Browsing: रायपुर

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में धान तस्करी पर हो रही कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि बॉर्डर में जितना धान रोकना है रोकिए, लेकिन किसानों को इतना बेईमान मत समझिए कि उनके धान को रोककर उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए. मंडी में धान बेचने को प्रतिबन्ध लगा देते है, तो सरकार कम से कम किसान को पचास फीसदी राशि उपलब्ध करा दे । 
रमन सिंह ने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था कर दे कि किसानों से 50 फीसदी राशि देकर धान ले लिया जाए और जब समर्थन मूल्य में खरीदी का मौका आये तो बाकी रकम बाद में दे दिया जाए. यदि बॉर्डर क्रॉस कर दो सौ किलोमीटर राज्य के अंदर अवैध परिवहन हो रहा है, तो क्या चेक पोस्ट काम नहीं कर रहा है ? अंतरराज्यीय बॉर्डर पर चौकसी होनी चाहिए. बॉर्डर को सील कर देना चाहिए । 
उन्होंने कहा कि धान के अवैध अंतरराज्यीय तस्करी पर प्रतिबंध लगाने को मैं उचित कदम मानता हूँ, मैं इसका विरोध नहीं करता, लेकिन आश्चर्य होता है कि इसकी आड़ में किसानों को परेशान किया जा रहा है. मुझे पता चला है कि बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायपुर के आस-पास के क्षेत्रो में अवैध रूप से धान को पकड़ने का काम हो रहा है. इस समय किसानों के पास विकल्प नहीं है. वह अपना धान लेकर बाजार जा रहा है. 1200-1300 रुपये में किसान धान बेच रहा है. यदि धान और पर्ची को लेकर मंडी भी जा रहा है, तो उन्हें रोका जा रहा है. किसानों के खिलाफ केस बनाये जा रहे हैं. ये बंद होना चाहिए । 

 
रायपुर । रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र निवासी डॉ. प्राची चंद्राकर की माताजी मीरा चंद्राकर कैंसर से पीड़ित हैं. इसकी जानकारी विधायक कुलदीप जुनेजा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देते हुये बताया कि डॉ. प्राची चंद्राकर की सारी जमा पूंजी उनकी माता के उपचार में खर्च हो चुकी हैं  । 
विधायक कुलदीप जुनेजा की बात को ध्यान देते हुए तत्काल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. प्राची चंद्राकर की मां के इलाज के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है. जिसका चेक आज विधायक जुनेजा ने डॉ. चंद्राकर को दिया है  । 
इस अवसर पर डॉ. प्राची चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस दौरान प्रमुख रूप से मनोज राठी, सत्तु सिंग सुनील भुवाल, संजय सोनी,कमल धृतलहरे ,सुनील चटवानी, कीमत दीप,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे  । 

रायपुर  । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट बैठक में जंगल सफारी के प्रवेश शुल्क को आधा करने निर्णय लिया था. सोमवार को वन विभाग ने संशोधित प्रवेश शुल्क की सूची जारी कर दी है. बता दें कि अब प्रवेश शुल्क आधा होने से नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी की सैर आम लोग भी कर सकेंगे. पहले यहां एक खास आय वर्ग के लोग ही पहुंच पाते थे ।
नई सूची के मुताबिक 12 वर्ष से कम और दिव्यांग के लिए प्रवेश शुल्क निशुल्क रहेगा. 18 वर्ष से ऊपर के लिए नान एसी बस में घूमने पर100 रुपए व एसी बस के लिए 150 रुपए देना होगा. 12 से 18 वर्ष तक के लिए नान एसी 25 रुपए व एसी बस के लिए 50 रुपए रखा गया है ।
नंदनवन चिडियाघर के लिए संशोधित प्रवेश शुल्क
18 वर्ष से ऊपर के लिए 50 रुपए, 12 से 18 वर्ष तक 25 रुपए है. 12 वर्ष से कम व दिव्यांग के लिए प्रवेश निशुल्क होगा.
पहले का प्रवेश शुल्क
पहले जंगल सफारी में नान एसी बस के लिए टिकट 200 रुपए व एसी बस के लिए 300 रुपए थी. जंगल सफारी में छह साल तक के बच्चों के लिए प्रवेश नि:शुल्क था, लेकिन 6 से 12 साल के बच्चों के लिए नान एसी बस का टिकट 50 और एसी बस का 100 रुपए निर्धारित थी ।
देखिये सूची-

 
रायपुर। खारुन नदी में मिले युवक की लाश की तीन दिन बाद गुढ़ियारी निवासी कृष्णा सोनी के रूप में शिनाख्त हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक कृष्णा सोनी शराब पीने का आदि था और 14 नवंबर को दोस्तों के साथ शराब पीने ही निकला था, फिर वापस घर नहीं लौटा. आमानाका पुलिस को उसके दोस्तों पर ही हत्या करने का शक जता रही है. आज पुलिस दोस्तों से पूछताछ करेगी ।
दरअसल 15 नवंबर को आमानाका क्षेत्र के चांदनडीह में खारुन नदी के तट पर बोरे में बंद युवक की लाश मिली थी. मृतक के शरीर पर चाकू के निशान थे. पीएम रिपोर्ट में भी हत्या करने की बात सामने आई है. मृतक की शिनाख्ती नहीं होने की वजह से आमानाका पुलिस मामले की जांच आगे नहीं बढ़ा पा रही थी ।
आमानाका टीआई भरत बरेठ के मुताबिक मृतक के परिजन उसके शादी के लिए लड़की देखने बागबाहरा गए थे. लेकिन वहां भी यह शराब पीकर गया था. घर वापस आकर इसके पिता ने उसको डांटा था और कुछ दिन के लिए मामा और मौसी के घर रहने के लिए भेज दिया था. तभी 14 नवंबर को इसके कुछ दोस्त इसे शराब पिलाने ले गए. ठीक उसके एक दिन बाद इसकी लाश मिली. आशंका है कि शराब पीने के दौरान दोस्तों के साथ इसका विवाद हुआ होगा. जिसके बाद उसी के दोस्तों ने इसकी हत्या की होगी. हालांकि यह अभी स्पष्ठ नहीं हो पाया. आज उसके दोस्तों से पूछताछ की जाएगी ।

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को बालोद और बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.25 बजे बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सिंघोला पहुंचेंगे और वहां आयोजित पंच, सरपंच, कृषक सम्मेलन एवं आभार कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.50 बजे जिला मुख्यालय बेमेतरा आएंगे और यहां शासकीय जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे बेसिक स्कूल मैदान बेमेतरा में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 4 बजे रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे और वहां आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 
रायपुर । एक्सप्रेस-वे को लेकर शासन ने अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया है। शासन की रिपोर्ट आने के बाद ही जिम्मेदारों के ऊपर कार्रवाई तय होगी। लेकिन ठेका कंपनी ने शासन की रिपोर्ट आने के पहले ही एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज की एप्रोच रोड की गिट्टी और डामर निकालने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे शहर वासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। शासन की रिपोर्ट आने के बाद भी इस काम को करना है, इसलिए अभी से ही इसे शुरू कर दिया है। ठेका एजेंसी द्वारा रविवार को फाफाडीह स्थित ओवरब्रिज की एप्रोच रोड की गिट्टी और डामर निकालने का काम किया गया है। तीन सौ करोड़ की लागत से बनने वाले एक्सप्रेस-वे की पिछले चार माह से जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों ने शासन को सौंप दी है, लेकिन शासन ने अभी तक रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है। शासन की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। वही दूसरी तरफ एक्सप्रेस-वे का काम ठेका एजेंसी ने शुरू कर दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेस-वे के कॉपेक्शन में गड़बड़ी होने की बात सामने आई है। उसके बाद ठेका कंपनी तीन दिन से एक्सप्रेस की एप्रोच रोड को उखाडऩे का काम शुरू कर दिया है। ठेका कंपनी द्वारा सबसे पहले तेलीबांधा के दोनों तरफ के एप्रोच रोड उखाड दिया गया है। रविवार को फाफाडीह के ओवरब्रिज पर स्टेशन जाने वाले रोड के एप्रोच रोड के डामर और गिट्टी उखाडऩे का काम किया गया है। सड़क विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर के लिए यह महत्वपूर्ण रोड है इसलिए रिपोर्ट आने के बाद शुरू करेंगे तो कई माह लग जाएगा। इसलिए तैयारी पहले से ही शुरू कर दी गई है।

रायपुर/कुम्हारी । नगरीय निकाय चुनाव भले ही सिर पर हो, लेकिन मंडल अध्यक्ष पद को लेकर हाल ही में हुए चुनाव का रोष अभी भी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में मन में है. यही रोष कुम्हारी में आयोजित भाजपा मंडल की बैठक में जोर से फूटा। पिछले दिनों हुए मंडल अध्यक्ष के चुनाव को भाजपा का एक ध?ा मानने से इनकार कर रहा है. आरोप है वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बिना कार्यकर्ताओं की जानकारी के आपस में ही तय कर मंडल अध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया, जिसका कार्यकर्ता पुरजोर विरोध कर रहे थे। कुम्हारी में हुई बैठक में बोलने के लिए जैसे ही पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष सांवलाराम डाहरे ख?े हुए कार्यकर्ताओं ने हल्ला कर उन्हें बोलने ही नहीं दिया. आखिर में बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त करना पड़ा. इस बीच कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर विरोध जताते रहे। पिछले दिनों इस चुनाव को सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय और वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन ने फर्जी चुनाव कहकर इस बात को ऊपर ले जाने की बात कही थी. और अब कुम्हारी मंडल के चुनाव में फिर से कार्यकर्ताओं का गुस्सा सामने आ गया है. ऐसे में देखना होगा कि कार्यकर्ताओं का गुस्सा नगरीय निकाय चुनाव में क्या रंग दिखाता है ।
महर्षि वाल्मीकि वार्ड को 3 करोड़
के विकास कार्यों की सौगात
अवंती विहार के आनंद निकेतन में आज रविवार को 3 करोड़ रुपये से विकास कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। साथ ही अवन्ति विहार स्थित स्कूल गार्डन का उपस्थित अतिथियों ने लोकार्पण किया। महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के वासियों के लिए विधायक निधि द्वारा 3 करोड़ रुपए की लागत से व्यायाम शाला, सड़क, नाली, गार्डन, तालाब शौंदर्यकरण आदि विकास कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर प्रमोद दुबे, सत्तु सिंह, नितिन भंसाली, अमरजीत सिंह चावला सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

 
 
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम के पानी सप्लाई नल से साँप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया. यह घटना तात्यापारा हनुमान मंदिर गली में सुबह 7 बजे पानी भरते समय हुआ. नल से साँप निकलने से लोगों में खलबली मच गई और नगर निगम के इस अव्यवस्था का विरोध जताया. सांप को बाल्टी से निकालकर सीसी में भरकर रखा गया है. घटना की जानकारी लगते हुए मौके पर पहुंचे नगर निगम के ज़िम्मेदार अधिकारी ने जाँच कर व्यवस्था सुधारने की बात कही है. जबकि बीते दिनों ही रायपुर साफ पानी मामले में पांचवे नबंर पर आया है और जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रहा है । 
नल से पानी भर रहे सुनील टोप्पो और महिलाओं ने बताया कि नगर निगम के नल से पानी भर रहे थे, उसी दौरान करीब सवा फ़ीट का साँप नल से निकला. इससे समझा जा सकता है कि नगर निगम लोगों को किस तरह के पानी पीला रहा है. शुद्ध वॉटर देने की बात करते हैं और आए दिन कहीं न कहीं नगर निगम के नल से कीड़े निकल रहे हैं, तो कहीं साफ़ पानी नहीं आ रहा है. तात्या पारा के सभी लोग 1 महीने से लगातार परेशान है. लगातार गंदा पानी आ रहा है, जिसकी शिकायत जोन सात में किया गया है । 
उनका कहना है कि रायपुर का पानी गुणवत्ता मामले में देशभर में पांचवे नंबर पर होने की ख़बर छप रही है और यहां पानी से कीड़े निकल रहे हैं. अब तो ये किसकी ज़िम्मेदारी है. कहीं न कहीं पानी सप्लाई में लगे अधिकारी अपने कामों से मुँह मोड़ रहे हैं. इसलिए लोगों को लगातार जान का ख़तरा बढ़ता जा रहा है. कभी लोग गंदे पानी के कारण पीलिया के शिकार हो रहे हैं, तो कभी अन्य प्रकार का इंफेक्शन के कारण बीमार हो रहे हैं. इसका मतलब साफ़ है कि निगम के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ़ बातें कर रहे हैं एक महीना से कोई समाधान नहीं हुआ है । 

रायपुर । पानी की गुणवत्ता जांचने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 20 राज्यों से लिए गए पानी के नमूने में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पानी की गुणवत्ता देश में शीर्ष के पांचवें स्थान पर पाई गई है. महापौर प्रमोद दुबे ने कहा है कि नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वृहद कार्ययोजना बनाकर नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जिस योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू किया है. इस वजह से शहर के पानी की गुणवत्ता को यह सम्मानजनक स्थान प्राप्त हुआ है. ज्ञात हो कि एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने इस सर्वेक्षण के निष्कर्ष की आज नई दिल्ली में जानकारी दी है।
नगर पालिक निगम के महापौर प्रमोद दुबे ने आगे कहा कि सभी नागरिकों को शुद्ध पेयजल मिले इस दिशा में गंभीर प्रयास किए गए हैं. झुग्गी बस्तियों सहित शहर के छोर में बसे रिहायशी इलाकों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सके इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाई गई है. सदर बाजार, तेलीबांधा, गुढ़ियारी जैसे रिहायशी इलाकों से योजनाबद्ध ढंग काम शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि पेयजल आवर्धन योजना के तहत जल शोधक संयंत्र में नए 80 एम.एल.डी. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के साथ ही 150 एम.एल.डी. प्लांट का अपग्रेडेशन किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि 16 वाटर एटीएम की स्थापना बी.एस.यू.पी. साइट सहित प्रमुख अस्पतालों, उद्यानों, सार्वजनिक स्थलों पर रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा की गई है. जल जनित बीमारियों के संभावित क्षेत्र को चिन्हित कर प्रोफेसर कॉलोनी व अन्य झुग्गी बस्तियों में दो हजार किमी से भी अधिक पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से किया गया. यही वजह है कि इस वर्ष पीलिया व डेंगू जैसी बीमारियां भी रायपुर में पांव नहीं पसार सकी। 

 
 
रायपुर । वीआईपी चौक पर सिग्नल क्रासिंग के दौरान जल्दबाजी के फेर में स्कूटर और बाइक चालक चलती हाइवा से जा टकराए. हादसे में स्कूटर सवार को गंभीर चोट पहुंची है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मंदिर हसौद की ओर से हाइवा आ रही थी, वहीं वीआईपी रोड से एक्टिवा आकर सीधे हाइवा के सामने जा भिड़ी. हादसे में एक्टिवा सवार को गंभीर चोट आई है. घटना की वजह से कुछ देर के लिए चौक पर चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ यातायात को व्यवस्थित किया ।