Browsing: रायपुर

 
 रायपुर । छत्तीसगढ़ में भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवार का चयन चार दिसंबर तक पूरा कर लेगी। भाजपा की संभागीय चयन समिति की बैठक के बाद डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन ने बैठक ली है। सभी नगरीय निकाय से जुड़े समिति के सदस्यों को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि तीन-चार विषय को लेकर अलग-अलग कमेटी बनी है। घोषणा पत्र का निर्माण कैसे करना है, उसके लिए एक समिति बनी है।
नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के लिए अलग-अलग स्तर में स्क्रीनिंग कमेटी बनी है, जो रिकमेंड भी करेगी। अलग स्तर में सबका चयन भी करेगी। इसके लिए तारीख का निर्धारण कर दिया गया है, उनको अनुशंसा का समय दिया गया है। अपील यदि कहीं विवाद होता है तो उसका निराकरण करेगी। डॉ सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया को चार दिसंबर तक पूरा कर लेना है, क्योंकि छह दिसंबर तक नामांकन का अंतिम दिन है। घोषणा पत्र में पिछले 15 साल में भाजपा सरकार की उपलब्यिों को शामिल किया जाएगा। निकायों का बजट बढ़ा, रायपुर, दुर्ग, भिलाई ही नहीं छोटे-छोटे नगर पालिका, नगर पंचायत में बेहतर स्टेडियम का निर्माण हुआ है। बिजली की व्यवस्था हुई है। गौरव पथ इन क्षेत्रों में बेहतर बना है। शुद्ध पेयजल देने काम हुआ है। प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन ने कहा कि जनता के बीच जाकर हमारी सरकार के कामकाज और कांग्रेस सरकार के कामकाज को बताना होगा। जनता कांग्रेस की सरकार से परेशान हैं। अप्रिय, अलोकतांत्रिक और असफल सरकार को जवाब देने का वक्त आ गया है। कांग्रेस ने मतदाताओं से मेयर/अध्यक्ष चुनने का अधिकार छीन कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया है। हर कार्यकर्ता एकजुटता के साथ नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए जुट जाएं।
कांग्रेस राज में थम गया विकास : अमर
नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा कि हमें जीत के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरना होगा। वातावरण हमारे पक्ष में है। हमने जो विकास कार्य अपनी सरकार में नगरीय निकायों में किया है। कांग्रेस सरकार में विकास पूरी तरह थमा हुआ है। हमें प्रदेश के हर वार्डों में जीत के लिए तन्मयता से जुटना होगा ।
 

 
 
 
 
 
 
रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मनोज मंडावी ने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए अपना नामांकल दाखिल कर दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, राज्यसभा सांसद पी.एल.पुनिया और विधायक मोहन मरकाम की उपस्थिति में अपना नामांकन विधानसभा सचिव चंद्रशेखर गंगराडे को सौंपा. 2 दिसंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया होगी।

रायपुर। संविलियन के मुद्दे पर एक बार फिर पूर्व कलेक्टर व बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने शिक्षाकर्मियों का समर्थन किया है। विधानसभा में पंचायत मंत्री के लिखित जवाब के बाद ओपी चौधरी ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन की मांग को लेकर फेसबुक पोस्ट किया है। उन्होंने हैशटैग के साथ संविलियन के लिए शिक्षाकर्मियों के श्लोगन का जिक्र करते हुए लिखा है- संविलियन करो सरकार । ओपी चौधरी ने लिखा है सरकार ने शिक्षाकर्मी साथियों के 2 वर्ष की सेवा बाद संविलियन के अपने घोषणा पत्र के वादे पर विधानसभा में मुकर गयी-.भविष्य निर्माता शिक्षकों के हित में राजनीति से अलग हमारा छत्तीसगढ़ की सरकार से निवेदन है कि संविलियन किया जाये। आपको बता दें कि फेसबुक पर ये पोस्ट शिक्षाकर्मियों के बीच खूब वायरल हो रहा है। 1 घंटे में ही अब तक 150 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया, जबकि कमेंट कर शिक्षाकर्मी उनसे अपना समर्थन भी मांग रहे हैं। लालजीत सिंह राठिया ने विधानसभा में सवाल पूछा था कि प्रदेश में अभी संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मियों की संख्या कितनी है और उन शिक्षाकर्मियों का संविलियन कब तक कर दिया जायेगा। जवाब में मंत्री सिंहदेव ने संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मियों की संख्या 16366 बतायी है। संविलियन की अवधि के बारे में कहा है कि 8 साल या उससे अधिक की सेवा पूर्ण करने पर संवलियन की प्रक्रिया निर्धारित है, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जायेगी। शिक्षाकर्मियों के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया था कि 2 साल की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षाकर्मियों का संविलियन कर दिया जायेगा। इस घोषणा के बाद शिक्षाकर्मी गदगद हो गये थे। हालांकि इस जवाब के बाद शिक्षाकर्मियों में निराशा बढ़ सकती है। क्योंकि शिक्षाकर्मी को इस बात की उम्मीद थी कि राज्य सरकार भले ही पहले साल किसानों की कर्जमाफी की वजह से उनसे किया वादा पूरा नहीं कर पायी हो पाया, लेकिन अगले साल उनकी मांगें जरूर पूरी हो जायेगी। हालांकि इस जवाब के बाद अब वो निराश हो सकते हैं।

 
 
रायपुर ।  छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के नेता बबलू रजा की मौत की उलझ गई है। पुलिस जहां मौत को दुर्घटना बता रही है वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। बुधवार को आई शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में दुर्घटना से मौत की वजह सामने आई थी। हालांकि इस घटना की जांच की जा रही है और पुलिस को अंतिम पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। कांग्रेस नेता की लाश संदिग्ध हालत में मंगलवार को मिली थी। जानकारी के मुताबिक केनाल रोड के आर्च ब्रिज के पास रात करीब 11 बजे युवक की लाश पड़ी मिली। शव से कुछ दूरी पर कांग्रेस नेता का मोपेड गिरा था। वहां से गुजर रहे लोगों ने युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। उसके बाद युवकों ने ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अंबेडकर अस्पताल के चीरघर भेज दिया ।
पुलिस अफसरों के अनुसार पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। शव जहां मिला है वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है। इसके बावजूद पुलिस आस-पास के इलाके में कैमरे की तलाश कर ही है। पुलिस ने बबलू रजा के दोस्तों को बुलाकर भी पूछताछ की है। लेकिन अभी तक मौत को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो सका है। इस बीच उसके परिवार वालों का कहना है कि बबलू रजा घर से तीस हजार रुपए और दो मोबाइल लेकर निकला था। उसके शरीर के पिछले हिस्से में चोट का निशान है जबकि दुपहिया में खरोच तक नहीं है ऐसे में दुर्घटना की बात अविश्वसनीय लगती है। परिवार वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
  

डॉ. रमन और जोगी ने सरकार के खिलाफ दिया धरना
 
 
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को धान खरीदी के मुद्दे पर काफी हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने सरकार पर आरोप लगाया कि धान खरीदी में जानबूझकर देरी की जा रही है। सरकार ने पटवारियों को रकबा रिकॉर्ड में कम करने के निर्देश दे रखें हैं, जिससे धान खरीदी से बच सकें। इस मुद्दे पर भाजपा, बसपा और जनता कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे नियमों के मुताबिक यह 15 सदस्य निलंबित हो गई। डॉ रमन, अजीत जोगी और अन्य नेता बाहर महात्मा गांधी की मूर्ति के पास धरना देने पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर बाद मंत्री अमरजीत भगत और रविंद्र चौबे नाराज विधायकों को मनाने पहुंचे। कुछ ही देर बाद यह निलंबन वापस ले लिया गया। चूंकि गुरुवार को राजभाषा दिवस भी था, लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सभी से छत्तीसगढ़ी में ही बात करने की अपील की थी। मंत्री और विधायक इस दौरान छत्तीसगढ़ी में ही बात करते या सवाल पूछते दिखे। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अरपा नदी पर दो बैराज बनाने की घोषणा की, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ समय पहले बलौदाबाजार जिले में जल समिति बनाकर राशि आहरण करने के मामले में जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
किसानों की आंखों में धूल झोंक रही है
राज्य की कांग्रेस सरकार-बृजमोहन
पूर्व कृषि मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज सदन में धान का रकबा कम करने के का मुद्दा उठाया। बृजमोहन ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में धान का रकबा कम करने के निर्देश जारी हए हैं। जिसे लेकर प्रदेश का किसान चिन्तित है। कवर्धा जिले में 10 हजार हेक्टेयर , राजनांदगांव जिले में 15 हजार हेक्टेयर , बलरामपुर जिले में 6 हजार हेक्टेयर , रायपुर जिले में 10 हजार हेक्टेयर कम करने के निर्देश जारी हैं। धमतरी के किसानों ने लिखित में दिया है कि ये रकबा कम करने के निर्देश हुए हैं और उसके कारण हमारा रकबा कम किया जा रहा है । किसानों ने इस मुद्दे पर आंदोलन करने की बात भी कही है। बृजमोहन ने कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से निर्देश दिया जा रहा है। अधिकारी वाट्सअप में चला रहे हैं कि प्रत्येक पटवारी को अपने हल्के में 50 हेक्टेयर का रकबा कम करना है। बकायदा व्हाट्सएप के ग्रुप में यह सारी बातें अधिकारी आपस में कर रहे हैं और उच्च अधिकारी निर्देशित कर रहे हैं । ये बहुत दुर्भाग्यजनक है। बृजमोहन ने कहा कि यह गंभीर मामला है कि पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों का 5 लाख हेक्टेयर रकबा कम करने का निर्देश है। यह चिंता का विषय है। बृजमोहन ने साफ तौर पर कहा कि किसानों की आंखों में धूल झोंक रही है राज्य की कांग्रेस सरकार।
बीजेपी के पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी, समर्थकों ने बंद कराया शहर
धमतरी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी की टिकट पर धमतरी जिले के कुरूद से विधायक अजय चन्द्राकर को जान से मारने की धमकी मिली है. मोबाइल फोन पर कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप दुर्ग के एक रेत माफिया पर लगा है. मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन पूर्व मंत्री चन्द्राकर को धमकी मिलने का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है. नेता के समर्थक आक्रोशित हो गए हैं. धमतरी के कुरूद में पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर के समर्थकों में आक्रोश है. धमकी से नाराज भाजपाइयों ने इस मामले में एक दिन के लिये कुरूद बंद का आह्वान किया. इस आह्वान को कुरूद को व्यापारीयो का भी सहयोग मिला. कुरूद बंद करीब 90 फीसदी सफल रहा. दुकानों को बंद कराने बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली. हालांकि ज्यादातर दुकानें पहले से ही बंद मिलीं. बता दें कि विधानसभा में अजय चंद्राकर ने रेत खनन का मामला उठाया था, जिसके बाद उन्हें फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी. वैसे तो आचार संहिता के चलते सभी नगरीय निकायो में धारा 144 पहले से लागू है, लेकिन कुरूद में बंद को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा को मद्देनजर अतिरिक्त बल तैनात किया था. धमतरी बीजेपी के नेता भानू चन्द्राकर ने बताया कि पार्टी ने एक दिन के बंद का आह्वान किया था, जिसे यहां की जनता व व्यापारियों का भी समर्थन मिला है. पूर्व मंत्री को धमकी देने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. धमकी मिलने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने अजय चन्द्राकर की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

 
रायपुर  ।  एक युवक द्वारा फोटोशॉप करके की गई पोस्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, दुष्प्रचार एक ऐसा माध्यम है जिसमें न समय लगता है, न धन और न सामर्थ्य। महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को मेरे द्वारा दी गई बधाई को एक नौजवान साथी द्वारा फोटोशॉप करके किया गया यह पोस्ट प्राप्त हुआ है। मैं उनसे बस इतना कहना चाहूँगा कि यह भाजपा शासित प्रदेश नहीं है। इसलिए आपकी अभिव्यक्ति की आज़ादी का पूर्णतः सम्मान है लेकिन कृपया झूठ और दुष्प्रचार को दूर रखें। आप सकारात्मक आलोचना करें मैं आपका स्वागत करूँगा। कोई असहमति हो या सुझाव देना हो, तो भी हमें बताएँ । आपके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आपका- भूपेश बघेल

 
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय किस तरह छात्रों की जिंदगी के साथ खेल रहा है इसकी एक बानगी देखने को मिल रही है. लॉ की एक गोल्ड मेडलिस्ट होनहार छात्रा की आंसर सीट बगैर जांचे उसे फेल कर दिया गया. लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रही इस छात्रा को अब जाकर न्याय मिलने की एक उम्मीद जगी है जब उसने सीएम भूपेश बघेल को ट्वीट कर विश्वविद्यालय में चल रहे फर्जीवाड़े की शिकायत की. सीएम भूपेश ने छात्रा को ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने कुलपति से मामले में बात की है, वो जाकर उनसे मुलाकात कर ले ।
पीड़ित छात्रा का नाम अनम अली है. छात्रा ने सीएम को दो वीडियो ट्वीट कर उन्हें उसे देखने की अपील करते हुए बताया है कि विश्वविद्यालय के भीतर किस तरह से फर्जीवाड़ा चल रहा है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. छात्रा सूचना के अधिकार के तहत मिली परीक्षा की अपनी आंसरसीट वीडियो में दिखाती है जिसे प्रोफेसरों ने चेक ही नहीं किया है. छात्रा का आरोप है कि कुलपति से शिकायत करने पर विश्वविद्यालय की गलती सुधार कर न्याय करने के बजाय उन्होंने उससे दुर्व्यवहार किया ।
 

 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस केन्द्रीय भू-तल एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। उन्होंने गड़करी से राज्य के कोरबा जिले के अंतर्गत पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तेजी लाने के संबंध में आवश्यक चर्चा की। इस दौरान राजमार्ग के निर्माण में वन आदि विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कर अनापत्ति पत्र के संबंध में भी चर्चा हुई ।
मुख्यमंत्री बघेल की केन्द्रीय मंत्री गड़करी से मुलाकात के पश्चात पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तेजी आयी है। एन.एच.ए.आई. द्वारा पतरापाली-कटघोरा सड़क मार्ग के निर्माण का टेण्डर भी जारी कर दिया गया है। पतरापाली-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण 575 करोड़ रूपए की राशि से किया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण से प्रदेश के दूरस्थ वनांचल में लोगों को आवागमन की सुगम सुविधा मिलेगी ।

 
 
रायपुर। राज्य सरकार ने पेंशन कल्याण मंडल का पुनर्गठन किया है। पेंशन संबंधी समस्याओं को लेकर लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस मंडल का पुनर्गठन किया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। इस कमेटी में चीफ सेक्रेटरी चेयरमैन होंगे, जबकि 9 अन्य सदस्य होंगे। 10 सदस्यों की यह कमेटी पेंशन संबंधी समस्याओं को सुलझाएगी व सरकार को इस दिशा में सुझाव भी देगी।
पेंशन कल्याण मंडल में चीफ सिकरेट्री चेयरमैन होंगे, वित्त विभाग के ACS, जीएडी के ACS , स्वास्थ्य विभाग के ACS मेंबर होंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्षों को भी कल्याण मंडल में शामिल किया गया है। समिति के सदस्यों को यात्रा व दैनिक भत्तों का भुगतान राज्य सरकार की तरफ से किया जाएगा।
 
 

रायपुर। एसएसपी आरिफ शेख के नाम से फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले व्यक्ति का पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया है। आरोपी युवक ज्ञानेश्वर सिंह राजपूत लोकेन्टो एप्लीकेशन में स्कार्ट सर्विस के नाम से विज्ञापन देकर लोगों को पहले अपने झांसे में लेता था, फिर उनसे चैटिंग कर स्क्रीन शॉट भेजकर ब्लैकमेल करता था। इस तरह उसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया और 25 हजार रूपए की वसूली भी की थी। अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित अमित खलखो ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाया था कि उसके मित्र सुरजीत कुमार लहरे ने एक फोन नंबर दिया और कहा कि कभी भी तनाव की स्थिति में रहे तो उस नंबर में बात कर सकते हो। ठीक जैसा उसने कहा वैसा ही पीड़ित ने फोन पर चैटिंग किया। बाद में दूसरे नंबर से उसके पास चैटिंग का स्क्रीन शॉट भेजा गया और खुद को रायपुर पुलिस अधीक्षक बताया और पैसे की मांग की, नहीं देने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी दी। जिससे डर कर उसने बैंक खाते में 25 हजार रूपए डलवा दिया। क्योंकि ट्रू कालर में भी नंबर आरिफ शेख एसपी रायपुर के नाम से दिखा रहा था।
ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी आरिफ शेख ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की तो राजनांदगांव का होना पाया गया। पुलिस ने वहां दबिश देकर आरोपी ज्ञानेश्वर सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ बताया कि वह लोकेंटो एप्लीकेशन में स्कार्ट सर्विस के नाम से विज्ञापन देकर अपना मोबाइल नंबर देकर लोगों से संपर्क कर चेटिंग करता था। बाद में चेटिंग के कन्टेंट का स्क्रीन शाॅट बनाकर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों के मोबाइल नंबर पर चेटिंग के कन्टेंट का स्क्रीन शाॅट भेजकर उन्हें ब्लैकमेल कर रकम की उगाही करता था।
पुलिस ने आरोपी के पास 2 नग मोबाइल फोन जब्त किया है और उसके खाते में 25 हजार रूपए ट्रांसजेक्शन होना पाया है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 671/19 धारा 384, 419 भादवि। का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।