Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर | आम आदमी के युवा नेता सौरभ निर्वाणी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थापित नहीं हो सकी. इस्तीफे के लिए सौरभ निर्वाणी ने पार्टी की विफलता को कारण बताया है.
बता दें कि आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार को सहयोग करने के लिए पार्टी ने स्पष्टीकरण मांगा था. सौरभ ने कहा है कि पार्टी छत्तीसगढ में विकल्प के तौर पर स्थापित होने में विफल रही है |
इसलिए वो पार्टी में अपने पद और सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. सौरभ निर्वाणी तब चर्चा में आए थे जब सीडी कांड के दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत के बंगले पर स्याही फेंकी थी |
रायपुर | सराफा लूटकांड पर पुलिस को कई अहम सुराग मिल चुके हैं. पुलिस ने सीसीटीवी बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस को अपराधियों के गाड़ी का नंबर भी मिल चुका है. बता दें कि बीती रात लगभग 9 बजे तीन बदमाशों ने सुंदरनगर मैना ढाबा के पास सराफा कारोबारी पिता और पुत्र से मारपीट कर लाखों के जेवरात लूट लिए |
बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कारोबारी पिता और पुत्र को गोली मारकर घायल भी कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मामले की तस्दीक में जुटी हुई थी. पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया है |
रायपुर। राजधानी मे बीती रात सराफा कारोबारी जसराज सोनी को गोली मारकर लाखों का जेवर लूटने का मामला ठंडा भी नही हुआ था कि टिकरापारा पुलिस थाना के करीब सिद्दार्थ चौक स्थित छत्तीसगढ ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोलकर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
चौंकाने वाली बात ये है कि दुकान थाने के करीब बनी है लेकिन बावजूद इसके न तो चोरों की खबर थाने में लगी और न ही गश्ती टीम को। दुकान करीब 22 साल पुरानी बताई जा रही है, जहां पर चोरी हुई है, वहां पूरा मकान है, नीचे दुकान है और ऊपर किराए से लोग रहते है।
बीती रात से यहां किनका आना-जाना हुआ, यह सब देखा जा रहा है। यहां पर रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद जताई है कि दुकान के अंदर फिंगर प्रिंट मिल सकता है। दो सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया है, वहां से भी सबूत मिल सकते है।
घटनास्थल को देखकर लगता है कि चोरों ने बहुत इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया क्योंकि ताले को कटर से काटकर शटर खोला गया है, फिर सीसीटीवी को तोड़ा गया, कई आलमारियों को तोड़कर लाखों के जेवरात चुरा ले गए।
घटना की जानकारी ज्वेलर्स शॉप संचालक संतोष अग्रवाल को तब हुई, जब ऊपर रहने वाले नौकर ने सुबह 7 बजे शटर का ताला और कांच टूटा हुआ देखा। संचालक संतोष अग्रवाल के मुताबिक सुबह 7 बजे मेरे स्टाफ ने फोन कर सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि 1997 से मेरी दुकान है। आज तक ऐसी घटना नही हुई थी। मुझे मेरे काम करने वाले किसी भी स्टाफ पर शक नही है। सीसीटीवी में तीन चोर मंकी कैप पहने कैद हुए है।
K.W.N.S.- रायपुर । केंद्रीय बजट में किसानों को राहत मिली है। सरकार ने दो हेक्टेयर से कम खेती वाले किसानों के खाते में सालाना छह हजार रुपए देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के किसानों को इसका बहुत फायदा मिलने जा रहा है। प्रदेश में करीब 34 लाख किसान हैं।
इनमें से धान बेचने के लिए लगभग 15 लाख अपना पंजीयन कराते हैं। प्रदेश के ज्यादातर किसान लघु और सीमांत किसानों की श्रेणी में आते हैं। संचालनालय आर्थिक एवं सांख्यिकी के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में करीब 28 लाख किसान ऐसे हैं, जिनके पास दो हेक्टेयर या पांच एकड़ से कम भूमि है।
सीमांत किसानों की बड़ी संख्या के पास एक-दो एकड़ भूमि ही है। केंद्रीय बजट में कहा गया है कि दिसंबर 2018 से दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को पांच सौ रुपये महीने दिए जाएंगे। यह रकम दो-दो हजार के तीन किश्तों में दी जाएगी। पहली किश्त जल्द आने वाली है। इस घोषणा से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में खुशी का माहौल है। किसान अपने खाते में दो हजार आने का इंतजार कर रहे हैं।
रायपुर | भाटापारा पूर्व विधायक चैतराम साहू ने जोगी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. त्यागपत्र में उन्होंने पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी से कुछ दर्द भी बयाँ किया है. पूर्व विधायक चैतराम साहू ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि उन्हें इस बात का काफी दुःख है कि पार्टी ने बिना उनका पक्ष सुने ही निलंबित कर दिया.
निलंबन की जानकारी उन्हें समाचार पत्र और व्हाट्सएप के माध्यम से पता चला कि 28 जनवरी की बैठक में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. अब चैतराम साहू ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्राथमिक सदस्यता सहित समस्त जिम्मेदारियों से अपने आप को पृथक करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है.
रायपुर | बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पीएम की कार्ययोजना पर पियूष जी का बजट आज आया है. हर तबके को ऊपर रखा गया है. आज देश की सबसे बड़ी योजना स्वच्छ भारत और आगे बढ़ गया है. टेक्स पेयर को छूट दी गई है जिससे देश के 3 करोड़ मिडिल क्लास को छूट मिलेगी |
सेविंग में 6,5 लाख की छूट हुई. 12 करोड़ किसानों को 6000 दिया जायेगा. कामधेनु योजना के तहत प्रति किसान 500 रु दिया जाएगा. पीएम जनधन योजना, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 3000 रु प्रतिमाह लाभ होगा. अनुसूचित जनजाति को छूट दी गई है. 5 करोड़ के टर्नओवर वाले व्यपारियों को तिमाही टेक्स देना होगा. महंगाई की दर कम की गई 10 प्रतिशत से घटकर 4.5 प्रतिशत किया गया |
दृष्टि अटल है, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आये इस बजट का असर हर वर्ग पर पड़ेगा. इसके लिए धन्यवाद. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर कहा कि यहां की सरकार ने घोषणा की थी अब वो पूरी करें. हमारी केंद्र सरकार ने तो आमजनों के लिए बजट दिया है |
रायपुर। खुद को एसबीआई का अधिकारी बताकर महिला ने एक सरकारी कर्मचारी से ओटीपी नंबर पूछकर खाते से 20 हजार 300 रुपये उड़ा लिये। कर्मचारी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने चार सौ बीसी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ढेबर पिंक सिटी निवासी आदित्य हीराधर (55) सरकारी कर्मचारी हैं।
31 जनवरी की सुबह 11.55 बजे वे घर पर थे, तभी उनके मोबाइल पर 8011058253 नंबर से कॉल आया। कॉल महिला ने किया था। उसने खुद को एसबीआइ में एटीएम कार्ड की अधिकारी बताते हुए कहा कि ओटीपी नंबर भेज रही हूं, उसे देखकर मुझे नोट करा दें ताकि स्टेटमेंट आपके घर भेजा जा सके।
मोबाइल पर ओटीपी नंबर आने पर आदित्य ने बता दिया। कुछ देर बाद किश्तों में खाते से 20 हजार 300 रुपये का आहरण होने का मैसेज आया तो वे चौंक गए। इसके बाद एसबीआई कार्ड के ऑफिस से मोबाइल नंबर 11247108871 से कॉल आया।
पूछा गया कि आपने अपने एसबीआइ कार्ड से किसी सामान का आर्डर दिया है क्या? आदित्य ने नहीं करना बताया तो पूछा गया कि किसी का कॉल आया था क्या? तब उन्होंने कॉल आना और फर्जी तरीके से 20 हजार 300 का आहरण होने की जानकारी दी।
रायपुर। स्वाइन फ्लू का वायरस ठंड में तो इस साल सक्रिय रहा ही, लेकिन चिकित्सकों का मानना है कि जब मौसम बदला तो इसकी सक्रियता बढ़ी यानी ठंड कम होना, हल्की गर्मी से इसके वायरस अधिक प्रभावी होते हैं। यही वजह है कि दिसंबर और जनवरी में राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू ने दो मरीजों की जान ले ली।
इनमें से महावीर नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और आमा सिवनी निवासी 58 वर्षीय महिला शामिल हैं। इनके अलावा अब तक नौ मरीजों में एच1एन1 वायरस पॉजिटिव मिला है। सूत्रों की मानें तो शहर के पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में अभी दो मरीजों का इलाज जारी है, जो क्रिटिकल हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भी नवंबर में आइसोलेटेड वार्ड को दुरुस्त किया गया था। यहां कोई मरीज भर्ती नहीं है।
गौरतलब है रायपुर के इन दो मरीजों के अलावा भिलाई निवासी एक महिला मरीज की शहर के निजी अस्पताल में मौत हुई है। इस सीजन में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या का तीन हो गई है। डॉ. आंबेडकर अस्पताल के टीबी एंड चेस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. आरके पांडा कहते हैं कि यह अब साधारण फ्लू की तरह ही है।
हां, हमें इसे लेकर सावधानी बरतने की जरुरत है। चिकित्सकों को समय रहते दिखाएं, ताकि समय रहते इलाज शुरू हो सके। डॉ. पांडा मानते हैं कि यह वायरस कभी भी सक्रिय हो सकता है, पूर्व के वर्षों में 45 डिग्री तापमान में भी केस रिपोर्ट हुए हैं।
– स्वाइन फ्लू के वायरस का लेकर पूर्व में अलर्ट जारी किया गया है। सतर्क रहने की आवश्यकता है। बीते कुछ वर्षों का ट्रेंड है कि बदलते मौसम में ही इसकी सक्रियता होती है। फिलहाल जो मरीज पॉजिटिव मिले हैं, वे ठीक हैं। उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। – डॉ. आरके चंद्रवशीं, जिला नोडल अधिकारी, महामारी नियंत्रण कार्यक्रम
रायपुर। साल का पहला महीना जनवरी गुजर गया। इतनी ठंड नहीं पड़ती, जितनी इस साल पड़ी है। खुद मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि रायपुर का पारा 12 डिग्री के नीचे नहीं जाएगा, लेकिन यह 10 तक पहुंच गया। इसकी वजह रही उत्तर से आने वाली सर्द हवाएं, जो रफ्तार के साथ छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थीं।
मगर गुरुवार से इनकी दिशा बदल गई। हवाएं अब पूर्व की तरफ से आनी शुरू हो गई हैं। यही वजह है कि शुक्रवार को तापमान बढ़ेगा। रायपुर का न्यूनतम पारा 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो अगले तीन दिन में बढ़ता हुआ 15 डिग्री पहुंच सकता है।
बुधवार की अपेक्षा गुरुवार की शुरुआत हल्की ठंड से हुई। दिन में ठंड नहीं लगी, शाम और रात को भी अपेक्षाकृत ठंड कम रही। मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि इस साल ठंड सभी पूर्वानुमान पर भारी पड़ी है।
ठंड गुजर चुकी है, अब गर्मी शुरू हो चुकी है इसका कोई पैमाना नहीं है न ही घोषणा की जा सकती है। यह महसूस होने वाली चीज है। उसी के आधार पर मौसम विभाग तापमान जारी करता है। जानकारी के मुताबिक जनवरी के अंतिम चार दिन में रायपुर का न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री रिपोर्ट हुआ है, जो रिकॉर्ड है।
प्रदेश का मौसम
जिला- न्यूनतम
रायपुर- 10.4 (-4)
माना- 9.7 (-5)
बिलासपुर- 9.0 (-6)
पेंड्रा- 6.6 (-6)
अंबिकापुर- 6.3 (-4)
जगदलपुर- 9.2 (-4)
दुर्ग- 6.8 (-9)
राजनांदगांव- 8.0 (-6)
रायपुर। एक मां का दर्द महसूस कीजिए, जब उसे यह पता चलता है कि उसके लाल के पैर टेढ़े हैं। वह ठीक से चल नहीं पा रहा है। अगर इलाज नहीं मिला तो जिंदगी उसे उन्हीं टेढ़े पैरों के सहारे ही गुजारनी होगी। मगर जब यह मालूम होता है कि वह ठीक हो सकता है तो उसकी चिंता आधी हो जाती है। ऐसी सैकड़ों मां डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में अपने बच्चों को हुई ‘फुट क्लब’ नामक बीमारी का इलाज करने के लिए दौड़ती हैं।
लेकिन विडंबना देखिए कि इन्हें पैरों को सीधे रखने के लिए बैंडेज, प्लास्टर साथ लाना होता है। अस्पताल में यह मेडिकल सामग्री है ही नहीं। जिस अस्पताल में बड़ी-बड़ी, जटिल से जटिल बीमारी का इलाज होता है, करोड़ों की मशीन हैं और करोड़ों के उपकरण इंप्लांट किए जाते हैं, मरीज ठीक होकर घर लौटता है, वहां 500 और 1000 रुपये के बैंडेज मांताओं को बाहर से खरीदकर लाने होते हैं।
हड्डीरोग विभाग की ओपीडी के पास प्लास्टर रूम के बाहर दो मां अपने फुट क्लब पीड़ित बच्चों के साथ मिलीं। ये बैंडेज, प्लास्टर खरीदकर लाई थीं। पुराने प्लास्टर्स को गीला करने में जुटी हुई थीं, ताकि नया प्लास्टर बंध सके। मां ही कम्पाउंडर बन जाती हैं, क्योंकि कम्पाउंडर इन्हें ऐसा करने के लिए कहते हैं। इनसे कम्पाउंडर से पूछा गया कि बैंडेज, प्लास्टर क्यों नहीं है तो कहने लगे कि इनकी सप्लाई नहीं हो रही है।
सुनिए मां का दर्द
निर्मला निर्मलकर, पिथौरा- निर्मला ने एक महीने पहले ही बेटे को जन्म दिया। प्यार से नाम रखा खिलेश, लेकिन नन्ही सी जान फुट क्लब बीमारी से ग्रसित है। पिथौरा के डॉक्टर ने आंबेडकर अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जहां दूसरी बार वे बच्चों को लेकर पहुंचीं।
कहती हैं कि डॉक्टर हर 15-15 दिन में बुलाते हैं। हर बार बाहर से ही 500 रुपये का बैंडेज और प्लास्टर खरीदना पड़ता है। अस्पताल में कहते हैं कि आता नहीं है। अब बेटे को ठीक करना है तो इतना खर्च तो उठा सकते हैं।
चिनेश्वरी मानिकपुरी, नर्मदा पारा रायपुर- चिनेश्वरी के जुड़वा बच्चे हुए, जिनमें से एक को फुट क्लब बीमारी है। महेश आज दो साल का गया है, लेकिन उसके पैरों से प्लास्टर उतरता ही नहीं है।
चिनेश्वरी हर 15 दिन में अस्पताल पहुंचती हैं। खुद ही प्लास्टर को भीगोती हैं और फिर प्लास्टर रूम का स्टाफ मेहरबानी करके प्लास्टर काटता है। चिनेश्वरी कहती हैं कि हम तो थोड़े सक्षम हैं जैसे-तैसे खर्च काटकर बैंडेज, प्लास्टर खरीद लेते हैं कई तो खरीद भी नहीं पाते। उनके लिए व्यवस्था होनी चाहिए।
क्या है फुट क्लब बीमारी- फुट क्लब जन्मजात बीमारी है। हड्डी रोग विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सटीक कारण आज दिनांक तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सबके अलग-अलग मत है।
पहला- गर्भावस्था के समय गर्भस्था के समय शिशु की पोजिशन (जेस्चर) सही नहीं होने के कारण बधाों के पैर खराब हो जाते हैं।
दूसरा- आधुनिक खानपान भी है एक कारण।
तीसरा- गर्भवस्था के दौरान स्टेराइट्स का इस्तेमाल घातक करना।