Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व बहुजन समाज पार्टी गठबंधन, सीटों का समीकरण नहीं सुलझा पा रहा है। प्रारंभ में 50-50 प्रतिशत सीट के फार्मूले से शुरू हुई बातचीत अभी तक बेनतीजा है।
बसपा प्रमुख मायावती को जन्मदिन की बधाई देने के बहाने दिल्ली जाकर अजीत जोगी उनके साथ चर्चा भी कर चुके हैं। इसके बाद भी दोनों दलों के नेताओं के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। राज्य में लोकसभा की 11 सीटों पर कौन सी पार्टी कितनी सीट और कौन कौन सी सीट पर चुनाव लड़ेगी, यह तय करने का प्रयास चल रहा है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। यही फार्मूला लोकसभा चुनाव में भी अपनाने का प्रयास हो रहा है। प्रारंभिक दौर में यह संभावना जताई जा रही थी कि बसपा व जकांछ में आधा आधा की हिस्सेदारी होगी पर अब ऐसा नहीं लग रहा है। दोनों ही दल अब इस बात पर मंथन कर रहे है कि किस सीट पर किस दल का उम्मीदवार जिताऊ हो सकता है उसे ही मैदान में उतारा जाए।
शीर्ष क्रम की बैठक अब इस माह के अंत में होनी है। संभावना है कि सीटों के बंटवारे को उसी बैठक में मूर्त रूप दिया जाएगा। बसपा शीर्षक्रम मसलन मायावती से बैैठक से पूर्व जकांछ नेतृत्व एक बार अपने नेताओं संग भी सीटों की स्थिति पर मंथन करना चाहता है। गठबंधन लोकसभा चुनाव में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर केंद्र की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहता है।
आज होगी वरिष्ठ नेताओं की बैठक : जोगी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अमित जोगी ने कहा कि बसपा शीर्ष नेतृत्व संग इस महीने के अंत में बैठक होगी और सीटों पर गणित सुलझा लिया जाएगा। कहा सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं संग चर्चा होगी और लोकसभा चुनाव के लिए अपनी स्थिति का आकलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की राय के बाद पार्टी प्रमुख अजीत जोगी मायावती संग बैठक कर सीटों का स्वरूप तय करेंगे।
रायपुर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नियमित विमान से एक दिवलीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे गए है। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार रही, लेकिन भाजपा सत्ता भोगी हो गई थी। भाजपा राजनीति नहीं बल्कि व्यापार कर रही थी। चावल वाले बाबा चावल में ही भ्रष्टाचार कर रहे थे। जनता ने उन्हें विरोधी रोल चिन्हित किया है। भाजपा उससे ही नहीं उभर पा रही है ।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अंततः जनता ने सही निर्णय लेकर कांग्रेस को जीत दिलाई है। अब हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उसे पूरा करें। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं पर जो भी झुठे मुकदमे थाने में दायर हुए है उन्हें भी समाप्त किया जाना चाहिए ।
रायपुर । प्रदेश में इन दिनों बारिश की वजह से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। ऐसे ही दो दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। मौसम का तापमान 10 से 12 डिग्री तक पहुंच चुका है। पूर्वी क्षेत्र में चक्रवात बने थे, जिसका असर पड़ेगा और बारिश भी हो सकती है.मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 2 दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। जिससे शहर में शीतलहर के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में वृद्धि होगी। दो दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में बूंदाबांदी हो सकती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रायपुर में बारिश हुई थी। जिससे ठंड बढ़ गई है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण और बस्तर बैंड के मास्टर अनुप रंजन पाण्डेय को पद्मश्री मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि ये हमारे छत्तीसगढ़ के गौरवगान है। इनसे हमारे प्रदेश की पहचान है। उन्होने कहा कि तीजन बाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजदूत हैं, वे छत्तीसगढ़ की पहचान है हमें उन पर गर्व है। तीजन बाई ने महाभारत की कथाओं पर आधारित छत्तीसगढ़ की लोक गीत-नाट्य की विशिष्ट शैली पंडवानी को न केवल देश में बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान और प्रसिद्धि दिलाई है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला एवं संस्कृति को और अधिक समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
इसी तरह से अनुप रंजन पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बचाने और संवर्धन में योगदान दिया है मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार हबीब तनवीर दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए अनूप रंजन पाण्डेय ने रंगमंच तथा विविध कला क्षेत्रों के माध्यम से अनेक प्रयोग एवं कार्य किए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ-साथ राज्य की अन्य बोलियों के माध्यम से भी यहां की कला एवं संस्कृति को समृद्ध किया। बस्तर की विविध पारम्परिक नृत्यों को जोड़कर उन्होंने ‘बस्तर बैंड’ के माध्यम से जो कार्य किया, उससे यहां की लोक कला संस्कृति को विशिष्ट पहचान मिली है।
रायपुर । रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहरेगा। स्टेशन के मेन गेट व वीआईपी गेट के आसपास सौ फीट के लंबे पोल पर तिरंगा झंडा लगेगा। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुणे की एक निर्माण एजेंसी को कांट्रेक्ट दिया गया है। यह तिरंगा झंडा 15 फरवरी से रेलवे स्टेशन पर शान से लहराएगा ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम ने बताया कि इस गणतंत्र दिवस पर यह तिरंगा झंडा फहराये जाने की तैयारी थी, लेकिन तिरंगा झंडा के पोल का स्ट्रक्चर समय पर तैयार नहीं हो पाने की वजह से तिरंगा झंडा 26 जनवरी के बजाय अगले महीने 15 फरवरी को फहराया जाएगा।
वहीं रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने तीन महीना पहले देशभर के ए-1 स्टेशनों पर समान ऊंचाई के तिरंगे लगाने का फैसला लिया था। इसके तहत स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि राजधानी के मरीन ड्राइव पर 205 फीट ऊंचा तिरंगा लगा है, जो लोगों को आकर्षित करता है। एयरपोर्ट पर भी करीब 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है, जो दूर से नजर आता है। अब स्टेशन परिसर में भी तिरंगा यात्रियों में देश प्रेम का जज्बा जगाएगा।
लाइटिंग व सौंदर्यीकरण की व्यवस्था
तिरंगा झंडा के लिए पूरे क्षेत्र में लाइटिंग व सौंदर्यीकरण की व्यवस्था होगी। अधिकारियों का कहना है कि तिरंगा के सम्मान में विधिवत नियमों का पालन किया जाएगा। इस क्षेत्र में तिरंगा स्थापना के बाद प्रत्येक गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस को रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
आरपीएफ करेगी सुरक्षा
स्टेशन पर तिरंगे की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की होेगी। इसके लिए आरपीएफ पुलिस के जवान लगतार माॅनिटरिंग करेंगे। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से भी नजर रखी जाएगी, ताकि तिरंगे की शान में किसी भी तरह की चूक न हो। अधिकारियों ने कहा की खासतौर पर इस क्षेत्र की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होगी।
दो स्टेशन का चयन
भारतीय रेलवे ने इसके तहत देश के 75 स्टेशनों का चयन किया है, जहां तिरंगा झंडा लगाना है। इसमें प्रदेश के दो रेलवे स्टेशन रायपुर व बिलासपुुर स्टेशन का चयन किया गया है। इसके तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर तिरंगा झंडा फराया गया है। रायपुर स्टेशन पर भी जल्द तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
देश प्रेम की जज्बा जगाएगा
रेलवे के निर्देश पर स्टेशन में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दिया गया है। स्टेशन परिसर पर तिरंगा यात्रियों में देश प्रेम की भावना जागृत करेगा। – कौशल किशाेर, डीआरएम, दक्षिण पूर्व मध्य रेल
रायपुर | देश दीपक गुप्ता, सरगुजा. गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने संविदा डॉक्टरों को एक बड़ी सौगात दी है. सिंहदेव ने कहा कि संविदा डॉक्टरों की वेतन बढ़ाई जाएगी. संविदा डॉक्टरों को नियमित करने पर भी विचार किया जाएगा |
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने संविदा डॉक्टरों को रेगुलर करने के लिए भी आश्वस्त किया है. सरगुजा चिरायु टीम की मेहनत को देखकर हेल्थ मिनिस्टर सिंहदेव भाव-विभोर गए. कई महिलाएं सिंहदेव को अपने बीच पाकर रो पड़ीं. सिंहदेव ने कहा कि आप लोग भगवान तो नहीं हैं पर भगवान से कम भी नहीं हैं |
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे. संभागीय चिरायु अधिवेशन में लाभान्वित बच्चों से टीएस सिंहदेव ने मुलाकात भी की. मंत्री सिंहदेव ने संविदा डॉक्टरों के लिए ये सौगात भरी बातें हरिभूमि डॉट कॉम से खास बातचीत में कही है |
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने बीते 15 सालों को सिंचाई कर माफ करने की घोषणा की।
गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे पता है कि 15 साल प्रदेश के लाखों किसानों का सिंचाई कर लंबित है, लेकिन ये सरकार किसानों की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार 15 साल से लंबित किसानों का 207 करोड़ का सिंचाई टैक्स माफ कर रहे हैं।
बघेल ने कहा किसानों को कर्ज के कुचक्र से मुक्ति दिलाए बिना उनकी और गांवों की स्थिति सुधारी नहीं जा सकती। इसलिए हमने मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में 16 लाख 65 हजार किसानों का लगभग 6 हजार 230 करोड़ रूपए का अल्पकालिक कृषि ऋण माफ कर दिया।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस मैदान में भूपेश बघेल ने परेड की सलामी ली। भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत अपनी मातृभाषा छत्तीसगढ़ी में की।उन्होंने सबसे पहले प्रदेश के उन विभूतियों को नमन किया जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाई है ।
बघेल ने इस दौरान सरकार की अब तक उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही उन्होंने सरकार की प्राथमिकताएं बताई। बघेल ने कहा कि सरकार सबसे पहली प्राथमिकता है गांव-गरीब और किसान है। हमने जो नारा दिया है, छत्तीसगढ़ के 4 चिन्हारी, नरवा-गरुआ, घुरवा-बारी…येला बचाना हे संगवानी। को सूत्र वाक्य मानकर हमने ग्रामीण विकास को प्राथमिकता में रखा है। ग्राम स्वराज से छत्तीसगढ़ और भारत को हम समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
सरकार ने बीते एक महीने में किसानों की कर्जा माफी, रबी फसल के लिए सिंचाई की व्यवस्था, 25 सौ रुपये समर्थन मूल्य का सहित कई फैसले लिए हैं। इसके साथ ही हमने तय किया है कि सरकार लोगों को न्याय दिलाने का काम करेगी। यही वजह है कि हमने झीरमघाटी नक्सल हमला, नान घोटाला मामले के लिए एसआईटी का गठन किया है। इसी तरह से चिटफंड पीड़ितों को भी राहत देने के लिए दर्ज एफआईआर वापस लेने की घोषणा की है। साथ ही तय किया है कि एजेंटों को नहीं बल्कि संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी ।
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 15 साल बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में ध्वजारोहण किया। इससे पहले बतौर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रायपुर और जगदलपुर में तिरंगा फहराते रहे हैं। रमन सिंह के साथ इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि छत्तीसगढ़ 15 साल के विकास के साथ और तेजी से आगे बढ़ेगा।
इस मौके पर उन्होंने प्रणब मुखर्जी, नानजी देशमुख, भूपेन हजारिका को भारत रत्न मिलने पर खुशी जाहिर की। वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ के दो विभूति तीजन बाई को पद्म विभूषण और अनुप रंजन पाण्डेय को पद्मश्री सम्मान मिलने उन्हेंं बधाई दी।
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य अतिथि गृह पहुना में राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बात-चीत की और उनका मुंह मीठा कर स्वागत किया। बघेल ने बच्चों के साहस और सूझबूझ की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं दी। इन बच्चों को कल राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों से हाथ मिलाकर उनसे परिचय प्राप्त किया और साहस और वीरता भरे कार्यों की जानकारी ली। सरगुजा की कांति कंवर ने बताया कि उनके घर की बाड़ी में हाथियों के झुंड ने मक्के की फसल बर्बाद कर दी। हाथियों के डर से घर के सभी सदस्य बाहर निकल आए लेकिन छोटी बहन सोनिया घर के अंदर रह गयी थी। घर का कोई भी सदस्य घर के अंदर जाकर उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। ऐसी स्थिति में भी कांति कंवर ने निर्भयतापूर्वक हाथियों के बीच से होते हुए छोटी बहन को घर से बाहर निकाल लिया। मुख्यमंत्री ने हेलीकाप्टर की सैर कैसी रही पूछने पर बच्चों ने बताया कि हेलीकाप्टर की सैर में बहुत आनंद आया। भिलाई से गुजरते वक्त मुख्यमंत्री का आवास और नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और मंत्रालय सहित अनेक स्थान भी देखा है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद द्वारा चार बच्चों का राज्य वीरता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इनमें महासमुंद जिले के ग्राम खल्लारी के सोमनाथ वैष्णव और पूनम यादव, सरगुजा जिले के ग्राम मोहनपुर की कांति कंवर, रायगढ़ जिले के ग्राम सरिया के प्रशांत बारीक शामिल है। इस अवसर पर वीरता पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों के पालकगण और अध्यापक, छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद की संयुक्त सचिव और राज्य वीरता पुरस्कार कार्यक्रम की संयोजिका इंदिरा जैन, सह संयोजक राजेन्द्र निगम, सदस्यगण सुनील चंदसोरिया, कृष्ण कुमार निगम और सुभाष बुंदेलेे भी उपस्थित थे।