Browsing: रायपुर

 
 रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट की मेन लाइन का केबल काटकर फरार हो गए। इसके बाद से मेकाहारा में ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि लाइन दुरुस्त होने तक ऑपरेशन बंद रहेगा। प्रबंधन ने दो दिन में लाइन दुरुस्त होने की बात कही है। यानि दो दिन तक मेकाहारा में ऑपरेशन नहीं हो पाएगा ।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मेकाहारा के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट की यूपीएस से जुड़े केबल को चोरों ने चोरी कर ली। इसके बाद से मेकाहारा में ऑपरेशन ठप्प हो गया है। वहीं, प्रबंधन दो दिन और ऑपरेशन बंद रहने की बात कह रहा है। ऐसे में गंभीर ​बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए समस्या खड़ी हो गई है।

 
रायपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के 102वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस में सीएम भूपेश बघेल ने गरीबी दूर करने के उपायों पर विचार विमर्श करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2001 में 36 प्रतिशत गरीबी थी। वहीं, आज गरीबी कम होने के बजाए 6 प्रतिशत बढ़ गई है। इस समस्या से उबरने के लिए बजट कई गुना बढ़ा दिए। बावजूद गरीबी दूर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस अनुपात का तोड़ निकले तभी इस अधिवेशन का मतलब है। इसके अलावा सीएम ने GST को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ उत्पादक प्रदेश है पर GST के कारण उपभोक्ताओं को लाभ नही मिल पा रहा है।
पं रविशंकर विवि के स्कूल ऑफ स्टडीज इन एकोमोनिक्स ने कांफ्रेंस आयोजन किया है। जिसमें उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राज्यपाल अनुसूइय्या उइके शामिल हुए। वहीं, कार्यक्रम में देशभर के कई इकोनॉमिस्ट पहुंचे हुए है।

राहुल गांधी का अलग अंदाज…मंच में नाचने लगे कलाकारों के साथ के लिए इमेज नतीजे"
रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज रायपुर में अलग अंदाज नजर आया। रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ढोलक की थाप पर आदिवासी नृत्य करते नजर आए। गले में ढोलक लिए और सिर पर पारंपरिक मुकुट लगाकर राहुल लोकभाषा में गाए जा रहे गीत पर मुस्कुराते हुए पैर थिरकाते नजर आए। 

 
 
 
 
रायपुर । हाईकोर्ट से प्रमोशन में आरक्षण पर रोक के बाद अब राज्य सरकार ने सभी विभागों को हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी भेजकर प्रमोशन में रोक की सूचना भेजवा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के प्रमुख, सचिव, कमिश्नर, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ को संबोधित पत्र में कहा है कि
आदेश में कहा गया है कि इस विभाग की अधिसूचना दिनांक 22.10.19 द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा प्रमोशन नियम 2003 के नियम 5 के स्थान पर नया नियम 5 प्रतिस्थापित किया गया था। उक्त अधिसूचना के विरूद्ध उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गयी है। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा पारित किये गये अंतरिम आदेश 9 दिसंबर 2019 की छायाप्रति जानकारी हेतु संलग्न प्रेषित है। माना जा रहा है कि इस पत्र के जरिये सरकार ने सभी कलेक्टर, कमिश्नर, जिला पंचायत सीईओ को पत्र भेजकर ये जानकारी दे दी है कि प्रमोशन में आरक्षण मामले में फिलहाल हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है, लिहाजा उस आदेश के परिपालन में आगे अब किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कि जायेगी। मामले में राज्य सरकार को बीस जनवरी की तारीख़ दी गई है। 20 जनवरी को इस मसले पर दूबारा बहस होगी। यह वही प्रकरण है जिसमें राज्य सरकार को बीते 2 दिसंबर को कोर्ट को कहना पड़ा था। यह नियम बनाने में नियमों और सुको तथा हाईकोर्ट के निर्देशों का ध्यान अधिकारियों ने नहीं दिया है..हम माफ़ी चाहते हैं और एक सप्ताह में गलती सुधारेंगे। इस मामले में डिवीजन बेंच वन याने चीफ़ जस्टिस रामचंद्रन और जस्टिस पी पी साहू ने सुनवाई की थी। राज्य की ओर से आए जवाब से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुई और हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है।
राज्य सरकार ने 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी कर प्रमोशन में आरक्षण लागू कर दिया था, जिसके अनुसार स्ञ्ज को 32 प्रतिशत और स्ष्ट वर्ग को 13 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। इस आदेश के खिलाफ़ विष्णु प्रसन्न तिवारी और गोपाल सोनी ने याचिका दायर करते हुए इस नोटिफिकेशन को गलत बताते हुए इसे रद्द किए जाने की माँग की है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश सर्वोपरि है जिसमें जरनैल सिंह के मसले पर सुको ने कहा है।

 
कांग्रेस ने नगर पालिका के पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने निगमवार पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है।
नगर निगम चिरमिरी- मोतीलाल देवांगन
नगर निगम अंबिकापुर- खेलसाय सिंह
नगर निगम रायगढ़- सत्यनारायण शर्मा
नगर निगम कोरबा- सुभाष धुप्पड़
नगर निगम बिलासपुर- रविन्द्र चौबे
नगर निगम धमतरी- अग्नि चंद्राकर
नगर निगम रायपुर- बैजनाथ चंद्रकार
नगर निगम दुर्ग- धनेन्द्र साहू
नगर निगम राजनांदगांव- मोहम्मद अकबर
नगर निगम जगदलपुर- कवासी लखमा

 
 
रायपुर ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के ग्राम बारुका पहुंचकर राज्य के सुप्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय मिथलेश साहू के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वर्गीय साहू के परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक-संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने उनकी माता श्रीमती मनटोरा बाई, धर्मपत्नी श्रीमती आशालता, पुत्र श्री खुमन साहू एवं शोक-संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। बघेल ने मंत्रीगणों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक-सभा में रूंधे गले से भावुक होकर स्वर्गीय साहू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के जाने-माने लोकगायक मिथलेश जी पारिवारिक मित्र जैसे थे, अब हमारे बीच नहीं रहे, इस पर सहसा विश्वास करना कठिन है। उन्होंने कहा कि उनसे आखिरी मुलाकात दीवाली के मौके पर हुई थी। श्री बघेल ने अत्यंत भावुक होकर कहा कि उनका निधन केवल उनके परिवार की नहीं बल्कि समाज और पूरे प्रदेश की क्षति है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉं. चरणदास महंत ने कहा कि स्वर्गीय मिथलेश साहू का निधन अत्यंत दुःखद है। एक तरह से वे हम सबके परिवार के सदस्य के समान थे। कला के साथ-साथ समाज के लोगों के हित के बारे में भी सोचते थे। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि साहू छत्तीसगढ़ी संस्कृति के सच्चे वाहक थे वर्तमान समय में उनकी अंत्यत आवश्यकता थी।

 
रायपुर । रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा पार्षद चुनने के बाद कांग्रेस लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के करीब है। हालांकि अभी उसे दो पार्षदों के समर्थन की दरकार है। निगम में उसके 34 पार्षद विजयी हुए हैं। पार्टी के लगभग सभी दिग्गज पार्षद अच्छे मार्जिन से जीतकर आए हैं।
कांग्रेस पार्षदों की कुल संख्या बहुमत के जादुई आंकड़े यानी 36 से महज दो कम पर टिक गई है। जीतकर आए 7 निर्दलियों में से 3 कांग्रेस के बागी हैं, इसलिए कांग्रेस का मेयर बनने का रास्ता भी लगभग साफ हो गया है। इसी समीकरण की वजह से पार्टी में महापौर की रेस शुरु हो गई है। पार्टी हल्कों में मौजूदा महापौर प्रमोद दुबे, तीसरी बार पार्षद बने तथा संगठन में सक्रिय ज्ञानेश शर्मा और दूसरी बार पार्षद बने सीएम के करीबी माने जाने वाले एजाज ढेबर को ही तगड़ा दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा सभापति भी कांग्रेस से ही बनना है, लेकिन अभी उसके लिए दावेदारी सामने नहीं आई है।
कांग्रेस दस साल का रिकार्ड तोड़ते हुए शहर में सरकार बनाने में सफल हुई है। पिछले दो कार्यकाल से यहां शहर सरकार और राज्य सरकार अलग-अलग दल काबिज होते रहे हैं। लेकिन इस बार प्रदेश सरकार के साथ रायपुर निगम में भी कांग्रेस की सरकार बन गई है। महापौर प्रमोद दुबे लगातार पीछे चल रहे थे लेकिन बाद के पेटियों के खुलते ही दुबे की बढ़त लगातार ज्यादा होती गई और उन्होंने 1600 वोटों से जीत हासिल की है। पांच साल महापौर रहने की वजह से उनकी दावेदारी स्वाभाविक है।
इस पद के दूसरे दावेदार ज्ञानेश शर्मा की जीत छोटी रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को साढ़े चार सौ वोटों से हराया है। ज्ञानेश भी तीन बार के पार्षद हैं और माना जा रहा है कि कुछ बड़े नेता उनके नाम की लॉबिंग कर सकते हैं। जहां तक एजाज ढेबर का सवाल है, रायपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश में पार्षद स्तर पर सबसे बड़ी जीत उन्हीं की है। उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नजदीकी माना जाता है, इस वजह से उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है। लेकिन अंतिम फैसला पार्षद दलों की बैठक के बाद सीएम बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को करना है।
एमआईसी के अधिकांश सदस्य जीते
महापौर बनने के बाद एमआईसी भी कांग्रेस की होगी। अभी मेयर दुबे की एमआईसी में वरिष्ठ पार्षदों श्रीकुमार मेनन, नागभूषण राव यादव, अजीत कुकरेजा, सतनाम पनाग, समीर अख्तर, निशा देवेंद्र यादव, अंजनि राधेश्याम विभार, प्रमोद मिश्रा, रितेश त्रिपाठी, अमितेश भारद्वाज को शामिल किया जा सकता है। इनमें से अधिकांश पार्षद में सक्रियता, तगड़े मैनेजमेंट और अपने व्यवहार की वजह से वार्ड में लगातार जीतते आ रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान इन्हीं में से ही किसी का नाम सभापति के लिए निश्चित कर सकता है।
भाजपा के कई दिग्गज और महापौर के दावेदार हारे
राजधानी में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता उलटफेर के शिकार हो गए. महापौर के कई दावेदार अपने वार्ड से पार्षद का चुनाव नहीं जीत पाए. महाऋषि वाल्मिकी वार्ड से बीजेपी उम्मीदवार राजीव अग्रवाल और तात्यापारा वार्ड से निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा को हार का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, राजीव अग्रवाल का मुकाबला काफी नजदीकी रहा. वे 19 वोटों से चुनाव हार गए. वहीं प्रफुल्ल विश्वकर्मा को 251 वोट से शिकस्त मिली. राजीव अग्रवाल को कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा और विश्वकर्मा को रितेश त्रिपाठी ने हराया। रायपुर नगर निगम में भाजपा की ओर से महापौर के प्रबल दावेदार माने जा रहे संजय श्रीवास्तव, सुभाष तिवारी व ओंकार बैस को हार का सामना करना पड़ा। जीत के बाद रितेश त्रिपाठी ने वार्ड के लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने मौका दिया है. निश्चित ही उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा. वार्ड की जनता को भरोसा दिलाता हूं अपने वार्ड को रायपुर का सबसे खूबसूरत वार्ड बनाकर दिखाऊंगा। जीत के बाद प्रमोद मिश्रा ने कहा राजीव अग्रवाल का नोट हार गया, जनता जीत गई. भूपेश सरकार की नीतियां जीत में काम आई है. वार्ड की जनता का बहुत आभार।
निगम में 138 महिलाएं थीं चुनाव मैदान में, 22 ही जीतीं
नगर निगम रायपुर के 70 वार्ड की चुनावी सियासत में महिला प्रत्याशियों ने भी खूब दावेदारी की। शहर में भाजपा और कांग्रेस महिला प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त टक्कर रही। भाजपा और कांग्रेस में जीतने वाली महिलाओं के बीच कुछ निर्दलीय महिलाओं ने भी दमखम दिखाकर पार्टियों के प्रत्याशियों को मात दी। कुल 22 महिला प्रत्याशी पार्षद बनी हैं। इनमें भाजपा से सबसे अधिक 13 महिला प्रत्याशी और कांग्रेस से सात महिला प्रत्याशी जीत हासिल की हैं। वहीं निर्दलीय महिला प्रत्याशियों में दो का नाम शामिल है। बीजेपी में महिलाओं ने जीती बाजी: रानी लक्ष्मीबाई वार्ड 10 से भाजपा की प्रत्याशी विश्वदिनी पाण्डेय ने छह महिला प्रत्याशियों को मात दी। इसी तरह राजधानी में वीरसावरकर नगर वार्ड नंबर 01 से भाजपा की प्रत्याशी कमलेश्वरी वर्मा ने जीत हासिल की है। इस वार्ड में चार महिलाएं दावेदार रहीं। उन्होंने सभी को पछाड़ते हुए अपनी जीत दर्ज की है। शंकर नगर वार्ड 30 में भाजपा सुमन प्रजापति ने दो महिला प्रत्याशियों को पछाड़ा है। महामाया मंदिर वार्ड 65 में भाजपा की सरिता वर्मा ने कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी को शिकस्त दी है। चंद्रशेखर आजाद वार्ड 60 से भाजपा की महिला प्रत्याशी सावित्री जयमोहन साहू ने पांच अन्य प्रत्याशियों को पछाड़ा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से भाजपा की मधु चंद्रवंशी ने चार अन्य प्रत्याशियों को शिकस्त दी है। सिविल लाइन वार्ड क्रमांक 47 से कांग्रेस की नीलम जगत ने बाजी मारी है। उन्होंने पांच दावेदारों को हराया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस की द्रोपती हेमंत पटेल चार महिला प्रत्याशियों को पछाड़कर अपना स्थान बनाया। ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17 से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी दिलेश्वरी अन्नूराम साहू ने छह महिला प्रत्याशियों को मात दी। बाबू जगजीवनराम वार्ड 53 से कांग्रेस की सीमा विष्णु बारले ने तीन प्रत्याशियों को पछाड़ा। गुरु घासीदास वार्ड 49 से कांग्रेस की ओर से पार्षद की महिला प्रत्याशी शीतल कुलदीप बोगा ने चार अन्य प्रत्याशियों को पछाड़कर अपनी जीत हासिल की है। कामरेड सुधीर कुमार मुखर्जी वार्ड 54 में निर्दलीय प्रत्याशी उमा चंद्रहास निर्मलकर ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के दो अन्य महिला प्रत्याशियों को शिकस्त दी है।

 रायपुर ।  नगरीय निकाय चुनाव 2019 में ऐतिहासिक जीत के बाद सूबे के मुखिया भूपेश ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से चर्चा की। कांग्रेस पर जनता ने फिर से विश्वास किया है। इसके लिए सभी मतदाता भाइयों बहनों को धन्यवाद। कांग्रेस, जीते हुए पार्षद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को बधाई।

 रायपुर ।  छत्तीसगढ़। राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा फाइनल हो गया है । 27 दिसंबर को सुबह 9 बजे दिल्ली से वे रायपुर आएंगे। माना विमानतल से रवाना होकर 10  बजे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे। 11.30 बजे साइंस कॉलेज मैदान से वापस माना विमानतल प्रस्थान करेंगे। 12 बजे रायपुर से वे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
बता दें राजधानी में 27 से शुरू हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर लोकसभा सांसद राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 10 बजे साईंस कॉलेज मैदान में होगा।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, उप नेता आनंद शर्मा, राज्यसभा सांसद अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा, पूर्व सांसद के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद पीएल पुनिया, बीके हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला, चंदन यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और भक्त चरणदास शामिल होंगे।

 View image on Twitter
 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा- प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का मार्ग दिखाया है।
आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का मार्ग दिखाया है।
उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें आज उनके बताये जीवन मूल्यों को लेकर चलने की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया में शांति की स्थापना हो सके। उनके द्वारा बताए गये दया, करुणा, प्रेम और सेवा के मूल्यों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।