Browsing: रायपुर

  
पंचायत तंत्र -रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी जोरा भवानी नगर के समीप सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने तत्काल कार से राम कृष्ण हॉस्पिटल लेकर गए। हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में जाँच कर रही है ।
 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है. रोजाना कोरोना के आंकडे़ में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 के पार हो गई है ।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देर रात 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. रायगढ़ में 2, दुर्ग, राजनांदगांव और महासमुंद में 1-1 मरीज मिले है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 388 हो गई है ।
देर रात्रि 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। जिला रायगढ़ से 2 एवं दुर्ग,राजनांदगांव व महासमुंद से 1-1 मरीज़ मिले। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 388 है। 
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 503 हो गई है. जिसमें से 114 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिन्हें छुट्टी दे दी गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 388 है. वहीं रायपुर में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी है ।
 

सफाई महाभियान की धीमी गति को लेकर अधिकारियों पर भड़के मेयर
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । शहर के तालाबों को संवारने नगर निगम ने सफाई महाभियान शुरू किया है। बूढ़ातालाब अब पूरी तरह जलकुंभी मुक्त है। निगम का नया लक्ष्य राजातालाब को गंदगी मुक्त करना है। महापौर एजाज ढेबर शनिवार को यहां की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। पता चला कि काम धीमी गति से हो रहा है तो महापौर अफसरों पर भड़क गए। कहा कि 10 जून तक तालाब हर हाल में साफ हो जाना चाहिए। नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। दरअसल महापौर जब निरीक्षण के लिए पहुंचे तो पाया कि अभियान की बेहद धीमी है और राजातालाब में चारो ओर जलकुंभी हुई है। इसके बाद महापौर ने जोन 3 के स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव को तालाब की सफाई को लेकर बड़े निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप यह अभियान शुरू किया गया है और इसमें किसी तरह का हील हवाला नहीं चलेगा। ऐसा करने वालों की जवाबदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ रितेश त्रिपाठी, पार्षद जितेंद्र अग्रवाल, पार्षद मन्नू यादव आदि मौजूद रहे।
 

मैच फिक्सिंग के मुख आरोपी संजीव चावला ने अंडरवल्र्ड की सीधे दखल की बात स्वीकारी
 
 पंचायत तंत्र- रायपुर । क्रिकेट सट्टा से जुड़े लोगों के लिए बुरी खबर है। इंटरनेशनल क्रिकेट खाईवाल सटोरिया संजीव चावला ने दिल्ली पुलिस को बयान दिए है उसके बाद से राजधानी रायपुर के सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुबंई के बाद सात महानगरों में होने वाले क्रिकेट सट्टा से बुकी और खाईवालों ने राजधानी में भी अड्डा बना रखा था। समय-समय पर होने वाले नेशनल, इंटरनेशनल क्रिकेट में अंडरवल्र्ड का सीधा-सीधा हस्तक्षेप होने के संजीव चावला के बयान के बाद आनलाइन क्रि केट सटोरियों के कान खड़े हो गए है। वर्ष 2000 में हुए मैच फिक्सिंग के मुख्य आरोपी संजीव चावला ने बयान देकर सटोरियों को सकते में डाल दिया है। संजीव का कहना है कि हर मैच फिक्स होता है। दिल्ली पुलिस को दिए बयान में संजीव चावला ने खुलासा किया है कि फिक्सिंग के पीछे अंडरवल्र्ड का हाथ होता है। जो वह कहता है वहीं मैच का परिणाम होता है। संजीव चावला ने कहा कि क्रिकेट कभी भी निष्पक्ष नहीं होता। यहां तक की मैच के दर्शक भी फिक्स होते है। अंडरवल्र्ड मैच को उसी पूरी तरह नियंत्रित करते है। संजीव का कहना है कि उनके अनुसार अगर ऐसा नहीं हुआ तो मार दिए जाएंगे। पुलिस क्राइम स्पेशलिस्ट का कहना है कि अभी भी इस मामले की छानबीन जारी है। पुलिस ने दिल्ली कोर्ट को बताया कि साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान क्रोन्ये भी मैच फिक्सिंग मामले में शामिल है। क्रोन्ये 2002 में विमान दुर्घटना में मारे गए थे। चावला पर आरोप है कि 2000 फरवरी मार्च में दक्षिण अफ्रीकी टीम के भारत दौरे के मैचों को फिक्स करने के लिए क्रोन्ये के साथ प्लानिंग की थी। सूत्रों के अनुसार इस खबर ने राजधानी के सटोरियों की नींद हराम कर दी है। राजधानी रायपुर में भी करोड़ों बुकिंग और खाईवाली करने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में लाल होकर अनाप-शनाप धन कमाया है। स्थानीय सटोरियों के तार संजीव से जुड़े होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
 

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर ।धरसीवा । ट्रक और बैलगाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह घटना धरसीवा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की है। रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर बैलगाड़ी से खेत जा रहे बुजुर्ग दंपति को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पति व पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों बैल की भी जान चली गई। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
 सड़क हादसा : ट्रक और बैलगाड़ी में टक्कर, बुजुर्ग दंपति की मौके पर मौत

 

पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज माहेश्वरी समाज की उत्पति दिवस एवं प्रभु शिव की उपासना के पर्व महेश नवमी की प्रदेशवासियों सहित देश-विदेश में रह रहे माहेश्वरी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह दिन हम सबको जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित होने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है। सीएम बघेल ने कोरोना महामारी के इस संकट में जरूरतमंदों की मदद के लिए भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की है ।

 
 
पंचायत तंत्र-रायपुर । विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपाई नेतृत्व नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह एक वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। इस एक वर्ष में मोदी सरकार ने जहा भारत को खंडित करने वाली धारा 370 और 35्र जम्मू कश्मीर-लद्दाख से हटाकर वहा के नागरिकों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडऩे का मार्ग दिया है वही 3 तलाक जैसी कुरीतियों को समाप्त कर मुस्लिम बहनों के सम्मान की रक्षा भी की है। रामजन्मभूमि विवाद का पटाक्षेप और वहा प्रभुराम मंदिर निर्माण प्रारंभ होना भी मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है।
बृजमोहन ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारत की सरकार जन-जन की उम्मीदों पर खरी उतरी है। फलस्वरूप आज एक विश्वास का वातावरण देश मे बना है,आम जनता पूरी शिद्दत के साथ अपने प्रधानमंत्री मोदी के हर निर्णय में उसके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में लगभग 21 लाख करोड़ राशि का का आत्मनिर्भर भारत पैकेज देकर स्वावलंबी और सक्षम भारत निर्माण का मार्ग देश को दिखाया है। माह मार्च में गरीब कल्याण योजना के तहत 1 लाख 80 हज़ार करोड़ रुपये खर्च कर गरीबों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिए गए है। आज मोदी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में 6000 तीन किस्तों डाला जा रहा है। इतना ही नही बल्कि किसानों व छोटे व्यापारियों को मामूली आंशदान पर 60 साल के बाद 3 हज़ार रुपये महीने की पेंशन योजना शुरू की गई है। नागरिकता संशोधन कानून पास कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीडऩ का शिकार होकर भारत आये हिंदू,सिख बौद्ध,फ़ारसी जैसे वहा के अल्पसंख्यक समुदायों को न्याय देने का काम किया है। बृजमोहन ने कहा कि समूचे विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में मोदी सरकार सफल रही है।अब भारत को एक मजबूत,स्वावलंबी और सक्षम राष्ट्र के नज़रिये से अब दुनियां देख रही है। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मंत्रिमंडल के समस्त सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
भाजपा नेतृत्व और केंद्र सरकार की ऊर्जावान सफलताओं का दस्तावेज है मोदी सरकार का एक साल: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों व ऐतिहासिक निर्णयों पर केंद्रित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के उद्बोधन को भाजपा नेतृत्व और केंद्र सरकार की ऊर्जावान सफलताओं का दस्तावेज बताया है। इस मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में श्री नड्डा का लाइव उद्बोधन सुना। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय सहित प्रदेशभर में सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री नड्डा के लाइव प्रसारण को सुना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार के पिछले एक वर्ष में लिए गए ऐतिहासिक और क्रांतिकारी फैसलों पर प्रकाश डाला और कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35 ्र को खत्म कर एक तो राष्ट्रीय गौरव की स्थापना का काम किया और दूसरे जम्मू-कश्मीर घाटी और लद्दाख-लेह क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिए। आतंकवाद की वैश्विक चुनौती के खि़लाफ़ दृढ़ता के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व जनमत को एकजुट किया है और भारत को आतंकी हिंसा से मुक्त करने के रणनीतिक अभियान को गति प्रदान की है। तीन तलाक़ बिल को क्रांतिकारी परिवर्तन का प्रतीक बताते हुए श्री नड्डा ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके गरिमापूर्ण जीवन-निर्वाह की चिंता को अपनी प्राथमिकता में रखकर किया गया निर्णय बताया। इसी तरह अपने निर्णयों से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए चुनौती बन चुकीं ऐतिहासिक भूलों का परिमार्जन किया। इससे देश के लोगों में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के नेतृत्व और भाजपा की रीति-नीति पर अडिग विश्वास का सृजन हुआ है।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर। भोरमदेव शक्कर कारखाने के बोर्ड को भंग करने के साथ पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने कबीरधान कलेक्टर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है. कारखाने के बोर्ड के कोरम के अभाव होने की वजह से पंजीयक ने यह कदम उठाया है । 
पंजीयक, सहकारी संस्थाएं हिमशिखर गुप्ता की ओर से शनिवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि कारखाना के बोर्ड के 15 संचालकों में से 14 का निर्वाचन हुआ था. लेकिन कार्यक्षेत्र में एक अन्य शक्कर कारखाने के अस्तित्व में आने से 5 संचालक सदस्य अंशधारी सदस्य नहीं रह गए. शेष रह गए 9 संचालक सदस्यों में से अध्यक्ष भेलीराम चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद तिवारी के साथ शिव प्रसाद वर्मा व साकेत चंद्रवंशी को संस्था को वित्तीय हानि पहुंचाए जाने का दोषी पाए जाने पर पद से हटाते हुए तीन साल के लिए सोसायटी के किसी भी पद के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया है । 
इस तरह से संस्था के 15 में से 10 पदों के रिक्त रहने पर कोरम का अभाव देखते हुए कार्य में अक्षम होने पर बोर्ड की शक्तियों को रजिस्ट्रार को सौंप दी गई है. इसके साथ रजिस्ट्रार की निहित शक्तियों का प्रयोग करने के लिए कबीरधाम कलेक्टर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है । 

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक  विकास उपाध्याय के क्षेत्र में कार्यरत ग्रीन वे इंडिया कंपनी के द्वारा नवाचार के माध्यम से बनाई गई पूर्णतः मेक इन छत्तीसगढ़ ऑटोमेटिक सैनिटाइजर निकलने वाली सेनेटाइजर मशीन का शुभारंभ किया। ऑटोमेटिक सेनेटाइजर देने वाली मशीन का नाम ‘जीवराखन’ रखा गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रीन वे इंडिया कंपनी छत्तीसगढ़ के इस अविष्कार की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विधायक उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रेरणा लेकर ग्रीन वे इंडिया कंपनी ने मेक इन छत्तीसगढ़ मॉडल का सेनेटाइजर मशीन विकसित किया है। छत्तीसगढ़ में भी प्रतिभावान तथा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले और यहां नए अविष्कार करने वालों की कमी नहीं है। मशीन का नाम भी छत्तीसगढ़ में जीवराखन रखा गया है। जीवराखन का मतलब जीवन की रक्षा करने वाला है।
कोरेना महामारी संकट में सेनेटाइजर से हाथों को साफ करना दिनचर्या में शामिल हो चुका है। ऐसे हालात में सार्वजनिक स्थानों, दुकानों, घरों, व्यावसायिक माॅल आदि जगहों में आगंतुकों को महामारी से संक्रमित होने से बचाने के लिए सेनेटाइजर का उपयोग जरूरी हो गया है। जिसके लिए मेन पावर की आवश्यकता पड़ती है। इस को ध्यान में रखते हुए ग्रीन वे इंडिया कंपनी ने छत्तीसगढ़ में फुल्ली लोडेड ऑटोमेटिक मशीन का आविष्कार किया है। जो महामारी संकटकाल में आम जनता के काम आएगा। इस मशीन में सेनेटाइजर की खपत भी कम होगी और जितना हाथ धोने के लिए सेनेटाइजर लगता है, उतना ही सेनेटाइजर मशीन के सामने हाथ रखने से ऑटोमेटिक निकलेगा। ग्रीन वे इंडिया कंपनी जो पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत है, इसके मालिक दीपक अग्रवाल, कमल अग्रवाल तथा संजय अग्रवाल हैं।
 

 
 
पंचायत तंत्र  – रायपुर । रेलवे प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों के लिए मिशन ‘’घर वापसी’’ के तहत अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक स्पेशल गाड़ियों का परिचालन कर श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाया जा रहा है । बिलासपुर-नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस चल रही हैं।
01 जून से हावड़ा अहमदाबाद हावड़ा स्पेशल, हावड़ा मुंबई हावड़ा स्पेशल, रायगढ़ गोंदिया रायगढ़ जनशताब्दी स्पेशल, ट्रेनों का रायपुर रेल मंडल में आवागमन एवं प्रस्थान करेगी। रायपुर स्टेशन से प्रतिदिन 04 स्पेशल गाड़ियों एवं श्रमिक ट्रेनों से यात्रियों का अधिक आवागन होगा।
वर्तमान में श्रमिक स्पेशल गाड़ियां गुजर रही है नामित गाड़ियों में निःशुल्क खानपान उपलब्ध कराये जा रहे हैं | साथ ही भारी संख्या में श्रमिकों का आगमन भी हो रहा है। इसके अलावा स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी हो रहा है जिसमे यात्रियों का आवागमन हो रहा है |
ऐसी परिस्थिति में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर रायपुर सहित मंडल के सभी स्टेशनों में स्वच्छता व सेनीटाइजेशन का कार्य योजनबद्ध तरीके से किया जा रहा है | स्टेशन परिसर के सीटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार, अन्य स्थानो सहित फर्श की धुलाई साफ़-सफाई की जा रही हैं। श्रमिक स्पेशल गाड़ियों के प्रस्थान के तुरंत बाद पूरे प्लेटफार्म, आसपास के स्थान तथा ट्रेकों को आधुनिक मशीनों से सफाई तथा सेनीटाइज़ किया जा रहा है | रेलवे ट्रेकों में फेंके गए खाली पेकेट व बोतलों आदि की गंदगी की सफाई कराते हुये बेहतरीन स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है |