Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कहा कि श्री नेहरू अपने सिद्धांतों पर अडिग थे। वे हमेशा असहमति को सम्मान देते थे। उन्होंने कहा कि श्री नेहरू विकास के लिए हर क्षेत्र में काम किए है ।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने की। व्याख्यान कार्यक्रम में लेखक पीयूष बबेले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
जिस हिटलर और मुसोलिनी को अपना आदर्श मानते हैं आरएसएस के लोग, जिससे प्रेरणा लेकर ये काली टोपी और खाकी पैंट पहनते हैं और ड्रम बजाते हैं। ये भारत की वेशभूषा नहीं है।
हम उन नेताओं के वंशज हैं जो देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान करने के लिए तैयार थे।#JawaharlalNehru
आरएसएस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- जिस हिटलर और मुसोलिनी को अपना आदर्श मानते हैं आरएसएस के लोग, जिससे प्रेरणा लेकर ये काली टोपी और खाकी पैंट पहनते हैं और ड्रम बजाते हैं। ये भारत की वेशभूषा नहीं है। हम उन नेताओं के वंशज हैं जो देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान करने के लिए तैयार थे ।

रायपुर । पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी यादगार वीडियो ट्वीट किया है। वहीं, सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी है ।

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां मुख्यमंत्री निवास से कोपलवाणी संस्था के बच्चों की बसों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिये रवाना किया । इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया एवं विधायक कुलदीप जुनेजा उपस्थिति थे। राजधानी रायपुर के सुन्दर नगर स्थित शासन से अनुदान प्राप्त कोपलवाणी संस्था के मूक बधिर एवं मंद बुद्धि श्रेणी के 150 अध्ययनरत बच्चों को आज जंगल सफारी की सैर पर ले जाया गया है। जंगल सफारी की सैर को लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे ।

रायपुर । प्रदेश में पांच लाख रोजगार देने के राज्य सरकार के दावे पर बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने शायरी ट्वीट कर तंज कसा है. कौशिक ने ट्वीट किया है कि तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है ।
दरअसल, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क ने 11 नवंबर को ट्वीट किया था, बढ़ा रोजगार- छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद लगभग साढ़े पांच लाख लोगों को मिला रोजगार पिछले 10 माह में ग्रामीण क्षेत्रों में 5.10 लाख, उद्योगों में 10,640 और शासकीय सेवा के क्षेत्र में 20,502 लोगों को मिला रोजगार. इस पर कौशिक ने इसे रीट्वीट कर राज्य सरकार पर तंज कसा है ।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृृत्व में सरकार बनने के बाद जनवरी से अक्टूबर तक 10 महीने के अंतराल में प्रदेश में 5 लाख 41 हजार 259 लोगों को रोजगार प्रदान करने की बात कही जा रही है. इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख 10 हजार 117 लोगों को शासकीय सेवा के क्षेत्र में 20 हजार 502 लोगों को और उद्योगों में 10 हजार 640 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है ।

बलौदाबाजार । सीएम भूपेश बघेल ने बिलाईगढ़ विधानसभा की उपतहसील नगर पंचायत भटगांव को तहसील बनाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा जनचौपाल कार्यक्रम में की है ।
तहसील बन जाने से अब भटगांव और उसके आस-पास स्थित गांव के ग्रामीणों को अब छोटे-मोटे कार्यों के लिए बिलाईगढ़ तहसील कार्यालय जाने से मुक्ति मिल जाएगी ।
ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करके बिलाईगढ़ जाना पढ़ता था. लोगों को होने वाली समस्या को देखते हुए विधायक चंद्रदेव राय अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ सीएम निवास में आयोजित जनचौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे. जहां उन्होंने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए भटगांव को तहसील बनाए जाने की मांग की. विधायक की मांग पर सीएम भूपेश ने तत्काल स्वीकृति देते हुए भटगांव को तहसील बनाए जाने की घोषणा कर दी. जिसके बाद वहां पहुंचे लोगों के चेहरे में आश्चर्य और खुशी दोनों ही एक साथ नजर आए. प्रतिनिधिमंडल में आए लोगों को यह उम्मीद भी नहीं थी कि सीएम तुरंत ही उनकी मांगों को स्वीकृति दे देंगे ।

रायपुर । मंदी के दौर में जहां लोगों की नौकरियां खतरे में हैं, ऐसे समय में प्रदेश सरकार द्वारा 10 महीने के भीतर सूबे में साढ़े पांच लाख लोगों को रोजगार दिये जाने का दावा किया जा रहा है। इतने कम समय में बनाए गए रिकॉर्ड आंकड़ों को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में मंदी का असर नहीं हुआ है बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा किये गए। उन्होंने पीएम मोदी को भी ऐसा ही करने का सलाह दिया है।
सीएम ने कहा कि अर्थव्यवस्था को किस दिशा में ले जाना है यह महत्वपूर्ण है। भारत सरकार हो या राज्य सरकार। सब के पास जो राशि है वह सीमित है उसका उपयोग कैसे अच्छे से किया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस राशि का उपयोग किसानों और गरीबों के जेब में डालने का काम किया। इस कारण से यहां मंदी का असर नहीं हुआ और रोजगार के नए अवसर हुए। यही काम भारत सरकार को करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने इस प्रकार मनरेगा शुरू करके दुनिया में जो मंदी थी उसे हिंदुस्तान से बाहर रखा। आज उसी के पद चिन्हों पर चलते हुए हम लोगों ने छत्तीसगढ़ में किसानों के गरीबों के आदिवासियों के जेब में पैसा डालने का काम किया। लेकिन भारत सरकार ने एक लाख 74 हजार करोड़ रुपए आरबीआई से निकालकर सीधा कार्पोरेट हाउस को देकर लाभ पहुंचाया। मंदी में उसका कोई असर नहीं हुआ बेरोजगारी बढ़ी है।
आपको बता दें सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा सोमवार को आंकड़े जारी किये गए थे। जिसमें कहा गया है कि भूपेश बघेल के नेतृृत्व में सरकार बनने के बाद माह जनवरी से अक्टूबर तक 10 माह में प्रदेश में 5 लाख 41 हजार 259 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख 10 हजार 117 लोगों को शासकीय सेवा के क्षेत्र में 20 हजार 502 लोगों को और उद्योगों में 10 हजार 640 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है।

रायपुर । एक्सप्रेस वे के घटिया निर्माण की जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट सीएम भूपेश बघेल के पास आ गई है। घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सीएम भूपेश ने कार्रवाई किये जाने का संकेत दिया है।
मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि एक्सप्रेस वे की जांच हुई है उसकी रिपोर्ट मेरे पास आ गई है। रिपोर्ट अभी मैंने नहीं देखी है। देख कर ही कुछ बता पाऊंगा। इसमें जो गड़बड़ी है जिसमें जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शिकायत की पहली जांच होगी उसके बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
अपने जयपुर दौरे पर सीएम ने कहा कि कल प्रतिभा पाटिल जी आयी थीं उनसे भी भेंट हुई। वहां के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य से मुलाकात हुई। महाराष्ट्र के ताजा घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई है बहुत जल्दी महाराष्ट्र में चल रहे घटनाक्रम का समाधान निकलेगा।

रायपुर । राजधानी रायपुर में सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 550वीं जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुनानक देवजी की जयंती पर खालसा स्कूल पंडरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में मुख्य अथिथि के रूप में उपस्थित रहे।
खालसा स्कूल के प्रकाश पर्व कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा, ग्रैंड टीवी के एमडी गुरुचरण सिंह होरा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
541236.jpg
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की प्रकाश पर्व पर बधाई देता हूं। गुरुनानक देवजी देश के महान संत थे उन्होंने सबको जीवन जीने की कला सिखाई। जब गुरुनानक छोटे थे तब उनके पिता ने खरा सौदा करने के लिए उन्हें बीस रुपये दिया, जिसके बाद गुरूनानक बाजार गए वहां उन्होंने भूखे प्यासों को पानी पिलाया तब से सिख समाज लंगर का आयोजन करता आ रहा है। गुरुनानक देवजी की देन है कि आज सिक्ख समाज को जिंदादिली के नाम से जाना जाता है। भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें प्रकाश पर्व पर प्रदेश भर से आमंत्रण आए हैं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी बुलावा आया था। लेकिन मुझे प्रदेश के सिक्ख समाज के साथ प्रकाश पर्व पर शामिल होना था।

रायपुर । सब्जी के रूप में पहचाने जाने वाले मुनगा का स्वाद अब चॉकलेट, मिठाई में भी मिल सकेगा। पौष्टिकता से भरपूर मुनगे को कृषि वैज्ञानिकों ने मिठाई और चॉकलेट का रूप दिया है। मीठे के शौकीन लोगों और बच्चों के लिए मुनगे की यह शुगर फ्री मिठाई स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर भी है। साथ ही बाजार में मिल रहे अन्य उत्पादों की तुलना में सस्ती है। पेरियाकुलम मुनगा (पीकेएम.1) की पत्तियों से चॉकलेट, मिठाई, बिस्किट, टी जैसे कई खाद्य पदार्थ कृषि विश्वविद्यालय ने तैयार किया है। रिसर्च के रूप में मिली इस सफलता के पीछे विवि के कृषि विज्ञान केंद, राजनादगांव के वैज्ञानिकों की मेहनत है। तमिलनाडु में ईजाद हुए पीकेएम-1 मुनगा की पत्तियों के माध्यम से यह संभव हो पाया है, जिससे अब बड़े स्तर पर देने की तैयारी विवि में चल रही है।
भाभा अनुसंधान का मिला सहयोग
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई के सहयोग से मुनगा की पत्तियों पर रिसर्च कर विभिन्न मूल्य-वर्धित उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। वहीं इस रिसर्च को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्व सहायता समूह को जोड़ा जाएगा, जिससे बाजार में सेलिंग कर आमदनी कर सकें। विवि की तरफ से प्रोजेक्ट को लेकर समूह को प्रशिक्षण, मार्केटिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे चॉकलेट की कीमत सात रुपये से और कम हो जाएगी।
चॉकलेट में 32 फीसद मुनगा की पत्ती
विवि कुलपति डॉ संजय पाटील ने बताया कि मुनगा पत्ती कड़वे होने के कारण बच्चे एवं युवा इससे दूर रहना चाहते है। इसलिए विश्वविद्यालय ने बच्चों को ध्यान में रखकर मुनगा चॉकलेट निर्मित किया है। जिसे बच्चे जन्मदिन या किसी कार्यक्रम में कभी भी इसका उपयोग कर सकते है। इसे तैयार करने के लिए मिल्क पाउडर, कोको पाउडर, मुनगा पत्ती पाउडर प्रमुख सामग्री शामिल है। जिसमें मुनगा पत्ती पाउडर का 32 प्रतिशत उपयोग किया जाता है।
सब्जी के रूप में प्रचलित है मुनगा
छत्तीसगढ़ राज्य की मुनगा एक परंपरागत सब्जी है, क्योंकि यहां मुनगा घर-घर में लगाया व उपयोग में लाया जाता है। यह एक अलग विशिष्ट तथा लुभावने स्वाद के कारण प्रसिद्ध है। मुनगा के वृक्ष का फल, पत्ती, फूल, तना सभी उपयोग में लाये जाते हैं। विवि के अंतर्गत केवीके में लगभग 240 प्रजातियों के मुनगा की फसल तैयार की गई है। जिससे हर प्रजाति में पोशक तत्वों जैसे आयरन, प्रोटीन, विटामिन कैल्श्यिम, खनिज लवण, फोलिक एसिड आदि से भरपूर पाया जाता है।
पत्तियों में 92 पोषक तत्व
औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में विद्यमान होते हैं। मुनगा की पत्तियों में पोषक तत्व उसके फल-फूल, तना एवं जड़ से अधिक पाए जाते हैं, इसलिए सभी फसलों की तुलना में मुनगा की पत्तियों में लगभग 92 पोषक तत्व पाए जाते हैं। केवीके प्रभारी बीएस असाटी ने बताया कि गाजर से 4 गुना ज्यादा विटामिन ए’, संतरे से 7 गुना विटामिन सी, पालक से 3 गुना आयरन, दूध से 4 गुना कैल्शियम, केला से 3 गुना पोटेशियम एवं बादाम से 3 गुना विटामिन ई पाया जाता है।
मार्केट में जल्द मिलेंगे मुनगा उत्पाद
– मुनगा के प्रोजेक्ट को मार्केट में उतारने के लिए तैयारी चल रही है। इसके लिए स्व सहायता समूहों को ट्रेनिंग देंगे। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। – डॉ. संजय पाटील, कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विवि

रायपुर । सोमवार सुबह भाजपा पार्षद के भाई का शव तेलीबांधा तालाब में मिला है। मॉनिंग वॉक पर निकले लोगों ने तालाब में युवक का शव तैरते देखा तो तेलीबांधा थाना पुलिस को सूचना दी। बाद में शव की पहचान शंकर नगर के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति के भाई राजेश प्रजापति के रूप में की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव तेलीबांधा तालाब में तैर रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त करवाई। जांच के दौरान पता चला कि राजेेश प्रजापति सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकला था। साथ ही यह भी पता चला है कि वह डिप्रेशन में रहता था। इसको लेकर राजेश की दवाईयां भी चल रही थीं।