिली है. शिकायत की विधिवत जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों के अनुसार कार्रवाई होगी. दस्तावेज प्राप्त हुए हैं. हाईकोर्ट के कुछ फैसले भी है वो सब दिए है. इसकी जांच करवाएंगे. जीपी सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम बनाई जाएगी।
हार सामने देखकर कांग्रेस का नया हथकंडा: संजय श्रीवास्तव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने अपने खिलाफ ईओडब्ल्यू में की गई शिकायत को बदलापुर की राजनीति बताया है। श्री श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेताओं की इस शिकायत को झूठ का एक नया दस्तावेज बताया और कहा कि कांग्रेस निकाय चुनावों में भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन और अपनी करारी हार को सामने देखकर चरित्र-हनन के शर्मनाक हथकंडों पर उतर आई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व आरडीए अध्यक्ष और रायपुर नगर निगम चुनाव में काली माता वार्ड से प्रत्याशी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वे हर स्तर पर अपने पूरे कार्यकाल की जांच कराने को तैयार हैं, बशर्ते सरकार निष्पक्ष जांच की इच्छाशक्ति तो दिखाए। एक साल से कांग्रेस सरकार भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार पर घोटालों का आरोप लगा रही है और जांच के दौरान एक भी घोटाला प्रमाणित नहीं कर पाई है। इसका सीधा आशय यही है कि घोटालों का आरोप लगाकर चरित्र-हनन करना कांग्रेस की फितरत में है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उनका पूरा कार्यकाल पारदर्शी है। चरित्र-हनन के हथकंडों की यह राजनीति कांग्रेस को भारी पड़ेगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वास्तव में उनका कार्यकाल बेदाग रहा है और उनके खिलाफ की गई शिकायतें तथ्यहीन हैं। चूंकि प्रदेश और राजधानी में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं, इसलिए कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाकर झूठ-फरेब की राजनीति कर रही है।
यदि उनके कार्यकाल में कोई घोटाला हुआ तो एक साल से प्रदेश की सरकार और कांग्रेस क्या सोई पड़ी थी? अब तक इस मामले में क्यों सरकार और कांग्रेस नेताओं ने जांच की पहल नहीं की? श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रति लोगों के बढ़ते समर्थन व रूझान और अपनी तयशुदा हार को देखकर बदहवास हो गई है और इसलिए ऐन चुनाव से कुछ पहले वह झूठे आरोप लगाकर चरित्र हत्या के हथकंडों पर उतारू हो गई है। श्री श्रीवास्तव ने विश्वास जताया है कि कांग्रेस और उसके अहंकारी सत्ताधीशों के तमाम हथकंडों का माकूल जवाब न केवल राजधानी, अपितु पूरे प्रदेश के मतदाता 21 दिसम्बर को मतपत्र के जरिये देंगे।