Browsing: रायपुर

 
  रायपुर । राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र के एफसीआई इलाके में कुएं के अंदर एक युवक पिछले कई दिनों से गिरा हुआ था. गांव से दूर जंगली इलाका होने की वजह से उसकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दे रहा था. गाय चराने आए एक चरवाहे ने उसकी आवाज सुनी और इसकी जानकारी थाने में दी. थाने में कोई भी पुलिस बल मौजूद नहीं था. ऐसे वक्त में एक हवलदार ने मौके पर पहुंच कर तीन युवकों की मदद से कुएं में गिरे युवक की जान बचाई और सही सलामत कुएं से बाहर निकाला. चरवाहे ने इसकी सूचना पंडरी थाने में दी. जिसके बाद बल नहीं होने के कारण पंडरी में पदस्थ हवलदार मंगलेश सिंह परिहार अकेले ही मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे युवकों की मदद से कुएं में फंसे युवक बाहर निकाला गया. पूछने पर पता चला कि वह आत्महत्या करने आया हुआ था, जिस पर हवलदार ने उसे फटकार भी लगाई। 

 
रायपुर । राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में में ब्रॉडेड कंपनी के नाम पर नकली सामान खपाने का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। अकेले रायपुर में हर महीने करीब 50 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, कास्मेटिक, खाद्य सामग्री, कपड़े समेत अन्य सामान खपाया जा रहा है। दरअसल नामी कंपनियों के ट्रेडमार्क, स्टीकर का इस्तेमाल कर कारोबारी नकली सामान बेचने का गोरखधंधा रायपुर से लेकर पूरे प्रदेश में चला रहे हैं। पुलिस का दावा है कि हर माह 50 करो? से अधिक के नकली उत्पाद अकेले राजधानी में बेचा रहा है। शनिवार को मौदहापारा पुलिस ने रविभवन के हिंगलाज मोबाइल दुकान में छापा मारकर 262 नग नकली पावर बैंक जब्त कर दुकान संचालक समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। कुछ महीने पहले क्राउन कंपनी का नकली स्टीकर लगाकर एलईडी टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बेचने के मामले में प्रियदर्शिनी नगर निवासी जगदीश किंगरानी की गिरफ्तारी की गई थी। उसकी दुकान से 14 नग नकली एलईडी टीवी जब्त की गई। इससे पहले भी कई कंपनियों का नकली सामान रायपुर में पकड़ा जा चुका है।
दिल्ली, मुंबई से पहुंचता है नकली सामान : रायपुर में सबसे अधिक मुंबई और दिल्ली के बाजार से नकली सामान को खरीदकर कारोबारी यहां पर ट्रेन से लेकर आते हैं। नकली सामान का बाजार तेजी से ही यहां बढ़ रहा है। इस कारोबार से जहां नामचीन कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं इनके उत्पादों की बिक्री में भारी गिरावट आई है।
ऑनलाइन साइट भी दे रही धोखा : नकली सामान बेचने के गोरखधंधे में अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट भी शामिल हो गई है। ऑनलाइन खरीदारी करने वाले महेंद्र सिंह समेत अन्य खरीदारों का कहना है कि स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, नापतौल, अमेजॉन समेत अन्य साइट पर आर्डर देने पर उन्हें नकली उत्पाद प्राप्त हुए हैं। कारोबारियों का दावा है कि ऑनलाइन खरीदारी में सबसे अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स, कास्मेटिक, स्पोर्ट्स का सामान, कपड़े आदि नकली सप्लाई किए जा रहे हैं।
लंबे समय से खपा रहा था नकली टीवी
मौदहापारा थाना प्रभारी यदूमणि सिदार ने बताया कि नकली पावर बैंक से साथ पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में मुंबई से नकली पावर बैंक लाकर यहां बेचने की जानकारी दी। मुंबई के उस कारोबारी का नाम-पता मिल गया है, जल्द ही टीम को मुंबई रवाना किया जाएगा।
ऐसे करें पहचान
ब्रांडेड कंपनियों के मिलते-जुलते नाम से अनेक नकली प्रोडेक्ट बाजार में बिक रहे हैं। पहली नजर में असली-नकली प्रोडेक्ट को पहचानना बड़ा ही मुश्किल होता है। नकली और असली प्रोडेक्ट में कुछ न कुछ ऐसा जरूर डिफरेंस होता है, जिससे वह पहचान में आ जाता है। जैसे-प्रोडेक्ट के नाम और स्पेलिंग में फर्क, बॉक्स पर डिटेल का अभाव, व्याकरण या मात्राओं की त्रुटि ही नहीं, उसकी डिजाइनिंग भी इस तरह से करते हैं कि पहली नजर में अच्छे-अच्छे गधाा खा जाते हैं। ग्राहक कोई भी उत्पाद खरीदते समय यदि होशियारी से सभी बातों पर ध्यान दें तो वे नकली सामान खरीदने से बच सकते हैं।

 
 
 
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण प्रतिशत बढ़ाये जाने पर समाज द्वारा अनुसूचित जाति सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह के मुख्य अतिथि थे। आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल का शानदान अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ ही समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अपना सम्बोधन संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयकारे के साथ किया।
स्थानीय बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में श्री बघेल ने कहा कि संविधान में प्रदत्त अधिकार के तहत प्रदेश में आरक्षण का प्रतिशत जनगणना 2011 के आधार पर बढ़ाया गया है।
आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाया जाना इन वर्गो का अधिकार है। इसके तहत राज्य सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 13 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। प्रदेश में अनुसूचित जनजाति वर्ग को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021 की जनगणना के परिणाम आने के एक माह के भीतर अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाये जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने समृृद्ध और मजबूत छत्तीसगढ़ बनाने का सपना देखा था। उनकी सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सामाजिक समरसता के साथ प्रदेश की ढाई करोड़ से अधिक लोगों के उत्थान और विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया, महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजादी दिलायी और डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाया है। इन महापुरूषों के पदचिन्हों पर चलकर प्रदेश का निरंतर विकास करते रहेंगे।
अभिनंदन समारोह में गृृह एवं लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समाजिक समरसता, भाईचारा और मित्रता की परंपरा पीढिय़ों से चली आ रही है। सामाजिक समरसता के निर्माण में अनुसूचित जाति समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ के परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास ने ‘मनखे-मनखे एक समानÓ और ‘सत्य ही ईश्वर है-ईश्वर ही सत्य हैÓ का संदेश दिया है। श्री साहू ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संस्कार की भी शिक्षा देने का आग्रह किया, ताकि वे आदर्श गांव, समाज, प्रदेश और देश निर्माण में सहभागी बन सके। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि प्रदेश के विकास में अनुसूचित जाति समाज का हमेशा से सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद संविधान बनाने की जिम्मेदारी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को दी गई थी। भारतीय संविधान दुनिया की श्रेष्ठ संविधान है, संविधान सुरक्षित रहेगा तो हमारा अधिकार भी सुरक्षित रहेगा। समारोह में विधायक श्री मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वप्न द्ृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल, चंदूलाल चन्द्राकर, मिनीमाता आदि के मंशानुरूप समृृद्ध छत्तीसगढ़ के लिए नवा छत्तीसगढ़ गढऩे की दिशा में काम कर रहें हैं। इन कार्यों की प्रशंसा देश के बाहर भी हो रही है।
समारोह में गुरूघासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष श्री के.पी. खाण्डे ने भी सम्बोधित किया। सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
अभिनंदन समारोह में विधायक भुनेश्वर बघेल, गुरूदयाल बंजारे, चन्द्रदेव राय, किस्मतलाल नंद, श्रीमती उत्तरी जांगड़े, कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व सांसद पी.आर. खूटें, श्रीमती कमला मनहर, पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, दिलीप लहरिया, पदमा मनहर, चुन्नीलाल साहू, धर्मगुरू सुखवंत साहेब सहित हरनाम सिंह, श्रीमती किरणमयी नायक, शकुन डहरिया, शैलेष नीतिन त्रिवेदी, अलख चतुर्वेदानी सहित जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में प्रदेशभर से समाज के लोग शामिल हुए।

 
 रायपुर । हार्डवेयर कारोबारी को ब्लैकमेल कर 1.38 करोड़ रुपये उगाही के मामले में गिरफ्तार युवती को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उसके फरार मंगेतर रिखचंद शर्मा उर्फ रिंकू की तलाश कर रही है। रिंकू का मोबाइल स्वीच ऑफ है। उसके हरियाणा और दिल्ली में होने के इनपुट मिलते ही पुलिस टीम रवाना हुई है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और भिलाई स्थित उसके ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी ।
मूलत: हरियाणा निवासी रिखचंद शर्मा के खिलाफ वहां कई अपराध दर्ज होने का दावा पुलिस ने किया है। रिंकू के फेसबुक, वॉट्सएप ग्रुप से जुड़े लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। रिंकू के संबंध मुंबई, दिल्ली के गैम्बलर, दलालों से निकले हैं। उनके साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया में हैं। रिखचंद ने ही मंगेतर को हनीट्रैप के जरिए कारोबारी को फंसाकर पांच करोड़ रुपये वसूलने का प्लान बनाया था। शादी के बाद दोनों विदेश में बसने का सपना देख रहे थे। उसके पकड़े जाने से ब्लैकमेलिंग के खेल के कई राजफाश होंगे ।
कपड़ा दुकान में आगजनी में भी भूमिका
16 मार्च को खम्हारडीह स्थित कपड़े की दुकान में हुई आगजनी में भी युवती की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। दरअसल युवती ने आफताब फरिश्ता की दुकान को किराए पर लेकर कपड़ा दुकान खोली थी। दुकान में युवती द्वारा ही आग लगाने की शिकायत आफताब ने थाने में की थी। वहीं पप्पू फरिश्ता ने भी युवती और उसके मंगेतर के खिलाफ दुकान में आगजनी की घटना को अंजाम देकर ब्लैकमेल कर 40 लाख रुपये वसूलने की साजिश रचने की शिकायत थाने में की थी। कार्रवाई नहीं होने पर 4 अप्रैल को डीजीपी से शिकायत की। युवती ने पुलिस को दिए बयान में दुकान में हुई आगजनी में 40 लाख का सामान जलने की बात कही थी।
ब्लैकमेलर प्रीति तिवारी और उसके पिता को इंदौर उठा ले गई है पुलिस
हनी ट्रैप केस की जांच ने तेजी पकड़ ली है। एसआईटी प्रमुख संजीव शमी अब ताबड़तोड़ ऑपरेशन कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये कि शमी ने मीडिया में लीक हो रही खबरों पर रोक लगा दी है। ताकि, हनी ट्रैप में सामने आने वाले चेहरे इसका फायदा न उठा सकें। अभी तक मीडिया के ये पता नहीं चला है कि पांचों महिलाओं से असआईटी कहां-किस स्थान पर पूछताछ कर रही है? हालांकि, एक जांच टीम रायपुर से लेडी गैंग की छग मुखिया डेंटल छात्रा प्रीति तिवारी और उसके पिता को इंदौर उठा लाई है। लेकिन, इनको भी कहां रखा गया है और एसआईटी को कौनसा मेंबर इनसे पूछताछ कर रहा है, ये पता नहीं चल पा रहा है। एसआईटी जांच से जो खबरें छनकर आ रही हैं, वे बता रही हैं कि इस केस में अब तक 10 आईएएस और 6 आईपीएस के चेहरे एकदम साफ हो गए हैं। ये सभी मप्र काडर के हैं। छग काडर के कुछ संदिग्ध नौकरशाहों के चेहरे साफ होने हैं। प्रीति तिवारी से पूछताछ में यह स्पष्ट हो जाएगा कि छग से कितने नेता, अफसर इस खेल में शामिल थे।

 
 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रायपुर के नजदीक चंदखुरी में माता कौशल्या के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी में आयोजित पुलिस अधिकारियों की दीक्षांत परेड में शामिल होने आये थे ।

 
 रायपुर। राजधानी में बीती रात कट्टे की नोक पर दो आरोपियों ने कार में बैठे  ड्रायवर का अपहरण कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने ड्रायवर से कार लूटकर फरार हो गये है। मामले में खमतराई पुलिस आरोपियों की खोज में जुट गयी है। ड्रायवर का नाम श्रीधर बताया जा रहा है। वहीँ पुलिस एस मामले को अलग अलग एंगल से जोड़कर जाँच में जुट गई है।
मामला खमतराई रावांभाठा शेर ए पंजाब ढ़ाबा स्थित क्लासिक बार की है। रात में ऐल्युमियाम कंपनी के मालिक मुकेश अपनी होंडा सिटी कार से क्लासिक बार में अपने ड्रायवर के साथ पहुंचा हुआ था। बार में अदर खुसने के बाद ड्रायवर गाड़ी में अकेले बार के बाहर बैठा हुआ था, उस दौरान दो अज्ञात लोग पहुंचे और ड्रायवर को कटटा दिखाकर उसे गाड़ी यहां कैसे पार्क किया है चल हमारे साथ कहते हुये डराने धमकाने लगे। दोनो आरोपी गाड़ी में बैठकर ड्रायवर से जबरदस्ती गाड़ी चलवाकर उसे धरसींवा के पास लेजाकर छोड़ दिये और गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गये।

 
 रायपुर । राजधानी पुलिस ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार  किया है, जो ब्रांडेट कंपनी के नाम पर नकली पावर बैंक लोगों को बेचा करते थे। पुलिस ने ऐसे ही दो आरोपियों को रवि भवन से पकड़ा है। ये पूरा मामला मौदहापारा थाने का है। शिकायत के बाद पुलिस की टीम ने रवि भवन के हिंगलाज मोबाईल दुकान में छापा मारा गया। कार्रवाई में दुकान से 262 नग पावर बैंक जब्त किया गया। जब्त नकली पावर बैंक में नामी कंपनी सेमसंग, विवो, ओप्पो, एमआई, के नाम लिखे हुये है, जिसकी किमत 1600 दी गयी है, इसके हिसाब से करीब पांच लाख रूपए बतायी जा रही है। साथ ही दुकान के संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में एक पवन कुमार खमतराई, उदाराम चौधरी खमतराई और एक नाबालिग बालक शामिल है ।

 K. W. N. S. – रायपुर l नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा की राज्यपाल से मुलाकात कर हमने राज्य सरकार की बर्वरता की शिकायत की है की छत्तीसगढ़ में विपक्ष को कुचलने की शाजिश चल रही है। राजनेताओं पर अनावश्यक मुक़दमे लगाए जा रहे हैं। निरपराध लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें फसाया जा रहा है।
पिछले दिनों पंडरिया में 24 तारीख को किसानो के मुद्दे पर SDM ऑफिस के घेराव के दौरान भाजयूमो नेताओं पर हुई FIR पर राज्यपाल से मिल कर प्रदेश के राजनीतिक हालत पर चर्चा करने पहुंचे हैं। इस दौरान सरकार की राज्यपाल से शिकायत करते हुए भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाया है की प्रदेश सरकार किसानो को पम्पों के कनेक्शन के लिए आवेदन देने के बावजूद कनेक्शन नहीं दे रही है। सरकार टारगेट फिक्स कर लिमिटेड लोगों को ही कनेक्शन रही देने की तैयारी में सरकार।
इसके साथ ही पंडरिया के शक्कर कारखानों में गणना देने वाले किसानों का पिछले 6,7 महीने से भुगतान नहीं किये जाने की भी शिकायत की।

 रायपुर । वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पुजारी के निधन पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दु:ख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने पुजारी के निधन को व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वे उनके बाल सखा थे। विद्यार्थी जीवन से लेकर अब तक हर क्षण के प्रिय साथी के रूप में मौजूद रहे। जीवन की हर मोड़ पर मुझे उनका साथ मिला। उन्होंने कहा कि मेरे संघर्ष से लेकर सफलता तक कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मेरे अनन्य मित्र का इस तरह अचानक छोड़कर चला जाना हृदय विदारक है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान, परिवार और सभी चाहने वालों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें ।

 
 
 
 
रायपुर  । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरे के दूसरे दिन उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ गोबरा-वनापारा और भिलाई-चरौदा में किसान सम्मेलन को संबोधित किया।
मंच साझा करते हुए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किसानों के साथ खेती-किसानी में तरक्की की बात की। सीएम अशोक गहलोत मुख्य तौर पर यहां राज्य सरकार के मॉडल गौठान देखने, यहां नरवा-गरवा-घुरुआ और बारी मॉडल को समझने और किसानों से मिलने आए हैं।
गोबरा-नवापारा में किसानों को संबोधित करते सीएम भूपेश बघेल ने यहां एक महत्वपूर्ण घोषणा की। इस घोषणा के तहत अब गोबरा-नवापारा को तहसील का दर्जा मिलेगा। अभी इसे उप तहसील का दर्जा प्राप्त है।
अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के गोबरा नवापारा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के किसान-मजदूर खुशहाल हुए हैं। सभी वर्ग की खुशहाली के लिए नीतियां बनाई गई हैं। जनसंख्या के आधार पर आरक्षण लागू किए हैं। देश में सबसे ज्यादा 82 प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ में लागू किए हैं।
सभी वर्ग को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के लिए नरवा-गरवा-घुरवा-बारी योजना लागू की गई है। उन्होंने गोठान मॉडल को समझाते हुए बताया कि राज्य के सभी गांवों में सरकार गोठान बनाकर गांव स्तर की समितियों को इसके संचालन की जिम्मेदारी देगी। यहां एक और महत्वपूर्ण घोषणा में सीएम भूपेश ने कहा कि आने वाले बजट में नई तहसील के मुख्यालय में कन्या महाविद्यालय बजट सत्र में पूरा करेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छत्तीसगढ़ में सुराजी ग्राम योजना के तहत बनाए गए गोठान और इससे संचालित आर्थिक गतिविधियों की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि गांवों में गौवंश के संरक्षण के लिए बनाई गई राज्य सरकार की यह योजना देश के लिए अनुकरणीय है। गहलोत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास का सपना साकार हो रहा है। गोमाता को संरक्षित करने का छत्तीसगढ़ सरकार का काम सराहनीय है। राज्य में आदर्श गोठान योजना के तहत 1500 गोठान बनाए गए हैं।