Browsing: रायपुर

 
रायपुर । निर्माणाधीन भवन से होकर गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई. मजदूर एकजुट होकर निर्माणाधीन भवन मालिक संतोष गुप्ता से भिड़ गए. मौके पर ही जमकर विवाद हो गया. घटना चंगोराभाठा स्थित वाल्फोर्ट सिटी के पास ब्रह्मदेव कॉलोनी की है. मृतक युवक का नाम दीपक राहंगडले बताया जा रहा है । 

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में बैठक लेकर छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की । 
छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव तीन दिनों का होगा. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27, 28 और 29 दिसम्बर को होगा. आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें तमाम मंत्रियों को शामिल किया गया है । 
आयोजन के दौरान प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें विवाह या मांगलिक अवसर पर होने वाले नृत्य, कृषि आधारित जैसे फसल कटने के समय, तीसरा देश के विभिन्न राज्यों में पारंपरिक त्यौहारों, विशेष अवसरों पर होने वाले नृत्य और खुली प्रतियोगिता के रूप में रखा गया है. इसमें एक राज्य से 4 ग्रुप शामिल होंगे. हर ग्रुप में 15 कलाकारों की टीम होगी । 
महोत्सव के दौरान प्रदर्शनी, हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग, बस्तर एवं सरगुजा के कला प्रदर्शनी, हर्बल उत्पाद, नरवा, गरवा, घुरूवा, बारी की थीम पर प्रदर्शनी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं विक्रय केन्द्रों के स्टाल लगाये जाएंगे. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा देश के दूसरे राज्यों से 2500 कलाकार शामिल होंगे । 
 

 
 
रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेजे गए निमंत्रण को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को दिया। भगत ने मुख्यमंत्री श्री तमांग से मुलाकात कर उन्हें 27 दिसम्बर से होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया। भगत ने मुख्यमंत्री तमांग से सिक्किम के लोक कलाकरों को नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भेजने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान भगत ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं की जानकारी दी और कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव से एक दूसरे की संस्कृति और परम्पराओं को जानने का अवसर मिलेगा। भगत ने मुख्यमंत्री तमांग को छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया ।

 
 
रायपुर । रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति का मामला उठाया. उन्होंने सरकार से रायपुर दंपत्ति की जल्द रिहाई को लेकर मदद करने का अनुरोध किया है. इससे पहले सोनी ने केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम जय शंकर को भी पत्र लिखा था । 
सांसद सोनी ने कहा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र रायपुर निवासी मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी और उनकी पत्नी अंजू तिवारी का नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों ने जहाज से अपहरण कर लिया है. रायपुर निवासी तिवारी दम्पति एमटी नव कन्सल्टेशन के 19 क्रू मेम्बरर्स का हिस्सा थे. विजय तिवारी जहाज के चीफ मेकेनिकल इंजीनियर हैं । 
उन्होंने कहा है कि शिप कम्पनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समुद्री लुटेरे क्रू मेंम्बर्स को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए हैं. सोनी ने सरकार से अनुरोध किया है कि उनके लोकसभा क्षेत्र के इंजीनियर दम्पति को जल्द लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराएं । 

 
रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रही घटनाओं और राजधानी में मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड ने प्रदेश की राजनीतिक फिज़ा को गरमा दिया है. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस लेकर प्रदेश की लॉ एंड आर्डर पर सवाल उठाया है। 
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिसे लोग धान के कटोरे के नाम पर जानते हैं. जिस प्रदेश को शांति के गढ़ के रूप में जानते है वह अपराध का गढ़ बनता जा रहा है. टिकरापारा में दो युवतियों की हत्या कर दी गई है. 11 महीनों में कानून व्यवस्था लचर हो गई है. कही कोई नियंत्रण नहीं है. आईजी से लेकर थानेदार तक को ताश के पत्तों की तरह फेंटा जा रहा है. किसी को जिम्मेदारी समझ नहीं आ रही. बलात्कार की 891 घटनाएं हुई है. अकेले राजधानी में 200 घटनाएं हुई है. 20 फीसदी घटनाएं सिर्फ राजधानी में हो रही है जहां पूरी सरकार बैठी है. वहां ऐसी घटनाएं होना ये राज्य के लिए चिंता की बात है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशीली दवाओ का कारोबार शुरू हो गया.कोचिया शुरू हो गए. कोयला-रेत माफियाओं का दखल बढ़ गया है. अब धान माफिया शुरू हो गए हैं. माना इलाके में महिला और बच्चे की हत्या कर जला दिया गया, कोरबा में हसिया से वार कर हत्या कर दी गई. बलौदाबाजार में दो नाबालिग से गैंगरेप हुआ. पेंड्रा-गौरेला में 16 साल की बच्ची से नशे में धुत्त व्यक्ति दरिंदगी करता है. मरवाही में युवती के साथ दुष्कर्म कोटा है. राजनांदगांव के साल्हेगेरा में युवती का अपहरन कर चार युवक गैंगरेप कर उसी के दुप्पटे से गला घोंटकर मार डालते हैं। 
पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरा देश हैदराबाद और उन्नाव की घटना का जिक्र कर रहा है, इस बीच छत्तीसगढ़ का हाल बेहाल है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. बहुत सारे आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं करने की वजह से जमानत हो जाती है. थानों में मौत के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसी घटनाओं को लेकर युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा विधानी, अनुराग अग्रवाल की टीम बनाई है. प्रदेश भर की घटनाओं की फैक्ट फाइडिंग रिपोर्ट बनाएंगे. हम सरकार से मांग करते हैं कि राजनीति का काम कांग्रेस संगठन पर छोड़ दे और सरकार में जो लोग बैठे हैं वे लोग सिर्फ सरकार चलाएं. ये घटनाएं सरकार के लिए चुनौती है. यदि सरकार इस पर नियंत्रण नहीं करती है तो हम जनता से मांग करेंगे कि सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे। 

 
रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रहे गैंगरेप और हत्या की वारदातों ने सूबे की शांत फिज़ा को झकझोर कर रख दिया है. राजधानी रायपुर में  मंगलवार को दिन दहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के बाद से एक बार फिर कानून और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी प्रदेश के हालात पर ट्वीट किया है. उन्होंने हो रही घटनाओं को लेकर कहा है कि छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ बनता जा रहा है । 
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से अब लगने लगा है कि छत्तीसगढ़ “अपराधगढ़” बनता जा रहा है।
आपको बता दें प्रदेश में पिछले एक पखवाड़े के भीतर लगभग आधा दर्जन गैंगरेप और हत्या के मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही अपहरण का भी मामला सामने आ चुका है. अब दिन दहाड़े राजधानी रायपुर में ही दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है । 

रायपुर । दिल्ली के अनाज मंडी के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायपुर के उरकुरा स्थित पॉलीमर प्लास्टिक फैक्ट्री में जबरदस्त आग लग गई है. आग लगते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि किसी के जान माल की नुकसान की खबर नहीं है.  हादसे की सूचना के बाद फायर ब्रिगड की 4 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है । 
जानकारी के अनुसार आग किस वजह से लगी है इसका पता नहीं चल सका है. हालांकि पहली नजर में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है. आग इतनी भयावह है कि दूर से ही धुएं की गुब्बार और आग की लपटे नजर आ रही है. आप-पास के इलाके में पूरा धुआं ही धुआं भर गया है. जिस फैक्ट्री में आग लगी है उसमें प्लास्टिक का बैग बनाया जाता था । 
खमतराई थाना प्रभारी के मुताबिक करीब 2:30 बजे रायपुर पॉलीमर कम्पनी में आग लगने की सूचना आयी थी. जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल मौके पर पहुँची है. लेकिन अब तक पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया गया है. आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास जारी है. किसी भी तरह की जन हानि की सूचना नहीं हुई है । 

 
रायपुर ।  नगरीय निकाय चुनाव के नाम वापसी के अंतिम दिन राजनीतिक दलों के नेता बागियों को साधने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वही,दूसरी ओर खबर आ रही है कि कांग्रेस ने ऐन वक्त में अपने कई उम्मीदवारों को बदल दिया है और नए प्रत्याशियों को बीफार्म दे दिया है। वहीं, तिल्दा नगर पालिका के भी एक प्रत्याशी को बदला गया है। कांग्रेस ने वार्ड 21 के प्रत्याशी को बदल दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड नंबर 21,22,30,34 और 36 के प्रत्याशियों को बदल दिया है। वहीं, तिल्दा नगर पालिका के वार्ड 21 के प्रत्याशी को बदल दिया है। पार्टी ने पहले नरोत्तम यदु को पार्षद उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अंतिम समय में अरुण खटीक पार्टी ने बीफार्म दे दिया।

 
 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के दो युवा वॉलीवाल खिलाड़ियों दीपेश कुमार सिन्हा और शिखर सिंह को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम से खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इन दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।  मुख्यमंत्री से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान जानकारी दी गई कि दीपेश कुमार सिन्हा काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में और शिखर सिंह अण्डर 23 एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीवाल टीम के सदस्य थे। साउथ एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने फायनल में पाकिस्तान की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। भिलाई निवासी व्हालीबाल खिलाड़ी श्री शिखर सिंह कक्षा 12वीं के छात्र हैं, उन्हें शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मनित किया जा चुका है। उन्होंने इस वर्ष सितम्बर माह में म्यांमार में हुई अण्डर 23 एशियन चैम्पियनशिप में भारतीय वॉलीवाल टीम के सदस्य के रूप में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता। 
साउथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय व्हालीबाल टीम के सदस्य दीपेश कुमार सिन्हा पुलिस विभाग में कार्यरत हैं उन्हें गुण्डाधूर पुरस्कार और शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीवाल संघ के संरक्षक गजराज पगारिया और सचिव मोहम्मद अकरम भी उपस्थित थे।  

 
रायपुर । पूरे देश में इस समय प्याज को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. हर तरफ प्याज की किल्लत हो गई है. छत्तीसगढ़ में भी बाजार में प्याज की कमी हो गई है. इस कमी के चलते प्याज के दाम सौ रुपये से अधिक हो गया है. इन स्थितियों को देखते हुए भूपेश सरकार ने जनता को राहत देने एक अहम निर्णय लिया है. सरकार ने अब प्याज के स्टॉक को लेकर लिमिट तय कर दिए हैं. तय लिमिट के आधार पर व्यापारी प्याज गोदामों में रख सकते हैं. अगर अधिक प्याज गोदाम में मिले खाद्य विभाग को उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं  । 
राज्य सरकार ने बड़े व्यापारियों को लिए 50 टन से कम कर 25 टन और खुदरा विक्रेता के लिए 10 टन से कम कर 5 टन कर दिया है. वहीं सरकार ने सभी खाद्य अधिकारियों को नए स्टॉक लिमिट के अनुसार गोदामों की जाँच कर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया है  ।