Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के विधायकों ने पत्र लिखकर स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन में अण्डा उपलब्ध कराने की योजना की प्रशंसा की है। विधायकों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों में कुपोषण को देखते हुए मध्यान्ह भोजन में प्रोटीन जैसे- तत्व आवश्यक आहार में भरपूर मात्रा में शामिल करना आवश्यक है। विधायकों ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से बच्चों को मध्यान्ह भोजन में सप्ताह में तीन दिन अण्डा उपलब्ध कराने का आग्रह किया और कहा कि इससे जहां छत्तीसगढ़ के बच्चों में व्याप्त कुपोषण को दूर करने स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी, वहीं स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण भी किया जा सकेगा।

रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बंपर तबादले किए हैं। विभाग ने 13 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें 3 एसआई, 3 एएसआई और 7 हवलदारों का नाम शामिल है। बता दें इससे पहले भी रायुपर जिला पुलिस बल के 49 आरक्षकों और तीन एएसआई के ट्रांसफर जारी किया था। यह आदेश रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने जारी किया है ।

रायपुर । राजधानी में आज कई विभागों में अधिकारी कर्मचारियों का ट्रांफफर आदेश जारी किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक विभाग के साथ सात आईएएस अफसरों का भी तबादला किया गया है। देखिए सूची
7 IAS अधिकारियों के विभाग में फेरबदल
मुकेश कुमार- संचालक, आदिम जाति कल्याण विभाग का अतिक्ति प्रभार
नीरज कुमार बंसोड़- संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं
शिखा राजपूत तिवारी- कलेक्टर, बेमेतरा
महादेव कावरे- संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन
विनीत नंदनवार- अपर कलेक्टर रायपुर
ऋचा प्रकाश चौधरी- सीईओ जिला पंचायत रायगढ़
प्रभात मलिक- संचालक संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार


रायपुर । राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस्तीफा देने के बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा. उन्होंने यह बयान रायपुर एयरपोर्ट में दिया है. कुछ ही देर में विधायक और मंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा, पहले विधायकों के साथ फिर मंत्रियों के साथ होगी चर्चा।

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बच्चे अब जल्द आपदा प्रबंधन का विषय पढ़ने वाले है. एक अतिरिक्त विषय (Additional Subject) के रूप में पढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है. जानकारी के मुताबिक विभागीय मंत्री और विभाग से विषय को लेकर अनुमति भी मिल गई है ।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कक्षा 10, 11 और 12 वीं के छात्र-छात्राएं अब आपदा प्रबंधन के विषय की जल्द ही पढ़ाई कर सकेंगे. इसकी पूरी योजना बना ली गई है. अतरिक्त विषय के रुप में इसकी पढ़ाई कराने की योजना बनाई जा रही है. छात्र भी इस रोचक विषय की पढ़ाई करने काफी उत्सुक नजर आ रहे है. छात्रों का कहना है कि इस विषय की पढ़ाई से लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है, इसकी जानकारी मिले. वहीं पाठ्य पुस्तक निगम की डिप्टी डायरेक्टर दिप्ती अग्रवाल का कहना है कि आपदा प्रबंधन (Disaster Management) कोर्स पर काम किया जा रहा है. आपदा प्रबंधन क्या है और कैसे किया जाता है, इसे बच्चों को पढ़ाया जाएगा. इससे बच्चों को अवेयरनेस आएगी ।
पाठ्य पुस्तक निगम अशोक चतुर्वेदी का कहना है कि शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 14 प्रकार के व्हीज्वल्स पोस्टर लगाए जाएंगे. इनमे मौलिक अधिकार,ग्लोबल वार्मिंग,नरवा,गरुवा,घुरूवा और बारी को प्रदर्शित किया जाएगा. पाठ्य पुस्त निगम ये सब प्रयोग अपने स्वयंम के लाभ से अर्जीत राशि से करेगा. बता दें कि पाट्य पुस्तक निगम पहली बार अपने लाभ से अर्जीत राशि का इस तरह से उपयोग करने वाला है ।

रायपुर | मुख्यमंत्री निवास रायपुर में बुधवार को होने वाला जन चौपाल भेंट-मुलाकात का आयोजन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है| बता दे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता के निधन के बाद इस जन चौपाल में मुख्यमंत्री का शामिल होना रद्द हो गया था|

रायपुर । भाजपा नेता प्रकाश बजाज की अग्रिम जमानत खारिज हो गयी है। सेशन कोर्ट रायपुर ने इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायधीश सुनील नंदे ने करते हए ये फैसला सुनाया है। तेलीबांधा थाने में प्रकाश बजाज के खिलाफ धोका धड़ी का मामला दर्ज हुआ था। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब पुलिस प्रकाश बजाज को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि अभी इस मामले में आरोपी प्रकाश बजाज फरार बताया है। जिसकी तलाश राजधानी पुलिस कर रही है। एक महिला ने मकान खरीदी के मामले में दस लाख की ठगी का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने प्रकाश को साढ़े 7 लाख रुपए नकद और ढाई लाख रुपए का चेक दिया था। जब भी वह घर के बारे में बजाज से बात करती थी तो वह आनाकानी करता था। महिला ने आरोप लगाया था कि वह अपने पैसों की मांग करती थी तो प्रकाश बजाज उसे अकेले में बुलाता था। इसके पहले महिला से छेड़छाड़ के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने प्रकाश बजाज को गिरफ्तार किया था ।

रायपुर । एसडीएम के फर्जी सील और हस्ताक्षर से आदेश जारी कर जमीन का नक़ल निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहनदास मानिकपुरी बताया जा रहा है. पिछले सप्ताह ही गोलबाजार थाना पुलिस ने आरोपी मोहनदास मानिकपुरी और कारोबारी राजकुमार दाम्मानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. मामला दर्ज होते ही गोलबाजार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी । एसडीएम के फर्जी सील और हस्ताक्षर का दुरूपयोग करने वाले आरोपी मोहनदास मानिकपुरी को अरेस्ट कर लिया गया है । वही कारोबारी राजकुमार दाम्मानी फरार है. मामले में फरार कारोबारी की तलाश जारी है ।

रायपुर । प्रदेश के लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली, तीजा और कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं. इससे पहले विश्व आदिवासी दिवस और छठ पूजा को सार्वजनिक अवकाशों की सूची में पहले ही शामिल किया जा चुका है।
सरकार के इस कदम का छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के संयोजक नंद किशोर शुक्ल ने राज्य सरकार को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सराहनीय कदम है. जनता में इससे खुशी की लहर है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार के लिए काम कर रही है, उसी तरह छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण के लिए भी काम करे, क्योंकि संस्कृति का संरक्षण तभी संभव है, जब भाषा का संरक्षण हो।
छत्तीसगढ़ महिला क्रांति सेना ने भी सरकार को इस पहल की बधाई दी है. क्रांति सेना की अध्यक्ष लता राठौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ी महिलाओं के लिए तीज का पर्व सबसे बड़ा पर्व है. जिसे गांव-गांव में मनाया जाता है. तीजा पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना प्रदेश की महिलाओं का सम्मान है. वहीं हरेली पर्व पर भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करना स्वागत योग्य कदम है. इस त्योहार से ही प्रदेश में त्योहारों की शुरुआत होती. यह एक महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ी भाषा को लेकर भी सरकार इस तरह से कदम उठाए ।

रायपुर । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में मोदी सरकार 2.0 का पहला आम बजट 2019 पेश किया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब किसी पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री ने केंद्रीय बजट पेश किया है, और उनका यह बजट देश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करता है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बजट की तारीफ की और ट्वीट कर कहा, आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने सर्वजन हितैषी बजट पेश किया। ग्रामीण क्षेत्रों, कृषकों, श्रमिकों, डिजिटलीकरण व विद्यार्थियों के साथ ही महिला सशक्तिकरण पर आधारित यह बजट 2019 लोक-हितकारी एवं देश की अर्थव्यवस्था को नये आयाम प्रदान करेगा।