Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर। कांग्रेस में शुरू हुए इस्तीफों के दौर के बीच सोमवार को राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राहुल को मनाने की कोशिश होगी। हालांकि राहुल साफ कर चुके हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद छोडऩे के अपने फैसले पर वो कायम हैं और इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है. जाहिर है नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि पांचों मुख्यमंत्री राहुल गांधी से क्या कहते हैं? राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया है, लेकिन उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे. हालांकि इस बैठक के उद्देश्य को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है लेकिन इस बैठक को लेकर पार्टी के गलियारे में काफी चर्चा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11 बजे नयी दिल्ली रवाना हो रहे है। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री वे 11.05 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से नियमित विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बघेल दोपहर 1.05 बजे नई दिल्ली पहुंचने के बादछत्तीसगढ़ सदन जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से शाम 7 बजे रवाना होकर रात 8.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर लौट आएंगे।
दरअसल इन नेताओं ने राहुल के इस्तीफे की पेशकश के बाद से ही उनसे मिलने का समय मांगा था जिसके लिए राहुल अब तैयार हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी मुख्यमंत्री राहुल गांधी को राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील करेंगे। उनसे कांग्रेस शासित मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री मिलेंगे। मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव में मिले हार के बाद बने राजनीतिक समीकरण समेत राज्य राजनीतिक हालातों पर बातचीत होने की चर्चा है।

रायपुर । संकरी में बन रहे नए डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रमीण लामबंद हो गए है। ग्रामीणों ने सरपंच कमलेश्वरी सिन्हा के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ एसडीएम,नगर निगम रायपुर के महापौर और अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर कहा कि है कि पहले संकरी के नागरिकों को व्यवस्थापन करें उसके बाद ही संकरी को डंपिंग यार्ड में तब्दील करें। क्योंकि जब से संकरी में डंपिंग यार्ड बनाने सी प्रक्रिया शुरू हुई है तब से कचरा और प्रदूषण, जहरीली गैस से पूरा गांव अज्ञात बीमारी से ग्रसित हो गया है। सह पर्यवरण सरंक्षण अधिनियम का उल्लंघन तो है ही, नगरनिगम रायपुर शहर का 450 टन कचरा संकरी में डंप कर ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी के आउटर में करीब 10 हजार की आबादी वाला सरोना दो दशक बाद बी कचरे के अभिशाप से मुक्त नहीं हो पाया है और अब दूसरा डंपिंग यार्ड संकरी में बनाकर ग्रामीणों को अज्ञात बीमारी की ओर धकेला जा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद नगर निगम ने 1 जुलाई से संकरी को नया ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने का आदेश जारी कर दिया है। शहर में वेस्ट मैनेजमेंट का ठेका चला रही कंपनी रामकी ने अभी संकरी में ही कचरा डिस्पोज करने का प्लांट बना रही है। इतना ही नहीं सरपंच ने एसडीएम को पत्र लिखकर संकरी में कचरा डंप करने सेगांव में उत्पन्न हो रहे समस्याओं से अवगत करात हुए लिखा है साथ कि नगर निगम द्वारा वादाखिलाफी की जा रही है, पहले संकरी के रहवासियों को वहां वृक्षारोपण करने की बात कही थी, फिर कबाड़ में कचरा प्रोसेसिंग प्लांट बनेगा कहा गया, पर दोनों ही कार्य नहीं हुए। शहर का कचरा डंप करने से संकरी समेत आसपास के सभी रहवासी कॉलोनी, संस्कार सिटी ,हाउसिंग बोर्ड धनसुली, हाउसिंग बोर्ड ईडब्लूएस धनसुली, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा के साथ-साथ धनसुली, तुलसी बरडेरा के लोग हज़ारों रहवासी डंप वेस्ट के बदबू, दुर्गंध, संड़ांध से परेशान है। संकरी सरपंच ने पांच विधिसम्मत उल्ललघंन गिनाए है जिसमें नगर निगम के पास कचरा डंप करने की अथारिटी ही नहीं है, इसे तत्काल प्रभाव से रोकने जाए, दूसरी मांग एयरपोर्ट अथॉरिटी की नियमित अनुमति नगर निगम के पास नहीं। यहाँ तक निगम के पास ग्रामसभा की भी अनुमति नहीं, इसलिए यह पूरी प्रकिया गैर कानूनी है। वहां के लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराने के साथ निगम आयुक्त, महापौर, निगम अभियंता को सहपरिवार आमंत्रित कर कहा कि जिस तरह की गंदगी और प्रदूषण में हम ग्रामीण जी रहे जी रहे है उसका अहसास आप भी यहां सहपरिवार रहकर बीताए और हमारी पीड़ा को महसूस करें। निगम के कर्ताधर्ता 24 घंटा रह कर बिताए जिससे उन्हें अनुभव होगा कि संकरी के गांव वाले किस तरह इस डंपिंग यार्ड के प्रदूषण से नारकीय जीवन जीते है। यदि वे मानते है कि उनका फैसला सही है तो पहले वे हमें यहां व्यवस्थापन करें उसके बाद संकरी को डंपिंग यार्ड बनाए। जहां तक सरोना का सवाल है, वहां सैकड़ों एकड़ खाली जगह पर कचरे की छोटी-छोटी पहाडिय़ां बन गई हैं। नगर निगम इस जगह को नए सिरे से डेवलप करने के लिए किसी कंपनी को ठेका देने की तैयारी में है। प्लान ये है कि निजी कंपनी यहां कचरे के पहाड़ गिराकर उसे नष्ट करेगी और पूरा मैदान क्लीयर होने के बाद पूरे एरिया में ग्रीनरी फैलाएगी। यह प्रोजेक्ट भी 5 से 10 साल से अधूरा पड़ा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि भाजपा नेता प्रकाश बजाज के खिलाफ तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला ने मकान खरीदने के लिए प्रकाश को एडवांस में पैसे दिए थे। महिला ने दस लाख की ठगी का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने प्रकाश को साढ़े 7 लाख रुपए नकद और ढाई लाख रुपए का चेक दिया था। जब भी वह घर के बारे में बजाज से बात करती हैं तो वह आनाकानी करता था। महिला ने आरोप लगाया था कि वह अपने पैसों की मांग करती थी तो प्रकाश बजाज उसे अकेले में बुलाता था। इसके पहले महिला से छेड़छाड़ के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रविवार को भाजपा नेता प्रकाश बजाज को गिरफ्तार किया था। महिला का आरोप है कि प्रकाश बजाज ने 10 लाख की ठगी की है। महिला का कहना है कि प्रकाश ने मकान दिलाने के नाम पर उससे 10 लाख रूपए एडवांस लिए थे और मकान नहीं दिलवाए।

रायपुर । पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में निर्मित एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण को लेकर आज कांग्रेस-भाजपा में टकराव की स्थिति बनते दिख रही है। पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने 30 जून तक लोकार्पण नहीं होने पर 1 जुलाई को नागरिकों के साथ मिलकर एक्सप्रेस-वे की लोकार्पण की चेतावनी दी थी। शहर भाजपा ने ऐलान कर दिया है कि इस सड़क को उनकी पार्टी के नेता मिलकर सोमवार को शाम 5 बजे आम लोगों के लिए खोल देंगे। संकेत मिले हैं कि युवक कांग्रेस के कुछ नेताओं ने लोकार्पण की इस कोशिश का कड़ा विरोध करने की तैयारी कर ली है। पुलिस इस मामले में देर रात से नजर रखे हुए है और सूत्रों के मुताबिक जरूरत पडऩे पर आज शाम 5 बजे से पहले कुछ लोगों को एहतियातन हिरासत में लेने की भी तैयारी है। छोटी लाइन पर बनाए गए नैरोगेज एक्सप्रेस-वे में अभी कुछ काम बाकी है। हालांकि राजधानी से एयरपोर्ट जाने वाले लोग पिछले दो महीने से इसी सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि यह एयरपोर्ट रोड पर फुंडहर गांव से कुछ पहले से गुजर रही है। पिछली सरकार के ही कार्यकाल में बने शंकरनगर ओवरब्रिज का कुछ दिन पहले कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधियों ने लोकार्पण किया है। अब एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण का नंबर है। भाजपा की ओर से कल जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार शाम 5 बजे शहर जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और श्रीचंद के साथ एक्सप्रेस-वे को जनता के लिए खोल देंगे। इस बयान के बाद से ही कांग्रेस खेमे में हलचल है। सूत्रों का कहना है कि युवक कांग्रेसियों के साथ कुछ पार्षद भी भाजपा नेताओं के इस कदम का विरोध करने के लिए जा सकते हैं। इसीलिए पुलिस भी तैयारी में लग गई है और कुछ नेताओं को कल दोपहर तक हिरासत में भी लिया जा सकता है। इस बीच, श्रीचंद ने एक बयान जारी कर दोहराया कि रमन सरकार ने जनता के हित में एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवाया था, लेकिन इसे दुर्भावनावश खोला नहीं जा रहा है।

रायपुर। भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में 13वें मंत्री के तौर पर अमरजीत भगत ने शनिवार को शपथ ली। राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भगत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ। चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, डॉ। शिव डहरिया, डॉ। प्रेम साय सिंह, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेड़िया, पीएल पुनिया, मोहन मरकाम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित विधायकगण एवं राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सुरेन्द्र कुमार जायसवाल भी मंच पर उपस्थित थे।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने नरवा-गरुवा-घुरवा-बाड़ी योजना की विफलता के मद्देनजर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री चंद्राकर ने इसे गौ-धन पर अत्याचार बताते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने की दशा में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संज्ञान लेने की बात कही है।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने बताया कि कवर्धा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों उद्घाटित गौठान और पूरी योजना की पोल एक ही बारिश में खुल गई। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा उद्घाटन किए जाने के वक्त जो गौठान साफ-सुथरा और सुंदर नजर आ रहा था, वह पहली ही बारिश में तबाह हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त गौठान महज फोटो सेशन के लिए किसी फिल्मी सेट की मानिंद तैयार किया गया था। श्री चंद्राकर ने कहा कि जो गौठान वहां बनाया गया था उसमें गायों के लिए कोई शेड तक नहीं था जिसके कारण बारिश से परेशान गायें गौठान में पानी का जमाव होने से इधर-उधर भाग गईं। नरवा-गरुवा-घुरवा-बाड़ी के नारे की यह सच्चाई सरकार की विफलता की परिचायक है।
किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा का यह मत इस घटना से प्रमाणित हुआ है कि इस योजना के नाम पर पूरे प्रदेश को केवल गुमराह किया जा रहा है। महज कुछ गौठान बनाकर अपने मुंह मियां मिठ्ठू बन रही सरकार को अपने तंत्र की कार्यप्रणाली पर लगे इस सवालिया निशान पर ध्यान देना चाहिए। श्री चंद्राकर ने कहा कि गौ-धन जन-आस्था का केन्द्र है और उसके नाम पर किसी योजना का ऐसा भद्दापन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोतीलाल वोरा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन मरकाम को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत प्रदान करते हुये अपने जिम्मदारी का निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही अमरजीत भगत को मंत्री बनने पर भी बधाई दी।

रायपुर । कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने शनिवार को राजीव भवन में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में पीसीसी अध्यक्ष की कमान संभाल ली। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंप दी। इस अवसर पर एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ अरूण उरांव, डॉ चंदन यादव समेत प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस मंत्रीमंडल के सदस्य, कांग्रेस विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित थे।
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। गिरीश देवांगन और कार्यकर्ताओं के समर्पण को याद कर सीएम भूपेश भावुक होकर रो पड़े। अपने भाषण में रामगोपाल अग्रवाल के योगदान को याद किया।

रायपुर । राजधानी के कुख्यात क्षेत्र कालीबाड़ी और ईरानी डेरा के गिरोहबाजों को खुलेआम उत्पात मचाना शुरी हो गया है। हत्या के प्रयास के मामले में गवाह को धमकाने को लेकर कालीबाली और ईरानी डेरे के गिरोहबाजों ने शुक्रवार को सुबह 7 बजे कालीबाड़ी के हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता और उसके साथियों ने ईरानी डेरे के चार निगरानी बदमाशों की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों के गिरोहबाज सड़क पर भिड़े फिर पुलिस के पहुंचने के बाद फरार हो गए। थोड़ी देर बाद कालीबाड़ी के बदमाश गिरोह ये अफवाह उड़ा दिए कि उन पर ईरानी डेरे के निगरानी बदमाशों ने फायरिंग कर दी है। पुलिस करीब एक घंटे इसकी पुष्टि में उलझी रही। इसी बीच 9 बजे कालीबाड़ी के बदमाशों ने गोंदवारा में ईरानी डेरे के बदमाशों से लिंक रखने वाले युवक की बेदम पिटाई के बाद चाकुओं से हमला कर दिया। युवक के शरीर में चार चाकू मारने के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस को खबर मिलने के बाद हड़कंप मचा। पुलिस ने मुकेश गुप्ता और उसके साथियों की तलाश में हर संभावित ठिकानों पर छापे मारे। हमलावर नहीं मिले। पुलिस को ये सूचना भी मिली कि आरोपी मौदहापारा में एक निगरानी बदमाश के ठिकाने पर छिपे हैं। पुलिस ने वहां भी छापा मारा, लेकिन निगरानी बदमाश के घरवालों ने मकान का दरवाजा ही नहीं खोला। एक घंटे बाद दरवाजा खोला गया। उसके बाद पुलिस ने जांच की लेकिन मुकेश गुप्ता और उसके साथ नहीं मिले। माना जा रहा है कि आरोपी वहां से भी भाग निकले। एक-एक आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम को जोड़कर पड़ताल कर रही है। पूरे विवाद की जड़ मुकेश गुप्ता के पिता को चाकू मारने के केस से जुड़ी होने के संकेत मिल रहे हैं। मुकेश गुप्ता खुद हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या के दो केस दर्ज हो चुके हैं। उसे पिता पर दो माह पहले हमला हो गया था। उन्हें चाकू मारा गया था। हमले का प्रत्यक्षदर्शी उसका भाई है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसके भाई को ईरानी डेरे से संबंध रखने वाले बदमाशों ने धमकी दी और हमलावर के खिलाफ गवाही न देने के लिए धमकाया। मुकेश का भाई धमकी से डर गया। उसी के बाद से मुकेश ने ईरानी डेरे के गिरोहबाजों से खुन्नस पाल रखी है। शुक्रवार को सुबह ईरानी डेरे के गिरोहबाज कालीबाड़ी से गुजर रहे थे। मुकेश और उसके साथियों ने उन्हें देखा और घेरकर उनकी पिटाई की। उसके बाद खुद को बचाने के लिए ये हल्ला उड़ा दिया कि उन लोगों पर गोली चलायी गई है।

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष मोहन मरकाम होंगे. एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि बीते सोमवार को कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम और भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी. इस दौरान छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे. इस मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी को लेकर दोनों नेताओं से चर्चा हुई थी ।
राज्य की राजनीति को जानने वालों का मानना है कि कांग्रेस आदिवासी वर्ग के जनाधार को साधकर रखना चाहती है. मोहन मरकाम के पक्ष में यह भी बड़ी बात रही कि वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव दोनों के करीबी है. उनके अध्यक्ष बनने पर किसी तरह के टकराव के आसार नहीं है. पार्टी सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया भी ऐसे नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहते थे, जिससे सत्ता और संगठन के बीच भी टकराव के हालात न बने ।
पिछले दिनों मोहन मरकाम और मनोज मंडावी दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. राहुल ने राज्य की राजनीति में किए गए उनके कार्यों की समीक्षा की थी. इसके बाद प्रदेश प्रभारी और मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद मोहन मरकाम के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई ।