Browsing: रायपुर

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी से सवाल करने पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़े एक वाक्ये की याद दिलाई है, और नसीहत दी है कि इस वाक्या को बघेल गांठ बांधकर रखें और बचकानी सियासी नौटंकियों से बाज आएं। पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल प्रधानमंत्री को आईना भेजने और झूठे व भ्रामक सवाल करने के जिस सत्तावादी अहंकार से ग्रस्त नजर आ रहे हैं, उन बघेल को याद होना चाहिए कि सवाल पूछने वालों के प्रति भी कांग्रेस हमेशा से असहिष्णु रही है
मुख्यमंत्री बघेल पुराने कांग्रेसी हैं तो उन्हें वह वाक्या याद दिलाना जरूरी महसूस हो रहा है कि  एक बार पांच सवाल पूछे जाने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हर भौंकने वाले कुत्ते को जवाब नहीं दिया जाता। केन्द्र में सत्ता पर काबिज कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के इस जवाब से साफ है कि सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस का नेतृत्व कितना असहिष्णु और विचलित हो जाता था और आज भी विचलित हो जाता है। चंद्राकर ने कहा कि दरअसल आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जूझती कांग्रेस सत्ता पाने की लालसा में झूठ-फरेब, भ्रम और अमर्यादित भाषा का जिस रफ्तार से इस्तेमाल कर रही है, वह बताता है कि कांग्रेस इन दिनों काफी विचलित है।

रायपुर । फरार डॉ पुनीत गुप्ता मामले पर डीकेएस अस्पताल में पुलिस ने दबिश देते हुए डिजिटल लॉकर को खोला है. इस दौरान टेकनीशियन के साथ पुलिस की टीम अस्पताल में मौजूद रही. लेकिन डिजिटल लॉकर से पुलिस को कुछ भी सबूत हाथ नहीं लगे हैं. बता दें कि लॉकर का अभी तक इस्तेमाल ही नहीं किया गया है. गुप्ता के खिलाफ गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

रायपुर ।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 15 लाख रुपए खाते में आने के बयान को लेकर किए गए सवाल पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने पलटवार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कपोलकल्पित बाते हैं. बीजेपी ने किसी मंच ऐसा बयान नहीं दिया है. मैं भूपेश बघेल को चैलेंज देता हूं कि यदि ऐसा कोई प्रमाण है, तो 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करें, मैं वचन देता हूं कि उन्हें एक करोड़ रुपए दूंगा ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर उनसे 20 सवाल शुक्रवार को सुबह राजीव भवन में पत्रकारों के माध्यम से पूछे हैं. इसमें काले धन की वापसी से लेकर झीरम घाटी जांच फाइलों को नहीं दिए जाने को लेकर सवाल किए थे. इन सवालों में एक सवाल में बघेल ने नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ की जमीन से प्रधानमंत्री बनने पर प्रत्येक गरीब परिवार के खाते में 15 लाख रुपए आने की बात को लेकर था. जिस पर अब रामविचार नेताम ने पलटवार किया है ।

रायपुर ।  डीकेएस हॉस्पिटल घोटाले मामले में फरार चल रहे पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है. इस संबंध में रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख ने पुष्टि की है ।
डीकेएस हॉस्पिटल घोटाले मामले में पुलिस ने पहले डॉ. पुनीत गुप्ता को नोटिस जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस से राहत मांगी थी, लेकिन पुलिस ने राहत देने से इंकार करते हुए उन्हें पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा था. लेकिन इस दिशा में डॉ. गुप्ता की ओर से कोई पहल नहीं किए जाने के बाद उनके विदेश जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है ।
लुकआउट नोटिस जारी करने से पहले पुलिस ने डीकेएस हॉस्पिटल स्थित डॉ. पुनीत गुप्ता के केबिन में लगे डिजिटल लॉकर को टेक्निशियन की मदद से खोला गया था,जिसमें लॉकर में कुछ नहीं मिला. वहीं दिन के दूसरे घटनाक्रम में स्वयं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने डीकेएस घोटाले से जुड़ी फाइलों के गायब होने की बात प्रेस से मुलाकात के दौरान कही. इन सबके बीच लुकआउट नोटिस जारी होने से डॉ. पुनीत गुप्ता की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है ।

रायपुर ।  स्कूल प्रबंधन की मनमानी और नियमों के खिलाफ आज छात्रों के पैरेंट्स ने राजधानी के होलीक्रॉस स्कूल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया है. लगातार स्कूल की फीस, वर्दी और किताबों के नाम पर की जा रही मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोला है ।
बैरनबाजार स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोग दिखे. तानाशाही स्कूल में इस कदर बढ़ गई है कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर कुछ भी जवाब देने के लिए बचते हुए नजर आए.सुबह 8.30 से पैरेंट्स स्कूल गेट के पास जमा होने लगे इसके बाद प्रिंसीपल और प्रबंधन विभाग इस मामले पर कुछ भी जवाब देने के नहीं थे.बता दें कि होलीक्रॉस स्कूल के 1 बच्चें की सालाना फीस लगभग 8000 रूपए है लेकिन इस बार 4000 से 5000 फीस बढ़ाने के एडमिन ने निर्देश जारी किए किए हैं ।

रायपुर ।  शहर के टाटीबंध चौक में आए दिन हो रही दुर्घटना की वजह से लोगों की हो रही मौत पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने  एनएचआईए से चौक को तोड़कर नए सिरे से निर्माण करने को कहा है ।
आमानाका थाना प्रभारी ने सीआरपीसी की धारा 133 के तहत एनएचएआई के महाप्रबंधक को नोटिस जारी कर बताया कि दुर्ग-भिलाई से रायपुर तक के फोरलेन के टाटीबंध चौक पर टू लेने हो जाने की वजह से यातायात का दबाव बढ़ने से आए दिन दुर्घटना हो रही है. टीआई ने बताया कि जनवरी 2018 से मार्च 2019 तक चौक निर्माण से 57 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 13 की मौत और 28 घायल हुए हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन क्षतिग्रस्त भी हुए हैं ।

रायपुर । बोराई थाना क्षेत्र के साल्हेभाठ के जंगल में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। वहीं एक जवान के घायल होने की खबर आ रही है। शहीद जवान का नाम हेड कॉन्स्टेबल हरीश चंद्र पाल है और वह भोपाल का रहने वाला था। घायल जवान का नाम सुधीर कुमार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है CRPF 211 नम्बर बटालियन के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है। डीजीपी ने घटना की पुष्टि करते हुुए बताया, अभी इलाके में सर्चिंग चल रही है, मुठभेड़ में एक जवान शहीद और एक घायल है, सर्चिंग पर पुलिस पार्टी गयी हुई थी, इसी दौरान ये मुठभेड़ हुई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे CRPF के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। तभी घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। ये मुठभेड़ खल्लारी के जंगल से 3 किमी दूर सल्हेभाठ में हुई है। आपको बता दें कि 1 अप्रैल को पुलिस ने खल्लारी के जंगल से दो नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया था। नक्सली अपने साथी की बदला लेने की कोशिश में थे, ये घटना उसी के रूप में देखा जा रहा है।

रायपुर। गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित जंगल सफारी में भी पानी की कमी हो गई है। गर्मी में पानी की खपत अमूमन डेढ़ गुना हो जाती है। यहां दरियाई घोड़ा तालाब, जू क्षेत्र आटर तालाब, घड़ियाल तालाब, वन भैंसा प्रजनन केन्द्र तालाब में पानी की आवश्यकता है। पर्यटकों की बोटिंग के लिए बनाई गई झील में भी पानी की कमी हो गई है। जंगल सफारी प्रबंधन ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। पत्र 28 मार्च को लिखा गया, लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हुई है। सिंचाई विभाग ने जल्द पानी उपलब्ध नहीं कराया तो वन्यजीवों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सफारी प्रबंधन का कहना है कि वन्यजीवों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था है।

राजधानी से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित नया रायपुर में 800 एकड़ में जंगल सफारी का निर्माण किया गया है। जंगल सफारी में 33 बाड़ों का निर्माण कार्य किया जाना है, लेकिन अब तक सिर्फ 10 बाड़े ही बनाए जा सके हैं। 23 बाड़ों का निर्माण बाकी है। जो 10 बाड़े बनाए गए हैं उनमें टाइगर, लायन, व्हाइट टाइगर, तेंदुआ, कछुआ, दरियाई घोड़ा, घड़ियाल, हिमालयन भालू, गोह, हिरण, वन भैंसा आदि को रखा गया है।
जंगल सफारी में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ खुले में बाघ, शेर को देखने वालों की तादाद बढ़ी है। पहले की अपेक्षा गर्मी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। एक दिन में करीब 400 पर्यटक पहुंच रहे हैं। सफारी के अधिकारी ने बताया कि छुट्टी के दिन ढाई हजार से अधिक पर्यटक आ रहे हैं। वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए उनके बाड़े में पानी की व्यवस्था की गई है। खुले में घूमने वाले वन्यजीवों के लिए जगह-जगह टब में पानी रखा गया है। वे उसमें नहा भी सकते हैं
जंगल सफारी में जलसंकट का खामियाजा पर्यटकों को भुगतना पड़ सकता है। सफारी में पब्लिक के मनोरंजन के लिए पार्क के एक हिस्से को झील की तरह विकसित किया है। यहां दो बोट रखी गई हैं, जिसमें घूमकर पर्यटक गोवा और दूसरे समुद्र तट जैसा महसूस कर सकते हैं। झील में पानी कम हो गया है इसके चलते पर्यटक महज 15 मई तक ही बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो उन्हें मायूस लौटना पड़ सकता है।

रायपुर। गुरुवार को पखांजूर के परतापुर थाने के मोहल्ला जंगल में सर्चिग पर निकले फोर्स पर नक्सलियों ने हमला बेला था। जिसमें बीएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक बोरो सहित आरक्षक रामकृष्णन, आरक्षक सोमेश्वर और आरक्षक इशरार खान शहीद हो गए। आज बीएसएफ़ के चार शहीद जवानों को दी गई श्रध्दांजलि दी गई है।
माना चौथी बटालियन में श्रद्धांजलि दी गई, श्रध्दांजलि के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम भेजा जाएगा।श्रध्दांजलि में  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, डीजीपी डीएम अवस्थी के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान…
कांकेर में नक्सली हमले में चार बीएसएफ जवानों की शहादत बेहद दुखद है। शहीद परिवार के साथ हमारी पूरी संवेदना है। देश के लिए उन्होंने प्राणों की आहुति दी।। उन्हें मैं श्रध्दांजलि अर्पित करता हु।। दुखद इसलिए भी है कि कैम्प के कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई। नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। निश्चित रूप से अभी तक के 17 नक्सली हमारे जवानों ने मार गिराए है और यह पहली घटना है। दूसरी बात यह है कि जो आदिवासियों को विश्वास में लेंने की बात है। वहां परंपरागत से रहने वाले लोग है उसे विश्वास में लेने की बात है यह अभियान आचार संहिता खत्म होने के बाद शुरुआत करेंगे। इसको आगे बढ़ाएंगे।। सबसे चर्चा करने के बाद ही फिर आगे रणनीति तैयार करेंगे।

रायपुर । मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (मेकाहारा) में इलाज के लिए भर्ती कराई गई स्वाइन फ्लू की शिकार गर्भवती महिला की मौत हो गई. बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के गांव बेलतरा की रहने वाली महिला को दो दिन पहले ही क्रिटिकल कंडीशन में दो दिन पहले भर्ती कराया गया था ।
मेकाहारा पीआरओ शुभ्रा ठाकुर ने बताया कि बेमेतरा जिला निवासी महिला रंजन धनकर पति ओम प्रकाश को निजी अस्पताल में उपचार और इलाज कराने के बाद परिजन वेंटिलेटर पर लेकर आए थे. जिसकी बुधवार शाम 6 बजे मौत हो गई ।