Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अटल नगर, नया रायपुर स्थित नार्थ ब्लाक सेक्टर-19 केपिटल काम्पलेक्स में नवनिर्मित जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय ’शिवनाथ भवन’ का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण का यह कार्यक्रम 28 फरवरी को दोपहर 3 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत करेंगे। कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया और विधायक धनेन्द्र साहू तथा विधायक सत्यनारायण शर्मा विशिष्ठ अतिथि होंगे।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चुनावी वादों की वजह से जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। दो महीने में सरकार ने साढ़े छह हजार करोड़ स्र्पये का लोन ले चुकी है। दो दिन पहले ही एक हजार करोड़ स्र्पये की प्रतिभूति (सिक्योरिटी बांड) बेचा गया है। यह कर्ज 8.18 फीसद ब्याज के साथ छह वर्ष में चुकाना है।
इससे पहले 12 फरवरी को सरकार ने हजार करोड़ का बांड बेचा था। सरकार के लगातार कर्ज लेने की वजह से राज्य में प्रति व्यक्ति कर्ज का बोझ 16 हजार से बढ़कर 18 हजार स्र्पये से अधिक हो गया है।
चालू वित्तीय वर्ष में कर्ज की तय सीमा पर पहुंची सरकार
चालू वित्तीय वर्ष के खत्म होने में अभी एक महीना शेष है, लेकिन सरकार कर्ज की तय सीमा के करीब पहुंच चुकी है। पिछले दिनों विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में बताया था कि राज्य ने इस साल अब तक 12462 कराड़ का कर्ज लिया है जो आरबीआइ से स्वीकृत सीमा के भीतर ही है। उन्होंने यह भी बताया कि 2019-20 में हम 10 हजार 931 करोड़ स्र्पये तक कर्ज ले सकेंगे।
इस वजह से लेना पड़ रहा कर्ज
सत्ता में आते ही कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी और धान 2500 स्र्पये प्रति क्विंटल की दर पर खरीद के चुनावी वादे को पूरा करने का एलान किया। सरकार करीब 6100 करोड़ का कर्ज माफ कर रही है। वहीं, धान का समर्थन मूल्य 2500 करने के लिए सरकार को करीब 54 सौ करोड़ से अधिक की जस्र्रत थी। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार तीन सौ स्र्पये प्रोत्साहन राशि देने के लिए 27 सौ करोड़ की व्यवस्था कर गई थी। इस वजह से मौजूदा सरकार को भी करीब इतने की और की व्यवस्था करनी पड़ रही है। दोनों मिलाकर सरकार को लगभग 8875 करोड़ की जस्र्रत है।
कौन सी सरकार लोन नहीं लेती – सीएम
विधानसभा में बुधवार को विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान कर्ज का मुद्दा उठा। इस पर सीएम बघेल ने कहा कि कौन सी सरकार लोन नहीं लेती। आप (भाजपा) सरकार में थे तब लोन नहीं लेते थे क्या? यह बात अलग है कि प्राथमिकताएं अलग-अलग होती हैं।
आप ने लोन लिया था अपव्यय करने, मोबाइल फोन बांटने के लिए, स्काई योजना को लेकर खूब प्रचार किया। 840 करोड़ का बिल आया और जमा किया केवल 189 करोड़, बाकी पटाने के लिए हम पर छोड़ दिया। आप कंक्रीट के जंगल बनाने के लिए कर्ज ले रहे थे हम किसान और गांव के लिए ले रहे हैं।
जनवरी से अब तक
तारीख कर्ज की राशि ब्याज दर अवधि (वर्ष)
01 जनवरी 2000 7.94 04
15 जनवरी 1500 7.64 02
05 फरवरी 1000 8.4 06
12 फरवरी 1000 7.93 05
26 फरवरी 1000 8.18 06
(नोट- राशि करोड़ स्र्पये में)
रायपुर । बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक अनूप नाग ने बस्तर में सड़क नहीं बनने का मामला उठाया। मामला अंतागढ़ से कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा में निर्णाधीन सड़क का है। विधायक ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा कि टेंडर जारी होने के 10 साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। उन्होंने पूछा कि ये सड़क कब तक बनेगी। जिसके जवाब में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जिस इलाके में सड़क बन रही है पूरी तरह से नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जिसके कारण वहां सड़क निर्माण देरी हो रही है। लेकिन हमने मार्च तक का अंतिम समय ठेकेदार को दिया है। अगर मार्च तक निर्माण पूरा नहीं होता तो ठेकेरदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश की जनता बताए कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए मोबाइल, साड़ी, टिफिन और चप्पल बांटकर कमीशनखोरी करने वाली या फिर आपको आपका हक एवं अधिकार देने वाली हम बांटने में नहीं ‘बनाने’ की नीति में विश्वास रखते हैं। न थमेगा न रुकेगा छत्तीसगढ़ अब सिर्फ आगे बढ़ेगा।
रायपुर । कांग्रेस नेता सतीश जग्गी ने गुरुवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी से मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जग्गी ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे सक्रिय होकर काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि जग्गी ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा हैं। इससे पहले वे एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं।
रायपुर। अपनी मांगों को लेकर कदम आगे बढ़ा रहे पुलिस परिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। उन्होंने पुलिस परिवार के आंदोलन के दौरान बर्खास्त और निलंबित किए गए कर्मियों को बहाल करने की घोषणा की।
पुलिस कर्मियों की अन्य मांगों को लेकर भी उन्होंने भरोसा दिलाया है। गौरतलब है, पुलिस कर्मियों के परिजन आज रात राजीव भवन पहुंचे थे। इनमें महिलाएं, युवा और घर के बुजुर्ग भी थे। पुलिस परिवार के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का सम्मान किया। उन्होंने अपन बात भी रखी। इसी दौरान श्री बघेल ने राहत भरा ऐलान किया।
उन्होंने कहा प्रजातंत्र में कोई बात कह रहा है, तो बात होनी चाहिए। जिन लोगों ने आवाज उठाई उन पर कार्रवाई कैसे की जा सकती है। सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। यहां यह बताना लाजिमी है कि वेतन, भत्ते, साप्ताहिक आवकाश और अन्य सुविधाओं की मांग कोल लेकर पुलिस कर्मचारियों के परिजन एकजुट हुए थे। उन्होंने आंदोजन भी किया था। पुलिस ने इस सख्ती की थी और कुछ पर केस दर्ज करते हुए बर्खास्तगी और निलंबन की कार्रवाई भी की थी।
समिति देगी रिपोर्ट
श्री बघलने बातया कि पुलिस कर्मचारियों की मांगों को लेकर समिति बना दी गई है। जैसे ही रिपोर्ट मिल जाएगी उस दिशा में भी कदम आगे बढ़ाएंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है।
रायपुर। आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला अब नयी हेल्थ डायरेक्टर होंगी। आईएएस प्रियंका स्वास्थ्य संचालक के साथ साथ परिवार कल्याण भी संभालेंगी। स्वास्थ्य विभाग अवर सचिव सुनील नरायनिया ने हस्ताक्षर का आदेश जारी किए हैं।
बता दें 2009 बैच की आईएएस डॉ. प्रियंका इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव का काम संभाल रही थीं। इसके साथ वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में प्रबंध संचालक का जिम्मा भी संभाल रही थीं। प्रियंका शुक्ला इससे पहले जशपुर की कलेक्टर भी रह चुकी हैं।
रायपुर। रायपुर में पुलिस ने दो कारोबारियों के घर से करोड़ों की नकदी जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र नगर स्थित मकान में पुलिस ने दबिश दी और दोनों कारोबारियों को हिरासत में लिया। मौके से नोट छापने की मशीन भी बरामद की गई है। पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है। हवाला की रकम होने का संदेह जाहिर किया जा रहा है।
रायपुर। यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मीडिया टीम का गठन किया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और राज्य प्रवक्ताओं के अलावा नेशनल रिसर्च कोआर्डिनेटर और मीडिया पैनलिस्ट की नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ के युवा नेता संजीव शुक्ला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इससे पहले संजीव छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रवक्ता थे। इसके साथ ही विपिन मिश्रा और शेख मुसीर को स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है। केशव चंद ने सभी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि हमें विश्वास है कि आप अपनी संबंधित मीडिया टीमों को लोगों की आवाज उठाकर नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. बधाई हो.”
रायपुर। गुरुवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके के कई शहरों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और बिलासपुर जिले में मरवाही क्षेत्र में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि दोपहर की वक्त अचानक एक भारी सी आवाज लोगों को जमीन के अंदर से आती हुई महसूस हुई और इसी के साथ कुछ सेकंड के लिए जमीन थर्रा गई।
हालांकि इस भूकंप की तीव्रता और प्रभाव काफी कम था, इसलिए बहुत से लोगों को यह महसूस भी नहीं हुआ। भूकंप के आभास के बाद लोगों में इसके प्रति एक भय का अहसास देखने को मिला। हालांकि चिरमिरी क्षेत्र के पहाड़ों में कई भूमिगत कोयला खदानें हैं जहां रूटीन में ब्लास्टिंग चलती रहती है।
इस ब्लास्टिंग के चलते यहां भूकंप जैसा आभास होता है, लेकिन लोगों का कहना है कि आज जो भूमि में कंपन हुआ वह रूटीन ब्लास्टिंग से अलग था। चिरमिरी के अलावा मनेन्द्रगढ़ और मरवाही व पेंड्रा में भी लोगों ने भूकंप का अहसास होने की बात कही।