Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: बस्तर

panchayattantra24.-बस्तर। सीएम विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ किया। इस कार्यालय के प्रारंभ होने से बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के विभागीय कामकाज में काफी सुविधा होगी। जल संसाधन से संबंधित निर्माण कार्यों के सर्वेक्षण, डीपीआर निर्माण और तकनीकी स्वीकृति में तेजी आएगी। पहले इन कार्यों की स्वीकृति के लिए रायपुर जाना पड़ता था। अब ये काम संभागीय मुख्यालय बस्तर में ही हो सकेंगे।
जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के विशेष पहल से शुरू हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता नवीन कार्यालय में विभिन्न स्तरों पर अधिकारी और कर्मचारी की नियुक्ति के लिए भी बजट में स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में यह कार्यालय जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय इंद्रावती परियोजना मंडल भवन के ऊपरी तल में संचालित हो रहा है। मुख्य अभियंता जल संसाधन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, नगर निगम महापौर संजय पांडेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वेदमती कश्यप, वित्त आयोग के अध्यक्ष निवास राव मद्दी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के. एस. भंडारी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

panchayattantra24.-बस्तर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे है, वे बस्तर पंडुम महोत्सव में शामिल होंगे। साथ ही नक्सल मामलों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वे नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से भी वन टू वन मुलाकात करेंगे। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजेश मूणत का ट्वीट – “बस्तर पंडुम महोत्सव” के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत करता हूँ। अमित शाह मार्गदर्शन में हम छत्तीसगढ़ की प्रगति की नई दिशा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस मौके पर उनका आशीर्वाद हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

panchayattantra24.com-सुकमा। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर रमेश सिन्हा के द्वारा नवीन व्यवहार न्यायालय भवन एवं न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय कालोनी सुकमा का भूमिपूजन बुधवार को वर्चुअल मोड से किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री अरविन्द कुमार वर्मा माननीय न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं पोर्टफोलियो जज जिला दन्तेवाड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी पदस्थापना छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में होने के पश्चात् उनके द्वारा सर्वप्रथम दन्तेवाड़ा न्यायालय का ही निरीक्षण किया गया था एवं दन्तेवाड़ा न्यायालय के न्यायिक कर्मचारियों के आवसीय परिसर का उद्घाटन किया था। उन्हें इस बात की खुशी है कि आज नवीन व्यवहार न्यायालय भवन सुकमा एवं न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय परिसर का भूमि पूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यवहार न्यायालय बीजापुर के न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के नव निर्मित भवन भी बनकर तैयार हो गया है। जिसका उद्घाटन उनके द्वारा पूर्व में किया गया। उनके कहा कि दन्तेवाड़ा क्षेत्र सुदुर एवं संवेदनशील है परन्तु उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य का खूबसूरत स्थान है। उन्होंने कहा कि सुकमा न्यायालय भवन एवं न्यायिक कालोनी तैयार होने से न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। जिससे आम नागरिकों को सुलभ एवं शीघ्र न्याय प्रदान किया जा सकेगा।
माननीय चीफ जस्टिस द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दन्तेवाड़ा, कलेक्टर सुकमा एवं पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नवीन व्यवहार न्यायालय सुकमा एवं न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय परिसर का निर्माण का कार्य सम्पन्न किया जाये।
विजय कुमार होता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दन्तेवाड़ा के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत कर कहा कि माननीय चीफ जस्टिस महोदय के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्य काफी तेजी से विकसित हुआ है। माननीय पोर्टफोलियो जज दंतेवाड़ा अरविंद कुमार वर्मा का निरंतर मार्गदर्शन भी हमें प्राप्त होता रहा है, जिस कारण यह कार्य शीघ्रता से प्रारंभ किया जाना संभव हो सका। माननीय चीफ जस्टिस के द्वारा वर्चुअल मोड से शिलालेख का अनावरण किया गया। नवीन व्यवहार न्यायालय भवन एवं न्यायिक कर्मचारियों के लिए निर्मित होने वाली कालोनी का ग्राफिक विडियो प्रदर्शित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अपूर्वा दांगी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दन्तेवाड़ा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दन्तेवाड़ा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण , न्यायिक अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह दांगी, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दन्तेवाड़ा, अधिवक्तागण श्री बिच्चेम पोंदी, श्री कैलाश जैन, श्री पी.भीमा, प्रशासनिक , न्यायिक कर्मचारीगण, पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, पीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण, इस अंचल के सम्मानीय नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मंच का संचालन शैलेश शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, (पॉक्सो) दन्तेवाड़ा के द्वारा किया गया।

panchayattantra24.com-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय से महाकुंभ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी केआरोपियों ने 55 श्रद्धालुओं से राशि हड़प कर बीच रास्ते में ही उन्हें छोड़कर फरार हो गया। यात्री किसी तरह जगदलपुर पंहुचकर आज गुरूवार काे कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता काे देखते हुए एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िताें से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के परचनपाल निवासी योगेन्द्र पांडे ने प्रयागराज महाकुंभ सहित काशी और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का वादा करते हुए उन्होंने बस्तर जिले के 55 श्रृद्धालुओं से प्रति यात्री 7 से 8 हजार रुपए लिए थे। प्रयागराज और काशी दर्शन कराने के बाद अचानक यात्रा रोक दी. वादे के अनुसार बाकी स्थानों पर नहीं ले गए। जब यात्रियों ने इसका विरोध किया, तो योगेन्द्र पांडे और उसके साथियों ने यात्रियों से बदसलूकी करते हुए कोरबा के पास बीच रास्ते पर ही बस छोड़कर भाग गए। बेसहारा यात्री किसी तरह पैसे इकट्ठे कर वापस जगदलपुर पहुंचे।
धोखाधड़ी का शिकार हुए श्रद्धालुओं में नरेश टावरी और दीपक लाल रंगारी ने बताया कि परचनपाल निवासी योगेंद्र पांडे ने वाट्सएप में बस्तर ट्रेवल्स की बस के माध्यम से धार्मिक यात्रा के लिए मैसेज चलाया था। यात्रा में प्रयागराज कुंभ, काशी, चित्रकूट और अयोध्या तीर्थ स्थल का यात्रा कराने का वादा किया गय था। इसके लिए प्रत्येक यात्री के लिए 7 से 8 हजार रुपए की राशि निर्धारित की गई थी। जिसमें यात्रियों के लिए दोनों वक्त का भोजन, नाश्ता और ठहरने की व्यवस्था भी थी। एजेंट बीच रास्ते में बस छोड़ भाग गया। उन्हाेने बताया कि जगदलपुर से 55 यात्री एजेंट योगेंद्र पांडे के माध्यम से 14 फरवरी को रवाना हुए थे। उन्हाेने बताया कि यात्रा में उन्हें केवल सुबह का नाश्ता और एक समय का ही भोजन दिया गया। उन्हें केवल प्रयागराज कुंभ और काशी ले जाया गया, बाकी जगह जाने से साफ मना कर दिया। पैसे वापस मांगने पर स्टाफ वालों ने यात्रियों से बदसलूकी की। इसके बाद वापसी के दौरान कोरबा में एजेंट योगेंद्र पांडे बस से उतरकर भाग गया। पीड़ितों ने बताया कि इसके बाद बस मालिक से फोन पर शिकायत की तो वह भी कुछ भी करने से इंकार करते हुए उन्होंने भी किसी तरह की कोई मदद नहीं की।
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह का कहना है कि यात्रियों ने शिकायत दी है, पुलिस ने एजेंट योगेंद्र पांडे से फोन से संपर्क किया तो उनका मोबाइल बंद बता रहा है। मामले की जांच कर जल्द ही एजेंट की खोजबीन कर कार्यवाही की जाएगी।

panchayattantra24.com-नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव एवं छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति तथा क्षेत्र में चलाये जा रहे आक्रामक नक्सल विराेधी अभियानों एवं बड़ी संख्या में नक्सलियाें के मारे जाने से उत्पन्न भय के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 3 नक्सलियाें 1 . रैनू उसेण्डी पिता कोहला उसेण्डी निवासी फरसबेड़ा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- जनताना सरकार अध्यक्ष 2 . मैनू वड़दा पिता अगनू वड़दा निवासी कोड़कामरका थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- जनताना सरकार सदस्य 3 . सन्नू उसेण्डी पिता मुरा उसेण्डी निवासी फरसबेड़ा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- जनताना सरकार सदस्य ने नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार, नरेन्द्र सिंह कमाण्डेंट 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी, उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन, अविनाश कवंर, सुश्री अमृता पैकरा, आशीष नेताम नारायणपुर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने पर प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा। इस अवसर पर जिला पुलिस बल, बीएसएफ व आईटीबीपी के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति के फायदे घर, नौकरी ने इन्हें आकर्षित किया है। इन्होने आत्मसमर्पण माड़ एवं स्वयं की भलाई के लिए सोचा है, और ‘‘माड़ बचाओ अभियान” ने उन्हें अब एक नई आस दी है। उन्हाेने नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व के दबाव में आकर नक्सली संगठन से जुड़े ग्राम स्तर/पंचायत स्तर/ एरिया स्तर के बड़े व छोटे कैडरों से अपील करते हुए कहा कि वे भय मुक्त होकर आत्मसमर्पण कर शासन की पुर्नवास योजना का लाभ लेवें।

panchayattantra24.com-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का, कोरचोली के जंगलों में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली डीव्हीसीएम दिनेश मोड़ियम एवं अन्य सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा 202 एंव केरिपु 222 बटालियन का संयुक्त बल नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान 1 फरवरी काे थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का के जंगल में नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में मारे गये 8 हार्डकोर नक्सलियों का शव हथियार एवं अन्य सामग्री सहित बरामद हुआ । मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियाें की शिनाख्त पश्चिम बस्तर डिवीजन के गंगालूर एरिया कमेटी के 16 लाख के ईनामी एसीएम कैडर सहित मिलिशिया सदस्य के रूप में हुई है । मुठभेड़ के दौरान दो डीआरजी जवानों को मामूली चोटें आई है, घायलों जवानों की हालत खतरे से बाहर सामान्य है l
मारे गये 8 नक्सलियाें जिसमें 1.कमलेश नीलकंठ उम्र 24 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर,एरिया कमेटी, एसीएम ईनामी 5 लाख रूपये, 2.ताती कमलू पिता सोमा उम्र 30 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर एलओएस सदस्य, ईनामी 3 लाख रूपये, 3.मंगल ताती पिता सुक्कु ताती उम्र 35 वर्ष पश्चिम बस्तर डिवीजन, गंगालूर एलओएस सदस्य, ईनामी 3 लाख रूपये, 4.लच्छु पोटाम पिता बुड़ता उम्र 40 वर्ष, मिलिशिया कमाण्डर, पश्चिम बस्तर डिवीजन, मिलिशिया कंपनी, ईनामी 1 लाख रूपये 5.शंकर ताती पिता सुक्कू ताती उम्र 26 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, आरपीसी उपाध्यक्ष, ईनामी 1 लाख रूपये, 6.राजू ताती पिता सुक्कू ताती, पश्चिम बस्तर डिवीजन, सावनार आरपीसी उपाध्यक्ष, ईनामी 1 लाख रूपये, 7.विज्जू पदम पिता मुन्ना पदम उम्र 22 वर्ष, पश्चिम बस्तर डिवीजन, मिलिशिया कंपनी सदस्य, ईनामी 1 लाख रूपये, 8.सन्नू ताती पिता स्व. मासा उम्र 40 वर्ष पश्चिम बस्तर डिवीजन, जनताना सरकार कमाण्डर सावनार आरपीसी, ईनामी 1 लाख रूपये के रूप शिनाख्त हुई है।
मारे गये 8 नक्सलियाें के शव के साथ बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री जिसमें 1 नग इंसास रायफल 3 मैगजीन, 2 नग 12 बोर रायफल एवं सेल, 1 नग बीजीएल लांचर, 10 नग सेल एवं पोच, 4 नग मुजॅल लाेडिंग रायफल, स्केनर सेट, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। इसलिए माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे l
panchayattantra24.-बीजापुर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। तुमरेल के जंगल में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखा गया विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री में 10 क्विंटल यूरिया, डेटोनेटर, आईईडी बनाने की सामग्री, नक्सली काली वर्दी और अन्य उपकरण शामिल हैं। इससे पहले भी कोमटपल्ली क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली थी। सुरक्षाबलों ने बरामद सामग्री को सुरक्षित नष्ट कर दिया है।
थाना पामेड़ नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना के बाद कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम 29 जनवरी 2025 को अभियान पर निकली थी। जिसके हाथ ये सामग्री लगी है। कैम्प की स्थापना के बाद से क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों को तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बल लगातार गश्त और तलाशी अभियान चला रहे हैं, जिससे नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है, और अभियान निरंतर जारी रहेगा।

panchayattantra24.com-जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने हल्बी में सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी आदि की 14 टुकड़ियों के द्वारा सलामी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवानों के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों, सांस्कृतिक प्रस्तुति, परेड और झाँकी के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इव अवसर पद्मधर्मपाल सैनी, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, सीसीएफ आर.सी. दुग्गा, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, कलेक्टर हरिस एस., जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन जगदलपुर अधिकारी प्रतीक जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण और अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
panchayattantra24.-रायपुर। माओवादी खून खराबे और आतंक के पक्षधर हैं, हम विकास और सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं। अब बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद सुनाई देता है। जहां कभी बेकारी और लाचारी थी, वहीं इस जिले के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हम माओवाद को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे। हमारे शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल बचेली में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए हम विजन 2047 छत्तीसगढ़ के अंतर्गत विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल, बड़े बचेली में हमने 160 करोड़ रूपये के 501 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है। इनमें 49 करोड़ रूपये के 367 कार्यों का लोकार्पण और 112 करोड़ रूपये के 134 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही इस मौके पर हमने 114 करोड़ रूपये के हितग्राही मूलक कार्यों का चेक और सामग्री का वितरण भी कर रहे हैं। आज जिन बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है, उनमें गीदम ब्लाक के छिन्दनार से बड़ेकरका मार्ग पर 33 करोड़ रूपये का पुल, जिले के सभी विकासखंडों में एक करोड़ रूपये से बने पुल-पुलिया, गीदम, कुआकोंडा, कटेकल्याण मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण शामिल है।इसके अलावा मोर मकान-मोर आवास के अंतर्गत सवा सात करोड़ रूपये की लागत से 321 हितग्राहियों के लिए बने पक्के मकानों की चाबी भी हमने सौंपी है। जलावर्धन और जलशोधन संयंत्र स्थापना के लिए किरंदुल में करीब 45 करोड़ और बारसूर में 15 करोड़, दंतेवाड़ा में अंतरराज्यीय बस स्टैंड और दंतेवाड़ा जिले के सभी विकासखंडों में आश्रम भवन निर्माण कार्यों के लिए हमने अभी भूमिपूजन किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आप सबको पता है कि हमारी सरकार ने सुशासन के एक साल पूरे कर लिये हैं। इस एक साल के दौरान मोदी जी की गारंटी को हमने पूरी गारंटी के साथ पूरा किया है। हमारी सरकार ने पहली बार बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जिसमें करीब 1 लाख 65 हजार लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन की सराहना यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में भी की। हमारी सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को हमारी सरकार 4 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए प्रति मानक बोरा दे रही है। इससे वनवासियों के जीवन स्तर में बदलाव दिखने लगा है। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत जिले के चिन्हित सभी 765 किसानों को 48 लाख रूपये का पावर स्प्रेयर, 1 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से पॉवर ट्रिलर जल्द ही वितरण करने की तैयारी कृषि विभाग ने की है। नियद नेल्लानार योजना के तहत 1200 परिवारों को निःशुल्क मोबाइल फोन का वितरण किया जा रहा है। इससे दूरस्थ अंचल के ग्रामीण मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। सुदूर अंचल के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जन सुविधा एक्सप्रेस अभियान के तहत करीब 4 करोड़ रूपये की लागत से 37 वाहन महिला समूहों और युवा संगठनों के माध्यम से संचालित हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यहां माता-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति है। यह इस बात का प्रमाण है कि इनके खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपये सांय-सांय जा रहा है। अभी हाल ही में हमने इस साल के पहले दिन ही माता-बहनों के खाते में रूपये जमा कराया। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय के विकास का जो सपना देखा था। उसे हम सब मिलकर पूरा करने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है कि कोई भी भारतीय खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। हर नागरिक का पक्का मकान होगा। इसी कड़ी में हमारी सरकार बनते ही हमने 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 लाख 88 हजार आवासों की स्वीकृति पुनः प्रदान की है।
मुख्यमंत्री साय ने आवास प्लस का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में बहुत से लोग आवास योजना के लाभान्वित होने से वंचित हुए थे इसके साथ ही वाहन, आय और भूमि संबंधी अन्य संसाधनों होने के साथ ही वे आवास योजना के दायरे से बाहर में थे उनके लिए आवास प्लस योजना के तहत सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया हैं। और शीघ्र ही उन्हें सूची में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि वहीं 2.5 एकड़ सिंचित एवं 5 एकड़ असिंचित भूमि वाले किसान भी आवास योजना के लाभार्थी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई संसाधन और सड़कों के रखरखाव पर फोकस करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दन्तेवाड़ा जिला खनिज सम्पदा और जैविक कृषि में अग्रणी जिला है। अतः क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य शासन प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही जिले में वन्य प्राणी के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से ’’जू पार्क” (चिड़ियाघर ) का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा जैविक कृषि को महत्व देने के लिए सभी लेम्पस और राशन दुकानों में जैविक खाद उपलब्ध किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने दान-पुण्य के महापर्व छेरछेरा और मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वनमंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सरकार के एक वर्ष के नेतृत्व में दन्तेवाड़ा जिला प्रगति के पथ पर अग्रसर है । जिले में कई योजनाएं संचालित किए जा रही है जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल साबित होगी। आमसभा में सांसद बस्तर महेश कश्यप एवं क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी द्वारा भी जिले के विकास कार्यो पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय, डीएफओ सागर जाधव तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.com-बीजापुर। जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र अन्तर्गत मेटापाल से गश्त सर्चिंग कर वापस लाैट रहे सुरक्षाबलाें के जवानाें ने गंगालूर एवं बद्देपारा के मध्य कुछ संदिग्ध व्यक्ति मार्ग पर दिखे, जो सुरक्षाबलाें को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे।
संयुक्त सुरक्षाबलाें द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया, पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. सुक्कु अवलम (जनमिलिशिया सदस्य) पिता मंगल अवलम निवासी पीड़िया गोटटोड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, 2. बदरू अवलम (जनमिलिशिया सदस्य) पिता पोदिया अवलम निवासी पीड़िया गोटटोड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, 3. उरसा मंगू ऊर्फ मंगरा (जनमिलिशिया सदस्य) पिता बुधु उरसा निवासी पीड़िया गोटटोड़पारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर का हाेना बताया। पकड़े गए संदिग्धों की तलाशी में 1 नग टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बिजली का तार एवं बैटरी बरामद किया गया। जो गंगालूर- बददेपारा के मध्य रोड पर गडढा कर आईईडी प्लांट करने की तैयारी में थे।
गिरफ्तार नक्सलियाें के विरूद्ध कार्यवाही करते हुऐ बरामद विस्फाेटक सामग्री काे अपने कब्जे में लेकर थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त आज रविवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।