Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । कल शाम से बुधवार सुबह से हो रही बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। दर्जनों इलाके तालाब में तब्दील हो गए। गंदगी से अटे नाले उफनकर सड़क पर बहने लगे। सड़कें जलमग्न हो गईं और घरों में पानी घुस गया। राजधानी में अचानक मौसम के करवट लेने से शहर जलमग्न होगया है और हर बार की तरह निगम के नाले सफाई के दावों की पोल खोलकर रख
दी है।
मानसून से पहले नगर निगम ने शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई करने की बात कहते हुए शहर को बारिश में जलभराव से राहत मिलने का दावा किया था। लेकिन आज सुबह से शुरू हुई बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। इतना जो नहीं निचले इलाकों से लेकर पॉश कालोनियों तक में पानी जमा
हो गया।
यहां रही ज्यादा मुसीबत : शहर के सबसे व्यस्तम रोड जी.ई रोड किनारे स्थित सभी निचले बस्तियों में दुकानों में अपनी भर गया है। इसके साथ ही हिरे की परख करने वाले जौहरियों के लाइन सदर बाजार में पानी भरने से नालो का गन्दा पानी रोड पर बह रहा है जिससे कूड़ा करकट भी रोड में फैला हुआ है। फेयर ब्रिगेड चौक में सड़क में गड्ढे होने से गड्ढो में पानी भर गया है जिससे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही मोतीबाग चौक से लेकर शास्त्री बाजार की तरफ पानी इस कदर भरने से स्थिति जलमग्न होगयी है।इसके अलावा शहर के अन्य इलाको में भी पानी भर गया है जिससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं।
पॉश कालोनियां भी नहीं रहीं अछूती, निगम का सिस्टम फेल : बारिश के चलते शहर की पॉश कालोनी की सड़कों पर भी पानी भर गया। नालियां सड़क पर बहने लगी। शहर में कुछ घंटो में हुई बरसात ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है।
मानसून की पहली बारिश में सही ड्रैनेज सिस्टम के दावे करने वाले नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के काम पर प्रश्नचिन्ह लगता है। वही इस पर जनता से रिश्ता ने नगर निगम आयुक्त से बात करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के माध्यम से लिए इस कर्ज को सरकार 7.28 फीसद ब्याज के साथ आठ वर्ष में लौटाएगी। महीनेभर के भीतर सरकार ने दूसरी बार कर्ज लिया है। इससे पहले सरकार ने 23 अगस्त एक हजार करोड़ का कर्ज लिया था जिसे सरकार ने 7.03 फीसद ब्याज के साथ सात वर्ष में लौटाने का वादा किया था ।
मार्च 2019 में खत्म हुए वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार ने लगभग हर सप्ताह कर्ज लिया था, लेकिन नए वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में सरकार ने एक भी बार प्रतिभूति के बदले कर्ज नहीं लिया। दूसरी तिमाही में फिर कर्ज लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार सरकार अभी और कर्ज ले सकती है। अफसरों के अनुसार अभी जो कर्ज लिया जा रहा है यह सब पुराने हिसाब में जा रहा है। यानी पहले जो कर्ज माफी और धान बोनस दी गई है उसके लिए। सरकार इस वर्ष कर्ज माफी तो नहीं करेगी, लेकिन धान बोनस देगी। ऐसे में नवंबर के बाद इसके लिए भी कर्ज लिया जाएगा।
15 राज्यों ने लिया कुल 20350 करोड़ का कर्ज : छत्तीसगढ़ समेत कुल 15 राज्यों ने 20350 करोड़ का कर्ज लिया है। इसमें पश्चिम बंगाल व राजस्थान ने सबसे ज्यादा तीन-तीन हजार करोड़, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र्र ने दो-दो हजार, तेलंगाना व पंजाब-15-15 सौ, गुजरात 16 सौ करोड़ और छत्तीसगढ़ आंध्रप्रदेश, बिहार, हरियाणा व तमिलनाडु ने हजार- हजार करोड़ लिया है। असम ने पांच सौ, नगालैंड ने 150 करोड़ और मेघालय ने सौ करोड़ कर्ज लिया है।
दिसंबर 2018 से अब तक का कर्ज आरबीआइ- 12400, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक- 557.01,एशियन डेवलपमेंट बैंक- 217.31 कुल- 13174.32 करोड़।

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के अति संवेदनशील इलाके ताड़ोकी में नक्सलियों द्वारा डीजल टैंकर को विस्फोट से उड़ाने की घटना में 3 व्यक्तियों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया है। CM बघेल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है ।

रायपुर । मध्यप्रदेश के हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले के तार छत्तीसगढ़ से भी जुड़ने की बात सामने आई है। छत्तीसगढ़ के एक पूर्व मंत्री और दो आईएएस अधिकारियों के नाम का ज़िक्र डायरी में होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही एमपी पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ जांच के लिए आ सकती है। इस मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि आधिकारिक तौर पर अब तक कोई संपर्क नहीं किया गया है।
लेकिन अगर किसी ने गलत किया है तो उसे बचाया नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के दो तत्कालीन डीएफओ और एक आईएएस अधिकारी से सीधा संपर्क हनी ट्रैप मामले की मुख्य आरोपी श्वेता जैन, बरखा भटनागर, और आरती दयाल से बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित जिले के तत्कालीन केलक्टर ने भी इस लेडी गैंग की लड़कियों का इस्तेमाल किया था। दोनों आईएफएस अधिकारी पदोन्नति पाकर सीएफओ बन चुके हैं। जबकि कलेक्टर वर्तमान में विभागध्यक्ष भवन इंद्रावती में महत्वूपूर्ण पद पर तैनात है।

रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर के अध्यक्ष के.पी सक्सेना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने संस्था द्वारा समाज कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि जैसे ही लोग सेवानिवृत्त होते हैं यह धारणा बनती है कि उनके पास कुछ काम नहीं है, पर आप लोगों ने जीवन के इन क्षणों का सार्थक कार्यों में सदुपयोग किया है। ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि उनके द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने राज्यपाल को 01 अक्टूबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया ।

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा के समर्थक युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की बाइक खरीदने वाले एक लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन बाइक भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ माना थाने में पुलिसकर्मी से मारपीट करने के खिलाफ मामला दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सरस्वती नगर थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष आस मोहम्मद और पुखराज जोशी को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आस मोहम्मद के पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया है।

रायपुर । जैन समाज और हिंदू संगठनों ने राजधानी में धरना दिया। मांग थी सखी सेंटर में कई महीने से रह रही धमतरी की युवती को परिवार वालों के सुपुर्द करने की। परिजनों का आरोप है कि मामला लव जेहाद से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दो दर्जन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई की समाज ने निंदा की है। बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल में धमतरी समेत प्रदेशभर से समाज के लोग जुटने लगे थे। उनके अलावा शिवसेना, बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सबने एकमत में लव जिहाद का विरोध किया और सरकार से मांग की कि इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसलिए सख्ती की जानी चाहिए।

रायपुर । 27वां नेशनल फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ जिसमे देश के विभिन्न राज्यों की खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में कर्नाटक के एम.श्रीनिवासन को भारत श्रेष्ठ 2019 चुना गया। इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि एक बॉडी बिल्डर स्वस्थ शरीर का धनी होता है। वह अपने खेल के माध्यम से लोगों को अपनी सेहत बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिकों से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, बॉडी बिल्डर व प्रख्यात बॉलीवुड कलाकार मुकेश ऋषि भी मंचासीन थे। इन्होंने भी खिलाडिय़ों को संबोधित किया तथा प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया। रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित इस चैंपियनशिप में इंडियन फिटनेस एवं बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अजमानी, महासचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष मेघेश तिवारी, माणिक ताम्रकार बीके पाठक,पीएसवी नायडू आदि उपस्थित थे।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 10 माह के कार्यकाल के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए कार्यो से न केवल लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है बल्कि जब पूरा देश मंदी के दौर से गुजर रहा है वहां छत्तीसगढ़ में अन्य सेक्टरों में तेजी आयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां मोतीबाग स्थित मधुकर स्मृति खेर भवन में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा प्रदेश के पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णय और लागू किए गए नवीन प्रावधानों के लिए प्रेस क्लब द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे खुशी है कि पिछले 10 माह में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी की झोली में कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियों को डालने में सफल रही है जिसकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। किसानों की कर्ज माफी, 2500 रूपए क्विंटल में धान खरीदी, तेन्दूपत्ता की पारिश्रमिक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा करने सहित अनेक ऐसे निर्णय लिए गए है, जिससे लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है साथ ही समाज के सभी वर्गो को आर्थिक विकास में भागीदार बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। चहुंमुखी विकास के छत्तीसगढ़ के इस मॉडल ने न सिर्फ प्रदेश के विभिन्न वर्गो को राहत और न्याय दिया है बल्कि राष्ट्रव्यापी आर्थिक मंदी के बढ़ते कदमों को मात देने का काम भी किया है। इसी तरह प्रदेश के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में लोगों तक सुगम स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी के लिए मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लिनिक योजना प्रारंभ की गई जिसका परिणाम यह हुआ कि इन क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों से दुगना ओपीडी हॉट बाजार क्लिनिक में आ रही है। लोग बाजार करने के साथ अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर दवाएं आसानी से प्राप्त कर रहे है। श्री बघेल ने कहा कि इस योजना को आगामी 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में लागू करने के साथ ही शहरी इलाकों के स्लम क्षेत्रों में भी प्रारंभ किया जाएगा ताकि झुग्गी बस्तियों में रहने वालों का स्वास्थ्य बेहतर हो सके। सार्वभौम पीडीएस के जरिए बीपीएल परिवारों के अलावा अब एपीएल परिवारों के भी राशन कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। एपीएल परिवारों को 10 रूपए प्रति किलों की दर से चावल प्रदान किया जाएगा। बीपीएल परिवारों के जब तक नए कार्ड नही बन जाते तब तक उन्हें पुराने कार्ड पर ही राशन मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के लिए राज्य सरकार ने सम्मान निधि को 5 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रूपए कर दिया है। अधिमान्यता को राज्य और जिला से बढ़ाकर अब ब्लाक तक कर दिया गया है। इसके अलावा पत्रकारों के लिए चिकित्सा सुविधा के तहत अधिकत्तम सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रूपए कर दिया गया है। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने के लिए न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
नक्सली नेता पकड़े गए तो छत्तीसगढ़ से खत्म हो जाएगी नक्सलवाद की समस्या
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में नक्सल समस्या को लेकर बयान दिया है. सीएम भूपेश ने कहा कि नक्सल समस्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हमारी बैठक हुई है। उसमें बताया गया है कि जितने भी नक्सली नेता हैं, वो छत्तीसगढ़ राज्य के नहीं हैं. सबसे पहले उनको पकडऩे की रणनीति बनानी चाहिए. यदि वो पकड़े गए तो छत्तीसगढ़ से नक्सली खत्म हो जाएंगे। सीएम बघेल ने कहा कि बीते 10 महीनों में सबसे ज्यादा नक्सली छत्तीसगढ़ में मारे गए हैं. राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए सीएम भूपेश बघेल ने नागरिक आपूर्ति निगम (नान) मामले में कटाक्ष करते हुए बीजेपी पर भी निशाना साधा. सीएम भूपेश ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार ऐसा विपक्ष देख रहा हूं, जिनके नेता प्रतिपक्ष जांच रोकने के लिए हाई कोर्ट में पीआइएल लगाते हैं. सरकार जांच को लेकर कदम बढ़ा रही है, विपक्ष कोर्ट जा रहा है. झीरम मामले में केंद्र की मंशा समझ से परे-सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि झीरम कांड मामले में जांच को लेकर केंद्र सरकार की मंशा समझ से परे है. बिना पूर्ण जांच के एनआईए फाइनल रिपोर्ट सबमिट कर चुकी है। हमने एसआईटी गठित की थी और केंद्र से कहा था कि ये मामला हमारा है और हमें सौंप देना चाहिए. इतने बड़े नरसंहार के तथ्य जनता के सामने आने चाहिए।

रायपुर । राजधानी में एक बार फिर से सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. पीड़ित ने वीडियो वायरल कर रोते-रोते कहा कि मुझे कोई गोलू गवली से बचा ले, नहीं तो मैं सुसाइड कर लूँगा. पीड़ित का नाम निखिल सोनी है. निखिल सोनी जोगी कांग्रेस का नेता बताये जा रहे हैं. निखिल सोनी ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर कांग्रेसी नेता गोलू गवली पर गंभीर आरोप लगाया है. निखिल सोनी ने आरोप लगाया है कि 60 हजार रुपए कर्ज की एवज में 9 लाख रुपए वसूल लिया गया है. इसके बावजूद उन्हें धमकी देकर पैसे की मांग की जा रही है. पीड़ित निखिल सोनी ने एसएसपी से इसकी लिखित शिकायत भी की है. पीड़ित ने आरोपी विजय गोलू गवली पर जान से मारने की धमकी, बच्चों के अपहरण की धमकी का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है ।