Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र – रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी युद्ध में अपना योगदान देने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबी है, इसलिए ना थकना है और ना ही हारना है सिर्फ जीतना है. पीएम ने इस दौरान कार्यकर्ताओं के सामने कुछ संकल्प भी रखे और उन्हें पूरा करने का निवेदन किया.भारत सरकार ने लिए कई फैसले ।
कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी बोले कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर कई फैसले लिए और उन फैसलों को जमीन पर उतारा गया. कोरोना वायरस बीमारी का असर हर किसी पर होता है, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता था. हमारी सरकार ने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग, कई देशों से आने वाले लोगों पर रोक लगाना हो, मेडिकल की सुविधाओं को मजबूत करना हो भारत सरकार ने कई फैसले लिए ।
कोरोना संकट पर पीएम मोदी ने कहा कि दीयों के महाप्रकाश ने देश को लंबी लड़ाई के लिए तैयार किया, ना थकना है और ना ही हारना है, विजयी होकर निकलना है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सिखाया गया है कि दल से बड़ा देश है और देश 130 करोड़ लोगों का है ।
कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की अपील-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए कुछ सुझाव भी दिए और कहा कि कार्यकर्ताओं को इनपर जोर देना चाहिए.
– गरीबों को राशन के लिए लगातार सेवा अभियान.
– किसी की मदद के लिए जाते समय फेस कवर जरूर पहनें. इसे आदत बना लें. अपने साथ-साथ अन्यों के लिए भी मास्क और कवर बनाएं ।
– डॉक्टर-पुलिस-नर्स-बैंक-सरकारी मुलाजिमों का आभार व्यक्त करें, सभी को धन्यवाद ज्ञापन दें ।
– आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें और लोगों को भी डाउनलोड करवाएं. कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाएं ।
– लाखों लोग PM-Cares Fund में दान कर रहे हैं, हर बीजेपी कार्यकर्ता इसमें दान करें और 40 अन्य लोगों से भी ऐसा करवाएं ।
– हर कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे और लोगों से भी ऐसा करने को कहें ।
भारत के फैसलों की दुनिया में चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के कदमों की तारीफ WHO ने भी की है, इसके अलावा दुनिया के कई मंचों पर कोरोना के मसले पर भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कई देशों के प्रमुखों से हमारी बात हुई है, हमारा देश विकासशील देश है जो गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. लेकिन इस संकट के बीच हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास कर रहे हैं ।
पीएम मोदी बोले कि इस दौरान एकजुटता काफी जरूरी है, जिसका असर हमने लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू के दौरान देखा. 130 करोड़ लोगों के देश ने लॉकडाउन का पालन किया है, ये अभूतपूर्व है. दीप जलाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत के हर तबके का व्यक्ति एकजुटता का संदेश देने आया था, जिससे कोरोना के खिलाफ संकल्प और भी मजबूत
हुआ ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक, 2 सांसदों से लेकर 300 से अधिक सांसदों तक पार्टी ने चार पीढ़ियों को खपाया है. पार्टी की ओर से हमेशा कार्यकर्ताओं को सेवा का संदेश दिया गया है ।
कोरोना वायरस के मसले पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने समय रहते इस संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी, भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर कड़े फैसले ले रही हैं. कोरोना से निपटने के लिए भारत ने जो फैसले लिए हैं, वो दुनिया के लिए मिसाल बने हैं ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । बूढ़ापारा इनडोर स्टेडियम स्थित फूड सप्लाई सेंटर से सौ बोरी चावल महापौर एजाज ढेबर के घर ले जाकर उतारने के मामले में सियासत गरमा गई है।
भाजपा पार्षद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर का दावा है कि दानदाताओं से मिली खाद्य सामग्री में हेराफेरी की गई। पोल खुलने पर महापौर और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय फूड सप्लाई सेंटर की आवक-जावक रजिस्टर का रिकार्ड मिटाने की कोशिश हुई। उनका कहना है कि अब नई रजिस्टर में यहां आने-जाने वाली सामग्री का रिकार्ड दर्ज किया जा रहा है। दूसरी ओर महापौर और अधिकारी आज भी अपने बयान पर कायम हैं। इनका कहना है कि ये चावल महापौर का निजी है, जिसे उन्होंने वहां रखवाया था। भाजपाइयों का आरोप है कि खुद के वार्ड और कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में इसे बंटवाने के लिए रखा गया था या बेचने के लिए, कुछ कहा भी नहीं जा सकता।
शर्मनाक कारनामे पर सरकार भी मौन : राठौर : सूर्यकांत राठौर का दावा है कि सरकारी और दानदाताओं से मिली खाद्य सामग्री की हेराफेरी की गई। इस शर्मनाक कारनामे पर अधिकारी तो दूर, सरकार भी मौन है।
इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी अपने समर्थकों और पार्षदों के वार्डों के लोगों को ही मदद पहुंचाना चाह रही है। अन्य के साथ पक्षपात किया जा रहा है। जब सरकर ही साथ हो तो अधिकारी कैसे कुछ कर सकते हैं। कहा-दम हो तो भाजपाइयों के सात सवालों के जबाव दें।
बदनाम करने की साजिश: महापौर : महापौर एजाज ढेबर ने कहा- लॉकडाउन में दिन-रात लोगों की सेवा में जुटा हूं। मेरे लिए पूरे रायपुर की जनता एक समान है। फूड सप्लाई सेंटर से मेरे बंगले पर जो चावल आया, वह मेरा निजी है। हमने अपने स्तर पर वहां रखवाया था, जिसे मंगवा लिया। ये सब मुझे बदनाम करने की साजिश है।
अफसरों की दलील, उनका निजी चावल, कोई हेराफेरी नहीं : स्मार्ट सिटी के एमडी जनसंपर्क और सप्लाई सेंटर के नोडल अधिकारी आशीष मिश्रा ने कहा, चावल उनका निजी था। वह चावल अलग से एक कक्ष में रखवा दिया गया था। गार्ड ने गलती से आवक-जावक रजिस्टर में दर्ज कर लिया था। वे अन्य सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

पंचायत तंत्र – रायपुर। राजधानी में लगातार लोगों के बाहर निकलने की वजह से शनिवार शाम 4 बजे से लागू किए गए अघोषित कफ्र्यू की वजह से पुलिस रविवार को सुबह से ऐसी सख्त हुई कि पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया। पुलिस की जगह-जगह जांच और दुकानें बंद होने से अधिकांश लोग घरों से नहीं निकले। सुबह निकलनेवालों से पुलिस ने जगह-जगह इतनी सख्ती से पूछताछ की, उन्हें लौटाया या उठक-बैठक करवाई, तो दोपहर 12 बजे के बाद कोई घर से निकला ही नहीं। ट्रैफिक सिग्नल दिनभर बंद रहे और चौक-चौराहों पर पुलिस आक्रामक रही। प्रशासन-पुलिस अफसरों ने साफ किया कि सोमवार को भी दवाई, दूध और पेट्रोल पंप को छोड़कर कोई दुकान नहीं खुलेगी और इतनी ही सख्ती की जाएगी। प्रशासन के आदेश के बाद रविवार को शहर में केवल दूध, दवा और पेट्रोल पंप ही खुले। पेट्रोल पंपों में भी इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे, वह भी इमरजेंसी में। अफसरों ने बताया कि यह व्यवस्था सोमवार को जारी रहेगी। इसके बाद भी लोगों ने निकलना और जगह-जगह झुंड लगाकर तमाशबीन की तरह खड़े रहना नहीं छोड़ा तो सख्ती और बढ़ा दी जाएगी। प्रशासन ने तय कर लिया है कि लोग घरों में नहीं रहे, तो दूसरे जिलों की तरह सब्जी और किराना का सामान खरीदने के लिए केवल कुछ घंटों का समय दिया जाएगा। इस तय समय के बाद बाहर घूमने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा है कि देश वर्तमान में COVID-19 वायरस प्रभावित आपदा से जूझ र रहा है. छत्तीसगढ़ देश के सर्वप्रथम राज्यों में से एक हैं, जहाँ 18 मार्च को COVID-19 का पहला मरीज मिलने के बाद 21 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी. आपके निर्णयानुसार राज्य में 14 अप्रैल तक पूर्ण “लॉकडाउन” की स्थिति लागू रहेगी. उन्होंने कहा कि इसके बाद यदि लॉकडाउन को खोला जाता है, तो कोरोना वायरस और फैल सकता है. इसलिए अनुरोध है कि पहले व्यापक विचार विमर्श कर फैसला ले, जिससे वायरस को नियंत्रण में रखा जा सके ।
पत्र में आगे लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 4 अप्रैल तक कुल 1590 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये थे. जिनमें से 1375 व्यक्ति के परिणाम निगेटिव, 205 की जांच जारी और 10 व्यक्ति COVID-19 वायरस से पीड़ित पाये गये थे. इन 10 व्यक्तियों में से आज तक 8 व्यक्ति ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. बाकी बचे 2 मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है. राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से किसी की भी मौत नहीं हई है और न ही कोई गंभीर रूप से संक्रमित है ।
शासन की ओर से किये गये उपायों और अनुशासित जन के सहयोग से अभी तक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन देश के अन्य भागों में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है. जैसे-जैसे कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ेगी, संक्रमितों की संख्या में निरंतर वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है ।
देश में यदि 14 अप्रैल के पश्चात ट्रेन, वायु यातायात और अन्तर्राज्यीय सड़क परिवहन आरंभ किया जाता है तो यह संभावना है कि छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से कोरोना संक्रमित व्यक्ति आ सकते है. जिसमें राज्य को नई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है. इसी तरह की स्थितियां अन्य राज्यों में भी उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना है ।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि अन्तर्राज्यीय आवागमन को आरंभ करने के निर्णय लेने से पहले व्यापक विचार विमर्श कर ऐसे ठोस उपाय कर लिये जाए. जिससे कि पूरे देश में कोरोना (COVID-19) के फैलने की स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का आज 41वां स्थापना दिवस है, लेकिन स्थापना दिवस पर कोरोना संकट के बादल छाए हुए हैं. सार्वजनिक रूप से बीजेपी कार्यक्रम नहीं कर पाएगी. प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों में व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम रखने की अपील की है ।
राज्य के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराने के बाद भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसी सिलसिले में भाजपा के कार्यकर्ता एक दिन का उपवास रखकर भी सहभागिता निभाएंगे. भाजपा के सभी सक्रिय कार्यकर्ता 40-40 कार्यकर्ताओं से संपर्क कर पीएम केयर्स में भी अंशदान करवाएंगे ।
बता दें कि जनता पार्टी में बिखराव के बाद 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, भैरोंसिंह शेखावत समेत प्रमुख नेताओं ने भाजपा का गठन किया था. तबसे स्थापना दिवस लगातार मनाया जाता है. प्रदेश में पार्टी बूथ स्तर पर समारोह करती रही है, लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के कारण इस बार कार्यक्रम नहीं किए गए ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश और वर्तमान में लोकपाल के सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। COVID -19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद न्यायमूर्ति त्रिपाठी को शुक्रवार रात को एम्स के मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में ट्रामा में स्थानांतरित कर दिया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक, AIIMS के ट्रामा सेंटर में भर्ती कर उनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है। देश का शायद यह पहला मामला है, जिसमें कोई पूर्व न्यायाधीश और इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वहीं, हालात के मद्देनजर उनके परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटाइन होने के लिए कहा जाएगा ।
पंचायत तंत्र – रायपुर । रविवार को राजधानी में अघोषित कफ्र्यू रहेगा। राजधानी में कल किराना दुकान और सब्जी दुकान भी बंद रहेगी। कल सिर्फ लाकडाउन में दवा, दूध और पेट्रोल पंप ही खुली रहेगी, जबकि बाकी सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से सभी दुकानों में इस बाबत सूचना दे दी गयी है। इससे पहले आज शाम भी पुलिस ने फ्लाईंग मार्च कर बाजार में अनावश्यक घूम रहे लोगों से पुलिस कड़ाई से पेश आयी। राजधानी में पिछले कुछ दिनों में पुलिस के सहयोगात्मक रूख का लोगों ने गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया था। लोगों की भीड़ बाजारों में बढ़ गयी थी, तो वहीं बेवजह सैर पर निकलने वाले युवाओं की संख्या में भी काफी बढ़ गयी थी।
एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में राजधानी पुलिस लोगों को समझाने और सहयोगात्मक रूप से लॉकडाउन का पालन कराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसका कुछ लोगों ने गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया, इसलिए हमने ये सख्ती की है, राजधानी में सिर्फ दवा, दूध और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। शहर में इधर उधर घूमने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती से पेश आयेगी, इसलिए मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि वो बेवजह घरों से बाहर नहीं आयें और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। पुलिस ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिये थे कि अगले 48 घंटे वो कड़ाई के साथ लॉकडाउन का पालन करायेगी और बहानेबाजी कर सड़क पर निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी। राजधानी पुलिस के इस निर्देश के बाद शनिवार शाम को रायपुर में सड़कों पर अचानक से भीड़ कम हो गयी। माना जा रहा है कि कल राजधानी पुलिस और भी सख्ती के साथ मुस्तैद रहेगी।
48 घंटे तक राजधानी में दिखेंगे कफ्र्यू जैसे हालात, कोई भी सड़क पर दिखा तो होगी कार्रवाई : राजधानी में तफरीह करने वाले हो जाये सावधान ! सड़क पर घूमते दिखे तो पुलिस अब सीधे खातिरदारी करेगी। एसएसपी आरिफ शेख ने सभी पुलिस अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। राजधानी पुलिस की सख्ती के बाद अब अगले 48 घंटे के लिए शहर में कर्फ्यू जैसे हालात दिखेंगे। दुकानें तो खुलेंगी, लेकिन बहानेबाजी कर उन दुकानों में पहुंचने और इधर-उधर की बातों को सड़कों पर बाइक लेकर निकलने वालों पर अब कड़ाई से एक्शन लिया जायेगा।
एसएसपी आरिफ शेख ने कहाकि लॉकडाउन को लेकर कुछ लापरवाही और बहानेबाजी की लगातार खबरें आ रही थी, सड़कों पर लोग निकलने लगे थे, इसे लेकर अब पुलिस को सख्ती के निर्देश दिये गये हैं, अतिआवश्यक सेवाओं की दुकानें तो खुली रहेगी, लेकिन इमरजेंसी का बहाना बनाकर सड़क पर निकलने वालों पर कड़ाई से पुलिस आयेगी, शाम 4 बजे से पुलिस फ्लैग मार्च राजधानी में करेगी। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये थे, जिसके बाद राजधानी पुलिस अब इस पर कड़ा एक्शन लेने जा रही है। कलेक्टर,एसएसपी पूरे दलबल के साथ घनी आबादी इलाके में फ्लैग मार्च पर निकलेंगे। एसएसपी शेख ने लाकडाउन का राजधानी में कड़ाई से पालन का निर्देश दिया है। खुद वो लगातार शहर के हालात पर मानिटरिंग करने निकल रहे हैं।
विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर 22 अपराध दर्ज
लॉक डाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 22 अपराध दर्ज किये हैं. गरियाबंद में 3, महासमुंद 1, बलौदाबाजार में 2, बालोद में 1, कबीरधाम में 1, बिलासपुर में 2, मुंगेली में 5, रायग? में 2, जांजगीर-चाम्पा में 1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1, बस्तर में 1, बीजापुर में 2 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।

पंचायत तंत्र – रायपुर। रविवार की सुबह पूर्व कृषि मंत्री और दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आमजनता के लिए एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वे खुद कोरोना के खिलाफ दिया -मोमबत्ती जलाने की अपील कर रहे है। उन्होंने कहा आज कोरोना के संकट से हमारा देश जूझ रहा है चारो ओर एक अनिश्चिता का माहौल बना हुआ है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हर वो जतन कर रहे है जिससे इस संकट से देश को निकाला जा सकता है वही जनता में एकजुटता के साथ एक भरोसे का वातावरण बना रहे और इस आपदा से मिलकर मुकाबला कर सकें ऐसा विश्वास जगाना है। बीते दिनों उन्होंने घंटी शंख बजाकर कोरोना वायरस के प्रति आभार जताने का आग्रह राष्ट्र से किया था जिसे स्वीकारते हुए पूरा देश चौखट पर ताली-थाली पिटते नजर आया था। इसी प्रयास में पीएम मोदी ने आज 130 करोड़ देशवासियो की महाशक्ति के जागरण हेतु रात्रि नौ बजे 9 मिनट तक घर की पूरी लाइट बंद कर के अपने दरवाजे या बालकनी में दिये-मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने का निवेदन करते हुए कहा है कि हम सब को मिलकर कोरोना संकट के अंधकार को चुनौती देनी है उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस कठिन दौर में देश का कोई नागरिक खुद को अकेला महसूस न करे वे माने सवा सौ करोड़ भारतवासी उनका हाथ थामे खड़े है। आइए प्रकाश की महाशक्ति के साथ हम भारतीयों की एकता व विपदाओं से लडऩे कि दृढ़ इच्छा शक्ति का दुनिया को एहसास करायें।

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की टीम कोरोना को अपने काबू में करने में कामयाब दिख रही है. दिन रात मेहनत कर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रिकवर कर रहें हैं. इसी का नतीजा है कि मरीज जल्द ही ठीक होकर वापस घर पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में 10 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज सामने आए थे, जिनमें से 7 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. बाकी बचे तीन मरीज भी जल्द ठीक होकर अपने घर लौटेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आज 3 #COVID-19 पॉजिटिव मरीजों का पूर्णतः इलाज होने के बाद उन्हें AIIMS द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है। 10 में से 7 मरीज इलाज करवाकर घर जा चुके हैं. मैं आशा करता हूँ कि बचे हुए 3 भी जल्द स्वस्थ होकर घर वापस लौटेंगे।
राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आने और जल्द स्वस्थ होने पर अनुभव सिन्हा और निखिल द्विवेदी ने मुख्यमंत्री की तारीफ भी की है. उन्होंने भूपेश बघेल के ट्वीट को रिट्विट भी किया है।

पंचायत तंत्र – रायपुर । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों को स्टार लगाकर औपचारिक तौर पर पदोन्नति प्रदान की गई ।
उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ एच शेख ने जिला पुलिस बल से सहायक उप निरीक्षक हरीशचंद्र जाधव, सुरेश कुमार शर्मा, बालमुकुंद साहू, श्रवण कुमार मिश्रा, कमल सिंह सेंगर, मनीष बाजपेयी, गुलाब सिंह ठाकुर, राजेश सिंह परिहार, चंद्रमा प्रकाश तिवारी, घनश्याम प्रसाद मिश्रा एवं उमाकांत तिवारी को स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की ।