Browsing: रायपुर

बिना शर्त माफ़ी मांग कर इस्तीफ़ा दें छग के मुख्यमंत्री- डॉ. जैन

.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। डॉ. जैन ने कहा कि कांग्रेस अपने वादे से मुंह चुरा रही है और प्रदेश का किसान खुद को ठगा-सा महसूस कर रहा है। इससे साफ है कि कांग्रेस ने सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही किसानों से झूठ बोला।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. जैन ने कहा कि कर्जा माफी,  25सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी और दो साल के बकाया बोनस देने का वादा कांग्रेस का कागजी वादा साबित हुआ है।  कांग्रेस के अकुशल नेतृत्व के पास अपने इन वादों को पूरा करने का कोई सुस्पष्ट दृष्टिकोण और आर्थिक प्रबंधन नहीं था। नीयत, नीति और नेतृत्व की अकुशलता के चलते हासिल हो रही नाकामियों के बोझ तले दबी प्रदेश सरकार अब अकारण केंद्र सरकार पर ठीकरा फोडऩे की कोशिश कर रही है। डॉ. जैन ने कहा कि इन झूठे वादों की बुनियाद पर कांग्रेस की चुनावी जीत हुई है, और अब इस वादाखिलाफी का सारा खामियाजा प्रदेश के किसानों को उठाना पड़ रहा है। किसानों के साथ ठगी का काला अध्याय लिखने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब एक क्षण भी सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। जैन ने कहा कि सीएम को प्रदेश से बिना शर्त माफी मांगकर इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. जैन ने कहा कि धान खरीदी के मुद्दे पर अब कांग्रेस जिस तरह बेनकाब हुई है, उससे यह भी साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान घोषित न्याय योजना का भी कोई ठोस आर्थिक आधार व दृष्टिकोण कांग्रेस नेताओं के पास नहीं था। कांग्रेस ने अपने इन हथकंडों से देश को गुमराह करने की शर्मनाक कोशिश जरूर की लेकिन जागरूक नागरिकों ने कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

डॉ. जैन ने मोदी सरकार के धान के मुद्दे पर नीतिगत निर्णय को उचित बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने की कोशिश करती रही है। फ़सल की क़ीमत तय करने का काम भावना पर नहीं, आर्थिक यथार्थ पर किया जाता है।

डॉ जैन ने किसानों से तत्काल 25सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदने की पुरजोर मांग प्रदेश सरकार से की है और यदि प्रदेश सरकार यह नहीं करती है तो वह तुरंत इस्तीफा दे।

 
रायपुर । अनुपूरक बजट में चर्चा के दौरान जेसीसी विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह ने मंत्री को खराब सड़क, पुल को लेकर चुनौती दे दी. उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अगर मंत्री बिलासपुर से अकलतरा जाने वाले पुल के नीचे आधे घंटे खड़े होंगे तो बहादुरी इनाम देने की सिफारिश करूँगा ।
दरअसल उन्होंने सदन के अंदर राष्ट्रीय राजमार्गों में सड़क के खस्ता हाल और पुल निर्माण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि रायपुर से बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का हाल बुरा है. इस मार्ग में इतना जर्क है कि आप की रीड़ की हड्डी टूट जाए. इससे बुरी स्थिति बिलासपुर से अकलतरा में निर्माण किए हाइवे का है.  बिलासपुर से अकलतरा की ओर जाने वाली सड़क, जहाँ रेल मार्ग यहां से गुजरती है उस पर और ब्रिज बना हुआ है ब्रिज का पत्थर किसी भी वक्त गिरने वाला है. मैं मंत्री को चुनौती देता हू कि कहा उस पुल के नीचे आधे घंटे खड़े होंगे तो बहादुरी का इनाम देने की सिफारिश करूंगा. इतना बड़ा भ्रष्टाचार देखने के बाद लगता है कि सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को तत्काल जेल भेजना चाहिए ।

 
रायपुर । राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक पद से डॉ. अशोक चतुर्वेदी को हटा दिया है. चतुर्वेदी को वापस पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में वापस भेज दिया गया है । 
उनकी जगह पर जागेश्वर कुमार कौशल को पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा उनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी है. बताया जाता है कि अशोक चतुर्वेदी बीजेपी के काफी चहेते अधिकारी रहे है । 

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री गिरिश देवांगन व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरिश दुबे के नेतृत्व औऱ गुरु गोविंद सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कामरान अंसारी की अध्यक्षता में रविवार को तेलीबांधा तालाब से केंद्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों का धान 1815 रु में ही खरीदने और राज्य सरकार द्वारा 2500 प्रति क्विंटल में धान खरीदने की स्थिति में केन्द्रीय पुल से छत्तीसगढ़ का चावल नहीं खरीदने की धमकी के विरोध में रविवार को मौन जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया गया। मौन जुलूस में पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्र. 35 से आफताब फरिश्ता राजा के साथ ब्लाक उपाध्यक्ष अरुण मैनुवल, वार्ड अध्यक्ष शहाबुद्दीन खान, साजिद खान, रानी बाई, कमलेश पटेल, राजेश जुम्मन, रेहाना रुखसार, सतीश, दीपक गंगवानी, मनोज दुबे, सुनील मसीह, सोमू आरिफ खान सहित सैकड़ों की तादाद में वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये।

 
 
 रायपुर ।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सीएम भूपेश बघेल ने चालू वित्तीय वर्ष का अनुपूरक बजट पेश किया। भूपेश बघेल ने 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। बता दें कि यह इस कार्यकाल का दूसरा अनुपूरक बजट होगा। अनुपूरक बजट पर सदन में कल पक्ष और विपक्ष दोनों चर्चा करेंगे।इससे पहले शीतकालीन सत्र के पहले दिन पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने​ लिखित में जवाब दिया। उन्होंने बताया कि कि प्रदेश पर 53 हजार 523 करोड़ का कर्ज है।

 
 
रायपुर । कृषि मंत्री रविंद्र चौबे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने अचानक सीएम हाउस पहुंचे है। आपको बता दें कि रविंद्र चौबे भूपेश कैबिनेट में सबसे विश्वसनीय मंत्री माने जाते है।

 
रायपुर  । नगर निगम के जोन क्रमांक 7 की टीम द्वारा शनिवार को गोलबाजार के दुकानों की जांच की गई। यहां 16 दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथीन और डिस्पोजल गिलास का उपयोग करते पाए गए। इनसे साढ़़े छ: हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही निगम अमले द्वारा गोलबाजार में कूड़ा को डस्टबीन में डालो का नारा लगाकर दुकानदारों को दुकानों के बाहर डस्टबीन रखने के लिए समझाइश दी गई। जोन क्रमांक 7 के कार्यपालन अभियंता विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यवाही जोन के स्वास्थ्य अमले की मदद से की गई। दुकानों की जांच में पाया गया कि दुकानदार बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पॉलीथीन और डिस्पोजल गिलास का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें जब्त कर दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही के साथ ही उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई गई।

 
रायपुर । रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू हो रहा है. 6 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कुल दस बैठकें होंगी. सत्र में धान खरीदी समेत दर्जनभर मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है ।
सत्र की बैठक के पहले दिन ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे. बताया जा रहा है कि करीब पांच हजार करोड़ रूपए का यह अनुपूरक बजट होगा. पिछले दिनों हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह तय किया गया था कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर सदन में विशेष चर्चा का आयोजन किया जाएगा. हालांकि इस दिन प्रश्नकाल होगा. चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी ।
 

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के परंपरागत वैद्यों के ज्ञान को लिपिबद्ध करने  और  जड़ी बूटियों के संरक्षण- संवर्धन तथा वैद्यों के ज्ञान के ज्ञान का लाभ पूरे समाज तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ में ट्रेडीशनल मेडिसिन बोर्ड का गठन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में ‘राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्य सम्मेलन सह प्रशिक्षण‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग, राज्य औषधि पादप बोर्ड, लघु वनोपज संघ तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की. छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष भरत साय और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 रायपुर । राज्य सरकार ने राजधानी के डंगनिया स्थित छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल के मुख्यालय में बीते 13 नवंबर को आग लगने की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय अंतर्विभागीय जांच समिति गठित की है। प्रमुख सचिव गृह तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास सुब्रत साहू इस जांच समिति के अध्यक्ष बनाए गए है। इसके साथ ही महानिदेशक अग्निशमन छत्तीसगढ़ व्ही.के.सिंह तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के प्रबंध संचालक अब्दुल कैशर हक समिति के सदस्य बनाए गए है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में समिति को आग की घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है।