Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। नारायणपुर फायरिंग घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किस वजह से ऐसी स्थिति बनी इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जवानों में अवसाद की स्थिति थी या कोई और समस्या थी इस बात की जांच होनी चाहिए।
 बता दें कि नारायणपुर में आपसी फायरिंग में आईटीबीपी के 6 जवानों की मौत हो गई। जबकि दो जवान घायल हो गए। मामला कडेनार इलाके का बताया जा रहा है। बस्तर आईजी ने मामले की पुष्टि की है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किस कारण से जवानों के बीच तनाव हुआ और आपस में फायरिंग की नौबत आई। फिलहाल घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है।
 

 
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवास कार्यायल में राडा के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। राज्य सरकार की नीतियों से ऑटोमोबाइल सेक्टर में उछाल आने के लिए राडा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ऑटोमोबाइल के डीलरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जहां पूरे भारत वर्ष में जनवरी 2019 से अक्टूबर 2019 तक गाड़ियों के रिटेल में छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी (ग्रोथ) दर्ज की गई है, जबकि इसी अवधि में देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर की रिटेल बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में परिवर्तन राज्य की नीतियों के कारण आया है। आज छत्तीसगढ़ राज्य अन्य राज्यों की अपेक्षा उन्नति के पथ पर तेजी से अग्रसित है।
सौजन्य मुलाकात के दौरान राडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। राडा के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल की नीति और सोच के कारण किसानों जो हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार है, जिनका ऋण माफी और 2500 रूपए में धान खरीदने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया जिसके फलस्वरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का एक आदर्श उदाहरण छत्तीसगढ़ राज्य है।

 
रायपुर । खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को रायपुर जिले के ग्राम केन्द्री, अभनपुर और मानिकचौरी स्थित धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे। खाद्य मंत्री भगत ने धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित किसानों से रू-ब-रू बातचीत की उनका हालचाल पूछा और खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। भगत ने राज्य सरकार द्वारा घोषित 2500 रूपए प्रति क्विंटल की राशि किसानों को भुगतान करने के संबंध में आश्वस्त किया। उन्होंने किसानों को अंतर की राशि पृथक से देने के राज्य शासन के निर्णय से अवगत कराया।
भगत ने धान खरीदी केन्द्रों में घूम-घूम कर जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली एवं तौल मशीनों की भी जांच की। उन्होंने आद्र मापी यंत्र से धान में उपलब्ध आद्रता का परीक्षण किया। भगत ने उपार्जन केन्द्रों के कर्मचारियों से बातचीत की और धान की गुणवत्ता आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उप रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसायटी के एन.के. चंद्रवंशी ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र केन्द्री में एक दिसम्बर को 71 क्विंटल धान खरीदा गया। 2 दिसम्बर को एक हजार 151 क्विंटल धान खरीदा गया और आज मंगलवार को 32 किसानों को एक हजार 760 क्विंटल धान खरीदी के लिए कूपन प्रदान किए गए और खरीदी का काम चल रहा है। केन्द्री में सात गांवों के किसानों से धान खरीदी की जाती है। इन गांवों में केन्द्री, उपरवारा, बिरौंदा, बकतरी, खडुवा, भेलावाडीह, झांकी शामिल है।
बकतरा के किसान बिसत साहू, ईतवारी साहू और रामभगत साहू एवं भजियारीन ने बताया कि खरीदी का काम ठीक चल रहा है और खरीदी केन्द्रों के कर्मियों से सहयोग मिल रहा है। बारदाना भी समय पर मिल रहा है। मानिकचौरी उपार्जन केन्द्र में अब तक 3638 क्विंटल धान खरीदा गया है। मानिकचौरी उपार्जन केन्द्र के पवन कुमार ने बताया कि आज मंगलवार को 55 किसानों को 2160 क्विंटल धान का टोकन प्रदान किया गया। इस केन्द्र में 8 गांव आते हैं, इनमें मानिकचौरी, ठेलकाबांधा, गातापार, दादरझोरी, टोकरो, हसदा, डोंगीतराई और पिपरौद शामिल है।

 
 
 रायपुर । महिला और बच्चे की अधजली लाश की गुत्थी को सुलझाने में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने मामले का खुलासा किया है. रायपुर माना के नकटी गांव में महिला और बच्चे की हत्या कर जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार है. आरोपी का नाम वेदप्रकाश साहू है. मृतका की शिनाखती निशा साहू के रूप में हुई है । 
मृतिका निशा साहू बलौदाबाजार जिले की रहने वाली थी. महिला शादी शुदा थी. लेकिन लगभग दो-तीन साल से पति से अलग रह रही थी. महिला का अपने प्रेमी वेदप्रकाश साहू के साथ शारीरिक संबंध था. महिला प्रेमी को शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. इसीलिए प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी । 
आरोपी वेदप्रकाश साहू ने महिला को मिलने बुलाया फिर घटना स्थल ले जाकर बच्चे को पत्थर से मारा उसके बाद महिला और आरोपी के बीच हाथापाई हुई. आरोपी ने महिला को भी पत्थर से मार कर उसका गला दबा दिया. फिर अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकाल कर महिला और बच्चे को जला दिया था । 
 

 
 रायपुर । रायपुर केन्द्रीय जेल से एक बार फिर गैंगवार की खबरें सामने आ रही है. कई गंभीर मामलों में जेल में बंद रक्सेल गैंग के गुर्गों और रफीक गैंग के गुर्गों के बीच पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हुआ।
सूत्रों के मुताबिक गिलास को काटकर चाकूनुमा हथियार बनाया गया था. इससे रक्सैल और उसके गुंडों ने रफीक और उसके गुर्गों के ऊपर हमला कर दिया. दोनों गुटों में हुई मारपीट में रफीक नाम के युवक को गंभीर चोंटें आई है. घायल बंदियों का अस्पताल के जेल वार्ड में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि बैरक नंबर 1 और 3 में रफीक गैंग और बैरक नंबर 2  में रक्सेल गैंग के गुर्गे बंद हैं।
उधर इस मामले में केन्द्रीय जेल प्रभारी केके गुप्ता ने इस पूरी घटना से ही इनकार कर दिया है. हालांकि उन्होंने जेल में आए दिन कैदियों के बीच झड़प होने की बात स्वीकार किया है।

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के छठवें दिन सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच बहुचर्चित नान घोटाला मामला को लेकर काफी हंगामा हुआ. विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था, अध्यादेश को लेकर सदन में सरकार को घेर रही है. वहीं सोमवार सुबह सदन में सीएम भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बीच नान मामले पर तीखी नोकझोंक हुई. डॉ. रमन सिंह ने जहां सरकार पर सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया, तो वहीं सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह से उनके 15 सालों का हिसाब मांगा. वहीं सदन में विधायक केशव चंद्रा ने कोरबा में छिन्दई नाला आधारित ग्रामीण समुद्र जल प्रदाय योजना में कितनी राशि की मद स्वीकृत की गई इस पर सवाल पूछा. जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि ये 2008 की योजना है , जो 10 करोड़ 86 लाख की योजना थी. उन्होंने कहा कि उस दौरान के अधिकारियों की जानकारी ली जा रही है. जिस काम के लिए कार्य स्वीकृत किया गया था वो कार्य हुआ नहीं. इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने जांच करने के निर्देश दिया है. तो वहीं सदन में आज विधानसभा उपाध्यक्ष की औपचारिक तौर पर घोषणा भी कर दी जाएगी । 
रमन सिंह ने वकीलों की मांगी जानकारी: सदन में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने नान घोटाले में क्कढ्ढरु लगाने वाले वकीलों की जानकारी मांगी. साथ ही निजी वकीलों पर शासन द्वारा किए गए खर्चों और शासकीय विमान उपलब्ध कराने की भी जानकारी उन्होंने मांगी. इस सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि पी. चिदंबरम को उपलब्ध कराया गया था शासकीय विमान. पी.चिदम्बरम को बतौर फीस 60 लाख रुपए से अधिक का किया गया भुगतान. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता दयन कृष्णन को किया गया था 81 लाख का भुगतान. सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि लोग सीएम मेडम, सीएम सर कौन है जानना चाहते थे हैं. उसका जवाब तो आज तक नहीं आया. उन्होंने कहा कि रमन सिंह की सरकार में भी बाहर के वकील को बुलाया गया था. किसे कब और कितना भुगतान किया गया सबका हिसाब मेरे पास है । 
सदन में जोरदार हंगामा: नान घोटाला मामले में सदन दोनों पक्षों के बीच काफी सवाल जवाब हुआ. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार को अपने 15 सालों तक खर्च किए गए संपत्ति का हिसाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि नान घोटाले की जांच रोकने नेता प्रतिपक्ष क्कढ्ढरु लगाते हैं।
सीएम बघेल की इस टिप्पणी पर सदन में जोरदार नोंकझोंक हुई. पक्ष-विपक्ष के सदस्य खड़े होकर नारेबाजी करने लगे. तो वहीं विधायक मोहन मरकाम ने सीएम बघेल से पूछा नान घोटाले में कौन-कौन लोग शामिल हैं और उनपर कार्रवाई होगी क्या. जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कार्रवाई के लिए ही तो स्ढ्ढञ्ज का गठन किया गया है । 
रमन सिंह ने लगाया आरोप: नान मामले पर आपत्ति जताते हुए रमन सिंह ने कहा कि अपूर्व कुरूप शासकीय वकील के तौर पर उपस्थित पर हुए थे. उन्होंने कहा कि हरीश साल्वे कभी बिलासपुर हाईकोर्ट आए ही नहीं. रविन्द्र श्रीवास्तव कभी हाईकोर्ट नहीं पहुंचे. डॉ. रमन सिंह ने सरकार पर विधानसभा को गलत जानकारी देने का आरोप लगाया. इस पर सीएम भूपेश बघेल और डॉ. रमन सिंह के बीच काफी देर तक बहस होती रही । 

 
रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने सिंगल नाम वाले पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। पहली सूची प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के गृह जिले कांकेर से आई है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में सिंगल नाम वाले उम्मीदवारों की सूची प्रदेश चुनाव समिति की अनुशंसा के बाद सोमवार को जारी हो सकती है। नगरीय निकाय के लिए भाजपा ने संभाग स्तरीय और जिला स्तरीय कमेटी गठित की है।
कमेटियों की बैठक जिलों में पूरी हो गई है। इनकी रिपोर्ट रविवार को संभाग स्तरीय कमेटी को भेजी गई। सोमवार को संभाग स्तरीय कमेटी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करेगी और मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में बचे नाम की घोषणा हो जाएगी। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो बड़े नगर निगम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में दावेदारों की संख्या ज्यादा होने के कारण आम सहमति बनाई जा रही है। एक-दो दिन में पार्टी के आला नेता अंतिम नतीजे पर पहुंच सकते हैं।
राजधानी रायपुर में हर वार्ड में पांच से 12 तक दावेदार सामने आए हैं। दावेदारों की सूची को शार्टलिस्ट करने के लिए शनिवार और रविवार को संगठन के पदाकिारियों और चुनाव समिति के पदाकिारियों की बैठक एकात्म परिसर में हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार को रायपुर नगर निगम की पहली सूची जारी हो सकती है।
एकात्म परिसर में टीम तैनात
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विकि एवं विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए एवं नामांकन से संभावित जानकारियों समय पर उपलब् कराने के लिए समिति का गठन किया गया है। भाजपा विकि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चन्द्रवंशी ने बताया कि विकि समिति में बृजेश पांडेय, रमेन्द्र रावत, कृष्णकुमार चंद्राकर, उमा शंकर वर्मा, विजय यादव, विनायक साहू, ऋषिराज पिठवा, सुशीला साहू एवं अंजिता जंघेल दो दिसम्बर से नामांकन होने तक 11 से 5 बजे एकात्म परिसर में बैठकर नामांकन संबंति जानकारी देंगे।
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कल
नगरीय निकाय चुनाव की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट मंगलवार तक आ सकती है। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बड़ी बैठक मंगलवार को होने वाली है, उसी बैठक में नामों पर विचार कर ऐलान कर दिया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस बात के संकेत दिये हैं। मोहन मरकाम ने कहा है कि इस बार कांग्रेस दो घोषणा पत्र तैयार करने जा रही है। एक घोषणा पत्र राज्य स्तरीय निकायों के लिए होगा, जबकि एक स्थानीय स्तर पर निकायों के मुद्दों के हिसाब से तैयार किया जायेगा। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी जिला चुनाव समिति को दी गयी थी, वो नामों के प्रस्ताव को प्रदेश चुनाव समिति को भेजेंगे, उसके बाद प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उन नामों पर मुहर लगायी जायेगी। आपको बता दें कि 3 दिसंबर को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें नामों पर मुहर लगायी जायेगी। आपको बता दें कि जिलों से नाम भेजने के लिए आज की तारीख आखिरी है, जिसमें से सभी जिलों से प्रदेश स्तर पर नाम भेजा जाना था, अब तक 20 से ज्यादा जिलों से नाम आ चुके हैं, जबकि आज या कल तक अन्य जिलों से भी नाम आ जायेंगे।

 

रायपुर । डीजी जेल और होमगार्ड बीके सिंह आज शाम रिटायर हो जाएंगे। 87 बैच के आईपीएस सिंह को तीन महीने पहले ईओडब्लू से हटाकर जेल और होमगार्ड की कमान सौंपी गई थी। बीके सिंह सीनियरिटी में डीजीपी डीएम अवस्थी के बाद दूसरे नम्बर के आईपीएस हैं। लंबे समय सेंट्रल डेपुटेशन पर रहने के बाद इसी साल वे छत्तीसगढ़ वापस लौटे थे। जेल और होमगार्ड की पद वैसे तो डीजी लेवल का है, लेकिन बीके सिंह के रिटायर होने के बाद डीजीपी के अलावा पुलिस महकमे में डीजी लेवल का कोई अफसर नहीं है। 88 बैच के तीन आईपीएस अफसर पिछली सरकार में डीजी बनाए गए थे। लेकिन, उन्हें डिमोट करके अब उन्हें एडीजी बनाया जा चुका है। ऐसे में, सरकार के पास सीनियर लेवल पर एडीजी के उपर कोई अफसर नहीं है। संजय पिल्ले, आरके विज, अशोक जुनेजा, पवनदेव, अरुणदेव गौतम, जीपी सिंह, एसआरपी कल्लूरी, हिमांशु गुप्ता सभी एडीजी रैंक के आईपीएस हैं। सरकार को इन्हीं में से किसी को जेल और होमगार्ड की जिम्मेदारी देनी पड़ेगी। वैसे, चर्चा में पवनदेव का नाम काफी आगे चल रहा है। पवन 92 बैच के आईपीएस हैं। फिलहाल वे पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के सीएमडी हैं। पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में उतना काम नहीं है कि पवनदेव जैसे अधिकारी को सिंगल चार्ज में रखा जाए। खबर है, उन्हें जेल और होमगार्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। उनके अलावा संजय पिल्ले और आरके विज का नाम भी जेल और होमगार्ड के लिए चर्चा में है।

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा ने फिर गौरवशाली आयाम स्थापित किया है। बिलासपुर एयरपोर्ट के मसले को लेकर अशासकीय संकल्प पर सदन में सभी ने भाग लिया और सदन के नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा में भाग लेते हुए सदन में बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर घोषणा करते हुए 27 करोड़ दिए जाने की घोषणा की। बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर यह अशासकीय संकल्प धर्मजीत सिंह ने प्रस्तुत किया। उन्होने कहा-सदन केंद्र सरकार से अनुरोध करता है कि बिलासपुर में अविलंब हवाई सेवा शुरु की जाए. धर्मजीत सिंह ने कहा-बिलासपुर वह संभाग है जो देश के कोयला का पच्चीस प्रतिशत देता है, रेवेन्यू को लेकर भी आँकड़े प्रभावशाली हैं।प्रदेश की न्यायधानी है वहाँ हवाई सेवा चाहिए.. राज्य घरेलु सेवा भी शुरु करने जा रहा है, हर बार एयरपोर्ट को लेकर तमाम पेंच खड़े किए जाते हैं..यह नहीं होना चाहिए. चर्चा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने भी भाग लिया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा-सीएम साहब, नया जहाज़ ले रहे हैं,बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए भी राशि की घोषणा कर दीजिए, हम सहमति देते हैं. सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-मैं केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिल कर आपकी माँग रख चुका हूँ.. इस मसले पर इस संकल्प का समर्थन करता हूँ..साथ ही एयरपोर्ट के उन्नयन.. टर्मिनल और रनवे के लिए 27 करोड़ की राशि सरकार देगी यह घोषणा करता हूँ. विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने इस संकल्प के सर्वसम्मति से पारित होने की घोषणा की।
प्रदेश के 98 उद्योगों पर बकाया 10 लाख से अधिक का डायवर्सन टैक्स: जयसिंह अग्रवाल
भाजपा के सौरभ सिंह के उद्योगों पर बकाया डायवर्सन टैक्स और इसकी वसूली के लिए की जा रही कार्रवाई को लेकर मांगे गए जवाब में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सदन में बताया कि प्रदेश के 98 उद्योगों पर 10 लाख 43 हजार रुपए डायवर्सन टैक्स बकाया है। इन्हें नोटिस दिया जा चुका है। इनसे नियमानुसार वसूली की जाएगी। कई उद्योगों के एनपीए के कारण वसूली नहीं होने की जानकारी दी।
राजस्व मंत्री के जवाब को अजय चंद्राकर ने बताया गलत, की समिति से जांच करवाने की मांग
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धमतरी जिले में शासकीय कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण के लंबित प्रकरण का मामला भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया। उन्होंने कहा हर बार प्रश्न लगाने के दौरान ये बताया जाता है कि इस मामले में पेशी की तारीख तय है। हर बार सवाल लगाने के बाद ही ऐसा जवाब कैसे आता है। आखिर जमीन अधिग्रहण के प्रकरण कब से लंबित हैं? राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया साल 2017-18 से प्रकरण लंबित हैं। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि मंत्री का जवाब गलत है। जमीन अधिग्रहण के प्रकरण इससे पहले से लंबित है। मंत्री सदन में गलत जवाब दे रहे है। इसकी जांच प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति से करा ली जाए? स्पीकर डॉ. चरण दास महंत ने प्रश्न एवं संदर्भ समिति से जांच कराए जाने की मंजूरी दी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अंडे पर घिरी सरकार
छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल में विपक्ष के विधायकों ने स्कूलों में अंडे नहीं देने को लेकर सवाल किया। नेता प्रतिपक्ष रमलाल कौशिक ने पूछा कि पांच दिन तक सदन को अंडे के नाम पर गरम रखा गया, लेकिन आदिवासी जिलों में अंडे नहीं दिए जा रहे हैं। क्या वहां विरोध हो रहा है। आखिरी आदिवासी बच्चों को अंडा क्यों नहीं परोसा जा रहा है। मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि कहीं भी विरोध नहीं हो रहा है। हम स्कूलों में अंडे देंगे। स्कूलों में डीएमएफ और अन्य मद से अंडे दिए जा रहे हैं। कौशिक ने आपत्ति जताई और कहा कि रायपुर, बिलासपुर में अंडे पहुंचाए जा रहे हैं, जबकि ट्रांसपोर्ट में खर्चे के कारण सुकमा और अन्य जिलों में नहीं भेजा जा रहा है। विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने सोया मिल्क को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि बिना कोल्ड चेन बनाए कैसे सप्लाई की जा रही है। मंत्री ने जवाब दिया-सोया मिल्क सामान्य ताप पर 90 दिन तक ठीक रहता है। विधायक ने कहा कि दुर्ग जिले में बच्चे सोया मिल्क फेंक रहे हैं। इस पर अध्यक्ष डॉ महंत ने जांच का निर्देश दिया।
जहां व्याख्याता नहीं, वहां कैसे करा रहे पढ़ाई -व्याख्याताओं के रिक्त पदों का मामला उठा। शिवरतन शर्मा ने पूछा कि जहां व्याख्याता नहीं, वहां पढ़ाई कैसे हो रही है? मंत्री प्रेमसाय ने कहा कि रिक्त पद पिछली सरकार के समय से हैं। हमारी सरकार ने 15 हजार पदों की भर्ती निकाली है। पहली ऐसी सरकार है, जो नियमित भर्ती कर रही है। जहां पद रिक्त हैं, वहां अतिथि शिक्षकों के जरिये पढ़ाई कराई जा रही है। शिवरतन शर्मा ने पूछा कि कितने शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर है? मंत्री ने इसका जवाब निरंक दिया है। मंत्री ने कहा कि कहीं कोई प्रतिनियुक्ति नहीं है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि मैं नाम दूंगा आप जांच कराएंगे। अध्यक्ष डॉ महंत ने मंत्री से कहा कि जांच करा ली जाए।
संसदीय कार्य मंत्री ने सदन में की पीएचई इंजीनियर को निलंबित करने की घोषणा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पांचवे दिन कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय ने ध्यानाकर्षण के जरिए बिलासपुर में पेयजल सप्लाई का मामला उठाया। इसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने सदन में ही पीएचई के इंजीनियर संजीव ब्राम्हपुरिया को निलंबित करने की घोषणा की। विधायक शैलेष पांडेय ने मामला उठाते हुए कहा कि सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हो गई है, लेकिन अब तक शहर को साफ पानी नहीं मिल रहा, बल्कि सीवरेज का पानी पेयजल को दूषित कर रहा है। शहर के लोग बीमार हो रहे हैं। इस पर मंत्री रविंद्र चौबे ने इंजीनियर को निलंबित किए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि सदस्य ने जो सवाल किया यह बेहद गंभीर है। पूरे मामले की जांच ईएनसी से कराई जाएगी, जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी।

 
रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव में दावेदारों की टिकट तय करने के लिए जिला कमेटियों को रविवार की शाम तक पीसीसी ने निर्देश दिया है. राजीव भवन में पीसीसी की हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने दोपहर 12 बजे तक सभी जिलों में बैठक करने के निर्देश दिये हैं. वहीं शाम तक सभी सिंगल नाम पीसीसी को भेजने का निर्देश दिया है. जिलों में होने वाली बैठकों में प्रभारियों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, ताम्रध्वज साहू सहित मंत्री व पदाधिकारी मौजूद थे ।
पीसीसी की बैठक के बाद पुनिया ने जिलों और मोर्चा प्रकोष्ठों की भी बैठक ली. बैठक में कोरबा प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने बताया कि कोरबा में तैयारी पूरी है. वहीं बिलासपुर में 40 से ज्यादा वार्डों में सिंगल नाम तय होने की जानकारी बैठक में दी गई ।