Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र – रायपुर । गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपने विधानसभा क्षेत्र के कानून व्यवस्था का जायजा लेने बुधवार को फिर सड़क पर उतरे. सघन दौरा कर लोगों से सावधानी बतरने की अपील की. सड़क में तैनात जवानों से हालचाल जानने के साथ उन्हें सावधानी किट दिया ।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पाउवारा, जजंगिरी, अंडा, विनायकपुर, आमटी, निकुम, खाड़ा, आंजोरा पहुंचकर लोगों से मिलकर उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सचेत किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लोग बाहरी व्यक्तियों से मिलने से बचें. अभी ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने घर पर ही रहें ।
मंत्री साहू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं, और हम साथ-साथ चल कर पूरे राज्य का विकास करेंगे. कोरोना वायरस को लेकर हम लोग दूसरे जगहों पर भी जाएंगे और जागरूकता फैलाएंगे. मौके में ग्राम के प्रमुख जनों से मुलाक़ात कर गांव में बाहरी व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली, साथ ही बंद के दौरान होने वाली समस्या के बारे में जाना ।
इस दौरान बंद को सफल बनाने सड़क में उतर ड्यूटी कर पुलिस, यातायात के जवानों से बातचीत उनका हालचाल जाना और आने वाली समस्या के साथ पानी, चाय, नास्ता के बारे में पूछा, इसके साथ उन्हें सावधानी किट के तौर पर साबुन, सेनेटाइजर, मास्क का थैला दिया ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । अमेरिका में मादा बाघ की मौत और उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद देश में भी बाघों पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी चिडिय़ाघरों को मंगलवार से सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही मांसाहारी जानवारों पर खास नजर रखने और लक्षण दिखाई देने पर उनके टेस्ट कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसको लेकर सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर स्थित जंगल सफारी, जू सफारी और बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी चिडिय़ाघर में सैनिटाइजेशन कराया गया है। रायपुर में सफारी के निदेशक की अगुवाई में पूरे इलाके को सैनिटाइज किया गया।
यह क्षेत्र करीब 320.15 हेक्टेयर है और करीब 300 जानवरों को रखा गया है। छत्तीसगढ़ में 19 बाघ हैं। प्रदेश के सभी जू को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लक्षण दिखने पर ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजने के लिए कहा गया है।
35 करोड़ रुपये खर्च किए, फिर भी 46 से घटकर 19 रह गई संख्या : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित जंगल सफारी में वन्य जीवों को खुले में रखा गया है। ऐसे में एक बाघ विचरण करते हुए। एशिया की सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी में मांसाहारी वन्यजीवों को सफाई के बाद ही मांस दिया जा रहा है। वन्यजीवों को खाना देने से पहले उसकी जांच सफारी के डॉक्टरों द्वारा की जा रही है। सफारी के कर्मचारी प्रोटेक्टिव ड्रेस पहनकर वन्य जीवों को मांस दे रहे हैं। वन्यजीवों की 24 घंटे निगरानी के लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टर तैनात किए गए हैं। शाकाहारी वन्यजीवों को ज्यादातर खली और अनाज दिया जा रहा है।
वन्य जीवों के संरक्षण के नाम पर छत्तीसगढ़ वन विभाग ने 35 करोड़ की राशि खर्च कर दी है। हालांकि प्रदेश में बाघों के संरक्षण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसी के चलते बाघों की संख्या 46 से घट कर 19 तक आ गई है। वर्ष 2015-16 में 4.75 करोड़ा रुपए खर्च किए गए थे। जबकि 2016-17 में 10.63 करोड़ा, 2017-18 में 11.97 करोड़ और वर्ष 2018-19 में अब तक 7.36 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।
जंगल सफारी में मंगलवार को एहतियात के तौर पर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव नगर निगम की टीम द्वारा किया है।
एम. मर्शीवेला, डीएफओ, जंगल सफारी

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना वायरस के डर और दहशत के बीच प्रदेश में 90 प्रतिशत मरीज को स्वस्थ्य कर घर भेजने के बाद एम्स चर्चा में है, और तारिफ के हकदार भी, एम्स अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टॉफ ने मिलकर अब तक कोरोना वायरस के सात रोगियों को पूरी तरह से ठीक करके उनके परिवार के पास वापस भेज दिया है ।

डॉ नम्रता छाबड़ा
इसमें चिकित्सकों के साथ नर्सिंग स्टॉफ ने भी अपनी चिंता न करते हुए प्रदेश को कोरोना वायरस से बचाए रखने और रोगियों को ठीक करने में अहम योगदान दिया. अब पहली शिफ्ट के चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ 14 दिन के क्वारेंटाइन में हैं.डॉ नम्रता छाबड़ा के नेतृत्व में एम्स की पूरी टीम काम कर रही है ।
ये हैं वो 6 कोहिनूर हीरे
शांति टोपो

अस्सिटेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, एम्स रायपुर
एम्स के आयुष भवन में कोरोना वायरस के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में कार्य करना एक अलग अनुभव रहा. हमारे लिए य़ह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था. जीवन में कुछ बार इस प्रकार की परिस्थितियों का निर्माण होता है मगर हम भी अपने संकल्प पर डटे रहे. अनुभवी टीम लीडर एवं ऊर्जावान स्टाफ के बेहतरीन तालमेल से हमने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया. निश्चित तौर पर वैश्विक महामारी होने की वजह से एक भय के माहौल का निर्माण हुआ है किंतु आपसी तालमेल एवं एक दूसरे को प्रेरित करते हुए हमने अपना कार्य संपन्न किया. बाहर से त्वरित सहयोग प्रदान करते हुए सभी ने हमारा पूर्ण सहयोग किया है. इसके लिए मैं निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. करन पीपरे का आभार प्रकट करती हूं कि उन्होंने हमे इस प्रकार का चुनौतीपूर्ण कार्य करने का अवसर दिया.घर में एक बेटी है. उसे छोड़कर रहना पड़ा..बच्ची से दूर रहना मुश्किल था मगर कर्तव्य प्रमुख होता है. अब खुशी का अहसास हो रहा है ।
चिदंबर कुलकर्णी

वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, एम्स रायपुर
कोरोना वायरस के वार्ड में कार्य करना एक चुनौती था क्योंकि यह एक फैलने वाली बीमारी है इसकी वजह से मरीज़ को एडमिट करने से लेकर डिस्चार्ज तक समस्त कार्य बड़ी सावधानी से करने पड़े. बेहतर प्रशासनिक सहयोग होने की वजह से पीपीई किट और एन-95 मास्क की कभी कोई कमी महसूस नहीं की गयी. सुरक्षा कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, हॉस्पिटल अटेंडेंट, नर्सिंग अधिकारियों, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारियों एवं डॉक्टर्स को मिलाकर लगभग 60 कर्मचारियों की टीम ने लगातार प्रतिदिन 12-12 घंटे की पारी में पूरे हफ्ते काम किया इसके बाद हमें 14 दिनों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से क्वारेंटाइन में रखा जा रहा है. यह हमारे लिए और हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. इन परिस्थितियों में घर से दूर रहने पर भी हमारे दोस्तों एवं सहकर्मियों द्वारा लगातार सहयोग प्रदान किए जाने से हमारे मनोबल में वृद्धि हुई. अब हम स्वयं को किसी प्रकार की भी चुनौती के लिए पूर्णतः तैयार पा रहे हैं. इसके लिए मैं एम्स परिवार का धन्यवाद देना चाहता हूं. घर में एक पत्नी और बेटी है. पत्नी गर्भवती हैं. इस दौरान उनसे अलग रहने का दर्द था मगर कोरोना वायरस की चुनौती से भी निपटना था. अब आत्मगौरव की अनुभूति हो रही है. मरीज अपने कपड़े ला रहे थे और कभी-कभी अपने घर का खाना खा रहे थे जो उन्हें दिया गया ।
3.आशीष कुमार नागर

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, एम्स रायपुर
होली पर राजस्थान स्थित घर गया थे तभी कोरोना वायरस की वजह से एम्स में सभी की छुट्टी कैंसिल होने की सुनकर तुरंत आ गया. इसके बाद कोरोना वायरस के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी लगाई गई. सात दिन लगातार ड्यूटी की. यह चुनौतीपूर्ण समय था क्योंकि घर से दूर रहकर कोरोना वायरस के मरीजों को ठीक करने की चुनौती थी. इस दौरान लगातार रोगियों की काउंसलिंग कर रहे थे. कुछ रोगी हायर फैसीलिटी की मांग कर रहे थे उन्हें काउंसलिंग के माध्यम से एडजस्ट करने के लिए समझाना पड़ा. इन सात दिनों के दौरान घरवालों का पूरा सहयोग मिला. इस दौरान सहकर्मियों ने भी प्रोत्साहित किया और निरंतर मदद की. घर से लगातार फोन के माध्यम से बात कर रहे थे..परिवार में भाई, पापा-मम्मी, पत्नी और पुत्री है..इनसे दूर रहना वाकई मुश्किल था मगर इस मुश्किल में सभी का साथ रहा..अब बेहद खुश हूं ।
4.विशोक एन.

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, एम्स रायपुर
एम्स में कोरोना वायरस के जो रोगी एडमिट हुए वे सभी काफी नर्वस थे..इस बीमारी से मुकाबला करने के लिए उनको मनोवैज्ञानिक मदद देने की आवश्यकता थी..सभी रोगियों को निरंतर काउंसलिंग देना और उनका उत्साहवर्द्धन करना काफी चुनौतीपूर्ण था मगर सभी ने इस कर्तव्य का निर्वहन किया..मेरे माता-पिता पहले से ही सरकारी सेवा में हैं और सरकारी सेवा की कर्तव्य परायणता से भली-भांति परिचित हैं.. अतः उन्होंने खुद का ध्यान रखते हुए रोगियों की सेवा करने के लिए सदैव प्रेरित किया..परिवार में छोटा भाई और पापा-मम्मी हैं..इसके अलावा जुड़वां बच्चे पुत्र और पुत्री हैं..इनसे दूर रहने में थोड़ी दिक्कत महसूस जरूर हुई मगर अब उतनी ही खुशी का अहसास है ।
5 रविकिरन ताकसंडे

अस्सिटेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, एम्स रायपुर
सात दिन तक कोरोना वायरस के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी की। मगर इससे ज्यादा मुश्किल है क्वारेंटाइन पीरियड. अब बिल्कुल अकेले टाइम बिताना बड़ा मुश्किल लग रहा है..आइसोलेशन वार्ड में रोगियों के साथ और सहकर्मियों के साथ समय गुजर जाता था..अब अकेले समय काटना मुश्किल लगता है..पत्नी भी नर्सिंग स्टाफ में है..बेटी डेढ़ साल की है..आपस में काफी समन्वय होने की वजह से ज्यादा चुनौती नहीं मिली..ड्यूटी के दौरान प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया. घर वाले निरंतर प्रोत्साहित करते रहे.. जिससे इस वायरस का इलाज करने में काफी मदद मिली ।
6 एश्ले माइकल

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, एम्स रायपुर
मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती सहकर्मियों के मन में कोरोना वायरस के डर को दूर करने की थी..लगातार काउंसलिंग और वैज्ञानिक तथ्यों की मदद से मैंने इससे जुड़े मिथक को दूर करने की कोशिश की..इस दौरान परिजनों से पूरा सहयोग मिला..घर में पति है और तीन वर्षीय पुत्र..दोनों का काफी सहयोग मिला.. अब परिजनों के साथ दोबारा रहने का अवसर मिलेगा ऐसे में काफी संतुष्ट हूं..अपने कर्तव्य पर खरा उतरना सबसे ज्यादा जरूरी होता है..यह हमारे नर्सिंग स्टाफ ने कर दिखाया ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना लॉकडाउन के बीच संकट में जूझ रहा पूरा देश आज हर्षोल्लास के साथ हनुमान जयंती मना रहा है. इस अवसर पर पीएम से लेकर सीएम और अन्य नेताओं ने देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है. उम्मीद है कि देश को जल्द ही कोरोना के इलाज में संजीवनी मिलेगी ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जंयती पर देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भक्ति, शक्ति, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पवनपुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है ।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति, शक्ति, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पवनपुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है. अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है. उन्होंने कहा कि माना जाता है संकट मोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों को हर कर कल्याण करने वाले हैं. बघेल ने प्रार्थना की है कि पूरा विश्व कोरोना संक्रमण रुपी संकट से जल्द मुक्त हो ।
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी सभी देशवासियों को हनुमान जंयती पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है.
समस्त देशवासियों को श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जी के सभी भक्तों को हनुमान जयंती के अवसर पर ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ दी है. उन्होंने कहा कि हनुमान जी के आशीर्वाद से बहुत ही जल्द कोरोना के इलाज में प्रभावी “संजीवनी” मिलेगी ।
हनुमान जी के सभी भक्तों को हनुमान जयंती के अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएँ। हनुमान जी के आशीर्वाद से मनुष्य जाती को बहुत ही जल्द कोरोना के इलाज में प्रभावी “संजीवनी” मिलेगी
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है. उन्होंने कहा कि संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ।
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
आप सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
बता दें कि भगवान शिव के 11वां रुद्र अवतार हनुमान जी का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था. जिस दिन हनुमान जी ने जन्म लिया, उस दिन मंगलवार था. इस वजह से प्रत्येक मंगलवार को हनुमान की आराधना की जाती है. इस हनुमान जयंती पर आप विधि विधान से पूजा अर्चना करके उनको प्रसन्न कर सकते हैं. हनुमान जी आपके सभी संकटों का नाश कर देंगे, इसलिए वे संकट मोचन कहलाते हैं ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना लॉकडाउन के बीच खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने उचित मूल्यों की राशन दुकानों का जायजा लिया और राशन वितरण की पूर्ण जानकारी ली. इसके साथ ही टोकन देकर राशन बाँटने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की जनता से अपील की है. राजधानी के राजा तालाब, श्याम नगर, रायपुरा, माना, ग्रामीण, केन्द्री, झांकी, अभनपुर, मानिकचौरी, पिप्रोड, कुरा, नया पारा स्थित राशन दुकानों का जायजा लिया. इस दौरान मंत्री अमरजीत भगत के साथ विभागीय सचिव और अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि राशन दुकानों में निर्देशों के पालन नहीं करने की शिकायत लगातार मिल रही थी. जिसके बाद आज रायपुर के सभी राशन दुकानों का जायजा लिया गया. राशन दुकानों में कितने लोगों को राशन बट रहा है, निर्धारित मूल्य में मिल रहा कि नहीं, सोशल डिस्टेंस का पालन और सेनेटाइज़र का इस्तेमाल पर संचालकों से बातचीत की गई. उन्होंने कहा कि लोग चावल के साथ दाल की भी माँग कर रहे हैं. इस पर उन्होंने कैबिनेट पर बात रखने के बाद आगे का निर्णय लेने की बात कही है ।
उन्होंने कहा कि सभी राशन दुकान नियमानुसार संचालित हो रही है. एडवाइजरी का भी पालन किया जा रहा है. सोशल डिस्टेंस के लिए उचित मूल्य राशन दुकान के संचालकों को टोकन देकर राशन बाँटने का आदेश दिया गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर नियमानुसार कार्य नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना वायरस से ग्रषित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक निजी अस्पताल का अधिग्रहण कर लिया है ।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक कोरोना के बच्चों के इलाज के लिए शंकर नगर स्थित एकता हॉस्पिटल का अधिग्रहण किया है, वहीं बच्चों के कोरोना का इलाज होगा. हालांकि इससे पहले कोरोना के इलाज के लिए निजी अस्पतालों के अधिग्रहण का आदेश जारी किया गया था, लेकिन बाद में आदेश को बदलकर दूसरा आदेश जारी किया गया, जिसमें करीब 4700 शासकीय बिस्तर भरने के बाद निजी अस्पताल के अधिग्रहण की बात कही गई ।
हालांकि अच्छी बात ये है कि अब तक किसी भी मासूम बच्चें को कोरोना होने की रिपोर्ट प्रदेश में सामने नहीं आई है, लेकिन सरकार ने पहले ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से एकता हॉस्पिटल के अधिग्रहण का फैसला किया है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्रियों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत रूप से बैठक ली ।
लॉकडाउन 14 दिन और बढ़ाने की मांग
बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को कोरोना वायरस के संबंध में छत्तीसगढ़ की वास्तविक स्थिति और आने वाले दिनों में स्वास्थ विभाग की तैयारियों की भी विस्तृत जानकारी दी. वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लॉकडाउन को 14 दिन और आगे बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से संक्रमण का ग्राफ घटा है और ऐसे में यदि लॉकडाउन को खोल दिया गया, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा. स्वास्थ्य विभाग ने भी कहा है कि अप्रैल और मई के शुरुआत तक कोरोना वायरस का असर रहेगा. स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री की बात पर अपनी सहमति जताई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लॉकडाउन नहीं खोलने की बात कही थी ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHOs) से चर्चा कर सभी जिलों में कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने कोविड-19 के इलाज के लिए सभी जिला चिकित्सालयों में आइसोलेटेड 100 बिस्तरों के साथ ही सभी संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए. उन्होंने डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ के लिए पीपीई एवं मास्क सहित अन्य व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपायों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली ।
स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में क्वारेंटाइन सेंटर्स की व्यवस्था और वहां रह रहे लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा. उन्होंने क्वारेंटाइन सेंटर्स और होम-क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के निर्देश दिए. सिंहदेव ने आई.सी.एम.आर. के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अधिक से अधिक संदिग्धों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजने को कहा है. स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम की प्रदेश स्तरीय व्यवस्था और आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता की समीक्षा की. उन्होंने सभी जिलों को पर्याप्त संख्या में पीपीई एवं मास्क भेजने के निर्देश दिए।

पंचायत तंत्र – रायपुर । भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास पर पार्टी का झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से हर मंडल से प्रधानमन्त्री राहत कोष में कम से कम 10 और अधिकतम 100 रुपए दान करने की अपील की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन होता है. आज के दिन बीजेपी की स्थापना समुद्र के किनारे बॉम्बे में हुई थी. उस आयोजन का मैं गवाह हूं, जिसमे अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था. उस दौरान उनका कहे गए भाषण ‘अँधेरा छटेगा कमल खिलेगा’ को 40 साल हो गए. जिसे सुन हम सब काफी रोमांचित थे।
उन्होंने कहा कि आज जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी को याद करते हैं. उनका बनाया हुआ कार्य और सपना आज सच हो रहा है, जिन्होंने इस पार्टी को जन-जन तक पहुंचाया. दीनदयाल उपाध्याय को हम याद करते है।
डॉ, सिंह ने कहा कि एम्स अटल और सुषमा स्वराज का सपना था. कोरोना के खिलाफ इस जंग में जहां हम सफल हो रहे, उसमे एम्स और उनकी टीम का बड़ा योगदान है, जिनके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय आपदा से लड़ने आज से हम फंड कलेक्शन करेंगे. थोड़ी-थोड़ी राशि 100 रुपए का डोनेशन के रूप में कलेक्ट कर मोदी को स्वास्थ्य राहत कोष में भेजा जाएगा. सभी से सम्पर्क कर जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पंचायत तंत्र – रायपुर । कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर कोरोना लॉग डाउन की स्थिति में आम लोगों को दो वक्त के भोजन के लिए परेशान ना होना पड़े, इसके लिए आपातकालीन खान-पान सेवा का स्पेशल सेल 24 घंटे अपनी सेवा दे रहा है। इस सेल के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मंदिर हसौद के एक स्कूली बच्चे द्वारा दूरभाष नंबर- 0771-4055574 पर दी गई सूचना पर तत्काल भोजन व राशन की व्यवस्था कराई। फूड सप्लाई सेल के दूरभाष पर 12वीं के स्कूली छात्र डोमेश साहू ने जानकारी दी थी कि मंदिर हसौद में अपने घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है और नजदीकी गांव से उसके माता-पिता लॉक डाउन की वजह से गांव नहीं ले जा पा रहे हैं। दूरभाष पर डोमेश ने बताया कि दो वक्त के भोजन तैयार करने के लिए उसे राशन की अति आवश्यकता है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए सी.ई.ओ. डॉ. गौरव कुमार सिंह ने फूड सेल में नियुक्त इंस्पेक्टर अम्बरीश शर्मा को जि़म्मेदारी देते हुए मंदिर हसौद थाना प्रभारी को इस स्कूली छात्र से मिलकर सहायता के लिए कहा गया। थाना प्रभारी ने मंदिर हसौद के सरपंच के साथ मिलकर 10 मिनट में बच्चे से संपर्क कर राशन उपलब्ध कराया और डोमेश को निश्चिंत होकर परीक्षा की तैयारी के लिए कहा। सुविधा मुहैया कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई है, इसलिए किसी भी तरह की सहायता के लिए दूरभाष क्र.- 0771-4320202 या 0771-4055574 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
