Browsing: रायपुर

रायपुर । राजधानी के समता कॉलोनी स्थित गोयल अस्पताल में युवती को एक्सपायरी डेट वाला इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत का मामला सामने आया है. युवती बढ़ईपारा की हरने  वाली थी. हल्का सर्दी बुखार की शिकायत के बाद परिजन गोयल अस्पताल लेकर गये थे. जहां इंजेक्शन लगाते ही युवती का शरीर पूरी तरह नीला पड़ गया. जिसके बाद थोड़ी देर में युवती की मौत हो गई । 
मामला सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है. युवती की मौत से खफा परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने की बात कही. परिजनों का गुस्सा देख अस्पताल में अफरातफरी मच गई । 
युवती के परिजनों ने बताया कि युवती का लंबे समय से गोयल अस्पताल में इलाज चल रहा था. हर 21 दिन में इंजेक्शन लगवाने आते थे. आज भी युवती अच्छी हालत में अस्पताल इंजेक्शन लगवाने आयी और पूछते ही कंपाउंडर ने उसे इंजेक्शन लगा दिया. जब युवती की तुरन्त तबियत बिगड़ी और बॉडी नीली पड़ने लगी तो कंपाउंडर तुरन्त अस्पताल से फरार हो गया. फिर सभी डॉक्टर आकर युवती को अलग-अलग इंज्रक्शन लगाने लगे और ऑक्सीजन लगा दिया. फिर 10 मिनट बाद डॉक्टरों ने बताया कि लड़की की मौत हो गयी है । 
रायपुर प्राइवेट हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश गुप्ता ने सभी प्राइवेट अस्पताल के सदस्यों तुरन्त अपना अस्पताल और क्लीनिक बन्द कर तुरंत गोयल अस्पताल आने को कहा है । 
डॉक्टरों का कहना है कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन अस्पताल में तोड़फोड़ करना अपराध है. आक्रोशित होकर इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद है । 

 
रायपुर । सारकेगुडा फर्जी एनकाउंटर मामले में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ बासागुड़ा थाने में शिकायत की गई है. इस पर रमन सिंह ने कहा कि मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि न्यायिक जांच आयोग की अनुशंसा के आधार पर सरकार को कार्रवाई करना चाहिए । 
पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि यह मामला 2012 का है. तब सरकार में रहने हुए हमने ही न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था. न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट आ गई है. आयोग ने जो अनुशंसाएँ की हैं, अब सरकार को इन अनुशंसाओं के मुताबिक कार्रवाई करना चाहिए. इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए  । 
दरअसल सारकेगुड़ा फर्जी मुठभेड़ मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह, मुकेश गुप्ता, तत्कालीन बस्तर आईजी लांगकुमेर, CRPF डीआईजी एस. एलांगो, एसपी प्रशांत अग्रवाल, टीआई इब्राहिम खान और 190 CRPF कोबरा जवानों के खिलाफ के 17 पीड़ित परिवार ग्रामीणों ने बासागुड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है  । 
बता दें कि बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के सारकेगुड़ा गांव में 2012 में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ बताते हुए जवानों ने 17 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी. इस बात का खुलासा न्यायिक जांच आयोग ने किया था. 28-29 जून 2012 में की दरम्यानी रात त्यौहार मना रहे ग्रामीणों पर जवानों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. फायरिंग में 17 निर्दोष आदिवासियों की जान चली गई थी. न्यायिक जांच रिपोर्ट में जवान दोषी पाए गए हैं  । 

 
रायपुर ।  भूमि अधिग्रहण मामले में एनआरडीए के तत्कालिक सीईओ एलेक्स पॉल मेनन को हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाईकोर्ट ने एलेक्स पॉल समेत दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ दायर अवमानना याचिका को खारिज कर दिया है. ये पूरा मामला रायपुर का है । 
कोर्ट ने याचिकाकर्ता को भूमि अधिग्रहण के एवज में मुआवजा राशि समेत एक लाख रुपए का राहत राशि प्रदान करने का आदेश जारी किया है. मुख्य न्यायाधीश पीआर रामचंद्र मेनन व पीपी साहू की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की । 
गौरतलब है कि रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 1978-79 में देवेंद्र नगर, रायपुर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया की गई थी. इस दौरान वहां रहने वाली विजय लक्ष्मी शर्मा की जमीन का अधिग्रहण भी समझौते के तहत किया गया था. समझौते के मुताबिक जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर विजय लक्ष्मी शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी । 
इस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 2008 में फैसला देते हुए तय मुआवजा देने का आदेश रायपुर विकास प्राधिकरण को दिया था. हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने पर अवमानना याचिका लगाई गई थी. इस पर सुनवाई के बाद आरडीए के अधिकारियों को नोटिस जारी किया था । 
बता दें कि उच्च न्यायालय ने रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) तात्कालिक सीईओ अलेक्स पॉल मेनन और पूर्व में सीईओ रहे अशोक अग्रवाल व एमडी दीवान को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया है. इस फैसले के खिलाफ डिवीजन बेंच में अपील की थी । 
बचाव पक्ष के वकील आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 2008 में भूमि अधिग्रहण मामले में मुआवजा राशि देने हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना का याचिका दायर किया गया था. जिसकी अपील हमने हाईकोर्ट में किया था, जिसमें हमको राहत मिली है. जमीन का मुआवजा उन्हें दिया का चुका था. इसलिए कोर्ट ने इसे अवमानना नहीं माना है. हालांकि कोर्ट ने आदेश दिया है कि अतिरिक्त मुआवजा राशि विजय लक्ष्मी व अन्य को दी जाए. साथ ही सभी याचिकार्ताओं को एक एक लाख की क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है । 

 
 रायपुर। रायपुर नगर निगम के लिए पार्षद प्रत्याशी घोषित करने के लिए कांग्रेस-भाजपा के नेताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। काफी जद्दोजहद के बाद भाजपा की संभागीय चुनाव समिति ने कल रात 66 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए। जिसके बाद से ही पार्टी में विरोध के दौर  शुरु हो गए। वहीं कांग्रेस में विवाद और विरोध की आशंका को देखते हुए उम्मीदवारों की घोषणा देर रात तक चली बैठक के बावजूद नहीं की जा सकी है। पार्टी आज संभवत: आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
भाजपा की सूची आने के बाद कांग्रेस की सूची में बड़े फेरबदल के संकेत हैं। कांग्रेस की सूची अब गुरुवार को जारी की जाएगी। बैठक में विरोध के बीच सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट हमारे पास है, इसलिए पता है, किसे टिकट देना है। बुधवार को बैठक के बाद जगदलपुर, धमतरी और चिरमिरी नगर निगमों के साथ ही लगभग 60 से अधिक नगर पंचायतों और पालिकाओं के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी मंत्री मौजूद थे। इस दौरान राजीव भवन में दिनभर दावेदारों की भीड़ जुटी रही। कहा जा रहा है कि कुछ जगहों पर विधानसभा चुनाव में बगावत करने वाले नेताओं को टिकट देने के लिए भी आपत्ति आई है। इस वजह से करीब दर्जनभर सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम रोक दिए गए हैं। 
भाजपाइयों ने बिना सर्वे के टिकट बांटने का लगाया आरोप, इस्तीफे की धमकी
रायपुर नगर निगम के भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विरोध शुरू हो गया है. कई दावेदारों ने टिकट वितरण में पक्षपात करने का आरोप लगाया है. वार्ड 25 से हरपाल सिंह को टिकट नहीं देने से समर्थक भड़क गए. समर्थकों ने पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा किया. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की गाड़ी रोक ली. जिसे भारी मशक्कत के बाद हटाया गया। इसके अलावा वार्ड 29 से किशोर महानंद की टिकट कटने से समर्थकों ने भारी नाराजगी जताई. कार्यकर्ताओं ने चुनाव समिति पर कई आरोप लगाए. बिना सर्वे के टिकट बांटने तक का आरोप लगा दिया. बड़े नेताओं को पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दी गई। भाजपा ने रायपुर नगर निगम के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. रायपुर के 70 वार्ड में से 66 वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी की गई. बाकी चार वार्ड के प्रत्याशी का नाम का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

 
रायपुर । नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही कांग्रेस भवन में दावेदारों का हंगामा शुरू हो गया. नौबत यहां तक आ गई कि मुख्य गेट को बंद करना पड़ गया. एक महिला प्रत्याशी पदाधिकारी के सामने फफककर रो पड़ी, और टिकट कटने पर जान देने तक की धमकी दे डाली ।
बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए 6 दिसंबर अंतिम तिथि है. पार्टी में विद्रोह की स्थिति न हो इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बुधवार को देर रात तक प्रत्याशियों की सूची को लेकर माथापच्ची करते रहे. अब जब सूची जारी करने की बारी आई है, तो कार्यालय में हंगामा मचा हुआ है ।
महामाया वार्ड से दावेदार सोनिया यादव ने कांग्रेस पदाधिकारी शैलेश नितिन त्रिवेदी के सामने अपनी व्यथा कहते हुए फफक पड़ी. उसने अपने दो बच्चों की कसम खाते हुए टिकट नहीं मिलने पर जान देने तक की धमकी दे डाली. इस दौरान उनके साथ खड़ी महिला कार्यकर्ता उन्हें ढाढस बंधाती रहीं. पदाधिकारी ने भी किसी तरह का अन्याय नहीं होने की बात कहते हुए नाम पर विचार करने की बात कही ।

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने जीएसटी के सरलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 1 अप्रैल 2020 से जीएसटी के अंतर्गत नया रिटर्न प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है. इसी सिलसिले में 7 दिसम्बर को नवीन विश्राम भवन, सिविल लाइंस, रायपुर में केन्द्रीय जीएसटी एवं राज्य जीएसटी विभाग द्वारा स्टेकहोल्डर्स फीडबैक डे आयोजित किया जाएगा । 
नई प्रणाली में फाइल किए जाने वाले रिटर्न का ट्रायल वर्जन, जीएसटी की वेबसाइट के अलावा सभी रजिस्टर्ड करदाताओं के लॉग-इन पर उपलब्ध है. जीएसटी के सभी स्टेकहोल्डर्स अर्थात व्यापारी, वकील, कर सलाहकार तथा चार्टर्ड एकाउण्टेंट से नई प्रणाली से रिटर्न भरने और इस संबंध में सुझाव देने की अपील राज्य कर आयुक्त रीना बाबा साहेब कंगाले ने दिया है. नए रिटर्न प्रणाली की जानकारी देने 1 से 6 दिसम्बर तक सभी वृत्त कार्यालयों में व्यापारी, कर सलाहकार, वकील, एकाउण्टेंट तथा चार्टर्ड एकाउण्टेंट को आमंत्रित कर उनसे ट्रायल रिटर्न भरवाए के निर्देश दिए गए हैं. ट्रायल के जरिए पहले ही कमियों की पहचान कर उन्हें दूर कर लिया जाएगा । 
स्टेकहोल्डर्स फीडबैक डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान आयुक्त, केन्द्रीय जीएसटी बीबी महापात्रा होंगे. अध्यक्षता राज्य कर आयुक्त रीना बाबा साहेब कंगाले करेंगी. विशेष अतिथि अपर आयुक्त, केन्द्रीय जीएसटी अजय और राज्य एवं केन्द्रीय जीएसटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में स्टेकहोल्डर्स से ट्रायल रिटर्न भरवाकर फीडबैक लिया जाएगा । 

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह  द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के आईएएस अधिकारियों के विदेश भम्रण पर पूछे गए सवाल से प्रदेश का समूचा आईएएस लॉबी  विशेषकर युवा आईएएस अधिकारियों में इसे लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है. आईएएस अधिकारियों का कहना है कि जो भी अधिकारी विदेश यात्रा में गए है, वो पूववर्ती सरकार की अनमुति से ही और स्वयं के खर्चे से गए विदेश भम्रण में गए है न कि राज्य सरकार के खर्चे से निजी यात्राएं की है. इस मुद्दे को लेकर आईएएस एसोशिएशन जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक भी करने वाला है। 
एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के मुताबिक  भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के द्वारा जारी सर्कुलर क्रमांक 11019/06/2001-AIS-III दिनांक 5 दिसंबर 2007 में यह स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि ऑल इंण्डिया सर्विसेस के लिए निजी रूप से विदेश यात्रा के लिए अनुमति की जरूरत नही है,बावजूद इसके आईएएस अधिकारियों ने सौजन्यता दिखाते हुए अपने निजी विदेश यात्राओं की अनुमति ली,लेकिन ना जाने किस मकसद से पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने इस संबंध में विधानसभा में प्रश्न पूछा। 
 जानकारों की मानें तो विधानसभा में डॉ रमन सिंह द्वारा अपने ही कार्यकाल के दौरान आईएएस अधिकारियों के विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए प्रश्न में वे स्वयं ही बूरी तरह फंस गए है जिसमें उन्होंने पिछले 15 सालों में उनकी सरकार में उन्ही की सेवा में लगे अधिकारियों की निष्ठा पर सवालिया निशान लगाया है. इसी तरह डॉ रमन सिंह  विधानसभा में एक और प्रश्न नाॅन घोटले पर भी पूछे गए अपने ही प्रश्न पर स्वंय ही घिर गए थे और इस संबंध में उन्हें सत्ता पक्ष से तीखे व्यंग्य बाणों का सामना करना पड़ा। 

 
 
रायपुर । अंतागढ़ टेपकांड मामले में मंतूराम पवार के बाद फिरोज सिद्दीकी ने भी अपना वॉयस सैंपल एसआईटी को दे दिया है. एसआईटी की टीम ने सिद्दीकी का भी मेकाहारा अस्पताल के ईएनटी विभाग में वॉयस सैंपल लिया है. वॉयस सैंपल के बाद टेपकांड मामले की जांच में तेजी आएगी. जिससे कि इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा । 
फिरोज़ सिद्दीकी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि रमन सिंह ने ही फोन पर मंतूराम पवार को उपचुनाव में नाम वापस लेने आश्वस्त किया था. ऑडियो रिकॉर्डिंग एसआईटी को सौंप रहे है. फोन पर फिरोज़ ने पुनीत गुप्ता को कॉल किया था. पुनीत गुप्ता ने रमन सिंह से बात कराई थी । 
बता दें कि मंगलवार को आरोपी मंतूराम पवार ने एसआईटी के सामने अपना वॉयस सैंपल दे दिया है. वॉयस सैंपल को सीडी के माध्यम से जांच के लिए भेजा गया है. रिकार्डिंग में जो शब्द है, उससे मिलते जुलते शब्द बोलवाये गए है. करीब 20 मिनट की रिकॉर्डिंग हुई है उसे जांच के लिए भेजा गया है । 

 
 
रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. जिसमें जगदलपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग, चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, कवर्धा, पाटन,लेदरी और कई जगहों के नामों की लिस्ट सामने आ चुकी है । 
देखिये कांग्रेस द्वारा जारी ये जंबो सूची …
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
 रायपुर  ।  विधानसभा के सड्डू में एक सड़क हादसा हो गया. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतक मोहन कुमार साहू भाटपारा का रहने वाला था. घटना विधानसभा थाना क्षेत्र का है । 
पुलिस ने बताया कि मोहन कुमार साहू बाइक से रायपुर आ रहा था. तभी ब्राइटन स्कूल की बस ने जोरदार टक्कर मार दी. मौके पर ही युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने बस जब्त कर लिया है । 
विधानसभा टीआई के मुताबिक मृत युवक मोहन कुमार साहू भाटापारा से रायपुर आर हा था. युवक की उम्र 26 वर्ष है. उसी वक्त सड्डू के पास बस ओर युवक की टक्कर हुई. शव का पंचनामा कर लिया गया है. बस ड्राइवर के खिलाफ अपराध पंजबृद्ध किया गया है. बस ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. युवक के परिजन रायपुर आ चुके हैं ।